webnovel

MY CHAOTIC GIRLFRIEND

यश जो की अपनी सारी यादस्त को चुका है, उसे नही पता वो कहां है और वहां क्या कर रहा हैं उसे अपने नाम के अलावा कुछ भी याद नहीं होता। निधी जो की काफी सुन्दर, आकर्षक, हॉट और प्यारी लड़की है, उसे यश जंगल में बेहोश हालत में मिलता है जिसे एक जंगली सुअर मारने ही वाला होता है के वो उसे बचा लेती है। थोड़ी देर बाद यश होश में आता है लेकिन वो निधी को देखकर दर जाता है लेकिन थोड़ा समय बीतने के बाद वो दोस्त तो नही लेकिन एक दूसरे से बात करने लगते है। इन दोनो की खट्टी मीठी केमिस्ट्री की करेगी। एक काफी ज्यादा खडूस टाइप है आज दूसरी लड़ाकू जो किसी से नहीं डरती और थोड़ी सी शरारती भी।

LAXMAN_RAJPUT · Acción
Sin suficientes valoraciones
13 Chs

Chapter 1 (part 4)

"छोड़ो मुझे, तुम जानते नही मै कौन हूं" वो लड़की अकड़ कर बोलती है लेकिन तभी वो लड़का कुछ अजीब सा महसूस करता है और उस लड़की को छोड़कर किसी ओर चलने लगता है।

पहले तो वो लड़की गुस्से में उठकर उस लड़के को पीटने के लिए बढ़ती है लेकिन उसकी हरकते देखकर वो उसका पीछा करती है।

वो लड़का थोड़ी देर चलने के बाद जल्दी से एक पेड़ पर चढ़ जाता है और छुपकर सामने को तरफ देखता है। वो लड़की भी उसके बगल में बैठकर देखने को कोशिश करती है लेकिन तभी सामने को तरफ कुछ बड़ी झाड़ियों में हलचल होती है।

"लगता है आज इनकी मौत मेरे हाथो लिखी है" वो लड़का अपने धनुष का निशाना उन झाड़ियों की तरफ करता है और थोड़ी देर उन झाड़ियों में कोई हलचल नहीं होती लेकिन उसके अगले ही पल एक और जंगली सुअर घनी झाड़ियों में से अपनी जान बचाते हुए भागता हुआ निकलता है और उस लड़के के तीर का निशाना बन जाता है।

"लानत है, मेरा एक तीर बर्बाद हो गया।" तभी अचानक से एक बड़ा सा सांप निकलता है और उसे देखकर उस लड़की की हालत खराब हो जाती है। वो लड़का उस सांप के कान के छेद पर निशाना लगाता है और तीर चलाने ही वाला था के w लड़की जोर से चिल्लाती है और उस लड़के के निशाना चूक जाता है और वो सांप उन्हे देख लेता है।

"पागल लडकी पागल है क्या। ऐसे किसी के कान पर पर कोई चिल्लाता है क्या" वो लड़का उस लड़की से बात करता है लेकिन वो लड़की उसकी तरफ देखते हुए काफी ज्यादा घबरा जाती है क्युकी वो सांप उस लड़के के पीछे फन फैलाए खडा होता है। और उस लड़के को इसकी भनक भी नही होती।

"क्या हुआ तुम ठीक तो हो? तुम घबरा क्यों गई, तुम कांप भी रही हो" वो लड़की धीरे से डरते हुआ उस लड़के के पीछे की तरफ इशारा करती है और अब वो लड़का भी हल्का सा घबराता सा जाता है।

"क्या एक सांप मेरे पीछे है?" वो पूछता है वो लड़की हां में सिर हिलाती है। वो सांप अपना मुंह खोलता है और उन दोनों को खाने के लिए और फिर बड़ी तेजी से उन दोनों पर हमला करता है लेकिन फुर्ती दिखाते हुए वो लड़का उस लड़की को गोद में उठाता है और नीचे कूद जाता है।

उस सांप का मुंह पेड़ की डाल में फंस जाता है , वो लड़का उस लड़की को जमीन पर पटककर उसकी तलवार लेता है और उस सांप का सिर अपनी तलवार के एक ही बार में काटकर अलग देता है। वो सांप थोड़ी देर फड़फड़ाता है लेकिन फिर दम तोड़ देता है।

"कोई आराम से जीने भी नही देता, कल के सपोले हमसे पंगा लेंगे।" वो लड़का अपनी वर्चुअल स्टोरेज से एक अजीब का लेजर डिवाइस निकलता है और आधे घंटे के अंदर उस सांप को चमड़ी उतार लेता है। वो दोनो चीजों को वापस वर्चुअल स्टोरेज में रख देता है।

इसके बाद वो उस लड़की के पास जाता है और अपने खुल।में गंदे हाथ उस लड़की के कपड़ो से पोंछ देता है। "जानेमन तुम ठीक तो हो, तुम्हे कोई चोट तो नही लगी?"

"मै ठीक हूं , एक मिनिट रुको, तुमने अभी क्या कहा? मै तुम्हारी जानेमन कैसे हुई, हम लोग पहली बार मिल रहे है। तो अपनी हद में रहो वरना मेरा बॉयफ्रेंड तुम्हारी जान निकाल देगा। और तुमने जो मेरे कपड़े गंदे किए इनका क्या?" वो लड़की गुस्से में उस लड़के को घूरती है लेकिन वो लड़का धीरे से उसके गालों को छूता है और लड़की ब्लश करते हुए अपनी आंखे निचे कर लेती है।

"क्या हुआ तुम ठीक तो हो?" वो पूछता है।

वो लड़की उसका हाथ झटकते हुए कहती है "मै ठीक हूं, मुझे बचाने के लिए शुक्रिया। वैसे तुम्हारा नाम क्या है और तुम। हो कौन?"

वो लड़का उठता है और आसमान को देखता है, मानो की वो कुछ याद करने की कोशिश कर रहा है लेकिन फिर भी याद नहीं कर पा रहा।

वो उस लड़की की तरफ देखते हुए मायूस चेहरे के साथ बैठ जाता है और कहता है "मुझे मेरा नाम नही मालुम है, मै ये भी नही जानता मै हूं कौन और कहां से हूं। मुझे सिर्फ एक नाम याद है गार्डियंस।"

वो लड़की पहले तो यकीन नही करती लेकिन फिर वो उसे देखने के बाद उसे उसका सामान चेक करने को कहती है, वो लड़का एक के बाद एक सामान अपनी वर्चुअल स्टोरेज से निकालकर उसके सामने रखने लगता है।

और वो सब देखने के बाद मानो उस लड़की के होश उड़ गए हो, वो काफ़ी ज्यादा उत्सुकता के साथ उस लड़के का सामान देखने लगती है।

"क्या तुम्हे कुछ भी मिला?" लडका उदास भाव से पूछता है लेकीन लड़की अनसुना कर देती है। जिसपे उस लड़के को गुस्सा आ जाता है और वो उस लड़की को थप्पड़ मार ही वाला होता है के वो लड़की एक कंगन को उस लड़के के सामने करते हुए प्यारी आंखो से बात करती है।

"क्या ये तुम्हारा है? क्या मै इसे रख सकती हुं?" उसकी मुस्कुराहट देखने के बाद वो लड़का शान्त हो जाता है और उसे वो कंगन दे देता है।

"अच्छा ठीक है तुम इसे रख सकती हो और क्या तुम्हे काम का कुछ मिला?" ये सुनने के बाद वो लड़की सारे सामान को दुबारा चेक करती है लेकिन उसे कुछ भी ऐसा नही मिला जिससे वो उस लड़के के बारे में जान सकें।

ये जानने के बाद वो लड़का सारे सामान को वापस रख लेता है। लड़की भी उसे उदास देख उसके लिए बुरा महसूस करती है और कुछ देर सोचने के बाद वो उस लड़के के पास जाकर उसे रोकती है।

"क्या तुम्हे पता है की तुम्हे कहां जाना है? अगर पता है तो तुम जा सकते हो लेकिन नही पता तुम बस इसी जंगल में सारी जिंदगी भटकते रहोगे।" वो लड़की उसे खुश करने के लिए चुलबुले अंदाज में पूछती है।