webnovel

MY CHAOTIC GIRLFRIEND

यश जो की अपनी सारी यादस्त को चुका है, उसे नही पता वो कहां है और वहां क्या कर रहा हैं उसे अपने नाम के अलावा कुछ भी याद नहीं होता। निधी जो की काफी सुन्दर, आकर्षक, हॉट और प्यारी लड़की है, उसे यश जंगल में बेहोश हालत में मिलता है जिसे एक जंगली सुअर मारने ही वाला होता है के वो उसे बचा लेती है। थोड़ी देर बाद यश होश में आता है लेकिन वो निधी को देखकर दर जाता है लेकिन थोड़ा समय बीतने के बाद वो दोस्त तो नही लेकिन एक दूसरे से बात करने लगते है। इन दोनो की खट्टी मीठी केमिस्ट्री की करेगी। एक काफी ज्यादा खडूस टाइप है आज दूसरी लड़ाकू जो किसी से नहीं डरती और थोड़ी सी शरारती भी।

LAXMAN_RAJPUT · Action
Not enough ratings
13 Chs

Chapter 01 [part 2]

"धत तेरी की, इसे भी अभी बेकार होना था," तभी वो अनजान शख्स अपनी तलवार उसकी गर्दन पर रख देता है। और फिर थोडी देर कुछ सोचने के बाद वो शख्स अपनी तलवार वापस मयान में रख देता है।

"तुम बोहत ज्यादा प्यारे हो, देखो जरा तुम्हारा चेहरा कैसे गुस्से में लाल हो रखा है। वैसे मै बता दू मै दुश्मन नही हूं, मैने थोड़ी देर पहले तुम्हारी जान एक जंगली सुअर से बचाई है। अगर यकीन नही तो अपने पीछे उस तरफ देखो।" वो अनजान शख्स पीछे मुड़ता है और अपना मुखौटा निकल देता है।

वो अपने बालो का जुडा खोलती है और फिर अपने बाल ठीक करती है। असल में वो एक लड़की होती है, जो एक मुखौटा पहने थी। वो पीछे मुड़ती है और देखती है की वो लड़का उस मरे हुए जंगली सुअर की खोपड़ी पर दमदार मुक्का मारते हुआ उसके सिर को हड्डी को तोड़ देता है और उसमे से एक कंचे के बराबर एक चमकती हुई चीज निकलती है।

वो लड़का उस चीज को उठाकर एक वर्चुअल स्टोरेज स्पेस में रख देता है। वो घड़ी नही बल्कि एक वर्चुअल स्टोरेज डिवाइस (virtual storage device) होती है।

लड़का फिर लंगड़ाता हुआ उठता है और फिर एक पेड़ के पास जाकर बैठ जाता है। वो लड़की उसके पास जाति है और उससे वो चीज मांगती है जो उसने उस मरे हुए सुअर की बॉडी से निकली थी।

वो लड़का वो चीज निकलकर उसे दे देता है लेकिन बदले में first-aid किट मांगता है।