webnovel

कल्टीवेशन चैट ग्रुप

एक दिन, सांग शुहांग अचानक, कई सीनियर्स द्वारा संचालित, एक चैट ग्रुप में जुड़ जाता है। उसे इनकी बातों और विचारों से ऐसा प्रतीत होता है जैसे वे चूनी रोग से पीड़ित थे। (चुनी या चुनिब्यों जापानी बोलचाल की भाषा का शब्द है जो आमतौर पर शुरुआती किशोरावस्था का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जिसमें भव्यता का भ्रम होता है और बच्चे यह मानते हैं कि उनमें छिपा हुआ ज्ञान या रहस्य है)। उस ग्रुप के लोग एक-दूसरे को "साथी डैओस्ट" मानते हैं और सभी के अलग-अलग प्रकार के खिताब हैं जिन से वे एक दुसरे को सम्बोधित करते हैं : पालाक्ड मास्टर, केव लॉर्ड, ट्रू मोनार्क, इम्मोर्टल मास्टर आदि। यहाँ तक की उस समूह के संस्थापक का पालतू जानवर, जो घर से भाग गया था, उसे "राक्षस कुत्ता" कहा जाता है। इस ग्रुप के लोग सारा दिन गोली शोधन, प्राचीन खंडहरों की खोज, या जादूई तकनीकों और उन्हें हासिल करने तरीके और उनके बारे में अपने अनुभव एक दुसरे के साथ साझा किया करते थे। कुछ समय तक तो सांग, उस ग्रुप के सदस्यों के बीच होने वाले वार्तालाप को चुपचाप देखता रहा। उसने पाया कि यह सब कुछ जैसा दिखता था, असल में ऐसा था नहीं। फिर एक दिन उसने ग्रुप पर पढ़ा कि एक सुंदर लड़की, पहली बार, उसके ही शहर में आ रही थी, और शायद उसे मदद की जरूरत पड़ सकती थी। अब वह मूक दर्शक कैसे बना रह सकता था???

Legend of the Paladin · Thành phố sách
Không đủ số lượng người đọc
335 Chs

एक सुपरसोनिक हेलीकाप्टर!

Biên tập viên: Providentia Translations

इस समय, फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर ली जूनियर को थोड़ी सी परेशानी थी- ऐसा लग रहा था कि वे दो छात्र और वह खुद दो अलग-अलग दुनिया से थे? उन दोनों के विचार पूरी तरह से अपरंपरागत लग रहे थे!

"शुहांग!" वेनेरेबल व्हाइट की नजर थोड़ी तेज हो गई थी जैसे ही उन्होंने गंभीर तरीके से उत्तर दिया, "यह महत्वपूर्ण नहीं है कि वह हमें उकसा रहा था या नहीं! कल्टीवेशन में, बहुत मुश्किलें होती हैं! यह एक नाव की तरह है जो धारा के खिलाफ जा रही है, यदि आप बेहतर नहीं करते हैं, तो आप पीछे रह जाएंगे! इसलिए, अपने साधना पथ में, हमें दूसरों से पीछे नहीं रहना चाहिए! इस प्रकार, कुछ भी हो जाये, हम पीछे नहीं रह सकते हैं!

वरिष्ठ, आपने जो कहा वह सही है ... लेकिन क्या ये सिद्धांत कल्टीवेशन के सिद्धांतों से संबंधित नहीं हैं? एक उड़ती हुई तलवार पर दूसरी पार्टी यदि उड़ती हुई हमें पीछे छोड़ देती है तो उस से हमें क्या फर्क पड़ता है। इसके अलावा, फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर ली जूनियर अभी भी हमारे बगल में है, क्या वास्तव में कल्टिवेटर्स से से जुड़ी समस्याओं पर इतनी खुलकर चर्चा करना ठीक होगा?

जब वह इसके बारे में सोच रहा था, सॉन्ग शुहांग ने प्रशिक्षक ली जूनियर को वेनेरेबल व्हाइट के चेहरे को गौर से देखते हुए देखा। वह उनकी बातों को सुन कर अपनी ऊँगली से अपने कान खोद रहा था और उसका चेहरे का रंग सफेद पड़ गया था। 

"उह।" सॉन्ग शुहांग ने तुरंत ही समझ लिया- सीनियर व्हाइट ने प्रशिक्षक ली जूनियर के खिलाफ साउंडप्रूफ तकनीक का इस्तेमाल किया था, और उसे अपनी बातचीत से अलग रखा।

ऐसे में, प्रशिक्षक ली जूनियर, वेनेरेबल व्हाइट के होठों को हिलते हुए देख सकता था, लेकिन कुछ भी नहीं सुन सकता था।

नहीं, सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं, वह हेलीकॉप्टर के प्रोपेल्लेर्स द्वारा उत्त्पन की गई तेज आवाज को भी नहीं सुन सकता था।

क्या हो रहा है? वास्तव में क्या हो रहा है?

प्रशिक्षक ली जूनियर घबरा गया था। उसने अपने कानों को खोदने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर भी उसे कोई आवाज नहीं सुनाई दिया।

उसने अपने गाल पर भी थप्पड़ मारा, लेकिन कोई आवाज नहीं सुन सकता था।

क्या मैं बहरा हो गया हूँ?

क्यों? मैं एक मिनट पहले निस्संदेह ठीक था, मैं अचानक बहरा कैसे हो गया हूँ?

ली जूनियर ने यह याद करने की कोशिश की कि पहले क्या हुआ था, लेकिन ... वह कुछ भी याद नहीं कर पा रहा था।

घबराओ मत, शांत हो जाओ।

एक उत्कृष्ट उड़ान प्रशिक्षक के रूप में, ली जूनियर का दिल मजबूत था। क्या ऐसा हो सकता है कि मैं सपना देख रहा हूं?

उसने अपनी जाँघ पर जोर से चुटकी ली… बहुत दर्द हो रहा है, मुझे कोई बुरा सपना नहीं आ रहा है!

ली जूनियर का चेहरा सफेद पड़ गया।

लंबे समय के बाद, उसने कहा कि भगवान का शुक्र है, अब से, मुझे कभी भी हेलिकॉप्टर प्रोपेलर की तेज गड़गड़ाहट को कभी भी नहीं सुनना पड़ेगा ... क्योंकि मैं पूरी तरह से एफ * इंग बहरा हूँ!

... यदि वह बहरा हो गया है, तो वह अब फ्लाइंग प्रशिक्षक नहीं हो सकता है। उसे अपनी उच्च-भुगतान वाली नौकरी, 'फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर' को अलविदा कहना होगा और दूसरे करियर की राह पर चलना होगा।

उसके पास केवल खुश होने एक ही बात थी, कि इस उड़ान से पहले, उसे एक उदार पारिश्रमिक प्राप्त हुआ था? लेकिन, वह अभी भी इसके बारे में बहुत खुश होने में असमर्थ था।

जब प्रशिक्षक ली जूनियर अपनी कल्पना की उड़ान में व्यस्त था, तो उस समय सीनियर व्हाइट ने अपनी चाल चलनी शुरू कर दी थी।

इस समय, उन्होंने विमान का संचालन जारी रखने के लिए एक हाथ का उपयोग किया, और अपने दूसरे हाथ की उंगली का कलम की तरह इस्तेमाल किया ... एक बहुत ही जटिल फार्मेशन को कार्व किया, जो दो दिन पहले कार पर कार्व किये गए फार्मेशन की तुलना में बहुत अधिक उन्नत दिख रहा था।

यह जितना जटिल बन गया, सांग शुहंग उतना ही असुरक्षित और असहज हो गया।

वह जानता था कि, इस समय, सीनियर व्हाइट को मनाने का या समझाने का कोई तरीका नहीं था।

"सीनियर व्हाइट, बाद में जब आप तेजी से चलते हैं, तो कृपया शांत रहें। इसके अलावा, कृपया यह मत भूलिए कि आपके बगल में एक साधारण इंसान भी है।" सॉन्ग शुहांग ने प्रशिक्षक ली जूनियर प्रशिक्षक को देखा और सोचा कि मैं आपकी केवल इतनी ही मदद कर सकता हूं।

"चिंता मत करो, भले ही हेलीकॉप्टर के टुकड़े टुकड़े हो जाएँ, इस प्रशिक्षक को कुछ नहीं होगा! मैं उसकी सुरक्षा की गारंटी दे सकता हूं। आखिर मैं सातवें चरण का आध्यात्मिक आदरणीय हूं।" सीनियर व्हाइट दिल खोलकर हँसे और कहा, "इसके खत्म होने के बाद, मैं उसकी याददाश्त को मिटा दूंगा। इस घटना के दौरान जो कुछ भी होगा वह उसे याद नहीं रहेगा! कोई मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी नहीं पड़ेगा और बिल्कुल कोई समस्या नहीं होगी!"

सॉन्ग शुहांग ने चुपके से अपनी छाती को थपथपाया - अरे, उसका दिल बहुत तेजी से धड़क रहा था।

लेकिन इस बार, उसके दिल के तेजी से धड़कने का कारण वरिष्ठ व्हाइट का आकर्षण नहीं था, बल्कि उनके शब्दों के कारण था, 'हेलिकॉप्टर के टुकड़े टुकड़े हो जाएँ'। वह अपनी आंखों के सामने टेलीविजन पर गायब होने वाले विमानों के दृश्यों को फिर से दोहराने से अपने को रोक नहीं पा रहा था।

इस हेलीकॉप्टर के वास्तव में टुकड़े नहीं होंगे, है ना?

"हाहा, कर लिया! यह एक नया गठन है जिसे मैंने हाल ही में बहुत शोध के बाद बनाया है। यह 'इंविसिबिलिटी, ध्वनिरोधी, ऊर्जा आइसोलेशन, विरोधी द्वारा पता न लगाने के संयोजन को एक सूत्र में जोड़ता है। इस गठन के साथ, हेलीकॉप्टर सामान्य व्यक्ति को नहीं दिखेगा। और रडार द्वारा भी इस का पता नहीं लगाया जा सकेगा। हाहाहा, "सीनियर व्हाइट ने खुशी से कहा।

कितना भयावह है, आखिर सीनियर व्हाइट ने गुप्त रूप से कब अनुसंधान किया और एक नए फार्मेशन कर पता लगाया था?

इसके बाद, वरिष्ठ व्हाइट ने हेलीकॉप्टर पर एक दूसरा फार्मेशन कार्व किया।

जब वे उसे कार्व रहे थे, उन्होंने यह समझाने के लिए भी समय निकला, "यह एक और फार्मेशन है जो एक्सपोनेंशिअली गति को बढ़ाता है। यह एक एडवांस्ड संस्करण है जो आपके ग्रीन ब्रीज स्पीड बूस्ट को बदलने के आधार पर बनाया गया था। मेरे इस नहीं फार्मेशन के साथ, गति जो दस गुना तेज किया जा सकता है। बुरा नहीं है, हुह, है न?"

गति से दस गुना तेज?

वरिष्ठ व्हाइट आप किस किस तरह के खतरनाक कार्यों पर शोध करते रहते हैं?

सॉन्ग शुहांग की गुप्त रूप से गणना की - विमानन अकादमी के निजी हेलीकॉप्टर की गति ज्यादा तेज नहीं थी, लगभग 150 से 170 किमी / घंटा।

यदि गति दस गुना तेज होती, तो यह लगभग 1500 से 1700 किमी / घंटा हो जाती है।

और फिर, अगर हम ध्वनि की गति की गणना करते हैं, तो यह लगभग 1224 किमी / घंटा होनी चाहिए।

कहने का मतलब है कि ... यदि वरिष्ठ व्हाइट ने अपनी अधिकतम क्षमता के गठन को सक्रिय कर दिया और गति को दस गुना तक बढ़ा दिया, तो यह साधारण हेलीकॉप्टर ध्वनि अवरोध को तोड़ कर 'सुपरसोनिक' गति तक पहुंच जायेगा - बशर्ते कि यह मशीन काफी मजबूत हो और इसका सामना कर सके।

टूट कर गिरना तो लगभग तय लग रहा था ... जब तक कि वरिष्ठ व्हाइट हेलीकॉप्टर के शरीर को मजबूत करने के लिए एक और फार्मेशन नहीं करते, ताकि यह दृढ़ और स्थिर बना रहे।

हालांकि, सीनियर व्हाइट को इसकी ढृढ़ता और स्थिरता बढ़ाने का कोई इरादा नहीं दिख रहा था। जब उन्होंने ग्रीन ब्रीज़ स्पीड बूस्ट के उन्नत संस्करण के फार्मेशन को पूरा कर लिया, तो उन्होंने अपने हाथ को उठा लिया और फार्मेशन को इंग्रेव करना समाप्त कर दिया।

"चलो गति बढ़ाते हैं!" इसके बाद, वरिष्ठ व्हाइट ने हेलीकॉप्टर को तेज किया, और दक्षता से उसकी गति को अधिकतम तक बढ़ा दिया।

प्रशिक्षक ली जूनियर ने तुरंत घबरा कर कहा- भले ही वह अभी कुछ भी नहीं सुन सकता, लेकिन वह अंधा नहीं था।

हेलीकॉप्टर पर स्पीडोमीटर के माध्यम से, वह देख सकता था कि इसकी गति तेजी से बढ़ रही थी, और बहुत जल्द 170 किमी / घंटा तक पहुंच गई।

हेलीकॉप्टर के प्रोपेलर बिजली की गति से घूम रहे थे, और हेलीकॉप्टर के शरीर ने अजीब आवाजें करना शुरू कर दिया था, जैसे कि यह कह रहा था कि वह गति का सामना नहीं कर सकता था।

"नहीं, छात्र सोंग बाई, परीक्षण के दौरान, आप गति को इतना तेज नहीं कर सकते हैं, जल्दी करो और जो कर रहे हो उसे रोक दो! इसके अलावा, हम आगे उड़ान जारी नहीं रख सकते ... जल्दी करो और पीछे मुड़ जाओ। यदि बिना सोचे समझे उड़ते जाते हो और हम 'नो-फ्लाई ज़ोन' में प्रवेश करते हैं, तो हमारे लिए अच्छा नहीं होगा ! प्रशिक्षक ली जूनियर चिल्लाया ।।

कौन जानता है कि जब हम नो फ्लाई जोन में प्रवेश करेंगे तो क्या होगा? शायद सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का स्वाद लेने के लिए यह एक मुफ्त का टिकट है, जो हमें पुनर्जन्म वाले बिंदु पर वापस भेजती है जहां हम पुनर्जन्म करते हैं और पुनः जन्म लेते हैं।

"चिंता मत करो, कोई समस्या नहीं है!" वेनेरेबल व्हाइट ने प्रशिक्षक ली जूनियर को एक थम्स अप दिया! क्योंकि, उनके होते हुए, कोई भी इस विमान की खोज नहीं पाएगा।

जब वे बोल रहे थे, तब वेनेरेबल व्हाइट ने हेलीकॉप्टर के निर्माण में अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा को प्रसारित करना शुरू कर दिया।

एक-में-तीन अदृश्य फार्मेशन सक्रिय हो गयी, और यह साधारण हेलीकॉप्टर पालक झपकते ही एक उच्च श्रेणी का 'अदृश्य हेलीकाप्टर' बन गया।

एक सामान्य मनुष्य अपनी आँखों से उसके वास्तविक अदृश्य रूप को देखने में असमर्थ था। और सामान्य मनुष्य उसके द्वारा की गई आवाज़ को सुनने में भी असमर्थ थे। कोई भी रडार या उच्च तकनीक वाला वायु रक्षा उपकरण हो, वे सभी इसके अस्तित्व का पता लगाने में असमर्थ थे।

इसके बाद, सीनियर व्हाइट ने एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा को 'ग्रीन ब्रीज स्पीड बूस्ट स्ट्रांगर एडिशन फार्मेशन' में चैनलाइज किया।

"दो गुना तेज!"

हेलीकॉप्टर जो मूल रूप से अपनी गति सीमा पार कर चुका था, वास्तव में अपनी गति को काफी तेज करने में कामयाब रहा। चेसिस द्वारा उत्पन्न की गई अजीब आवाजें अधिक स्पष्ट हो गयीं थीं।

प्रशिक्षक ली जूनियर इन आवाज़ों को नहीं सुन सकता था, लेकिन उसने हवाई जहाज के मीटर पर देखा कि उसकी गति चार्ट से पहले ही बाहर जा चुकी थी। इसके अलावा, वह स्पष्ट रूप से महसूस कर सकता था कि हेलीकॉप्टर की गति अभी भी बढ़ रही थी।

क्या बात है, वास्तव में क्या हो रहा था?

उसने वेनेरेबल व्हाइट की तरफ संदेह से देखा, लेकिन उसकी आँखों में उत्तेजना की हलकी सी लहर के अलावा उनका चेहरा शांत था; वह उनको देख कर यह नहीं बता सकता था कि कोई असामान्य चीज हो रही थी।

तत्पश्चात, उसने सॉन्ग शुहांग को देखने के लिए अपना सिर घुमाया, जो अपने स्पेस सूट में था।

पारदर्शी फेसप्लेट के माध्यम से, वह देख सकता था कि सॉन्ग शुहांग मुस्कुराने की कोशिश कर रहा था और साथी ही अपने कंधों को उठा कर अपनी मजबूरी दिखा रहा था।

क्या वास्तव में कुछ हुआ था? क्या छात्र सॉन्ग शुहांग ने ऐसी स्थिति की तैयारी में स्पेससूट पहन रखा था?

"स्टूडेंट सोंग बाई, आइए बेस की ओर चलते हैं और लैंड करते हैं!" प्रशिक्षक ली जूनियर ने अपना सिर वापस मोड़ा और वेनेरेबल व्हाइट की ओर चिल्लाया।

चाहे जो भी हुआ हो, वापस जाने में बहुत देर नहीं हुई थी - कुछ भी हो, हमें पहले उतरना चाहिए और विमानन अकादमी के हवाई क्षेत्र में वापस जाना चाहिए और वहां जाकर बाद में बात करेंगे।

वेनेरेबल व्हाइट ने अपना सिर हिला दिया और उसके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

एफ * सीके।! प्रशिक्षक ली जूनियर ने अपने दांतों को भींच कर हेलीकॉप्टर पर जबरदस्ती नियंत्रण करने की कोशिश की ताकि वह विमान को अपने नियंत्रण में ले कर नीचे उतर सके।

इस समय, वेनेरेबल व्हाइट ने धीरे से अपनी ऊँगली उसकी ओर की।

इसके बाद, प्रशिक्षक ली जूनियर का पूरा शरीर कुर्सी पर पीछे होकर बैठ गया। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने उसके एक्यूपॉइंट को दबाया हो - वह गर्दन से नीचे के हिस्से को हिला नहीं सकता था। वह केवल हेलीकॉप्टर के मीटर और खिड़की के बाहर के दृश्यों को देख सकता था।

ओह, वह अभी भी वेनेरेबल व्हाइट के सुन्दर चेहरे की प्रशंसा करने के लिए अपना सिर उनकी ओर मोड़ सकता था?

क्या हो रहा है? वास्तव में क्या हो रहा है?

प्रशिक्षक ली जूनियर का मस्तिष्क पहले ही दुर्घटनाग्रस्त होने जा रहा था। यहां तक ​​कि अगर वह एक मजबूत दिल वाला इंसान भी होता, तो भी ऐसी अलौकिक तकनीक का सामना करना पड़ने पर, जो कि केवल वूक्सिया फिल्मों में दिखाई देती थीं, उसके लिए तो यह बस खेल खत्म जैसे था।

❄️❄️❄️

"बहुत धीमा है। बहुत धीमा है!" वेनेरेबल व्हाइट ने शिकायत की। इस गति से उड़ने पर, वे उड़ने वाली तलवार पर उड़ने वाले उस व्यक्ति से आगे निकलने में असमर्थ होंगे जिसने उन्हें पहले उकसाया था। अगर वे बहुत पीछे छूट गए, तो यह बहुत शर्मनाक बात होगी।

"शुहांग, तैयार हो जाओ, सीधे एक्स 10 तक की गति बढ़ाते हैं!" वेनेरेबल व्हाइट ने कहा।

शुहांग ने तुरंत हेलीकॉप्टर को कसकर पकड़ लिया, उसके पूरे शरीर में तनाव आ गया। उसी समय, उसने प्रशिक्षक ली जूनियर की स्थिति को ध्यान से देखा, यह उम्मीद करते हुए कि इन महत्वपूर्ण क्षणों में अगर वह उनकी कुछ मदद कर सकता हो।

इस समय, वेनेरेबल व्हाइट ने एक सांस में बड़ी मात्रा में आध्यात्मिक ऊर्जा का निर्माण किया, और गति को बढ़ाकर x10 कर दिया।

एक ही पल में, उस साधारण हेलीकॉप्टर की गति बढ़कर 1500 किमी / घंटा की सुपरसोनिक गति तक पहुँच गई।

और फिर, हेलीकॉप्टर के चारों ओर एक सुंदर वेपर कोन बन गया।

इतना सुन्दर वेपर कोन!? प्रशिक्षक ली जूनियर ने अपने अंदर ही अंदर प्रशंसा व्यक्त की।

नही, जरा ठहरो! वेपर कोन?

हे माँ, क्या मेरी दृष्टि में कुछ गड़बड़ है?

प्रशिक्षक ली जूनियर ने उस दृश्य को खाली नजरों से देखा, जो केवल उड़ने से सम्बंधित वीडियो में देखे जाते थे।

ध्वनि की गति को पार करना और सुपरसोनिक उड़ान में शामिल होना - यह गति के लिए तरसने वाले कई पायलटों का सपना होता है।

ली जूनियर अभी भी युवा था। उसने निश्चित रूप से कल्पना की होगी कि एक दिन, जिस विमान को वो चलाएगा वह ध्वनि की गति को पार कर सुपरसोनिक गति तक पहुंच जाएगा।

आज उसकी इच्छा पूरी होती दिख रही थी।

लेकिन, यह कैसे संभव था? उड़ान की गति अब ध्वनि की तुलना में तेज होनी थी!

यह एक हेलीकॉप्टर है, यह ध्वनि की गति को पार करने वाली उड़ान कैसे कर सकता है? यह समझ में नहीं आ रहा है ... मुझे यकीन है कि यह सिर्फ एक हैलुसिनेशन है, है ना?

इसके अलावा, अगर एक साधारण हेलीकाप्टर वास्तव में ध्वनि की गति से आगे निकल जाता है, तो भयानक समस्याएं तुरंत पैदा हो जाएँगी।

"क्रेक ... क्लैंग ~~" इस समय, हेलिकॉप्टर में से ऐसी ध्वनियाँ आयीं जिनसे यह लगता था कि यह यह शायद टूट रहा था; जिस हिस्से ने टूटना शुरू किया था वह हिस्सा ऊपर के प्रोपेलर थे - वे पूरी तरह से अलग हो गए थे...

हालांकि, यह सिर्फ तबाही की शुरुआत थी।