webnovel

द ९९'थ डाइवोर्स

यह कहानी पुनर्जन्म से शुरू होती है। सु कियानसी अपने पिछले जीवन की त्रासदियों को इस जन्म में कैसे रोकती है। उसके पिछले जीवनकाल में, उनकी शादी को पाँच साल हुए थे। वह उसके लिए सब कुछ था, लेकिन उसे एक पुराने जूते की तरह फेंक दिया गया। उसके पुनर्जन्म के बाद, सु कियानसी ने उसे तलाक का अनुबंध पहले से ही दे दिया था- "एक वर्ष के बाद तलाक, अनुबंध की शर्तें इस प्रकार से थी: पति और पत्नी एक कमरा या बिस्तर को साझा नहीं करेंगे। अंतरंगता मना है?" उसके पति ने अपनी भौहें उठाई। कौन जानता था कि वह एक दिन नशे में धुत हो जाने के बाद, हेडबोर्ड पर झुक कर उसने अपनी गहरी आँखें उस पर टिका के कहेगा, "आपने अनुबंध को तोड़ दिया, श्रीमती ली।"

Wan Lili · Thành thị
Không đủ số lượng người đọc
300 Chs

आपका संगीत

Dịch giả: Providentia Translations Biên tập viên: Providentia Translations

उसका सेल फोन अचानक बजा, और सु कियानसी को वास्तविकता में वापस लाया। किसी कारणवश, सु कियानसी के पूरे चेहरे पर आंसू थे। सु कियानसी ने घूमा और उसकी गहरी आँखों को देखा। वे हमेशा की तरह ठंडी थी लेकिन उनके भीतर कुछ अन्य भावनाएं छिपी थीं। उसे लग रहा था कि वह किसी साजिश का शिकार है।

सु कियानसी का दिल अचानक धड़क उठा। उसने जल्दी से अपनी आँखें हटाई। वह कब आया था? उसने इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया था।

ली सिचेंग ने दूसरी तरफ देखा और देखा कि उसके हाथ कीबोर्ड पर थे।

सु कियानसी अचानक खड़ी हो गयी, अपने आँसू पोंछते हुए जल्दी से वो पियानो से दूर हो गयी थी।

"मैंने सोचा…"

मुझे लगा किआप यहाँ नहीं थे, इसलिए मैं इसे चुपके से आज़माना चाहती थी।

उसने वाक्य को वापस निगल लिया, उसकी उंगलिया उसकी सफेद पोशाक में जा गड़ी । वह डर के मारे सिर झुकाए खड़ी हो गयी।

"आपने पियानो कब सीखा?" ली सिचेंग ने आखिरकार बात की, उनकी आवाज गहरी थी। यह पहली बार था जब उसने उसके अस्पताल से वापिस आने के बाद उससे बात की थी।

उसके दिल की धड़कन अचानक तेज हो गई जब सु कियानसी ने उसके चेहरे को देखा। हमेशा की तरह शांत। वह नहीं बता सकती थी कि वह क्या सोच रहा था। "मैं…"

"द म्यूजिक ..." जब सु कियानसी यह समझाने की कोशिश कर रही थी कि उसने अचानक पियानो कैसे सीखा, तो उसने इस विषय को बदल दिया। उसने उसे हैरानी से देखा। ली सिचेंग ने रिंगिंग फोन बंद कर दिया और पियानो के सामने बैठ गया। "यह काफी अच्छा है।"

सु कियानसी घबरा गयी, और जल्दी से शरमा गयी। उसे लगा जैसे वह दुनिया में सबसे ऊपर है। क्या उसने अभी उसकी तारीफ की थी?

ली सिचेंग ने सु कियानसी की प्रतिक्रिया को नोटिस नहीं किया। उसने की-बोर्ड की तरफ देखा और फिर उसकी उंगलियाँ नाचने लगीं। परिचित राग ने सु कियानसी को चकित कर दिया। वह उसकी धुन बजा रहा था? उसने केवल एक बार इसे बजाय था, और वह एक बार में ही सीख चूका था। ली सिचेंग को केवल इसका एक हिस्सा ही याद था इसलिए उन्होंने बजाना बंद कर दिया, पूछा, "इसका क्या नाम है?"

"एलेगी।"

"मुझे आपका संगीत पसन्द है।"

यह सुनकर, सु कियान्सी का दिल और भी अधिक धड़कने लग गया। जब वह कुछ कहने वाली थी, ली सिचेंग का फोन फिर से बज उठा। सु कियानसी जहा खड़ी थी उस कोण से, वह एक परिचित नाम देख सकती थी।

तांग मेंगिंग।

उसके दिल की धड़कन धीमी हो गई और उसकी मुट्ठी भिंच गई।

सही, तांग मेंगिंग।

उनके बीच हमेशा तांग मेंगिंग रही है। ली सिचेंग को कॉल का जवाब देते हुए और पियानो से दूर जाते हुए देखकर, सु कियानसी को लगा कि उसके दिल से कुछ निकल गया है ...