webnovel

कल्टीवेशन चैट ग्रुप

एक दिन, सांग शुहांग अचानक, कई सीनियर्स द्वारा संचालित, एक चैट ग्रुप में जुड़ जाता है। उसे इनकी बातों और विचारों से ऐसा प्रतीत होता है जैसे वे चूनी रोग से पीड़ित थे। (चुनी या चुनिब्यों जापानी बोलचाल की भाषा का शब्द है जो आमतौर पर शुरुआती किशोरावस्था का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जिसमें भव्यता का भ्रम होता है और बच्चे यह मानते हैं कि उनमें छिपा हुआ ज्ञान या रहस्य है)। उस ग्रुप के लोग एक-दूसरे को "साथी डैओस्ट" मानते हैं और सभी के अलग-अलग प्रकार के खिताब हैं जिन से वे एक दुसरे को सम्बोधित करते हैं : पालाक्ड मास्टर, केव लॉर्ड, ट्रू मोनार्क, इम्मोर्टल मास्टर आदि। यहाँ तक की उस समूह के संस्थापक का पालतू जानवर, जो घर से भाग गया था, उसे "राक्षस कुत्ता" कहा जाता है। इस ग्रुप के लोग सारा दिन गोली शोधन, प्राचीन खंडहरों की खोज, या जादूई तकनीकों और उन्हें हासिल करने तरीके और उनके बारे में अपने अनुभव एक दुसरे के साथ साझा किया करते थे। कुछ समय तक तो सांग, उस ग्रुप के सदस्यों के बीच होने वाले वार्तालाप को चुपचाप देखता रहा। उसने पाया कि यह सब कुछ जैसा दिखता था, असल में ऐसा था नहीं। फिर एक दिन उसने ग्रुप पर पढ़ा कि एक सुंदर लड़की, पहली बार, उसके ही शहर में आ रही थी, और शायद उसे मदद की जरूरत पड़ सकती थी। अब वह मूक दर्शक कैसे बना रह सकता था???

Legend of the Paladin · Thành phố sách
Không đủ số lượng người đọc
335 Chs

अमीर लोगों के सोचने का अलग तरीका होता है

Biên tập viên: Providentia Translations

रास्ते में, सॉन्ग शुहांग ने महसूस किया कि आसपास के लोगों की नजरें उन पर केंद्रित थीं और शायद यही सच था!

चाहे वह कोई भी था, ट्रैक्टर और चालक को एक बार देखने के बाद, उनको लगता था कि उन पर अपनी निगाहें टिका कर रखनी चाहिए।

ट्रैक्टर को चलाने वाला वेनेरेबल व्हाइट था - वह ऐसा दिख रहा था जैसे वह अमर था, जैसे वह एक पेंटिंग से निकला था, अविश्वसनीय रूप से सुंदर! जब लोगों ने उन्हें देखा, तो उन्हें लगा कि वह सुंदरता, खूबसूरती और सौंदर्य का अवतार था। नहीं, यहाँ तक कि ये शब्द भी उनका वर्णन करने के लिए पर्याप्त नहीं थे!

यह आदमी जो एक पेंटिंग से निकला था, उसका अब उत्साहित चेहरा था। उसके हाथ स्टीयरिंग व्हील पर रखे थे, और उसका शरीर ट्रैक्टर के साथ झूल रहा था। वह बहुत खुश लग रहा था।

सॉन्ग शुहांग, जिसकी शक्ल एक छात्र की तरह नाजुक और बचकानी थी, वेनेरेबल व्हाइट के बगल में सिकुड़ सा रहा था - इस ट्रैक्टर में आगे की तरफ सिर्फ एक सीट थी, ड्राइवर की सीट। इसलिए, शिहांग केवल एक कोने में सिकुड़ सकता था, व्यथित और प्यारा लग रहा था।

ट्रैक्टर ने एक कर्कश ध्वनि की और काले धुएं के ऊपर की ओर छोड़ते हुए आगे बढ़ना शुरू कर दिया।

यह पूरा दृश्य इतने सारे स्तरों पर गलत लग रहा था!

"सीनियर व्हाइट, क्या हम अदृश्य होने के लिए एक जादुई तकनीक का उपयोग कर सकते हैं?" सॉन्ग शुहांग ने अपना सिर घुमाया और खुशमिजाज व्हाइट से कहा।

वह अब उनकी नज़रों को सहन नहीं कर पा रहा था। जब वे लोग उसे देख रहे थे, तो ऐसा लग रहा था कि जैसे एक हजार बाण उसे निशाना बना रहे थे; इससे उसे बहुत असहज महसूस हो रहा था।

"एह! ओह, मैं अदृश्य होने के फार्मेशन का उपयोग करना भूल गया!" वेनेरेबल व्हाइट हँसे, कुछ शर्मिंदा से। फिर, उन्होंने एक मोड़ लिया और एक सुनसान सड़क पर रुक गए।

यह सुनिश्चित करने के बाद कि कोई उन्हें देख नहीं रहा था, वेनेरेबल व्हाइट ने अपनी जेब से एक ए4 पेपर की एक शीट ली और उसे ट्रैक्टर की सीट पर चिपका दिया।

उन्हें केवल कागज की शीट पर फार्मेशन को सक्रिय करने की आवश्यकता थी, और ट्रैक्टर अदृश्य हो जाएगा।

सॉन्ग शुहांग का चेहरा ट्वीटच करने लगा। वेनेरेबल व्हाइट ने क्या इसके लिए पहले से तयारी की थी?

सॉन्ग शुहांग का अनुमान गलत नहीं था। वेनेरेबल व्हाइट ने इस फार्मेशन की तैयारी पहले ही कर ली थी। अभी, उनके पास ए4 पेपर की कई शीटस थीं, जिन पर संरचनाओं को कार्व किया गया था। उनमें से सभी एक बार उपयोग में लायी जा सकती थीं - गैरेज में बहुत सारी कारें थीं; इसलिए, उन्हें चीजों को ठीक से प्लान करने की ज़रूरत थी। अन्यथा, हर बार जब वे एक नई कार चलाने वाले होंगे, तो क्या उसके लिए फॉर्म तैयार करना परेशानी वाली बात नहीं होगी?

"इस कागज पर एक अदृश्य गठन है। एक बार जब हम आपके घर के पास पहुँच जाते हैं, तो आपको ट्रैक्टर को दिखाई देने के लिए इसे फाड़ने की आवश्यकता होती है।" वेनेरेबल व्हाइट ने समझाया।

मैं मुख्य द्वार पर पहुंचने के बाद भी ट्रैक्टर को अदृश्य रखना पसंद करूंगा! सॉन्ग शुहांग ने अपने आप से सोचा।उसके बाद, वेनेरेबल व्हाइट ने ए4 नाप के चार और शीट्स निकाली। "इन शीट्स पर वाहन के वजन को कम करने के लिए एक फार्मेशन है। यह वायु प्रतिरोध को कम करने के लिए है। यह गति को तीन गुना बढ़ाता है, और यह आखिरी वाला वाहन को मजबूत करने के लिए है। इन चारों संरचनाओं के साथ। यह ट्रैक्टर 150 किमी / घंटा की गति तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, इस अत्यधिक गति के कारण ज्यादा नुकसान नहीं होगा।"

सॉन्ग शुहांग ने चुपचाप ट्रैक्टर पर चार ए 4 पेपर शीट चिपका दिया।

वरिष्ठ व्हाइट ने अपनी अंगुलियों चटकाईं, और सभी संरचनाओं को सक्रिय कर दिया। फिर, उन्होंने खुशी-खुशी हाथ से चलने वाले ट्रैक्टर को जियांगशुई के नागरिक उड्डयन प्रशिक्षण केंद्र की ओर बढ़ाया।

गड़गड़ाहट, गड़गड़ाहट, गड़गड़ाहट...

ट्रैक्टर तेजी से सड़क पर दौड़ रहा था। जल्द ही, इसकी गति 100 किमी / घंटा से अधिक हो गयी थी।

सड़क पर, सीनियर व्हाइट ने एक के बाद एक कार से आगे निकलने के लिए अपने ईश्वरीय ड्राइविंग कौशल का इस्तेमाल किया; गति भी लगातार बढ़ रही थी - और जब भी उनके आगे कारों की लंबी कतार होती, तो वे अपने ट्रैक्टर थपथपाते और चिल्ला कर कहते, "लीपिंग तकनीक!"

ट्रैक्टर एक युद्ध के घोड़े की तरह आकाश में चढ़ जाता और सभी बाधाओं पर छलांग लगाता, जिससे उनकी यात्रा ख़ुशी के साथ जारी रहती।

यह ड्राइविंग शैली के सामान्य ज्ञान के खिलाफ था!

❄️❄️❄️

ट्रैक्टर (अदृश्य) के पीछे एक सिल्वर कार में।

"आह? पति, तुमने भी अभी-अभी ट्रैक्टर की आवाज सुनी थी?" कार चला रही युवती ने कहा, कुछ उलझन की स्थिति में।

शॉटगन सीट पर बैठे पति ने आगे की ओर इशारा किया और चकित होते हुए कहा, "ओह मेरे भगवान्, वह क्या है?"

वे हवा में काले धुएं का एक गुबार निकलता देख सकते थे, और काले धुएं के नीचे खली जगह से एक ट्रैक्टर का तेज शोर आ रहा था।

काले धुएं का वह गुबार बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा था। सड़क पर जाम लगे होने पर भी, यह 100 किमी / घंटा की गति से आगे निकल गया था।

"क्या यह एक भूत की कार है?" युवती ने कांपते हुए कहा, "ऐसा हो सकता है कि एक ट्रैक्टर के ड्राइवर की इस सड़क पर बहुत पहले मौत हो गई हो। और चूंकि उसे अभी भी इस दुनिया के प्रति कुछ नाराजगी थी, इसलिए वह अपना ट्रैक्टर लेकर इस सड़क पर टहलने चला आया हो।"

"..." पति ने हलकी सी आह भरी। उसने अपनी पत्नी को उन अजीब उपन्यासों को न पढ़ने या फिल्में न देखने देने का फैसला किया।

इसी तरह का एक दृश्य कई अन्य कारों के अंदर खेला गया।

लगभग सभी ड्राइवरों ने ट्रैक्टर के तेज शोर को सुना और देखा कि यह काला धुआँ छोड़ रहा है।

कुछ लोग ट्रैक्टर के इंजन के एग्जॉस्ट को भी सूंघ सकते थे।

... आदरणीय श्वेत ने ही ट्रैक्टर को अदृश्य बनाया लेकिन उन्होंने अपनी फार्मेशन में उसकी आवाज और उसके धुंए को गायब नहीं किया।

उन्होंने ऐसा इस लिए किया क्योंकि उनके ख़याल से पूरी तरह से अदृश्य ट्रेक्टर चलने में कोई मजा नहीं था। यह ऐसा ही होता अगर आप ख़ूबसूरत कपडे पहन कर रात के अँधेरे में सड़क पर निकलते।

उनके हिसाब से दर्शकों का होना अच्छी बात होती है, और दर्शकों को आश्चर्य में डाल देने से चालक को और अधिक प्रेरणा मिलेगी!

लेकिन सॉन्ग शुहांग इस बात से पूरी तरह अनजान था।

उसके ख्याल से ट्रैक्टर अदृश्य, आवाज के बिना, और उसे कोई ढूंढ नहीं सकता था।

❄️❄️❄️

गड़गड़ाहट, गड़गड़ाहट, गड़गड़ाहट...

ट्रैक्टर जल्दी ही जियांगशुई के नागरिक उड्डयन प्रशिक्षण केंद्र में पहुँच गया।

जब वे आने वाले थे, तो सॉन्ग शुहांग ने कैसली को यह कहा था कि वे इंस्ट्रक्टर ली जूनियर को आज वापस लाने वाले थे। उनकी आज उड़ान सबक लेने की कोई योजना नहीं थी क्योंकि उन्हें घर वापस जाना था। एक बार जब वे जियांगन कॉलेज टाउन लौट आएंगे, तो वे एक बार फिर सबक लेने के लिए प्रशिक्षण केंद्र में आएंगे।

कैसली स्वाभाविक रूप से सहमत थी।

प्रशिक्षण केंद्र के कई प्रशिक्षक ली जूनियर के बारे में उत्सुक थे जो अचानक अंतरिक्ष यान से बाहर आ गए जो अंतरिक्ष से लौट आए थे। वे जानना चाहते थे कि आखिर क्या हुआ था जब वह उन दो बदमाशों को आसमान में सवारी के लिए ले गए थे।

जब वे एविएशन स्कूल के पास पहुंचे, तो सॉन्ग शुहांग ने उन ए 4 पेपर शीटस को हटा दिया, जिन पर फार्मेशन थीं।

प्रशिक्षण केंद्र की ओर जाते समय ट्रैक्टर अब अदृश्य नहीं था।

"नमस्ते, मिस कैसली। हम पहुँच गए हैं।" सॉन्ग शुहांग ने उन्हें एक और कॉल दिया।

बहुत जल्द, कसैली उन्हें प्राप्त करने के लिए बाहर आ गयी...

जैसे ही वह बाहर आयी, वह स्तब्ध रह गयी थी...

वह बिना सोचेसमझे वाले तरीके से अपनी आंखों के सामने हाथ से चलने वाले ट्रैक्टर को देखा। उसने वेनेरेबल व्हाइट जो ट्रैक्टर चला रहे थे, उनके चेहरे को देखा जिस पर 'मैं सुपर खुश हूं' छापा हुआ सा लग रहा था। साथ ही सॉन्ग शुहांग की ओर भी देखा जो एक कोने में सिकुड़ रहा था।

कैसली ने कई बार झपकी ली और एक गहरी सांस ली।

... आसान तरीके से यदि देखा जाये तो, इस समय, उसने सोचा कि औसत आदमी इन अति-अमीर लोगों के तर्क को समझ नहीं सकता है। उसके पास अब वाक्य का एक नया कॉन्सेप्ट था 'मज़ा करने के अनोखे तरीके'।

जब औसत आदमी चल रहा था, ये अमीर लोग पहले से ही साइकिल की सवारी कर रहे थे; जब औसत आदमी एक साइकिल की सवारी कर रहा था, ये अमीर लोग पहले से ही कार चला रहे थे; जब औसत आदमी कार चला रहा था, ये अमीर लोग पहले से ही विमान उड़ा रहे थे; और जब औसत आदमी एक विमान उड़ा रहा था, ये अमीर लोग पहले से ही ट्रैक्टर चला रहे थे ...

वे उन चीजों का अनुभव करना चाहते थे जो सामान्य से बाहर थी। और असामान्य-अमीर लोगों के सोचने का अपना अनूठा तरीका था।

"मिस्टर सॉन्ग शुहांग बड़ी मुसीबत से गुजरे हैं। वैसे भी, इंस्ट्रक्टर ली जूनियर कहाँ है?" कैसली ने एक बहुत ही पेशेवर मुस्कान दिखाई।

"वह पीछे हैं। श्री ली जूनियर अभी हाल ही में सो गए थे।" सॉन्ग शुहांग ने ट्रैक्टर से छलांग लगाई और पीछे जा कर इंस्ट्रक्टर ली जूनियर को उठा कर ले आये।

कैसली के पीछे से दो लम्बे आदमी आए और सॉन्ग शुहांग के हाथों से ली जूनियर को ले लिया।

"क्या प्रशिक्षक ली जूनियर ठीक है?" कैसली ने उत्सुकता से पूछा- वह बहुत उत्सुक थी कि कैसे ली जूनियर अंतरिक्ष यान में पहुँच गए थे जो अंतरिक्ष से लौट रहा था, और वह पिछले कुछ दिनों में उनके साथ क्या गुजरा था।

"वह ठीक है। उसके पास एक मजबूत शरीर है।" सॉन्ग शुहांग मुस्कुराया। एक बार जब वह संयुक्त राज्य अमेरिका से लौटे, तो सीनियर ब्रदर झोउ ने उनका इलाज विशेष दवाओं के साथ किया। न केवल उसके घाव ठीक हो गए, बल्कि उसका शरीर भी मजबूत हो गया था।

और आज, वेनेरेबल व्हाइट ने अपनी आध्यात्मिक शक्ति का इस्तेमाल करके उसे ठीक किया था। कहने की जरूरत नहीं कि इससे उन्हें काफी फायदा हुआ था। शुहांग को यह पता था क्योंकि सीनियर व्हाइट के इलाज के बाद उनका शरीर भी मजबूत हो गया था।

"चूंकि हमें और भी अन्य मामलों से निपटना है, इसलिए हम अब विदा लेंगे। एक बार जब वह जाग जाएगा, तो आप प्रशिक्षक ली जूनियर से स्वयं पूछ सकते हैं कि क्या हुआ था। जियांगन के क्षेत्र में वापस आने के बाद, हम मिस कैसली से संपर्क करेंगे और तय करेंगे कि कब विमान के अन्य मॉडलों को पायलट करने का अध्ययन करना है। " सॉन्ग शुहांग ने मुस्कुराते हुए कहा और अपना हाथ हिलाया।

"ठीक है कोई समस्या नहीं।" कैसली भी मुस्कुराईं- एक बार जब प्रशिक्षक ली जूनियर जागेंगे, तो वे आखिर में उनसे पूछ सकेंगे कि क्या हुआ था।

सॉन्ग शुहांग ने ट्रैक्टर में रेंग कर घुस गया , और वेनेरेबल व्हाइट ने एक सुंदर मोड़ लिया।

ट्रेक्टर ने वेनझोउ सिटी का रुख किया, जो सॉन्ग शुहांग का मूल स्थान था।

❄️❄️❄️

इस समय, वानजाउ शहर की बैजिंग स्ट्रीट।

सॉन्ग शुहांग के घर के प्रवेश द्वार पर एक नई बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज़ कुशलता से रुकी।

इसके तुरंत बाद, भालू जैसा दिखने वाला एक लंबा चौड़ा आदमी बैकसीट से बाहर आया। वह लगभग पचास साल का था, लेकिन अपने मजबूत शरीर के कारण, वह बहुत छोटा दिखता था।

यह व्यक्ति पापा सॉन्ग का बहुत पुराना (और हानिकारक) दोस्त था,ओल्ड लू।

"तियान्यो, ओल्ड सॉन्ग के लिए मैंने जो गिफ्ट तैयार किया था, उसे बाहर निकालो। वहाहा!" कार से बाहर आने के बाद, ओल्ड लू ने अपने पैर फैलाए और जोर से हंसा।

इस समय, ओल्ड लू ने सभी आडंबरपूर्ण अभिनय किया - उसके पास जो कमी थी वह थी, अहंकार।

एक युवक जिसके पास एक मजबूत भालू जैसा ताकतवर शरीर था, वह कार से बाहर आया। वह ओल्ड लू का युवा संस्करण था।

यह व्यक्ति ओल्ड लू का बेटा, लू तियानौ था। वह करीब तीस साल का लग रहा था। हालाँकि, वह सॉन्ग शुहांग से केवल दो साल बड़ा था।

इस समय, लू तियान्याउ के चेहरे पर एक कड़वी मुस्कान थी। वह अपने पिता के साथ शुहांग के घर के बाहर दिखना नहीं चाहता था, लेकिन वह उसे रोक नहीं सकता था।

लू तियानयु ने बीएमडब्लू की डिक्की खोली और तांबे से बनी एक छोटी मूर्ति निकाली। इस प्रतिमा को लाल कपड़े में लपेटा गया था, और इसका स्वरुप पहचाना नहीं जा सकता था।

"जल्दी आओ! मैं ओल्ड सॉन्ग के दयनीय और दुःख भरे चहरे को देखने का और इंतजार नहीं कर सकता। मैंने पहले ही एक पूरे साल खुद को दबाये रखा था। मैं अब और इंतजार नहीं कर सकता।" बूढ़ा लू जोर से हंसा। वह लड़ाई के इरादे से भरा सॉन्ग शुहांग के घर में चला गया।

लू तियान्यो ने एक गहरी आह भरी और अपने चेहरे को ढंकने के लिए अपने हाथ का इस्तेमाल किया।

उसने महसूस किया कि उसके पिता वास्तव में उससे ऐसा काम करवा रहे हैं जिसमें उसकी हेठी होती है!

आह भरने के बाद, उसने कार के दर्पण में अपने को देखा और अपनी मुस्कान को ठीक करने की कोशिश की। अंत में, वह एक उपयुक्त मुस्कान लाने में कामयाब हो गया। फिर, उसने अपने मुस्कुराते हुए चेहरे को बनाए रखने की कोशिश करते हुए अपने पिता का अनुसरण किया।