webnovel

द ९९'थ डाइवोर्स

यह कहानी पुनर्जन्म से शुरू होती है। सु कियानसी अपने पिछले जीवन की त्रासदियों को इस जन्म में कैसे रोकती है। उसके पिछले जीवनकाल में, उनकी शादी को पाँच साल हुए थे। वह उसके लिए सब कुछ था, लेकिन उसे एक पुराने जूते की तरह फेंक दिया गया। उसके पुनर्जन्म के बाद, सु कियानसी ने उसे तलाक का अनुबंध पहले से ही दे दिया था- "एक वर्ष के बाद तलाक, अनुबंध की शर्तें इस प्रकार से थी: पति और पत्नी एक कमरा या बिस्तर को साझा नहीं करेंगे। अंतरंगता मना है?" उसके पति ने अपनी भौहें उठाई। कौन जानता था कि वह एक दिन नशे में धुत हो जाने के बाद, हेडबोर्ड पर झुक कर उसने अपनी गहरी आँखें उस पर टिका के कहेगा, "आपने अनुबंध को तोड़ दिया, श्रीमती ली।"

Wan Lili · Thành thị
Không đủ số lượng người đọc
300 Chs

भाग्यशाली

Dịch giả: Providentia Translations Biên tập viên: Providentia Translations

एक कोने में चपर -चपर करके खाना खाते हुए, डिंग हाइबो ने दाएं-बाएं देखा। इस हाई स्कूल के पुनर्मिलन में, लोग न केवल अपने भाग्य और नौकरियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, लड़कियां भी अपने शरीर के कटावों का दिखावा कर रही थीं। गहरे गले की पोशाकों से झांकते शरीर हर जगह थे। हालांकि, यह डिंग हाइबो के लिए जल्द ही उबाऊ हो गया। उसने एक कोने में देखा और कई दोस्तों को एक साथ खुशी से बातें करते देखा। नेवी रंग में जो लड़की थी वो सबसे सुन्दर थी।

यह सु कियानसी थी! वह हाई स्कूल में कैंपस बेले और इस रीयूनियन में सबसे सुंदर थी। जब डिंग हाइबो मदहोशी में थे, तो उन्होंने अचानक सस्ते इत्र की खुशबू आ गई, क्योंकि एक महिला उनके सामने खड़ी थी ...

यू लिली, सु कियानसी और लू यिहान को बातें करते हुए देखकर, उनके कुछ दोस्त भी उनके साथ शामिल होने आए। वे एक साथ अद्भुत समय बिता रहे थे। सु कियानसी ने थोड़ी ज्यादा शराब पी ली थी और वह टॉयलेट जाने के लिए उठी। उसने लियू आनन को वेटर से कुछ कहते देखा, लेकिन बहुत ध्यान नहीं दिया।

हालाँकि, जब वह टॉयलेट से बाहर आई, तो वह किसी परिचित से टकरा गई। लिन वॉन्टिंग एक दर्पण के सामने अपना मेकअप कर रही थी। सु कियानसी को बाहर निकलते हुए देखकर, उसने तुरंत अपना मेकअप करना बंद कर दिया और सु कियानसी को गुस्से में देखा। सु कियानसी ने उसे अनदेखा किया, अपने हाथ धोए, और जाने के लिए तैयार हुई। हालांकि, जब वह दरवाजे से बाहर चली गई, तो उसे अचानक अपनी पीठ के पीछे कुछ महसूस हुआ।

हालांकि मार्शल आर्ट स्टूडियो में ,अंत में अनुभव सुखद नहीं था, उसने वास्तव में जुजित्सु सीखा था।अपनी तरफ एक हाथ पहुँचते देख, सु कियानसी ने एक कदम आगे बढ़ाया और हमले को चकमा दे दिया। उस व्यक्ति की कलाई को पकड़कर, सु कियानसी ने उसे आगे खींच लिया।

लिन वॉन्टिंग को उम्मीद नहीं थी कि सु कियानसी इतनी सतर्क रहेगी। वह आगे गिरी और अपना संतुलन खो बैठी, चिल्लाई। रोने की आवाज सुनकर, डिंग हाइबो, जो दरवाजे पर इंतजार कर रहा था, बहुत खुश हुआ और उसने दरवाजा खोला और जैसे उसे बताया गया था, उसने अपनी बाहें फैला दीं। नरम शरीर को थामते हुए, डिंग हाइबो ने यह नहीं देखा कि यह कौन था और अचानक काफी संतुष्ट महसूस किया। उसने तुरंत लड़की के स्तनों को पकड़ लिया और उन्हें जोर से रगड़ा। जब वह आगे जाने वाला था, तब डिंग हाइबो ने देखा कि सु कियानसी महिलाओं के कमरे में हैरान खड़ी है।

चूँकि सु कियानसी उसके सामने खड़ी थी, तो उसकी बाँहों में यह व्यक्ति कौन था? डिंग हाइबो ने नीचे देखा और लिन वॉन्टिंग के अजीब हाव -भाव देखे।

"आह!" लिन वॉन्टिंग चिल्लायी और डिंग हाइबो को दूर धकेल दिया।

यह देखकर की यह वह थी, डिंग हाइबो ने काफी असंतुष्ट महसूस किया। "क्या तुम अंधे हो? देखो तुम कहाँ जा रहे हो।" डिंग हाइबो ने तब अपनी हथेलियों को देखा, उत्साह भरी भावना को याद करके ।

लिन वॉन्टिंग शर्मसार और गुस्सा दोनों थी। वह घूम गई और चिल्लाई। "सु कियानसी!"

सु कियानसी ने थोड़ी सहानुभूति दिखाई और फिर डिंग हाइबो पर नज़र डाली, टिप्पणी की, "आप बहुत भाग्यशाली हैं, नहीं क्या ?"

पूरी तरह से स्तब्ध, डिंग हाइबो महसूस किया कि यह उसके दिल को खरोंचने वाली एक बिल्ली थी। जैसे वो जाने लगी वो उससे पीछे से घूरने लग गया जैसे की कुछ करने के लिए उत्सुक हो।

लिन वॉन्टिंग अपने दांत पीस रही थी। जब वह सु कियानसी के पास वापस जाना चाहती थी, तो उसने देखा कि सु कियानसी एक वेटर से एक गिलास कॉकटेल ले रही है - जिस वेटर से लियू आनन ने बात की थी। यह देखते हुए लिन वॉन्टिंग एक आह भरते हुए शांत हुई।

सु कियानसी, चलो देखते हैं कि क्या होता है।