webnovel

द ब्यूटीफुल वाइफ ऑफ़ द व्हिरलविन्ड मैरिज

धनवान, ताकतवर और सुंदर, गु जिंग्ज पूरे देश में सर्वोत्तम है। हर लड़का उसकी तरह बनना चाहता है और हर लड़की उसके साथ रहना चाहती है। वो पूरी तरह से संपन्न हैं... सिवाय इसके कि उसका एक छोटा सा रहस्य है, जो उसे किसी भी महिला के करीब जाने से रोकता है - आभासी नपुंसकता। फिर, एक सुबह वो अपने आपको एक अजनबी लड़की के साथ बिस्तर पर पाता है। उसके बाद, उसे इस लिन चे नाम की एक उज्जड़ और असभ्य लड़की से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लिन चे एक साधारण लड़की है, जिसका एकमात्र उद्देश्य एक सफल अभिनेत्री बनना है। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया, और उसे अपना भरण-पोषण खुद करने क लिए मजबूर किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एक योजना बनाती है । लेकिन उसकी योजना विफल हो जाती है, और उसे इस बेरूखे और बिना दिल के गु जिंग्ज से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, उसे अब उच्च समाज में अपनी जगह बनानी होगी, जहां ईर्ष्या करने वाली महिलाएं और षड़यंत्रकारी लोग उसके आसपास होंगे - सब उसके नए करियर को तबाह करना चाहते हैं। एक छत के नीचे दो अजनबी, शुरू में ही, वे तय करते हैं कि एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे, लेकिन जब भी लिन चे किसी भी तरह की परेशानी में होती है, गु जिंग्ज हमेशा वहां किसी भी तरह से पहुंच ही जाता है। धीरे-धीरे और अनजाने में, लिन चे को उसके बिना, अपने भविष्य की कल्पना करना मुश्किल लगने लगता है। क्या उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या क्या उनकी शादी सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट ही बनकर रह जाएगी?

Mu Yiyi · Integral
Sin suficientes valoraciones
136 Chs

एक जलन से भरा हुआ आदमी एकदम रुखा होता है...

Traductor: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

लिन चे ने शेन यौरान की तरफ देखा और कहा,"बकवास। किन क्विंग मेरे होने वाले जीजा हैं; हमारे बीच कुछ भी नहीं है।"

"क्या तुम सही कह रही हो? वे अभी भी साथ हैं?"शेन यौरान ने पूछा...

लिन चे ने कहा,"हाँ,वे जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। क्या तुम देश के मनोरंजन समाचार नहीं पड़ती हो? वे पहले ही इसके बारे में कई बार बता चुके हैं,"लिन चे को अभी भी उस बारे में सोच कर अजीब लगता था।

हालांकि,वक़्त बड़े से बड़े घाव को भर देता है। अब जब वह उस बारे में सोचती थी, तो उसे पहले जितना दुख नहीं होता था।

शेन यौरान ने धीरे से कहा,"क्या तुमने इस मामले में सुस्ती नहीं दिखाई? तुमने अब तक उसे यह नहीं बताया कि तुम उसे पसंद करती हो?तुम्हें उसे बता देना चाहिए था,फिर चाहे परिणाम जो भी होता..."

"बहुत हो गया,यौरान। कभी-कभी,अफसोस करना भी अच्छा होता है,"लिन चे ने शेन यौरान को गले लगाया और मुस्कुरा दी।

अचानक उसे गु जिंग्ज की बात याद आयी।

अगर वह चाहती, तो गु जिंग्ज़ उसे और किन क्विंग को साथ लाने में मदद कर सकता था।

लेकिन आज की स्थिति में,वह खुद भी यह नहीं चाहती थी।

किन क्विंग के साथ होना अब उसके लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं था, जितना की उसका करियर उसके लिए महत्वपूर्ण था। अब वह केवल आगे बढ़ना चाहती थी,और शोहरत हांसिल करना चाहती थी।

मु फीरान उसकी आदर्श थी।

शेन यौरान ने गहरी सांस ली और फिर लिन चे को गले लगा लिया। वे दो परेशान भाइयों की तरह एक साथ बीयर पी रही थीं।

"चीयर्स।"

शेन यौरान ने कहा,"सही में। इस तरह रात को साथ बैठकर पीने का मज़ा ही कुछ और है।"

"चलो चलो, जिसे भी पहले नशा चढ़ेगा, उसे बिल भरना पड़ेगा।"

लिन चे ने कहा,"क्या तुम पागल हो? नशे में कोई बिल का भुगतान कैसे कर सकता है, जब उसे यह भी पता नहीं होगा कि उसका बटुआ कहाँ गया?"

जब वे दोनों पी रहीं थीं, तभी अचानक, एक आदमी उनके पास आया।

"अरे, तुम दोनों अकेले पीते-पीते ऊब गयी होगी। वहाँ हमारे साथ लड़कों का एक समूह है। आओ हमारे साथ कुछ मज़े करो।"

शेन यौरान को थोड़ी चढ़ गयी थी। उसने ऊपर देखा और अपनी बोतल हिला दी। उसने कहा,"तुम जैसे बदबूदार आदमियों के साथ कौन पीना चाहता है?सभी आदमी बदमाश होते हैं।"

लिन चे ने भी अपना सिर जोर से हिलाया,"हां हां,सभी बदमाश और घटिया होते हैं।"

उसकी नज़रों में गु जिंग्ज़,भी एक घटिया इंसान था। मो हुइलिंग के साथ उसके सम्बन्ध होने के बाद भी,वह उसके साथ गड़बड़ करना चाहता था।

वह आदमी उनकी बातें सुनकर हैरान हो गया। उसने झुक कर कहा,"ऐ लड़की, तुम गलत बोल रही हो। यदि पुरुष इतने बुरे होते, तो महिलाएं उनके प्यार में नहीं पड़तीं। क्या तुम महिलाएं हम जैसे पुरुषों से प्यार नहीं करतीं? और हम बुरे इसलिए हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि तुम हमें पसंद करो।"

उस आदमी ने बात करते-करते शेन यौरान को पकड़ लिया और उसे खींचने की कोशिश कर रहा था, "आओ, चलो कुछ मजा करें।"

"मुझे जाने दो। मुझे जाने दो नहीं तो मैं तुम्हारे पैरों के बीच में मार दूंगी।"

"अरे, अगर तुम मुझे वहां लात मारोगी, तो मैं बाद में तुम्हारे साथ मज़े कैसे करूँगा?" वह आदमी काफी ताकतवर और मुँहफट था।

शेन यौरान ने गुस्से में दूर करने की कोशिश की। लिन चे जल्दी से उठी और उसका रास्ता रोक दिया, "हमें छोड़ दो नहीं तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा!"

लिन चे इतनी गुस्से में थी कि उसने उस आदमी के चेहरे पर एक थप्पड़ मार दिया,"क्या तुम्हें शर्म नहीं आती? वह तुम्हारे साथ नहीं आना चाहती! तुम फिर भी उसके पीछे क्यों पड़े हो?"

वह आदमी दंग रह गया। उसने लिन चे को बुरा भला कहा और उसकी तरफ मुड़ा।

लेकिन तभी उसी पल में ...

लिन चे के चेहरे के सामने एक हाथ आ गया।

लिन चे हैरान हो गयी। उसने देखा कि चेन युचेंग अचानक उसके बगल में खड़े थे।

वह आदमी घबरा गया। चेन युचेंग ने आदमी का एक हाथ अपने हाथ में लिया और दूसरे हाथ से उसका कंधा पकड़ लिया। उसने तेज़ी से,उस आदमी का हाथ मोड़कर उसका मुँह नीचे कर दिया। वह दर्द में चिल्लाया।

"दफा हो जाओ। अगर मैंने फिर तुम्हें यहाँ देख लिया, तो तुम्हें छोडूंगा नहीं।"

शेन यौरान ने अपना सिर उठाया,"ओह,एक हैंडसम आदमी ने एक सुन्दर लड़की की संकट में मदद की..."

जैसे ही उसने यह कहा, उसका हाथ सीधे चेन युचेंग के सीने पर टिका हुआ था।

लिन चे ने नशे में धुत शेन यौरान को वापिस खींच लिया। "इस लड़की से शराब सहन नहीं होती। लेकिन उसने इतनी भी नहीं पी थी,की उसे इतनी चढ़ जाए।"

"क्षमा करें, डॉ चेन,यह मेरी दोस्त है और यह थोड़ी नशे में है..."

चेन युचेंग ने देखा कि लिन चे नशे में झूलती शेन योरान को सँभालने की कोशिश कर रही है। चेन युचेंग ने उसे वापस खींच लिया और कहा,"मैडम, आप इन्हें मेरे पास छोड़ दीजिए। आप अभी तक यहाँ क्यों हैं? घर पर आपके पति आपके लिए पागल हो रहे हैं।"

गु जिंग्ज़ उसके लिए पागल हो रहा था ?

लिन चे ने मुँह बनाते हुए कहा,"किसने उससे कहा कि वह मुझसे इतनी उम्मीदें रखे? क्या मैं अपनी दोस्त के साथ भी समय नहीं बिता सकती?"

चेन युचेंग ने कहा ,"वह आपकी परवाह करते हैं।"

"असंभव। वह सिर्फ मुझसे उम्मीदें रखते हैं।"

"आपने उनकी बात नहीं मानी। माय डिअर मिसेज गु, वह गु जिंग्ज़ हैं। पूरी बी डिस्ट्रिक्ट में किसी की हिम्मत नहीं है कि गु जिंग्ज़ की बात ना माने।"

लिन चे ने इसके बारे में सोचा। गु जिंग्ज़ ने डॉ चेंग को उसकी चोटों की जाँच करवाने के लिए उसे जल्दी घर बुलाया था। वह थोड़ा गुस्से में ज़रूर था, लेकिन उसके इरादे नेक थे।

लिन चे का दिल पिघल गया। चेन युचेंग को देख कर,उसने प्यार से मुंह चिढ़ाते हुए शिकायत की,"वो आराम से भी तो बोल सकता था..." वह रुक गयी और शरमाते हुए बोली,"क्या मैं सच में पहली इंसान हूँ जो उसके सामने झुकी नहीं?"

"खेर, आप पहली तो नहीं हैं,"चेन यूचेंग ने कहा।

"फिर...मुझसे पहले जिसने उसकी बात नहीं मानी थी,उसका क्या हुआ?"

"वह बी डिस्ट्रिक्ट से गायब हो गया। उसके बाद, मुझे नहीं पता कि क्या हुआ।"

"..."

सही में क्या वह मामला इतना गंभीर था!

यह आदमी बहुत निर्दयी है।

चेन यूचेंग ने लिन चे को बताया,"गु जिंग्ज़ ने खुद को जिम में बंद कर लिया है,और बाहर आने से मना कर दिया। इसीलिए मैं आपको जल्दी से ढूंढता हुआ यहाँ आ गया।"

"आह ...चलो पहले उसे घर भेजो।"

"ठीक है। आप इस महिला को मेरे पास छोड़ कर वापिस जा सकती हैं।"

"ओह, फिर ठीक है। यह शेन योरान है। वह अपने माता-पिता के साथ गोल्डन गार्डन एस्टेट में रहती है। वह रात भर घर से बाहर नहीं रह सकती। कृपया मुझे उसे वापस घर पहुंचाने में मदद कीजिये।"

लिन चे ने सोचा कि गु जिंग्ज़ के डॉक्टर पर भरोसा किया जा सकता है। उसने शेन योरान को उसके साथ छोड़ दिया और फिर जल्दी से वहां से चली गयी।

शेन योरान को कुछ पता नहीं था कि क्या चल रहा है। उसने अपना चेहरा ऊपर किया और उस बेरुखे आदमी की तरफ देखा। शेन यौरान की उंगलियां उसके चेहरे पर पहुंच गयीं,"अरे, हैंडसम। तुम इतने बुरे भी नहीं लगते। एक रात के लिए कितना? लेकिन यह बहुत बुरा है कि मेरे पास पैसे नहीं हैं ... बेहतर होगा कि तुम मुझे जाने दो ..."

उसने डॉ चेन को क्या समझा था...

लिन चे किस तरह के लोगों को जानती थी?

गु निवास में...

लिन चे ने प्रवेश किया और नौकरानी ने जल्दी से कहा,"मैडम,आखिर आप वापस आ गयीं। सर जिम में हैं, और वह बाहर नहीं आ रहे हैं।"

सही में क्या वह मामला इतना गंभीर था!

यह आदमी बहुत निर्दयी है।

चेन यूचेंग ने लिन चे को बताया,"गु जिंग्ज़ ने खुद को जिम में बंद कर लिया है,और बाहर आने से मना कर दिया। इसीलिए मैं आपको जल्दी से ढूंढता हुआ यहाँ आ गया।"

"आह ...चलो पहले उसे घर भेजो।"

"ठीक है। आप इस महिला को मेरे पास छोड़ कर वापिस जा सकती हैं।"

"ओह, फिर ठीक है। यह शेन योरान है। वह अपने माता-पिता के साथ गोल्डन गार्डन एस्टेट में रहती है। वह रात भर घर से बाहर नहीं रह सकती। कृपया मुझे उसे वापस घर पहुंचाने में मदद कीजिये।"

लिन चे ने सोचा कि गु जिंग्ज़ के डॉक्टर पर भरोसा किया जा सकता है। उसने शेन योरान को उसके साथ छोड़ दिया और फिर जल्दी से वहां से चली गयी।

शेन योरान को कुछ पता नहीं था कि क्या चल रहा है। उसने अपना चेहरा ऊपर किया और उस बेरुखे आदमी की तरफ देखा। शेन यौरान की उंगलियां उसके चेहरे पर पहुंच गयीं,"अरे, हैंडसम। तुम इतने बुरे भी नहीं लगते। एक रात के लिए कितना? लेकिन यह बहुत बुरा है कि मेरे पास पैसे नहीं हैं ... बेहतर होगा कि तुम मुझे जाने दो ..."

उसने डॉ चेन को क्या समझा था...

लिन चे किस तरह के लोगों को जानती थी?

गु निवास में...

लिन चे ने प्रवेश किया और नौकरानी ने जल्दी से कहा,"मैडम,आखिर आप वापस आ गयीं। सर जिम में हैं, और वह बाहर नहीं आ रहे हैं।"

लिन चे ने सोचा, कौन जानता था कि गु जिंग्ज की सोच इतनी छोटी थी? वह इतनी छोटी सी बात के लिए इतना परेशान हो रहा था। वह उसे फोन पर बता चुकी थी कि उसे देर हो जाएगी।

वह एक साल से शेन योरान से नहीं मिली थी। क्या वह एयरपोर्ट से अपनी सहेली को लेने भी नहीं जा सकती थी?

उसने चुपचाप दरवाजा खोला और अंदर झाँका। गु जिंग्ज़ बिना ऊपर कोई कपडे पहने एक्सरसाइज कर रहा था,उसने सिर्फ़ एक जोड़ी एक्सरसाइज शॉर्ट्स पहने हुए थे। उसकी पीठ से पसीना बह रहा था। वह इतना आकर्षक लग रहा था कि,कोई भी उसपर से अपनी आंख नहीं हटा सकता था।

वाह, क्या हैंडसम आदमी है…

लिन चे ने दरवाजा धीरे से बंद कर दिया,लेकिन फिर भी थोड़ी सी आवाज हो गयी, जिससे गु जिंग्ज चौंक गया।

उसने दरवाजे पर लिन चे की झलक देखी।वह अपनी आँखें सिकोड़ कर लिन चे को घूरने लगा। वह इतने गुस्से से भरा हुआ था,कि उसे देखकर कोई भी काँप जाए।

"तुम्हें अंदर आने की इजाज़त किसने दी?" गु जिंग्ज़ पेक-डेक मशीन(जिम में एक्सरसाइज करने की एक मशीन) से उतरकर,लिन चे के पास आकर उसे बेरुखी से देखने लगा।

वह देखना चाहता था कि,लिन चे अपने प्यार से मिलकर कितनी खुश थी।

लिन चे के चेहरे पर चापलूसी वाले भाव देखकर गु जिंग्ज़ को अजीब लग रहा था।

वह कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था जो केवल उसकी आंखों में प्यार के भाव देखकर संतुष्ट हो जाए।

 (गु जिंग्ज़ लिन चे का क्या हाल करता है,जानने के लिए पड़ते रहिए…)