webnovel

रिलीज़ दैट विच

चेन यान यूरोप के मध्य युग में एक लोकप्रिय राजकुमार बनने के लिए समय-यात्रा करता है। लेकिन यह दुनिया उसकी सोच के मुताबिक़ सरल नहीं है! जादुई शक्तियों के साथ चुड़ैलों, चगिरजाघरों और राज्यों के बीच भयानक युद्ध पूरे देश में दहशत का माहौल बनाये रखता है। रोलेंड, एक राजकुमार जिसे अपने ही पिता द्वारा नाकारा माना जाता था और सबसे गरीब जागीर सौंपी गई थी, अपना समय और श्रम एक निर्बल और पिछड़े शहर को एक मजबूत और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने में लगा देता है। वो सिंहासन के लिए अपने भाई-बहनों के ख़िलाफ लड़ता है और राज्य पर पूर्ण नियंत्रण पा लेता है। रोलेंड की कहानी से जुड़ें, क्योंकि वह चुड़ैलों से दोस्ती करता है और अपने अनुभवों से, आक्रमणकारियों को बुराई के दायरे से पीछे धकेलता है।

Second Eye · Fantasia
Classificações insuficientes
78 Chs

व्याख्यान

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

सर्दियों की पहली बारिश आखिरकार आ ही गयी जो दो दिन तक चली।

रोलैंड अपनी काम करने वाली डेस्क से टिक गया और बारिश में खिड़की से धुँधले शहर को देखने लगे। हवा बारिश की बौछार को तरंगों के कारण खिड़की की तरफ लाई। शहर की रूपरेखा लहरों की वजह से विकृत हो गई। जो घर और सड़क अतीत में अच्छे दिखाई देते थे, आज वह मुड़ा और टूटा लग रहा था। प्रभावी जल निकासी की कमी के कारण, आड़ा-तिरछा ध्वजस्तंभ मंडप संचित पानी के साथ बह गया। दूर से, सड़क पर पानी बहुत सी छोटी-छोटी पारदर्शी नदी जैसा दिख रहा था।

दूर के पहाड़ और जंगल धुंध से ढंके हुए थे, और पृथ्वी पर एक खोई हुई दुनिया की तरह लग रहा था।

आधुनिक समय में, ऐसा परिदृश्य निश्चित रूप से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होता, लेकिन रोलैंड कंक्रीट और स्टील की तरह मजबूत जंगल देखना चाहता था। बारिश की वजह से, शहर की दीवार के निर्माण को भी रोकना पड़ा। इस तथ्य से उन्हें बुरा महसूस हो रहा था और उनकी पिछली खुशी सफलतापूर्वक "हतोत्साह" में तब्दील हो गई थी, स्ट्रोंगहोल्ड संदेशवाहक परसों ही ग़ायब हो चुका था।

"आपने अभी कहा कि हमारे चारों ओर की हवा बहुत सारी गैसों से बनी है, क्या यह सही है?"

एना की साफ़ आवाज़ ने रोलैंड के विचारों को रोका, जब उसने उत्सुकता से रोलैंड को देखा, उसकी सुंदर नीली आँखें झपकीं।

"हूँ, मिस एना, आपको महाराज को संबोधित करना चाहिये," उसके बगल के चीफ़ नाइट ने चेतावनी दी।

"इसके बारे में बतंगड़ मत बनाओ।" रोलैंड पीछे मुड़े, "अब वह मेरी छात्रा है।" चूंकि बारिश हो रही थी और उनके पास ज्यादा काम नहीं था, इसलिए उन्होंने गाड़ीवाले को और दो चुड़ैलों को अपनी कक्षा में जाने के लिए बुलाया- हाँ, उसने प्राकृतिक विज्ञान का एक छोटा सा व्याख्यान देने का फैसला किया। वह राजमिस्त्री कार्ल के कॉलेज से प्रेरित थे। अगर कोई राजमिस्त्री स्कूल खोल सकता है, तो उनके जैसा मैकेनिकल इंजीनियर भी खोल सकता है। भेदभाव क्यों हुआ? क्या यह नासमझी की वजह से था? इतिहास के किसी भी दौर में, सभ्यता के विकास को बढ़ावा देने के लिये सार्वभौमिक शिक्षा सबसे प्रभावी तरीका रहा।

वह मूल रूप से सहायक मंत्री को भी कक्षा में शामिल करना चाहते थे, लेकिन वे पहले से ही अन्य प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त थे इसलिए उन्होंने विनम्रता से उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। रोलैंड इसकी वजह नहीं जानता था, लेकिन सर्दियों की शुरुआत में, बरोव अति उत्साही लगने लगता था और बॉर्डर टाउन के पूरे प्रबंधन को अकेले ही संभाल लेता था।

नया ज्ञान प्राप्त करने की संभावना पर, एना की आँखें तुरंत कौतूहल से भर उठीं। नाना भी खुश हो गयी, क्योंकि उसे किसी भी घायल जानवर का इलाज करने की जरूरत नहीं होगी। रही बात गाड़ी वाले की, तो उसके पास करने के लिए कुछ भी विशेष नहीं था, उसने सोचा कि कक्षा में भाग लिया जाए ताकि देख सके कि राजकुमार ने कौन सी नई बकवास का सोचा था।

लेकिन कक्षा शुरू होने के कुछ ही समय बाद, योद्धा की आंखें सुस्त हो गईं। नाना भी बेसुध दिख रही थी, उसकी आँखें "प्राकृतिक विज्ञान" शब्दों को घूर रही थीं। ऐसा लग रहा था कि एना ने सामान्य विचारों को समझ लिया है, अब वह उसे याद करने की कोशिश कर रही थी, जो कुछ उसने सुना था। रोलैंड ने मदद नहीं की, लेकिन एक पल के लिए उन्होंने अपने व्याख्यान को रोक दिया, ताकि वे तीनों उनके व्याख्यान पर चिंतन करें।

एना के सवाल पर, वह मुस्कुराया और उसने सिर हिलाया। "बेशक, यहां तक कि वे एक जैसी दिखती हैं।"

"जी महाराज, ​​मुझे समझ में नहीं आता, जब वे सभी एक जैसी दिखाई देती हैं, तो आप कैसे बता पाएँगे कि वे अलग-अलग गैसें हैं?" गाड़ीवाले ने अपनी शंका व्यक्त की।

"मैं यह तुम्हें साबित कर सकता हूँ।"

रोलैंड जानता था कि केवल शब्दों का उपयोग करते हुए, अधिकांश लोग इन सिद्धांतों को सुनकर भ्रमित हो जाएँगे। उन्होंने एक साधारण प्रयोग का उदाहरण दिखाकर इसे दिलचस्प बनाने का फैसला लिया।

एक मोमबत्ती, एक गिलास, एक लकड़ी का बेसिन, एक कटोरा साफ नींबूपानी – उन्हें इन चीजों का इंतजाम पहले से करना चाहिए था। हालांकि इस समय उनके पास केवल हल्के भूरे रंग का गिलास था, जो सामान्य गिलास की तुलना में बहुत कम पारदर्शी था, यह अभी भी प्रयोग के काम में आ सकता है। सरल परीक्षण के लिए संशोधन का निरीक्षण करने की कोई जरूरत नहीं थी।

रोलैंड ने पहले ही प्रयोग कर लिया था, और परिणामस्वरूप सामने आए कि हालांकि इस दुनिया में जादू मौजूद है, पर फिर भी प्रकृति के नियम पृथ्वी पर आज भी वैसे ही हैं। उन्होंने एना से मोमबत्ती जलाकर बेसिन के अंदर डालने के लिए कहा।

"जलने की प्रक्रिया के लिए एक विशिष्ट गैस की आवश्यकता होगी। यह गैस सभी जीवन से संबंधित है। अगर हम सांस रोकते हैं, तो हम इस मोमबत्ती की तरह होंगे। देखते हैं।" रोलैंड ने गिलास को मोमबत्ती पर रखा, और लौ कुछ बार फड़फड़ाई, फिर जल्द ही बुझ गई।

"हवा की कमी ने इसे समाप्त कर दिया, महाराज, यह आश्चर्य की बात नहीं है," चीफ नाइट ने निराशाजनक रूप से कहा, "बेशक, हम हवा के बिना मर जाएंगे, उदाहरण के लिए, अगर हम पानी में गिरते हैं।"

नाना बार-बार सिर हिला रही थी।

"तो, क्या आपको लगता है कि गिलास में अब कुछ नहीं है?" रोलैंड ने पूछा और फिर बेसिन में नीबूपानी डाला। जलरेखा जल्दी से उठने लगी, लेकिन जब आधा गिलास भर गया, तो वह उठना बंद हो गया।

यह एक क्लासिक परीक्षण था, जिसका उपयोग अक्सर शिक्षक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की रुचि प्राकृतिक विज्ञान में जगाने के लिए करते हैं। आज तक, रोलैंड को अब भी वह झटका याद है, जब शिक्षक ने इसे साबित किया। यह तब था जब वे विज्ञान और इंजीनियरिंग की राह पर बिना पीछे मुड़े चल रहे थे।

उसने धीरे से गिलास का एक कोना उठाया, और तुरन्त हवा के बुलबुले नीबूपानी से बाहर निकलते दिखाई दे रहे थे।

तब साफ नींबूपानी थोड़ा धुंधला दिखाई दिया और कुछ सफेद कण धीरे-धीरे कांच के भीतर फैल गए।

"अगर गिलास में कुछ भी नहीं रहता, तो हम कोई बुलबुले या पानी की सतह पर परिवर्तन को नहीं देख पाते। यह साबित करता है कि हवा में कम से कम दो अलग-अलग प्रकार की गैस शामिल हैं। वास्तव में, मोमबत्ती जलने में हवा का सिर्फ एक हिस्सा ख़र्च होता है, जबकि दूसरा भाग जलने की प्रक्रिया में भाग नहीं लेता है। ''हालांकि वे रंगहीन और गंधहीन दोनों हैं, उनकी प्रकृति पूर्णतः विपरीत है।''

"ठीक है ... यह मामला लगता है।" गाड़ीवाला दोनों के बीच संबंध का पता लगाने से पहले काफी देर तक सोचता रहा। "लेकिन यह जानकर क्या होगा?"

"अगर हम पहले वाली गैस प्राप्त कर सकते, तो हम लौ को लंबे समय तक जला सकते थे, और अगर हम दूसरी गैस प्राप्त करते हैं, तो हम इसे जल्दी से बुझा सकते थे!" एना ने अचानक कहा।

"क्या प्रतिभा है!" रोलैंड ने चुपचाप उसकी प्रशंसा की। भले ही उसने छोटी सी ग़लती की है, लेकिन उसने उपयोग से पहले गैसों का पृथक्करण और शुद्धिकरण का सुझाव देकर खुद को प्रतिभाशाली साबित किया है। उसे कभी आधुनिक औपचारिक शिक्षा नहीं मिली, लेकिन फिर भी उसने इस बिंदु को जल्दी से सोच लिया। इससे पता चलता है कि उसका तार्किक कौशल उन सामान्य लोगों से कहीं आगे है, ख़ासकर उनके चीफ नाइट के मुक़ाबले।

"सही है, जबसे इंसान ने आग का इस्तेमाल करना सीखा, वे जानवरों से अलग हो गए। यह सब एक संयोग के रूप में शुरू हुआ होगा, शायद बिजली एक पेड़ से टकराई और उसे जला दिया होगा, या दो चट्टानों के बीच एक चिंगारी उत्पन्न हुई होगी। लेकिन अगर किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया होता और इसका उपयोग करने की कोशिश नहीं की होती, तो हम अभी जानवरों जैसे ही होते," रोलैंड ने धैर्यपूर्वक उत्तर दिया, "इस प्रयोग का लक्ष्य आपको यह दिखाना था कि जिज्ञासा और सोच मानव प्रगति के बल हैं। प्रकृति में कई एक जैसी ताकतें छिपी हुई हैं, हमें सिर्फ़ उनकी खोज और उनका उपयोग करना है।"

उसके द्वारा प्रयोग ख़त्म करने के बाद, गाड़ीवाला अभी भी एक संदिग्ध नज़र से देख रहा था, जबकि नाना रोलैंड को खुली आँखों से घूर रही थी, आश्चर्यचकित, लेकिन समझने में असमर्थ कि उसका क्या मतलब था। केवल एना चकित होकर नीचे देखते हुए मानो कुछ सोच रही थी।

खैर, रोलैंड ने कहा कि वास्तव में, उन्नत सिद्धांतों को पढ़ाना आत्मज्ञान पाने का रास्ता नहीं है, यह बस केवल लोगों को भ्रमित करेगा। उनके बौद्धिक स्तर से यह निर्धारित है कि वे इन ताकतों के महत्व के बारे में नही समझ पाएँगे जब तक अपनी आंखों से देख नहीं लेंगे। तभी वे समझ पाएँगे कि इस प्रकृति में कितनी अद्भुत ताकत छिपी है।

इस क्षण, केतली आग के ऊपर झूल रही है जिसमें से झनकार की आवाज आ रही है- आवाज़ ढक्कन से आ रही थी जो भाप की वजह से उछल रहा था।

"आह, पानी उबल चुका है।" नाइट केतली के ढक्कन को कांटे से हटाने के लिए आगे बढ़ा, और तुरन्त ही आवाज बंद हो गई। उसने कपड़ा हैंडल पर लपेटा, और फिर सभी के कप पानी से भर दिए।

[इसे उदाहरण के रोप में देखें।] रोलैंड ने कप लिया और हैंडल का तापमान महसूस किया। [आग की खोज से, पानी उबालने का सिद्धांत हक़ीक़त बन गया। असंख्य लोगों ने "उबलते पानी" को देखा और इसका इस्तेमाल भी किया, लेकिन किसी ने इसके बारे में नहीं सोचा था कि पानी से निकलने वाली भाप में भी इस तरह की जबरदस्त ऊर्जा रहती है।]

[कुछ सौ वर्षों में, यह मानव जाति के विकास की ताकत बन गयी है, और यह जल्दी मानव जाति के इतिहास को बदल देगा। हालाँकि सिद्धांत सरल है, सीमित तकनीक होने के कारण यह खेती की पहली पसंद नहीं होगा। लेकिन यह दुनिया अलग थी], उसने सोचा, [यहाँ चुड़ैलें हैं। युद्ध में लड़ने के लिए जादू का उपयोग करना बर्बरता थी..., किसी प्रमुख तकनीक को बनाने और बदलने के लिए जादू के उपयोग के बजाय सभ्यता को तेजी से विकसित करना ही सही तरीका है।

उन्होंने सूर्यास्त तक बातचीत की, और रात का भोजन एक साथ करने के बाद, रोलैंड अपने बेडरूम में चला गया।

उस युग में कोई नाइटलाइफ़ नहीं थी, और अगर अंतरंग होने का समय ना मिला हो, तो ज़्यादातर लोग जल्दी सो जाते थे। उन्होंने पहले विचार किया था कि एक राजकुमार के रूप में मैं अपनी स्थिति का लाभ उठाऊँगा और कुछ नौकरानियों को मनोरंजन के लिए बुलाऊंगा। लेकिन अंत में, वह इसके लिए बहुत शर्मिंदा थे।

अपने कमरे में मोमबत्ती जलाने के ठीक बाद, उसने अपने पीछे तालियों की गड़गड़ाहट की आवाज सुनी, और फिर कोई बोला, "यह एक शानदार भाषण था। मुझे उम्मीद नहीं थी कि महाराज आप वास्तव में एक विद्वान व्यक्ति हैं।"

यह एक अनजान महिला की आवाज थी। रोलैंड ने तुरंत ही अपने माथे पर ठंडा पसीना महसूस किया। अगर वह अचानक उसके कमरे में बिना बताए अचानक आ जाती, तो वह एक ख़ूनी नहीं तो क्या थी?! वह तुरंत दरवाजे की ओर भागा, लेकिन उससे पहले दरवाज़ा बंद हो गया, तभी उसने महसूस किया कि उसके कान के बगल से एक ठंडी हवा बह रही है। जब वह वापस होश में आया, तो उसे एक चांदी का खंजर मिला, जो दरवाजे पर लगा हुआ था, जिसकी चौड़ाई उसके गालों पर एक उंगली के बराबर थी।