webnovel

MY CHAOTIC GIRLFRIEND

यश जो की अपनी सारी यादस्त को चुका है, उसे नही पता वो कहां है और वहां क्या कर रहा हैं उसे अपने नाम के अलावा कुछ भी याद नहीं होता। निधी जो की काफी सुन्दर, आकर्षक, हॉट और प्यारी लड़की है, उसे यश जंगल में बेहोश हालत में मिलता है जिसे एक जंगली सुअर मारने ही वाला होता है के वो उसे बचा लेती है। थोड़ी देर बाद यश होश में आता है लेकिन वो निधी को देखकर दर जाता है लेकिन थोड़ा समय बीतने के बाद वो दोस्त तो नही लेकिन एक दूसरे से बात करने लगते है। इन दोनो की खट्टी मीठी केमिस्ट्री की करेगी। एक काफी ज्यादा खडूस टाइप है आज दूसरी लड़ाकू जो किसी से नहीं डरती और थोड़ी सी शरारती भी।

LAXMAN_RAJPUT · Action
Not enough ratings
13 Chs

Chapter 01

"अबे ओए उठ जा अब, क्या पूरी जिदंगी इस जंगल में सोते हुए बितानी है?" एक आवाज उसे सुनाई दी, वो धीरे से अपनी आंखे खोलता है और एक खतरनाक सा बंदा उसकी आंखो के सामने बैठा अपनी तलवार कपड़े से साफ कर रहा था।

वो जल्दी से घबराते हुए उठा और अपने कदम पीछे ले लिए। वो उठने की कोशिश करता है लेकिन उसका घुटना जख्मी होने की वजह से वो जोर से जमीन पर फिर गिर पड़ता है।

"तुम कौन हो?" वो घबराते हुए पूछता है और अपने शरीर पर कुछ ढूंढता है लेकिन नही मिलता। तभी वो अनजान शख्स एक बेकार घडी उसके पास फेंकता है और अपनी जगह से उठ कर उसके पास आता है।

"तुम क्या इस बेकार घडी को ढूंढ़ रहे थे? वैसे इसमें ऐसा क्या है जो तुम इसके लिए इतना बैचेन थे?" वो अनजान शख्स उससे पूछता है। तभी वो लड़का जल्दी से उस घडी जैसी चीज को हाथ में पहनता है और तभी वो घड़ी एक हाईटेक आर्मोर में बदल जाता है और अब एक लड़का अपने पैरो पर खड़ा हो जाता है।

उसके चेहरे पर से उसका हेलमेट हट जाता है और उसके हाथ में एक काफी अच्छी दिखने वाली तलवार आ जाति है। लेकिन अचानक से उसका कवच गायब हो जाता है और वापस से घड़ी में बदल जाता है।

वो लड़का फिर से जमीन पर गिर पड़ता है और उसकी तलवार भी गायब हो जाति है।