webnovel

वन बर्थ टू ट्रेश्ज़ॅ : द बिलियनेर'स स्वीट लव

वो एक मिलियन युआन (एक करोड़ पचास लाख रुपयों) के बदले सरोगेट मां बन गई। शहर में सबसे शक्तिशाली व्यापार साम्राज्य के सम्मानित सीईओ के रूप में, उसके पास बहुत ताकत थी, जबकि वो सिर्फ एक मामूली परिवार द्वारा गोद ली हुई बेटी थी। वो उसके लिए बच्चे पैदा करने के लिए त्यार हो गई; सिर्फ इसलिए कि उसके दत्तक पिता का बिज़नेस घाटे में जा रहा था। उसकी डिलीवरी के समय, पहला बच्चा स्वस्थ था, लेकिन दूसरा बच्चा मृत पैदा हुआ। कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद, वो उस बड़ी धन राशि को लेकर उस आदमी की ज़िन्दगी से गायब हो गयी। छह साल बाद, वो अभी भी एक अभिमानी और हाई-प्रोफाइल सीईओ है। जब वो गलती से उसके साथ फिर से टकराती है - मानो एक चिड़िया उसके पिंजरे में फंस जाती है, और वो उसे कैद कर लेता है। "ऐ लड़की,क्या तुम्हें लगता है कि, तुम मेरे चंगुल से बच सकती हो?" लेकिन तभी एक छोटा सा बच्चा उनके बीच में दखल देता है। उस बच्चे ने अपनी छोटी सी उंगली से उसकी तरफ इशारा करते हुए उसे चेतावनी दी,''म्यू याज़हे, अच्छा होगा कि तुम उन्हें अकेला छोड़ दो! वो मेरी हैं, सिर्फ मेरी!" उसे देख कर वो आदमी घबरा गया, क्यूंकि उस बच्चे के चेहरे के नैन-नक्श बिलकुल उसके जैसे थे ...

Beauty Under the Moon · Thành phố
Không đủ số lượng người đọc
60 Chs

उसका प्यार बहुत मुश्किल से मिलता है....

Biên tập viên: Providentia Translations

वो बच्चा बहुत भावुक था। म्यू याज़हे के अलावा,वो सबसे काफी दूर था। वो अपने पिता की तरह ही था। वे दोनों एक ही साँचे में ढले थे। उसका छोटा सा चेहरा हमेशा भावहीन रहता था। वो एक वयस्क की तरह शांत और गंभीर था। उसे देखकर ऐसा लगता था जैसे वो अपनी उम्र से बहुत बड़ा था। वो बहुत समझदार था।

जब वो तीन या चार साल का था, तो म्यू याज़हे अक्सर उसके साथ रहता था। वो एक शैतान बच्चा था; जिसे शरारत करना बहुत पसंद था। वो अक्सर म्यू निवास में नौकरानियों को छेड़ता रहता था- उसे देखकर किसी को भी एक सुखद एहसास होता था।

हालांकि,पिछले दो सालों से, म्यू ग्रुप में काम काफी कठिन हो गया था,और म्यू याज़हे बहुत व्यस्त रहता था और हमेशा बाहर रहता था। उसके पिता के उसके साथ ना रहने के कारण,वो बच्चा धीरे-धीरे अकेला और शांत हो गया। आखिरकार,वो अब बहुत कम बात करता था।

कभी-कभी, उसके छोटे से चेहरे को देखकर, मु वानुरु को म्यू याज़हे का बचपन याद आ जाता था। वो भी ऐसे ही अकेले अपने आप में रहता था।

सिर्फ म्यू याज़हे के सामने वो बच्चों की तरह बर्ताव करता था। आखिर वो था तो एक बच्चा ही। इसलिए,वो कभी-कभी एक बिगड़े हुए बच्चे की तरह गलतियां करता था,ताकि वो अपने पिता का ध्यान आकर्षित कर पाए। म्यू याज़हे,उसे बहुत प्यार करता था और उसके लाड प्यार से यिचेन बिगड़ गया था। इसलिए,म्यू याज़हे के सामने,छोटा यिचेन निडर दिखाई देता था।

म्यू वानरु ख्यालों से बाहर आई। वो मुस्कुरायी और उसे इशारा किया,"यिचेन,यहाँ आओ!"

लिटिल यिचेन ने उसकी तरफ देखा। उसने म्यू वानरू की तरफ कुछ कदम बढ़ाये लेकिन फिर रुक गया। वो उसके पास जाने से कतरा रहा था 

म्यू याज़हे उसकी तरफ घूमा,और जैसे ही उसने अपने बच्चे को देखा,उसके चेहरे की बेरुखी थोड़ी कम हो गई। वो सोफे पर बैठ गया,उसके बड़े से हाथ उसके लंबे पैरों को हल्के से थपथपा रहे थे। जब लिटिल यिचेन ने उसे देखा,उसकी आँखें मुड़ गयीं और वो उसकी तरफ दौड़ा। म्यू याज़हे के होठों का एक कोना ऊपर उठ गया और उसने बच्चे को अपनी गोद में बैठाने के लिए पकड़ लिया।

लिटिल यिचेन के नैन नक्श अपने पिता जैसे ही थे,लेकिन उसकी भौहों के नीचे का हिस्सा कोमल था -अपने पिता की तरह हमेशा ऊपर नहीं चढ़ा रहता था।

वह उस डरपोक लड़की की तरह था,जो छह साल पहले उससे मिली थी…।

उसकी आँखें थोड़ी तन गयीं। कई रातों तक, वह सुंदर और दूसरी दुनिया में होने का एहसास उसके दिमाग में रहता था। उसके शरीर के नीचे, उस लड़की का चेहरा कभी शर्मीला,कभी घबराया हुआ और कभी डूबा हुआ था।

वो लड़की सबसे खूबसूरत इंसान थी,जिस पर उसकी नज़रें आज तक टिकी थीं!

वो अभी भी उसके साथ थोड़े और मज़े करना चाहता था,लेकिन वो लड़की अचानक उसकी ज़िन्दगी से गायब हो गई।

छह साल पहले, समय से पहले प्रसव के कारण,जब लिटिल यिचेन का जन्म हुआ था,तो उसका शरीर बहुत कमजोर था। यह जानकर कि दूसरे बच्चे को बचाया नहीं जा सका,उसे थोड़ा अफसोस हुआ।

वो हमेशा सोचता था कि उसका दिल पहले से ही बर्फ जैसा सख्त है। क्योंकि उसके दादा बच्चों से प्यार करते थे, इसलिए उसने उनकी इच्छा पूरी करने का फैसला किया और सरोगेसी के लिए एक युवती को ढूँढा।

उसने उम्मीद नहीं की थी कि उसके दोनों बच्चों में से केवल एक ही बचेगा।

उसे हमेशा इस बात का पछतावा होता था,और वो अपने आप को दोषी महसूस करता था,इसलिए वो लिटिल यिचेन को किसी भी चीज़ से ज़्यादा प्यार करता था। उसने लिटिल यिचेन की देखभाल इतने अच्छे से की कि वो जल्दी स्वस्थ हो गया। हालांकि,यिचेन म्यू वानुरु के करीब नहीं था।

वो बच्चा स्वभाव से भोला था,लेकिन वो सब समझता था! आम तौर पर,म्यू निवास में,म्यू वानुरु लिटिल यिचेन का काफी ध्यान रखती थी, और उसके साथ ऐसा व्यवहार करती थी जैसे वो उसका अपना था। लेकिन,जब वो म्यू यिचेन के साथ अकेली होती थी, तो उसे जलन और द्वेष से देखती थी!

उसे खुद के बांझ होने पर अफ़सोस होता था। क्यूंकि यह बच्चा उसका खून नहीं था, वो उसकी देखभाल अच्छे से नहीं करती थी।

इसके कारण,लिटिल यिचेन छोटी उम्र से ही उससे दूर हो गया था।

"डैडी, मैं एक रिमोट-कण्ट्रोल रेसिंग कार के साथ खेलना चाहता हूं!"

"रिमोट-कण्ट्रोल रेसिंग कार?" म्यू याज़हे ने अपनी भौंहैं सिकोड़ लीं।"क्या तुम ऐसी चीज़ों से खेल कर बोर नहीं हो गए हो? तुम फिरसे उससे खेलना क्यों चाहते हो?"

"मैं बस उससे खेलना चाहता हूं!" लिटिल यिचेन ने मुँह बनाकर कहा।

म्यू याज़हे की आँखों में उसके लिए कोमलता दिखाई दी।"ठीक है, डैडी आपके लिए इसे खरीद देंगे।"