webnovel

पांच साल पहले

. (छठा दृश्य)

सुबह होते ही अनुष्का हर्ष के कमरे में उससे बात करने चली गई। जिस वक्त को उसके कमरे में गई तब हर्ष नहा रहा था। तो अनुष्का वही उसके बिस्तर पर बैठ गई। जैसे ही वह उसके बिस्तर पर बैठने को हुई बिस्तर पर रखी एक फाइल नीचे गिर गई। जब अनुष्का उस फाइल को समेटने लगी तो उस फाइल से एक फोटो बाहर निकली। जब अनुष्का ने उस फोटो को ध्यान से देखा, तब उसे याद आया कि यह फोटोग्राफ 5 साल पुराना था। उस वक्त अनुष्का 10th क्लास में हुआ करती थी। यह फोटोग्राफ अनुष्का के बर्थडे का था, जिसमें अनुष्का और उसे ट्यूशन देने वाला एक लड़का था। अब तक अनुष्का की आंखों में आंसू आ गए थे। क्योंकि फोटो वाला वह भोला और मासूम लड़का हर्ष ही था। जिसे वह 5 साल बाद पहचान नहीं पाई क्योंकि हर्ष पूरी तरह से बदल गया था। 5 साल पहले चश्मे लगाने वाला एक सीधा-साधा लड़का आज मॉडर्न लुक में उसके सामने था। तो वह उसे कैसे पहचानती?

उसे याद आया 5 साल पहले जब वह 10th क्लास में थी। तब उसका science बहुत week था। अनुष्का के ही स्कूल में 12th क्लास में एक लड़का था। जिसका नाम था हर्षवर्धन चौहान।वो एक सीधा-साधा और intelligent लड़का था। और स्कूल टॉपर भी था। इसीलिए अनुष्का ने उसी से ट्यूशन लेना शुरू कर दिया। हर्ष उसे अच्छे से पढ़ाया करता था। हर topic को अच्छी तरह से समझाया करता था। और मन ही मन अनुष्का से प्यार भी करता था। अनुष्का के बर्थडे वाले दिन ही हर्ष ने हिम्मत जुटाकर अनुष्का को अपने दिल की सारी बातें बता दीं। उसने अनुष्का को वो तीन जादुई शब्द"i love you" भी बोले थे। लेकिन अनुष्का ने उसे बहुत जोर से थप्पड़ मारा, और उसकी बहुत बेज्जती भी की थी। उस घटना के बाद वो दोनों कभी नहीं मिले।