लील को ढूंढते कोमो लील के कमरे मे पोहोंच गई। लील के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। कोमो कमरे के अंदर आ गई। आआआह। कोमो ने लील को देख कर, चैन की सांस ली। "लील अस्पताल से तू भाग क्यूं आया? मैने तुझे हर तरफ ढूंढा।" लील रोबोटिक पंख से कुछ कर रहा था। "तू अभी कोई काम नहीं कर सकता।
,
तुझे आराम की जरूरत है। तेरे सिर पर चोट अभी ठीक नहीं हुई है। अब मै बिल्कुल ठीक हूं।" "कोमो मेरे सिर पर कोई घाव का निसान नहीं है। ये देख।" कोमो को विशबास हो गया लील की चोट ठीक हो गई थी। लील के कान के ऊपर सात टांके लगे थे। जो अब वहां नहीं थे।
,
,
"मैने भी शीशे मे देखा खुदको तब मुझे पता चला। लेकिन कोमो मुझे अलग सा महसूस हो रहा है। और तगू का लैपटॉप भी मुझसे टूट गया था जब मै जंगल मे भाग रहा था। पर मैने ये पुराना पंख पूरी तरह ठीक कर दिया। जो काम भी कर रहा है।" कोमो समझ गई। ये सब उसकी शक्तियों से हो रहा था। जब उसने लील को ठीक किया।
,
उसकी वजह से लील मे शक्तियां आ गई थी। लील कोमो को बिल्डिंग के ऊपर पंख को टेस्ट करने के लिए ले जाने लगा। लील पंख को बिल्डिंग के ऊपर टेस्ट करने ले गया। यहां इसे चेक करना बिलकुल सही रहेगा। उस पंख को लील ने पीठ मे बांधा और लील बिल्डिंग से कूद गया। पंख नही चला। कोमो भी डर गई अब तो मै गया।
,
"मै जमीन से टकराने वाला हूं। आआआआआ।" लील ने आंखों मे हाथ रख लिया। "क्या हुआ मैं टकराया नही?" लील ने आंखे खोली और देखा वो हवा मे है। लील का पंख काम करने लगा। "वूहूऊऊऊऊऊऊ। मैने सच मे इसे बना लिया।"
,
कोमो भी लील की खुशी देखकर खुश हो गई। लील बिल्डिंग के ऊपर बापिस आ गया। "कोमो तुने देखा मैं कैसे यहां से उड़ कर वहां गया।" लील हाथ को जहाज जैसे उड़ाकर दिखाता है। कोमो ने भी लील को पंख की बधाई दी। "लेकिन कोमो इस एक पंख से हम कुछ नहीं कर पाएंगे। अब रोबोट बनाने की बारी है पिछली बार मेरा रोबोट टूट गया था।" कमरे मे आकर लील कोमो से उसकी शक्तियों के बारे मे पूछता है।
,
"मै जानवरों को अपने बस मे करके उनका शरीर बड़ा छोटा कर सकती हूं और बाकी मुझे भी पता नहीं।" कोमो बोली। "इसका मतलब हमारा जीतना अभी भी मुश्किल ही है। लील एलियंस के आने के दिन गिनता है। पूरे बीस दिन हमारे पास हैं। बीस दिन मे पक्का मै कुछ न कुछ कर ही लूंगा।" कोमो को लील ने बताया कि कैसे वहां उसे आधे रोबोट बने हुए बिल्डिंग मे मिले हैं। फिर कोमो लील रोबोट बनाने के लिए पुरानी बिल्डिंग में चले गए।
,
,
आधा दिन बीतने के बाद लील ने एक रोबोट बना लिया। लील ने रोबोट से चला कर सब कुछ कर के देख लिया। रोबोट का अब बस जेट देखना बाकी था। लील ने रोबोट को कमांड दी।
,
पिछले बाला लैपटॉप से चलता था। लील ने इस रोबोट मे कमांड सिस्टम सेट कर दिया था।" रोबोट ए बाहर आसमान मे जेट से उड़कर हवा मे तीन चक्कर लगाओ।" रोबोट ने चलना शुरू किया और खिड़की से बाहर हवा मे जेट से उड़ गया। ये रोबोट कामयाब हो गया। लील शांति से बोला।