webnovel

वन बर्थ टू ट्रेश्ज़ॅ : द बिलियनेर'स स्वीट लव

वो एक मिलियन युआन (एक करोड़ पचास लाख रुपयों) के बदले सरोगेट मां बन गई। शहर में सबसे शक्तिशाली व्यापार साम्राज्य के सम्मानित सीईओ के रूप में, उसके पास बहुत ताकत थी, जबकि वो सिर्फ एक मामूली परिवार द्वारा गोद ली हुई बेटी थी। वो उसके लिए बच्चे पैदा करने के लिए त्यार हो गई; सिर्फ इसलिए कि उसके दत्तक पिता का बिज़नेस घाटे में जा रहा था। उसकी डिलीवरी के समय, पहला बच्चा स्वस्थ था, लेकिन दूसरा बच्चा मृत पैदा हुआ। कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद, वो उस बड़ी धन राशि को लेकर उस आदमी की ज़िन्दगी से गायब हो गयी। छह साल बाद, वो अभी भी एक अभिमानी और हाई-प्रोफाइल सीईओ है। जब वो गलती से उसके साथ फिर से टकराती है - मानो एक चिड़िया उसके पिंजरे में फंस जाती है, और वो उसे कैद कर लेता है। "ऐ लड़की,क्या तुम्हें लगता है कि, तुम मेरे चंगुल से बच सकती हो?" लेकिन तभी एक छोटा सा बच्चा उनके बीच में दखल देता है। उस बच्चे ने अपनी छोटी सी उंगली से उसकी तरफ इशारा करते हुए उसे चेतावनी दी,''म्यू याज़हे, अच्छा होगा कि तुम उन्हें अकेला छोड़ दो! वो मेरी हैं, सिर्फ मेरी!" उसे देख कर वो आदमी घबरा गया, क्यूंकि उस बच्चे के चेहरे के नैन-नक्श बिलकुल उसके जैसे थे ...

Beauty Under the Moon · Urbano
Classificações insuficientes
60 Chs

यह वही सेक्रेटरी है।

Editor: Providentia Translations

उसने किसी को सोफे पर बैठे हुए देखा। वो एक तमीज़दार,साफ़ सुथरी ऑफिस ड्रेस पहने हुए, और सलीके से बंधे हुए बालों वाली महिला थी।

युन शीशी सदमे में थी और उसे इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि,एक अन्य इंसान भी कमरे में मौजूद था।

युन शीशी ने अपनी आँखें छोटी करके उस इंसान को अच्छे से देखने की कोशिश की,लेकिन कमरे की मंद रोशनी में उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था।

 यद्यपि,आवाज परिचित लग रही थी। युन शीशी स्थिर रही।

"आप कौन हैं…।"

यह देखकर कि वो पूरी तरह से होश में आ गयी है, वो औरत खड़ी हो गयी। वो खिड़की के पास गयी और पर्दे को खोल दिया।

जैसे ही रौशनी अंदर आयी, वो औरत विनम्रता से उसके पास आयी। युन शीशी को आखिरकार उसे सावधानी से देखने का मौका मिला।

वो बहुत जानी-पहचानी लग रही थी। उसने शायद इस महिला को पहले देखा था, लेकिन उस वक़्त उसे याद नहीं आ रहा था।

सेक्रेटरी ली ने देखा कि युन शीशी अभी भी हैरान थी,उसने उसे नज़रअंदाज़ कर दिया। और पास रखे टेबल से एक गिलास गर्म पानी और एक छोटी गोली ली और सम्मानपूर्वक उन्हें उसके हाथ में दे दिया। "मिस युन, कृपया इस दवा को ले लें।"

कल रात जो कुछ भी हुआ था,उसके बाद,युन शीशी अजनबियों से कोई भी चीज लेने में कतरा रही थी। उसने महिला की तरफ देखा और दवा लेने से मना कर दिया।

सेक्रेटरी ली उसकी चिंता को समझ रही थी, और मुस्कराकर बोली,"बेफिक्र रहिये; यह एक गर्भ निरोधक गोली है। मुझे यकीन है कि, मिस युन कोई परेशानियां नहीं चाहती होंगी, इसलिए कृपया इस दवा को ले लें।"

हैरान, युन शीशी ने गर्म पानी के साथ गोली को गले के नीचे निगल लिया।

गोली लेने के बाद उसके होंठ चिंता से कांपने लगे।

सेक्रेटरी ली ने अंडरवियर के साथ उसे नए कपड़ों का एक सेट,बदलने के लिए दिया।

सभी कपड़े उसके नाप के थे।

युन शीशी अंडरवियर को देखकर शरमा रही थी। सेक्रेटरी समझ गयी,और धीरे से कमरे से बाहर निकल गयी। तभी युन शीशी ने जल्दी से कपड़े बदल लिए।

युन शीशी ने दरवाजा खोला और बाहर सेक्रेटरी को खड़े देखा। यह देखकर कि उसने कपड़े बदल लिए हैं, सेक्रेटरी ने विनम्रता से पूछा,"मिस युन, क्या आप तैयार हैं?"

सेक्रेटरी की मुस्कुराहट ने उसकी पुरानी यादें ताजा कर दीं।

यह महिला...वही थी।

युन शीशी ने अविश्वास में अपनी आँखें चौड़ी कर लीं,और सेक्रेटरी की तरफ इशारा करते हुए कहा,"आप वही हैं ना…।"

क्या इसी महिला ने वास्तव में आज उसे गर्भ निरोधक गोली दी है?

कैसी विडंबना है। छह साल पहले, कॉन्ट्रैक्ट के कारण, इसी महिला ने युन शीशी के गर्भ में पल रहे बच्चों की रक्षा के लिए,रात दिन एक कर दिया था।

छह साल बाद, आज वही महिला,उसे गर्भ निरोधक गोली दे रही थी।

सेक्रेटरी ली ने उसकी प्रतिक्रियाओं पर ध्यान नहीं दिया और इसके बजाय, मुस्कुराते हुए कहा,"डायरेक्टर आपसे मिलना चाहते हैं।"

"मुझे नहीं मिलना है !" युन शीशी ने तुरंत मना कर दिया,और कहा,"मैं उनसे नहीं मिलना चाहती !"

वो इस महिला को नहीं भूली थी,और वास्तव में, उसे बहुत अच्छे से सब कुछ याद आ गया था।

हालाँकि वो तुरंत उसे पहचान नहीं पाई थी, लेकिन उसे आसानी से यह सेक्रेटरी याद आ गयी, जो उन आठ महीनों की लंबी गर्भावस्था के दौरान उसके साथ थी।

बहरहाल, उसका दिल अभी भी चिंता और कई सवालों से भरा हुआ था। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि,यह महिला ही पहली शख्स क्यों थी,जिसे उसने आज सुबह देखा था।

कल रात वास्तव में क्या हुआ था? क्या यह किसी भी तरह से उस आदमी से जुड़ा था?

यह कैसे हो सकता है? यह एक बेतुका विचार था।

हालांकि, अगर उस बारे में नहीं, तो यह किस बारे में था?

… यूयू !

क्या... उस आदमी को यूयू के अस्तित्व के बारे में पता चल गया था, और क्या वो यूयू को वापस ले जाने के लिए उसे ढूंढ रहा था?