webnovel

परफेक्ट सीक्रेट लव : द बेड न्यू वाइफ इस अ लिटिल स्वीट

“सी येहान की पसंद कितनी घटिया है? वह मुझे इस तरह भी चाहता है? ”उठने के बाद, उसने शीशे में अपने आप को देखा - भयानक विग, टैटू और दानव जैसा दिखने वाला मेकअप। अगर कोई सामान्य इंसान उसे एक सेकंड से ज़्यादा के लिए देख लेता तो शर्तिया उसकी आँखें जल जाती। अपने पुनर्जन्म से पहले, वह दूसरे आदमी से प्यार करती थी, इसलिए अब वो बस सी येहान से बच निकालना चाहती थी और वो उससे तहे दिल से नफरत करती थी क्योंकि सी येहान ने उसे कैद कर लिया था। अपने पुनर्जन्म के बाद, वह उसे अलग नज़र से देखने लगी, उसे यह लगाने लगा कि शायद उसने उसे बेहतर बनाने के लिए बदल दिया था? अतीत में, वो बहुत उलझी हुई थी। उसने अपने तेजस्वी पति को खो दिया था, एक बदमाश से दुखी हुई था और उसने धोखा खाया था पर सबसे ज़्यादा, उसकी सबसे प्रिय सहेली ने ही उसको गुमराह किया था। अंत में, वह बिलकुल अकेली थी। उसके वर्तमान जीवन में, दुष्ट लोग उसके खिलाफ घाट लगाए हुए हैं और बेसब्री से उसके पतन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। माफ करना, लेकिन यह लड़की दुबारा उसी झांसे में आने वाली नहीं है!

Jiong Jiong You Yao · 现代言情
分數不夠
130 Chs

क्या वह मूर्ख नहीं है?

編輯: Providentia Translations

आज का बास्केटबॉल मैच सीनियर्स का आखिरी मैच था। यह एक विदाई मैच था इसलिए वो आज खासतौर से लोगों से भरा हुआ था।

ये वानवान ने प्रवेश द्वार पर खड़े होकर कोर्ट पर नज़र दौड़ाई। वह दोनों टीमों को वॉर्मिंग अप करते हुए देख सकती थी, लेकिन चू फेंग उसे दिखाई नहीं दिया। वह शायद अभी तक नहीं आया था।

सोंग ज़िहांग का लंबा चौड़ा शरीर दूसरी पंक्ति में सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा था।

उनके साथ शेन मेंगकी, फांग किन और क्लास ए की कुछ अन्य लड़कियां बैठी थीं।

ये लड़कियाँ चमकती आँखों से सोंग जिहांग को देख रही थीं और उनकी आँखों में भक्ति भाव भरा था। 

लेकिन सोंग ज़िहांग की आँखों में केवल शेन मेंगकी थी।

सोंग ज़िहांग ने अपने सामने बैठी लड़कियों पर अपनी आँखें गड़ाईं और कुछ हद तक भावनात्मक रूप से कहा, "हमें चीयर करने के लिए आने का धन्यवाद!"

"हाहा, कैप्टन सोंग। आप मैच देखने के लिए आने का मेंगकी का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं! हम यहाँ सिर्फ संयोग से आए हैं!"

"मेंगकी के समर्थन के साथ, आज यह मैच निश्चित रूप से कैप्टन सोंग के अपने मैदान पर खेला जाएगा। हम जिन शू को पूरी तरह से हरा देंगे!"

"यह तो बिल्कुल सच है! यह प्यार की शक्ति है!"

शेन मेंगकी ने आज एक लंबी, हल्के हरे रंग की पोशाक पहनी थी, जो बहुत ताज़गी से भरी और सुरुचिपूर्ण दिखाई दे रही थी। जब उसने देखा कि लोग उसे छेड़ रहे थे, वो शरमा गई "खिलवाड़ करना बंद करो! अपने स्कूल की बास्केटबॉल टीम को चीयर करना ही सही है!"

ये वानवान ने दूर से देखा और उसने अपनी जीभ पर 'चच्च' की आवाज़ की।

जियांग यानरान पानी और भोजन लाती थी, पूरी बास्केटबॉल टीम के कपड़े धोती थी, लेकिन कभी उसे प्रशंसा का एक भी शब्द भी नहीं मिला। दूसरी ओर, शेन मेंगकी, केवल एक मैच देखने के लिए वहां बैठी थी, वह इतने से ही आनंदित हो गया।

"तुम ठीक हो न?" ये वानवान ने नज़र डाली, उसे जियांग यानरान की चिंता थी।

जियांग यानरान ने एक गहरी सांस ली, उसने उन दो लोगों से नज़रें फिरा लीं, जो एक-दूसरे से छेड़छाड़ कर रहे थे। "मैं ठीक हूँ, चलो चलते हैं।"

जब से उसने फोरम पर वह जवाब पोस्ट किया, तब से ही सोंग जिहांग बेशर्मों की तरह शेन मेंगकी से मिल जुल रहा था।

वे दोनों एक लाइन में चलते हुए आगे की सीटों की ओर बढ़े।

बास्केटबॉल कोर्ट पर, दर्शक ये वानवान को देख कर फुसफुसाने लगे थे। लेकिन ये वानवान को लोग पहले से ही पसंद नहीं करते थे, इसलिए कोई उसमें दिलचस्पी नहीं ले रहा था। बहुत जल्दी, सबका ध्यान उसके पीछे वाली लड़की की ओर गया।

जियांग यानरान को देख कर, सभी की आँखें चमक उठीं।

खासकर लड़कों की!

"वाह! देखो, देखो! कितनी खूबसूरत है!"

"यह सुंदरी किस क्लास की है? मैंने इसे पहले कभी क्यों नहीं देखा?"

"एह! क्या यह क्लास ए की जियांग यानरान नहीं है? उसने सिर्फ हेयरस्टाइल और कपड़ों का बदलाव किया है।" 

"धिक्कार है! मुझे अंधा होना चाहिए था! मुझे उम्मीद नहीं थी कि जियांग यानरान इतनी ख़ूबसूरत होगी! उसका फ़िगर भी शानदार है!"

बास्केटबॉल कोर्ट में हल्ला गुल्ला सुन कर पहली पंक्ति में बैठे शेन मेंगकी और सोंग जिहांग का ध्यान उधर गया और उन्होंने मुड़कर पीछे देखा।

अपने अवचेतन में घृणा की भावना महसूस करने से पहले सोंग ज़िहांग ने हल्का सा किसी को "जियांग यानरान" कहते सुना था।

क्या ऐसा हो सकता है कि यह महिला मुझे छोड़ नहीं पाई है और मुझे और परेशान करने के लिए आ रही है?

सोंग जिहांग की भौंहों पर बल पड़ गए जब उसने भीड़ की निगाहों का अनुसरण किया। अगले ही सेकंड, वह पूरी तरह से स्तब्ध रह गया।

उसके सामने एक चमकीली, अंगूर के प्रिंट वाली फूलों की पोशाक में एक लड़की थी, ये कपड़े उसका सही फ़िगर दिखा रहे थे और उसके भूरे रंग के घुंघराले बाल उसे सुंदर और आकर्षक बना रहे थे, अब वह पहले की तरह निराशा, फीकी सी नहीं दिख रही थी।

यह लड़की जो बहुत ख़ूबसूरत है और हर आदमी को अवाक कर रही है, वह है... जियांग यानरान!

सोंग ज़िहांग अपनी ही आँखों पर विश्वास नहीं कर पा रहा था।

इस समय, उनके आस-पास की गपशप जोर से हो रही थी, खासकर सोंग जिहांग और शेन मेंगकी को देखने के बाद।

"अरे! क्या तुमको शेन मेंगकी की तुलना में जियांग यानरान ज्यादा ख़ूबसूरत नहीं लगती?"

शेन मेंगकी अपने पहनावे, मेकअप और अपनी दिखावट से सौंदर्य का स्वरूप थी। लेकिन आकर्षक जियांग यानरान की तुलना में, वह अचानक बहुत फीकी लग रही थी।

"वह बहुत सुंदर है, निश्चित रूप से! आप आसानी से नहीं बता सकते हैं!"

"इसके बारे में सोचते हुए, शेन मेंगकी की तुलना में जियांग यानरान एक बेहतर परिवार की थी; उसके पिता एक प्रसिद्ध निर्देशक और उसकी माँ एक प्रसिद्ध पटकथा लेखिका थीं जबकि शेन मेंगकी के पिता ये वानवान के ड्राइवर थे। क्या सोंग जिहांग मूर्ख नहीं लगता? इतनी सुंदर लड़की, जो इतने अच्छे परिवार की है और उसके लिए वफादार भी है उसे छोड़कर वह एक देसी बेढंगी लड़की के प्यार में पड़ा है।

ये सभी टिप्पणियां स्वाभाविक रूप से सोंग ज़िहांग और शेन मेंगकी के कानों तक पहुंचीं।

सोंग जिहांग का चेहरा काला पड़ गया जबकि शेन मेंगकी का चेहरा पूरी तरह से पीला पड़ गया था।