webnovel

रिबॉर्न एरिस्टोक्रेट : रिटर्न ऑफ़ द विशियस हेइरेस

मूल रूप से एक धनी परिवार में पैदा हुई, वह पंद्रह साल तक भटकते हुए अपना जीवन जीती रही। जब वह अंततः अपने परिवार से मिली, तो उसे एक और कुटिल साजिश का शिकार होना पड़ा, और दुखी मौत नसीब हुई। अपने पुनर्जन्म के पंद्रह साल बाद, बदले की आग में जलते हुए, उसने अपनी जगह, गोद ली हुई बेटी के पाखंडी मुखौटे को नोच कर उसकी असलियत सबके सामने ला दी, और साथ ही अपनी लालची सौतेली मां और सौतेली बहन को उनकी असली जगह पर पहुंचा दिया। उसके लिए गहरे प्यार का नाटक करने वाले के लिए उसके पास सिर्फ ये शब्द थे, "मेरे जीवन से निकल जाओ। जिस प्यार की तुम बात करते हो उससे प्यार भी शर्मिंदा होगा!" भले ही तुम सब राक्षस कितना भी दिखावा कर लो, मैं अपनी क्षमता के साथ आगे जाऊंगी, अपने खुद के व्यापार राजवंश को बनाऊंगी, और अपने पैसों पर बैठ कर दुनिया की चकाचौंध का मजा लूंगी। किसी अमीर सीईओ ने कहा: "मेरी चिंता मत करो। मैं अपने कब्जे के अधिकारों की घोषणा करने के लिए सिर्फ यहां अपनी छाप छोड़ रहा हूं, मैं शांति से आपके बड़े होने की प्रतीक्षा कर रहा हूं!" व्यावसायिक युद्ध को पूरी तरह से अपनी मुट्ठी में किए, एक रानी की ताकतवर वापसी की तरह, वह सत्ता के दंगल से कौशल और क्रिया से साथ गुजरती है। और जब षड्यंत्रों की बात आती है, तो उसका बस यही कहना होता है, "आप कौन हैं? रहने दें!" बहुत हुआ। अब वक्त मेरा है!!!

Just Like · สมัยใหม่
เรตติ้งไม่พอ
60 Chs

जो लोग आश्रय के माहौल में बड़े होते हैं वो अलग व्यवहार करते हैं

นักแปล: Providentia Translations บรรณาธิการ: Providentia Translations

पूरा वीआईपी कमरा खामोश हो गया। झोउ तियानयु ने कहा, "यूकियान, हम सभी बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। आपको बुरा क्यों लग रहा है? शिन्या नाटक नहीं कर रही थी कि वो बिल्कुल नहीं पी सकती।" इसके बाद उसने वेन शिन्या के हाथों को थामे रखा और कहा, "इस तरह से यूकियान आमतौर पर बोलती है। कृपया इसे दिल पर न लें।"

वेन शिन्या ने मदद करने के लिए झोउ तियानयु के इशारे की सराहना की। उसने हामी में सिर हिलाया और एक शब्द भी नहीं बोला।

जियांग यूकियान इसे चुपचाप ले नहीं पाई। उसने झिड़क दिया। "क्या आपको लगता है कि मेरे बोलने का तरीका बुरा है? मैं सिर्फ सच कह रही हूं। ये सच है कि वो एक गैंगस्टर हुआ करती थी, है ना?"

जू झेनयू ने अपने ग्लास में बची हुई शराब को गटक लिया। "क्या ये बात आपको परेशान करती है कि शिन्या पी सकती है या नहीं? मैं उसकी तरफ से पीकर खुश हूं। आपको क्या फर्क पड़ता है, कुतिया?" उसने गुस्से से कहा।

जियांग यूकियान गुस्से से पीली पड़ गई। उसने वेन शिन्या की ओर इशारा किया और बोला, "भाई यू, आपका क्या मतलब है? हम कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। आप मुझे इस जंगली गौरैया की वजह से कैसे फटकार लगा सकते हैं? आप..."

"आपने किसे 'जंगली गौरैया' कहा?", वीआईपी कमरे में भीड़ के बीच से एक ठंडी, चुभने वाली आवाज आई।

हर कोई वेन शिन्या को देखने के लिए पलटा, मंद रोशनी में उसके चेहरे पर पड़ने वाली छाया को देखने के लिए, जिससे वो और भी अधिक विशिष्ट और तेज हो गई।

जियांग यूकियान की रीढ़ में ठंड लग गई। "अहंकारी मत बनो। क्या आपको सच में लगता है कि आप असली मिस वेन हो सिर्फ इसलिए कि आप वेन परिवार में लौट आई, वे शायद आपको परिवार के हिस्से के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहते। अन्यथा, वे एक आधिकारिक तौर पर इस मामले की घोषणा करते।"

"क्या आप जियांग परिवार की ओर से बोल रही हैं? क्या इसी तरह से जियांग परिवार ने आपको कैसे बोलना है सिखाया है?" वेन शिन्या ने अपने हाथ से अपने सेल फोन से खेलते करते हुए उसे ठंड से देखा।

वातावरण तीव्र बना रहा। हर कोई जो सड़क से था वो जानता होगा कि वेन शिन्या का इन शब्दों से क्या मतलब है। ऐसा लग रहा था कि वो एक आसान व्यक्ति नहीं थी।

जियांग यूकियान, जो उसके शब्दों के पीछे का अर्थ नहीं समझती थी, ने देखा कि हर किसी की अभिव्यक्ति में अचानक बदलाव आया था। उसका बुरा अंजाम था। "क्या? आपका मतलब क्या है?" वो अकड़ गई।

वेन शिन्या झोउ तियानयु के पास से गुजरी और जियांग यूकियान की ओर झुकी। उसने धीरे-धीरे बात की, हर शब्द पर जोर दिया। "विशेष रूप से कुछ भी नहीं। लेकिन मैं सिर्फ आपको याद दिलाना चाहती थी, कुछ ऐसे शब्द हैं, जिनके बारे में कहा जा सकता है, इनके अलावा कुछ भी बोलने जरूरत नहीं हैं। ये अच्छा नहीं होगा यदि आपके शब्द जनता को पता चल जाए। ये नकारात्मक होगा। जियांग परिवार की प्रतिष्ठा पर प्रभाव पड़ेगा। क्या आप सहमत नहीं होंगी? "

उस पल में जियांग यूकियान को अहसास हुआ। बूढ़े श्री वेन ने उसे खोजने में कुछ प्रयास किए, और हर कोई जानता था कि उन्होंने उसे अपनी पोती के रूप में स्वीकार किया है, हालांकि वेन परिवार ने वेन शिन्या की वापसी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी, और वो वर्तमान में अपनी ग्रैम्पी के साथ रह रही थी। यदि बूढ़े श्री वेन को ये सुनने को मिला कि जियांग यूकियान ने क्या कहा है, तो वो इस मामले को शांत नहीं होने देंगे। जियांग परिवार सीन में आ जाएगा। इसके बाद जो भी होगा, वो कोई भी हो, जियांग परिवार को तब वेन परिवार के मामले में दखल देने के लिए मीडिया और जनता की आलोचना का शिकार होना पड़ेगा। ये उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।

कमरे में तनाव को कम करने के लिए, हान माफेंग ने कहा, "जू-एर, आपने केवल एक गिलास शराब पी रखी है। पीने के लिए पांच और! आप इससे छुटकारा पाने के लिए नहीं सोच सकते हैं!"

झोउ तियानयु ने कहा, "हान माफेंग, आप गलत हैं! जू-एर हमेशा शिन्या की ओर से अधिक पीने के लिए तैयार है।" उसके बाद, उसने धीरे-धीरे अपना ध्यान जियांग यूकियान की ओर स्थानांतरित कर दिया।

"कोई बड़ी बात नहीं है। ये सिर्फ कुछ ग्लास वाइन है!" दूसरे युवा मास्टर जू ने मेज पर रखे ग्लास को उठाया और बाकी के पांच गिलास एक के बाद एक गटक गया।

"महान!" हान माफेंग ने तालियां बजाईं और उसके लिए खुशी मनाई।

"दूसरे युवा मास्टर जू, आपके पास बहुत दृढ़ संकल्प और साहस है। चलो! आप बर्थडे ब्वॉय हैं, मुझे आपको एक टोस्ट देने दो। पी लो!" गु जुनलिंग, जो जू झेनयू के पास बैठा था, ने उसे टोस्ट देने के लिए अपना वाइन ग्लास उठाया।

"दोस्तों, जू-एर को धमकाना बंद करो। हालांकि, वो थोड़ा पुशओवर है, उसे खाने और पीने के लिए कुछ समय दें, और उसे अपनी सांस पकड़ने दें!" वेन शिन्या ने व्यंग्य के साथ कहा। उसने जू-एर के कटोरे में मांस का एक टुकड़ा रखा और फिर बाकी के लिए भी ऐसा ही किया। "पीने के साथ कुछ खाएं भी। खाली पेट शराब पीना अच्छा नहीं है।"

"आपने किसे पुशओवर कहा?" जू-एर ने गुस्से से पूछा।

वेन शिन्या ने अपना कटोरा कुछ मछली के सूप से भरा। "आप अपने परिवार में दूसरी पंक्ति में हैं, हैं ना? क्या इससे आपको धक्का नहीं लगता?"

दूसरे युवा मास्टर जू थोड़ी देर के लिए आवक था। फिर उसने झिझकते हुए कहा, "हां, मैं अपने परिवार में दूसरे नंबर पर हूं, लेकिन मैं कोई पुशओवर नहीं हूं!"

हर कोई देख सकता है कि जू-एर को उसकी बातों पर कितना गुस्सा आ रहा था। और फिर भी उसे एहसास नहीं हुआ कि मिस वेन सिर्फ उसका मजाक उड़ा रही थी। वो वास्तव में एक पुशओवर था।

इस समय, जियांग यूकियान ने अपना गिलास वाइन वेन शिन्या की ओर रखा। "मैं आपको एक टोस्ट दे दूं।"

वेन शिन्या ने उस पर ध्यान नहीं दिया। वो झोउ तियानयु से बात करने के लिए पलट गई।

जियांग यूकियान जल रही थी, लेकिन शिन्या ने दयनीय अभिनय करने की कोशिश की, जिससे जियांग को अजीब लग रहा था। "मैंने आपको एक टोस्ट दिया, लेकिन आपने मुझे अनदेखा कर दिया। आप सिर्फ असभ्य हो!"

वेन शिन्या ने आखिरकार पलट कर उसकी तरफ देखा। "आपको क्या लगता है कि आप कौन हैं? इसका मतलब है कि मुझे आपके टोस्ट को सिर्फ इसलिए स्वीकार करना चाहिए क्योंकि आप इसे चाहती थी।? इसका कुछ मतलब बनता है, नहीं ना?"

उसकी ठंडी आवाज और अजीब अभिव्यक्ति के साथ, वेन शिन्या के शब्दों के कारण जियांग यूकियान ने नियंत्रण खो दिया। वो अब अपना दयनीय रूप धारण नहीं कर सकती थी। "आप बस डरती हैं कि आपकी गली के गैंगस्टर की पिछली पहचान उजागर हो जाएगी। इसीलिए आप नाटक कर रही हैं कि आप शराब नहीं पी सकती हैं।"

वेन शिन्या की हंसी फट पड़ी। कोई ऐसा जू-एर का दोस्त कैसे हो सकता है? "अगर किसी को पता है कि कैसे पीना है तो क्या वो एक गैंगस्टर है, तो क्या आप एक स्ट्रीट गैंगस्टर हैं क्योंकि आप पी रही हैं?"

जियांग यूकियान का हाथ पकड़े गिलास कांपने लगा। "आप…"

वेन शिन्या ने ठंडे लहजे के साथ कहा, "आप वास्तव में सही हैं कि मैं एक स्ट्रीट गैंगस्टर हुआ करती थी। इसलिए...", उसका लहजा शातिर हो गया। "बेहतर है कि आप मुझे उकसाएंगे नहीं। अन्यथा, मैं गलती से आप पर कुछ गैंगस्टर कृत्यों का प्रदर्शन कर सकती हूं। ये अच्छा नहीं होगा।"

जियांग यूकियान चिड गई थी। लेकिन वेन शिन्या के शातिर रूप के सामने, उसने उसे शब्दों के साथ चुनौती देना जारी रखने की हिम्मत नहीं की।

सभी आलोचनाओं का सामना करने में असमर्थ, जियांग यूकियान आंसू के साथ वीआईपी कमरे से बाहर निकली।

"वो आखिरकार चली गई। हम अब आनंद ले सकते हैं।" झोउ तियानयु ने टिप्पणी की।

जू झेनयू ने कहा। "वो पागल हो गई है। शिन्या ने उसे नाराज नहीं किया और फिर भी वो शिन्या पर ही निशाना साध रही थी।"

कमरे में मौजूद पुरुष फिर से शराब पीने लगे।

झोउ तियानयु ने वेन शिन्या की ओर झुक कर पूछा, "क्या आप झांग परिवार को जानती हैं?"

"द झांग परिवार?" वेन शिन्या ने अपना सिर हिला दिया।

"झांग परिवार भी एक सैन्य परिवार था, लेकिन उन्होंने हाल के वर्षों में कुछ बदलाव किए हैं। जियांग यूकियान के पिता, जियांग वेन्झे ने झांग परिवार में शादी की और अपने करियर का निर्माण करने के लिए परिवार की सैन्य पृष्ठभूमि का लाभ उठाया। वो जियांग वेन्झे की नाजायज बेटी है और जब वो 10 साल की थी तब उसे झांग परिवार में लाया गया था। इस बात को पांच साल हो चुके हैं। हालांकि, जियांग वेन्झे अपनी बेटी से प्यार करते है , झांग परिवार ने उसे निराश कर दिया। वो जियांग वेन्झे के साथ के कारण अहंकारपूर्ण व्यवहार करती है।"

वेन शिन्या ने आहें भरी। "वास्तव में, जिन्हें आश्रय वाले वातावरण से लाया जाता है, वे अलग तरह से व्यवहार करते हैं।"

वेन शिन्या को तब पता चला कि उसने कहा था कि जियांग यूकियान जियांग परिवार से थी। वो शर्मनाक था। जियांग यूकियान सही में झांग परिवार से थी।

झोउ तियानयु ने हंसते हुए फट से कहा, "ये सही है। जियांग यूकियान एक बिगड़ी हुई लड़की है। वो सोचती है कि पूरी दुनिया को उसकी बात सुननी चाहिए। जियांग यूकियान और जू-एर का रिश्ता था।"

वेन शिन्या की आंखे चौड़ी हो गईं। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि जू-एर का उसके साथ रिश्ता था!