webnovel

नेशनल स्कूल प्रिंस इस अ गर्ल

फ़ू जीऊ देखने से हाई स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी आम लड़के की तरह दिखता है। लेकिन वास्तव में, वो एक हैकर है, जिसे ज़ेड के नाम से जाना जाता है जो कि वैकल्पिक दुनिया से जुड़ी है। वो बेहद बदमाश तरीकों से सबको ध्वस्त करने के काबलियत रखती (रखती! जी हाँ, रखती) है। फ़ू जीऊ एक लड़की है। एक लड़का जो पुनर्जन्म के बाद एक लड़की के शरीर में पैदा हुआ लेकिन वो खुदको एक लड़के रूप में पेश करने के लिए मजबूर है, वो खेल की दुनिया पर राज करती है, न्याय के लिए लड़ती है, और अपने सहज आकर्षण के साथ आसपास की सभी लड़कियों पर जादू कर देती है। फिर भी, उसकी छेड़खानी करने की आदत के कारण अमीर और सर्वशक्तिमान किन और उसके क़रीबी लोगों को वो समलैंगिक (गे) प्रतीत होती है। जैसे जैसे समय बीतता है। सर्वशक्तिमान उसे अपना प्रेमी...(या फिर प्रेमिका??) के रूप में देखने लगता है। क्या वो भी उसके लिए समलैंगिक बन गया है? खुद समलैंगिक न होते हुए भी किसी को समलैंगिक बना देना... अपने आप से लगातार कशमकश में जूझते रहना... बहुत पेचीदा होते हुए भी बेशक यह सब बहुत रोमांचक भी है! फ़ू जीऊ ने कहा, “सर्वशक्तिमान किन, क्या तुम्हारी कोई प्रेमिका है?” किन मो ने अपना लैपटॉप नीचे रखा।“नहीं।” फ़ू जीऊ ने अपनी आवाज़ नीचे करके, लापरवाही से उसे छेड़ते हुए कहा, “अब है, मैं।” यह सुनते ही, किन मो उस पर रोबदार ढंग से झपटा। फ़ू जियू ने हैरान हो कर पूछा , “रुको, क्या कर रहे हो?” किन मो ने जवाब दिया, “प्रेमी होने का हक जता रहा हूँ”।

Zhan Qishao · 综合
分數不夠
62 Chs

सर्वशक्तिमान किन द्वारा पुरुषों के रेस्टरूम में ले जाया गया

編輯: Providentia Translations

अगर वह महिलाओं के टॉयलेट में जाती, तो लोग सोचते कि वह एक घटिया सोच वाला आदमी है।

अगर वह पुरुषों के टॉयलेट में जाती … तो वहां कोई गोपनीयता नहीं थी।

जब तक कि वो एक बैठने वाला शौचालय न होता…

फू जीऊ ने अपने हाथों से अपने बालों को पीछे किया, और उसकी सुंदर भौंहें सिकुड़ गयीं।

ठीक है, यह तय रहा कि वो वहीं जाएगी, जहाँ अंदर कोई नहीं होगा!

कोई उसे गलत न समझे इसके लिए, फू जीऊ अपने चेहरे पर एक मुस्कान लाई, और अपने बेल्ट पर एक हाथ के साथ, दरवाज़े के पास सलीके से खड़ी हो गयी।

तभी एक लड़की टॉयलेट से बाहर आई और एक ऊर्जावान और सुंदर युवक को देखा। जब उसने सिर उठाया, तो वह तुरंत शरमा गई।

यह आदमी ... यह आदमी बहुत हसीन था।

लेकिन यह बहुत अजीब था। वह टॉयलेट के बाहर क्यों खड़ा था?

उस लड़की ने फू जीऊ को संदेह से देखा।

फू जीऊ ने मुस्कराते हुए अपना मुंह घुमाया और सिंक की तरफ लापरवाही से इशारा किया। "नल टूटा हुआ है और पानी नहीं है"।

"म्म, ओह, मुझे देखने दो।" उस लड़की ने शर्म से अपना सिर नीचे कर लिया। उसे नहीं पता था कि अब क्या करना है? एक हसीन लड़का उसके साथ फ़्लर्ट कर रहा था, वो अच्छी बनी रहे या उपद्रवी बन जाए।

उस लड़की ने उस उत्तेजना को दबा दिया, जो उसके अंदर कुलबुला रही थी और अपना हाथ नल तक ले गयी, उसने धीमी आवाज़ में कहा, "कोई बात नहीं, यह एक सेंसर टैप होना चाहिए। बस अपने हाथों को नीचे रखो और पानी बाहर आ जाएगा।"

"तो ये इस तरह काम करता है।" फू जीऊ ने ऐसा अभिनय किया जैसे उसने कुछ नया सीखा हो। फिर उसने अपना सिर स्वाभाविक रूप से घुमाया और लड़की को देखकर मुस्कुराई - "धन्यवाद।"

"कोई बात नहीं ..." उसकी त्वचा पास से और भी बेहतर लग रही थी, और उसकी पलकें इतनी लंबी थीं, कि बस। वह सांस नहीं ले पा रही थी। इस दुनिया में इतने हसीन इंसान का अस्तित्व कैसे संभव था? उस लड़की का दिल अंदर ही अंदर उछल रहा था। और जैसे ही कि वह उसके वी चैट के लिए पूछने वाली थी –

अचानक, एक लंबा, सफ़ेद हाथ उन दोनों के बीच बढ़ा और उस हाथ ने सुंदर युवक को उसके कॉलर से पीछे खींच लिया!

लड़की हैरान रह गई। चल क्या रहा था?

फू जीऊ भी दंग रह गयी, और उसने अवचेतन रूप से उस व्यक्ति को देखा जो उसे खींच रहा था।

वह आदमी रोशनी के उलटी तरफ अपनी पीठ करे खड़ा था।

यह किन मो था।

उसने काले रंग का सूट पहना था और उसका कॉलर आधा खुला था। वह खूबसूरत चेहरा, मिश्रित विरासत वाले चेहरे जैसा लग रहा था। उससे एक असाधारण मिजाज़ झलक रहा था - जो कि नियंत्रित, शालीन और खतरनाक था।

और, उसने एक हाथ से उसे पकड़ रखा था, जबकि उसका दूसरा हाथ उसकी पैंट की जेब में था। उसने अपनी, गहरी आँखों से उसे देखा।

फू जीऊ चुपचाप मुस्कुराई "सर्वशक्तिमान किन, क्या संयोग है। आप भी टॉयलेट का उपयोग करना चाहते हैं?"

"नहीं तो क्या? तुम्हें लड़कियों के साथ फ़्लर्ट करते देखूँ?" किन मो धीरे से एक सवाल के साथ उत्तर दिया। उसने अभी की आधी बात अनसुनी कर दी और बहुत निरुत्साह का भाव चेहरे पर दिया। "नल टूट गया है? हे भगवन!!! तुम ऐसी बचकानी पिकअप लाइन कैसे सोच सकते हो?"

यह बदमाश नॉनस्टॉप फ़्लर्ट कर रहा था, यहां तक कि टॉयलेट में भी।

क्या उसे लोगों के साथ फ्लर्ट करना इतना पसंद था?

"मैं क्या कर सकता हूं, यहाँ सिर्फ नल ही था।" फू जीऊ बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं थी। उसने चौंकती हुई लड़की की तरफ देखा और अपनी बायीं आँख मारी। चेरी ब्लॉसम जैसी उसकी आँखें बेहद आकर्षक थी।

लड़की ने हैरानी में अपना मुँह दोनों हाथों से ढक लिया और दोनों को बहुत उत्साह से देखा- "किन, सर्वशक्तिमान किन!"

फू जीऊ ने अपनी उँगलियों से उसके पतले होठों पर थपथपाया और उसे चिढ़ाते हुए कहा, "सर्वशक्तिमान किन, ये तो दरअसल आपकी प्रशंसक है…"

इस बार, किन मो ने फू जीऊ को पूरा बोलने भी नहीं दिया और उसने थोड़ी ताकत का इस्तेमाल किया और उसे कॉलर के पीछे की तरफ खींचकर पुरुषों के टॉयलेट में, एक बिल्ली के बच्चे की तरह ले गया।

फू जीऊ के होंठ चुप रहने के अलावा कुछ नहीं कर सकते थे । इस आदमी को उसे ऐसे घसीटकर ले जाना क्यों अच्छा लगता था? जब वह होटल में दाखिल हुई, तब भी ऐसा ही हुआ, और वह अब भी वही कर रहा था। इसके अलावा, उसका चेहरा नाराज़गी से भरा था…