webnovel

सुपर जीन

शानदार इंटरस्टेलर (तारों के बीच) युग में, मानव जाति ने आखिरकार टेलीपोर्ट तकनीक विकसित कर ली है, लेकिन जब टेलीपोर्ट करने की कोशिश की जाती है, तो वह ना तो भविष्य, ना अतीत ना कोई भी भूमि जो पुरुषों के लिए ज्ञात है, पर पहुँचते हैं ... इस रहस्यमय स्थान को गॉड्स सैंक्चुरी कहा जाता है, जहां कई अज्ञात जीव रहते थे। यहां, मानव सबसे शानदार युग बनाने के लिए और अपनी पीढ़ी को विकसित करने के लिए सबसे बड़ी छलांग लगाएगा। "पवित्र-रक्त जीव काले झींगुर को मार दिया गया। पवित्र-रक्त काले झींगुर जानवर की आत्मा प्राप्त हुई। 0 से 10 जीनो प्वाइंट को हासिल करने के लिए पवित्र-रक्त काले झींगुर का मांस खाएं।"

Twelve-Winged Dark Seraphim · SF
レビュー数が足りません
330 Chs

प्रशिक्षण

翻訳者: Providentia Translations 編集者: Providentia Translations

अर्ध वार्षिक आंकलन शुरू हो गया था|

जब उस ग्रुप की बारी आयी जिसमें हान सेन था, बहुत सारे विद्यार्थी जिन्होंने अपना आंकलन खत्म कर लिया था या अभी उसके होने का इंतजार कर रहे थे, उन्होंने देखा की हान सेन कितना बढ़िया कर सकता है | 

"जीनियस वाॅरफर्मेस और ब्लैक और वाइट बॉक्सिंग में माहिर है| मैं सोचता हूँ की वह तीरंदाजी में कितना अच्छा कर सकता होगा|

"वह तीरंदाजी विभाग में है| वह वही करता है।"

"यकीनन ही वह तीरंदाजी में ज़्यादा बेहतर है।"

"बिल्कुल ही पहले स्थान पर है।"

...

विद्यार्थियों के चर्चा से सितु शियांग उदास हो रही थीं|

"ऐसा लग रहा है की हान सेन असल में प्रसिद्ध है "लिऊ डोंग के एक निरीक्षक मुस्कुराया और टिपण्णी दी|

सितु शियांग ने कुछ अवज्ञा के साथ कहा, "प्रसिद्ध होने के यह मतलब नहीं की वह आंकलन में अच्छा करेगा| मैं सोचता हूँ की कहीं विद्यार्थी उसकी तो नहीं पूजा करेंगे उसके ग्रेड्स देखने के बाद।"

लिऊ डोंग ने सितु शियांग की ओर हैरानी से देखा|आम तौर पर हान सेन के जैसा एक स्टार विद्यार्थी अपने शिक्षकों के बीच प्रसिद्ध होता है| खैर यह विद्यार्थी सलाहकार एक प्रशंसक नहीं लग रहा था|

"क्या इसके तीरंदाजी में ख़राब ग्रेड्स हैं?" लिऊ डोंग ने पूछा |

"बस औसत हैं| मैंने कभी-कभार ही इसे देखा है।" सितु शियांग ने जवाब दिया|

जब वे दोनों बातें कर रहे थे, तभी हान सेन की बारी थी स्थापित निशाने पर शूट करने की| उसने जल्दी से ही दस निशाने लगा डाले जो की सारे के सारे एकदम सटीक लगे।"

लिऊ डोंग ने अपनी आँखें चौड़ी की, "कोच आप इसे औसतन कहते हैं? आप कितने विनम्र हैं|

लिऊ डोंग ने सोचा की वह विनम्र हो रही थी| इस तरह का कौशल यकीनन ही किसी विद्यार्थी को एस लेवल रेटिंग की देंगी|

सितु शियांग भी रुक गयी, क्योंकि हान सेन अचूक होने के साथ-साथ बहुत तेज़ भी था|

"जीनियस कितना जबर्दस्त है।"

"ऐसा था की जैसे उसने एक ही बार में १० तीर छोड़े हों।" 

"बिल्कुल ही उसे आंकलन में एस लेवल की रेटिंग मिलेगी।"

...

मिलिट्री स्कूल्स के अर्ध वार्षिक आंकलन ग्रेडस को आठ हिस्सों में बाँटते थे एस, ए, बी, सी, डी, ई, ऍफ़, जी, एच। विद्यार्थी को हर विषय में रेटिंग मिलेगी, डी लेवल के नीचे की रेटिंग को असफल माना जाएगा और डी के नीचे के सारे ही विषयों को दोबारा देना होगा|

अगर ओवरआल रेटिंग डी के नीचे होगी, तो संभवतः विद्यार्थी को छोड़ना पड़ेगा|

हान सेन के प्रदर्शन को सीधे ही ए आई के जरीये एस रेटिंग दी गयी है| सारे ही विद्यार्थी ए आई के द्वारा रेट किये जाएंगे जो की मैन्युअल रेटिंग से तेज़ और ज्यादा सटीक थी |

"कोच, मैं ईर्ष्या रखता हूँ की आपके विभाग में एक ऐसा विद्यार्थी है।" लिऊ डोंग एक-दूसरे विभाग से था|

"यह सिर्फ स्थापित निशाना था| हमें उसके सारे आंकलन होने का इंतजार करना चाहिए| सितु शियांग को विश्वास नहीं हो रहा था की बिल्कुल ना आकर भी हान सेन अपने ग्रेड्स बरक़रार रह पा रहा था और यहाँ तक की बढ़त भी दिखा रहा था|

"विनम्र होने की जरूरत नहीं है कोच|" हम सब हान सेन का लेवल देख सकते हैं।

सितु शियांग ने एक लफ्ज़ न कहा और हान सेन को अजीब नज़रों से देखा|

स्थापित निशाने की परीक्षा के बाद अब हिलते हुए निशाने की परीक्षा थी| जब हान सेन की बारी आयी, धनुष और तीर उसके हाथ में राइफल बन्दूक बन गए| जहाँ भी वह मारना चाहे कोई भी निशाना छूट नहीं रहा था| फिर से उसे एस रेटिंग दी गई|

कॉम्बैट सिमुलेशन में हान सेन एक पेशेवर फौजी की तरह क्रियाशील था| कोई भी निशाना चूक नहीं रहा था, कोई गलती नहीं और कोई भी आकस्मिक चोट नहीं| तेज रफ़्तार के चलते उसे बिना किसी शक्क के एस मिला|

उसके ग्रेड्स से सितु शियांग को ख़ुशी नहीं हुई, क्योंकि उसकी प्रतिभा के साथ उसने कभी स्कूल टीम या तीरंदाजी सोसाइटी में शामिल होने का नहीं सोचा जो की उसकी नजरों में अक्षम्य था|

अपने दिल में उसने पहले ही हान सेन को एक सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी के तौर पर टूर्नामेंट में भाग लेने के समझ लिया था|पर उससे पहले उसे उसको थोड़ा कष्ट भुगतवाना था|

कैंपस में अपने कमरे में ,सितु शियांग ने हान सेन के आंकलन की वीडियो लगातार बार-बार देखी| आखिर में उसने अपने काॅमलिंक पर नंबर डायल किया और वह लग गया|

"सितु शियांग काफी देर हो गयी है जब तुम मुझे मिलने आयी थी ...." एक आदमी की आवाज़ उसके काॅमलिंक पर सुनायी दी|

काफी देर बाद सितु शियांग ने अपना काॅमलिंक बंद किया और उसके चेहरे पर एक बनावटी हंसी थी|

उसे इस बार हान सेन को अपनी टीम में शामिल होने के लिए डराने के लिए अपने पिता की मदद लेनी पड़ी| दूसरी तरफ उसे उम्मीद थी की इससे उसकी तीरंदाजी की योग्यता में भी इजाफा होगा और आने वाले गेम में वह बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी|

सितु शियांग को अपने पिता पर बहुत भरोसा था| वह मिलिट्री में तीरंदाजी के कोच हुआ करते थे और इसलिए ही वह जब से एक छोटी लड़की तब से तीरंदाजी का अभ्यास कर रही थी|

"लड़के, तकड़ी प्रार्थना करना| खुद से टीम में ना शामिल होने की यह तुम्हारी सज़ा है।" सितु शियांग ने अपने पिता के निकनेम के बारे में सोचा और मुस्कुराई |

सितु शियांग के पिता के सेवानिवृत होने से पहले वह प्रसिद्ध "नाज़ी" थे मिलिट्री में|

उनके द्वारा ट्रेन किये गए फौजी उनका नाम सुन लंगड़ा जाते थे|

जब सितु किंग सेवानिवृत हुए वे ब्लैकहॉक में आये और उपाध्यक्ष बन गए , पर वहाँ ज्यादा कुछ करने के लिये नहीं था|

जब वह अभी ब्लैकहॉक में आये ही थे तब प्रधान ने उन्हें तीरंदाजी के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए कहा| खैर, कुछ दिनों तक कोई भी विद्यार्थी बिस्तर से उठ नहीं पाया क्योंकि या तो वे घायल थे या बीमार थे| तीरंदाजी के विद्यार्थी एक खूनी पत्र लिखने वाले थे, १०००० लोगों के द्वारा दस्तख़त किया हुआ पत्र, जिससे प्रधान डर गए| सितु किंग से फिर और कुछ न करने को कहा गया |

सितु शियांग ने बार-बार सितु किंग से कहा है हान सेन को सबसे उचत्तम स्टैण्डर्ड से ट्रेन करने के लिए |

"मैं देखूँगी की तुम कितना देर तक टिक सकते हो।" सितु शियांग ने अपने पिता की निगरानी में हान सेन के दुखित हाव भाव के बारे में सोचा और गुप् चुप जशन मनाया।