webnovel

MY CHAOTIC GIRLFRIEND

यश जो की अपनी सारी यादस्त को चुका है, उसे नही पता वो कहां है और वहां क्या कर रहा हैं उसे अपने नाम के अलावा कुछ भी याद नहीं होता। निधी जो की काफी सुन्दर, आकर्षक, हॉट और प्यारी लड़की है, उसे यश जंगल में बेहोश हालत में मिलता है जिसे एक जंगली सुअर मारने ही वाला होता है के वो उसे बचा लेती है। थोड़ी देर बाद यश होश में आता है लेकिन वो निधी को देखकर दर जाता है लेकिन थोड़ा समय बीतने के बाद वो दोस्त तो नही लेकिन एक दूसरे से बात करने लगते है। इन दोनो की खट्टी मीठी केमिस्ट्री की करेगी। एक काफी ज्यादा खडूस टाइप है आज दूसरी लड़ाकू जो किसी से नहीं डरती और थोड़ी सी शरारती भी।

LAXMAN_RAJPUT · Action
Not enough ratings
13 Chs

Chapter 01 [part 3]

"तुम्हारे पास कुछ है जिसकी मदद से में अपने घुटने को थोड़ा ठीक कर सकू?" वो लड़का ही हिचकिचाते हुए पूछता है और तभी वो लड़की अपने बैग से एक मेडिकल किट निकालकर उसके घुटने की मरहम पट्टी करने लगती है।

"चलो हो गया, अब तुम बताओ तुम कौन हो और इस जंगल में इस हालत में क्या कर रहे हो? वो तो अच्छा हुआ की मैने उस जंगली सुअर को तुम्हारे ऊपर हमला करते देख लिया और तुम्हे बचा लिया वरना तुम आज स्वर्ग में होते" वो लड़की जा हुए पूछती है लेकिन वो लड़का कोई जवाब नही देता।

वो लड़की उसकी पट्टी करने के बाद उसे कंधे का सहारा देकर उसे उठने में मदद करती है। जिसके बाद वो लड़की उससे कई बार पूछती है लेकिन वो कोई जवाब नही देता।

"तुम कुछ ज्यादा ही खडूस नही हो , मै तब से बस सिर्फ बोले जा रही हूं और तुम हो की जवाब ही नहीं देते। क्या हुआ गर्लफ्रेंड ने धोखा दिया? उसका अफेयर किसी और के साथ था?" वो लड़की बोलती है और तभी पीछे से एक बड़ा भेड़िया उनके उपर हमला करता है।

"लग गई, अबे ओए मिस्टर अकडू मै जाकर इसे देखती हूं और तुम अपने आप को बचाओ" लड़की अपनी तलवार लेकर उस भेड़िए की तरफ बढ़ती ही है के अचानक से एक तीर उस भेड़िए के सिर को चीरता हुआ उसके दिल में धंस जाता है और वो भेड़िया तुरंत ही मारा जाता है।

उसके खून के छींटे उस लड़की के चेहरे पर गिरते है, वो अपना चेहरा साफ करती है और और पीछे देखती है। उस लड़के के हाथ में एक कंपाउंड वो (compound bow) होती है जिससे उसने वो तीर चलाया होता है।

वो लड़की जल्दी में अपने बाल बांधती है और गुस्से में उस लड़के की तरफ बढ़ती है अपनी तलवार के साथ। वो उस लड़के की काबिलियत देखने के लिए उसके ऊपर वार करने लगती है लेकिन जख्मी हालत में भी वो लड़का बिना हथियार के उस लड़की के वार रोकता है और उसे एक बार जमीन पर गिर भी लेता है।

"क्यू अब मजा आया, मै तब से शांत हूं लेकिन इसका मतलब ये नही की मैं लड़ना नहीं जानता। रही बात मेरी प्रेमिका की तो वो तो अभी तक बनी भी नही है हां लेकिन एक लड़की मेरे सामने है, सोच रहा हूं उसे अपनी बांहों में लेकर चूम लूं " वो लड़का उस लड़की के दोनो हाथ पकड़कर उसकी पीठ के पीछे लगा लेता है और धीरे से उसकी गर्दन के करीब जाकर धीरे से उसके कान में बोलता है।