webnovel

सुपर जीन

शानदार इंटरस्टेलर (तारों के बीच) युग में, मानव जाति ने आखिरकार टेलीपोर्ट तकनीक विकसित कर ली है, लेकिन जब टेलीपोर्ट करने की कोशिश की जाती है, तो वह ना तो भविष्य, ना अतीत ना कोई भी भूमि जो पुरुषों के लिए ज्ञात है, पर पहुँचते हैं ... इस रहस्यमय स्थान को गॉड्स सैंक्चुरी कहा जाता है, जहां कई अज्ञात जीव रहते थे। यहां, मानव सबसे शानदार युग बनाने के लिए और अपनी पीढ़ी को विकसित करने के लिए सबसे बड़ी छलांग लगाएगा। "पवित्र-रक्त जीव काले झींगुर को मार दिया गया। पवित्र-रक्त काले झींगुर जानवर की आत्मा प्राप्त हुई। 0 से 10 जीनो प्वाइंट को हासिल करने के लिए पवित्र-रक्त काले झींगुर का मांस खाएं।"

Twelve-Winged Dark Seraphim · Sci-fi
Not enough ratings
330 Chs

अप्रिय व्यक्ति

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

बाई यीशान ने हान सेन को यिन यांग ब्लास्ट का अक्सर अभ्यास करने के लिए कहा, और उन्हें बताया कि जब सेंट हॉल यिन यांग ब्लास्ट को जमा करने के लिए आएँ, तो कैसे सहयोग करें।

बाई यीशान के जाने के बाद हान सेन ने सिर हिलाया और सीधे टेलीपोर्ट स्टेशन चला गया। जिस प्राणी को वो खिला रहा था, वो एक पवित्र-खून प्राणी में विकसित हो गया।

वो इस बार एक कलर शिफ्टर को खिला रहा था। यह गिरगिट की तरह का एक आदिम जीव था। कलर शिफ्टर को चुने जाने का कारण इसकी जानवर आत्मा थी।

इसकी जानवर आत्मा एक आकार बदलने वाली थी। जानवर आत्मा का इस्तेमाल करने के बाद, कोई न केवल बेहतर फिटनेस हासिल करने में सक्षम होगा, बल्कि सुरक्षात्मक रंगत भी पा सकता है।

अगर कोई थोड़ी देर के लिए एक ही स्थान पर खड़ा रहता है, तो सुरक्षात्मक रंगाई उसे परिवेश में मिल जाने की अनुमति देगी, जैसे कि कोई अदृश्य हो।

हालाँकि, जब एक आदिम कलर शिफ्टर की जानवर आत्मा का इस्तेमाल करते हैं, तो कलर शिफ्टिंग धीमी होती है और असल में प्रभावी नहीं होती।

अगर वो एक पवित्र-खून कलर शिफ्टर की जानवर आत्मा प्राप्त कर सकता है, तो प्रभाव बहुत बेहतर होगा। हान सेन के लिए, जो हत्या में अच्छा था, इससे बेहतर कोई कौशल नहीं था।

अगर वो अपने दुश्मन के बगल में छिप सकता, तो वो किसी के लिए भी बहुत बड़ा खतरा होगा। आखिरकार, अब उसके पास एक पवित्र-खून जानवर आत्मा हथियार तीन-ब्लेड का हार्पून था, जिसका एकमात्र नुकसान इसकी लंबाई थी। अगर हान सेन अपने दुश्मन के करीब जा सकता है, तो मुसीबत को कम किया जा सकता है।

"मेरे प्यारे भगवान, ईसा मसीह, बुद्ध, कृपया अपनी दया दिखाओ ..." हान सेन अपने तीन-ब्लेड वाले हार्पून के साथ कलर शिफ्टर को मारने के दौरान सभी तरह के देवताओं से प्रार्थना कर रहे थे।

"पवित्र खून कलर शिफ्टर को मार दिया गया। पवित्र-खून कलर शिफ्टर की जानवरीय आत्मा प्राप्त हुई। ज़ीरो से दस पवित्र जीनो पॉइंट को बेतरतीब ढंग से पाने के लिए इसका मांस खाएँ।"

शायद देवताओं ने उसकी प्रार्थना सुन ली थी। हान सेन ने असल में कलर शिफ्टर की जानवर आत्मा को पा लिया। अपने मन में आवाज़ सुनकर हान सेन उछल पड़े।

अपने बर्तन में मांस को चूल्हे पर रखकर, हान सेन ने एक आदिम बादल जानवर को खिलाना शुरू कर दिया। उसने पहले भी एक जानवर को खिलाया था, लेकिन उसकी जानवर आत्मा पाने में असफल रहा। हान सेन को इस जानवर आत्मा में भी बहुत दिलचस्पी थी, इसलिए वह फिर से कोशिश करना चाहता था।

सब कुछ तैयार करने के बाद, हान सेन कलर शिफ्टर की जानवर आत्मा को बुलाने और आकार बदलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता था। कुछ प्रयोग करने के बाद, हान सेन को बहुत खुशी हुई क्योंकि एक शेपशिफ्टर की पवित्र-खून जानवर आत्मा जितना उसने सोचा था, उससे भी बेहतर थी।

जब तक वो स्थिर खड़ा रह सके, वो तुरंत आसपास का हिस्सा बन जाएगा। यहाँ तक ​​कि खुद उसके जैसा कोई भी शायद ही बता सके।

और सुरक्षात्मक रंगाई उनके कवच और हथियार को भी छिपा देगी।

हालांकि, एक बार जब वो चलेगा, तो रंग बदलने की गति उसकी हरकतों से मेल नहीं खा पाएगी। और एक उत्सुकता से देखने वाला व्यक्ति हमेशा बता सकता है।

फिर भी, हान सेन नतीजे से बहुत खुश थे। इसमें कोई शक नहीं था कि ये जानवर आत्मा हत्या और जिंदगी चलाने के लिए समान रूप से शानदार थी।

इस पवित्र-खून के कलर शिफ्टर ने हान सेन के लिए 5 और पवित्र जीनो पॉइंट जोड़े। अब उनके पास 50 पवित्र जीनो पॉइंट थे, जो अभी सिर्फ आधा रास्ता था।

"हान सेन, ये लगभग छमाही असेसमेंट है। मैंने आपको तीरंदाजी के प्रशिक्षण क्षेत्र में कभी नहीं देखा है। क्या आप पास कर सकते हैं?" जब हान सेन डाॅरमेट्री में वापस आए तो शी ज़िकांग ने धीरे से कहा।

हान सेन को तब एहसास हुआ कि वे स्कूल में आधे साल से हैं और असेसमेंट सिर पर था। अगर वो असेसमेंट में फेल हो गया, तो बहुत परेशानी होगी।

"मुझे अच्छा करना चाहिए।" हान सेन को खुद पर भरोसा था। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत से पढ़ाई की थी।

और सबसे ज़रूरी तीरंदाजी का असेसमेंट उनकी विशेषता था, इसलिए उन्हें कोई चिंता नहीं थी।

हालांकि, अन्य लोग शायद उससे सहमत नहीं थे, उदाहरण के लिए, उनके छात्र सलाहकार सीटू शियांग।

ब्लैकहॉक में तीरंदाजी विभाग को फिर से ज़िन्दा करने वाले नेताओं में से एक के रूप में, सितु शियांग को विभाग में नए लोगों के लिए बहुत ऊँची उम्मीदें थीं।

उसकी नज़रों में हान सेन स्पष्ट रूप से एक बुरा छात्र था।

हालांकि उनके ग्रेड अच्छे थे, वे बहुत अच्छे नहीं थे। और वो उसे तीरंदाजी के कक्षाओं में कभी नहीं देखती थीं।

तीरंदाजी विभाग के एक सदस्य के रूप में, तीरंदाजी मुकाबले में भाग लेने के बजाय, वो वॉरफ्रेम और ब्लैक एंड व्हाइट बॉक्सिंग मुकाबलों में हिस्सा लेते रहे। इससे भी बुरी बात यह थी कि वो एक कमर्शियल की शूटिंग के लिए भी गया था।

इन व्यवहारों ने उसे बताया कि उसने सीखने के लिए खुद को समर्पित नहीं किया।

सितु शियांग ने महसूस किया कि ये ज़रूरी है कि उनकी हान सेन के साथ बात हो। तीरंदाजी विभाग में विशेष रूप से भर्ती छात्र के रूप में, हान सेन के व्यवहार से उन्हें बहुत निराशा हुई थी।

हालांकि, सीतू शियांग सीधे हान सेन के पास नहीं गई। उन्होंने छमाही असेसमेंट के बाद उससे बात करने की योजना बनाई। उसके ग्रेड सामने आने के बाद, उनके शब्द उसके लिए बहुत मायने रखेंगे।

तीरंदाजी के लिए बहुत ज़्यादा प्रैक्टिस की ज़रूरत थी। एक दिन बिना प्रैक्टिस का मतलब आप पिछड़ जाओगे।

पिछले कुछ महीनों में हान सेन ने जो किया उसके अनुसार, सितु शियांग का मानना ​​था कि उनके ग्रेड ज़रुर गिरेंगे।

आखिरकार, वो शायद ही कभी तीरंदाजी कक्षाओं में गया और तीरंदाजी सोसायटी में शामिल नहीं हुआ। इसके अलावा, उन्होंने अपना ज़्यादातर वक्त हेवी वाॅरफ्रेम सोसाइटी में वाॅरफ्रेम चलाने का अभ्यास करने में बिताया। उसके लिए अपने तीरंदाजी स्तर को बनाए रखना कैसे संभव होगा?

"भले ही उसके पास मूल रूप से अच्छा कौशल है, वो इस सब लापरवाही के बाद भी अच्छा नहीं करेगा। उसे ये महसूस होने के बाद मैं उससे बात करूँगी। "सितु शियांग ने हान सेन को टैस्ट क्षेत्र में आते हुए देखा।

वो ब्लैकहाक में तीरंदाजी विभाग में फिर से रुह फूँकने के बारे में महत्वाकांक्षी थी और उसने तीरंदाजी में कोई दिलचस्पी नहीं रखने वाले विशेष रूप से भर्ती छात्रों के मिल जाने की उम्मीद नहीं की थी।

वो ये भी सोच रही थी कि अगर वो इस असेसमेंट में फेल हो गया, तो उन्हें शायद स्कूल प्रबंधन को उसे दूसरे विभाग में ट्रांसफर करने का सुझाव देना चाहिए।

चूंकि उसे वाॅरफ्रेम में इतनी रुचि थी, इसलिए वे उसे वाॅरफ्रेम विभाग में ट्रांसफर कर दें। वो तीरंदाजी विभाग में कुछ भी योगदान नहीं दे रहा था।

हालांकि सैन्य स्कूल लीग में तीरंदाजी टूर्नामेंट बाकी मुकाबलों की तरह मशहूर नहीं था, फिर भी अच्छी रैंकिंग हासिल करना मुश्किल था। तीरंदाजी सोसायटी के कोच के रूप में, सितु शियांग को अपनी टीम के लाइनअप के लिए बहुत विचार करना पड़ा।

हालांकि विशेष रूप से भर्ती किए गए नए लोगों में कुछ अच्छे मूल खिलाड़ी थे, उन्हें ज्यादा ट्रेनिंग की ज़रूरत थी और उन्हें तुरंत इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता था।

नए छात्र से एक के रूप में, हान सेन को सितु शियांग के दिमाग में स्वाभाविक रूप से एक अप्रिय व्यक्ति के रूप में वर्गीकृत किया गया था।