webnovel

वन बर्थ टू ट्रेश्ज़ॅ : द बिलियनेर'स स्वीट लव

वो एक मिलियन युआन (एक करोड़ पचास लाख रुपयों) के बदले सरोगेट मां बन गई। शहर में सबसे शक्तिशाली व्यापार साम्राज्य के सम्मानित सीईओ के रूप में, उसके पास बहुत ताकत थी, जबकि वो सिर्फ एक मामूली परिवार द्वारा गोद ली हुई बेटी थी। वो उसके लिए बच्चे पैदा करने के लिए त्यार हो गई; सिर्फ इसलिए कि उसके दत्तक पिता का बिज़नेस घाटे में जा रहा था। उसकी डिलीवरी के समय, पहला बच्चा स्वस्थ था, लेकिन दूसरा बच्चा मृत पैदा हुआ। कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद, वो उस बड़ी धन राशि को लेकर उस आदमी की ज़िन्दगी से गायब हो गयी। छह साल बाद, वो अभी भी एक अभिमानी और हाई-प्रोफाइल सीईओ है। जब वो गलती से उसके साथ फिर से टकराती है - मानो एक चिड़िया उसके पिंजरे में फंस जाती है, और वो उसे कैद कर लेता है। "ऐ लड़की,क्या तुम्हें लगता है कि, तुम मेरे चंगुल से बच सकती हो?" लेकिन तभी एक छोटा सा बच्चा उनके बीच में दखल देता है। उस बच्चे ने अपनी छोटी सी उंगली से उसकी तरफ इशारा करते हुए उसे चेतावनी दी,''म्यू याज़हे, अच्छा होगा कि तुम उन्हें अकेला छोड़ दो! वो मेरी हैं, सिर्फ मेरी!" उसे देख कर वो आदमी घबरा गया, क्यूंकि उस बच्चे के चेहरे के नैन-नक्श बिलकुल उसके जैसे थे ...

Beauty Under the Moon · 都市
レビュー数が足りません
60 Chs

यूयू एक प्यारा बच्चा था।

編集者: Providentia Translations

यूयू ने अपने छोटे से हाथों से कटोरे पकड़ाकर बर्तन धोने में अपनी माँ की मदद की। वो ली किन और युन ना से डरता था, इसलिए युन येचेंग के जाने के बाद,वो रसोई में युन शीशी के साथ ही चिपका रहा।लिविंग रूम से,युन ना ने रसोई में खड़े मां-बेटे की जोड़ी को घृणा के साथ देखा। उसने ली किन को धीरे से कहा,"माँ,आपने उस नीच को हमारे घर में क्यों आने दिया? उसे देखते ही मेरा दिमाग ख़राब हो जाता है! मेरा अच्छा-खासा मूड ख़राब हो गया!"

ली किन सोफे पर बैठी हुई थी, उसके चेहरे के भाव भी अच्छे नहीं दिख रहे थे।

"हम्फ़! मुझे क्या पता? तुम अपने पिता से जाकर पूछो!"

"एक मनहूस और दूसरा नाजायज़। हमारा परिवार इन दो मुसीबतों को क्यों झेलता है?"

"नाना,तुम्हारे पिता यह सुन ना लें ! नहीं तो,वो इन बाहरी लोगों की तरफ हो जायेंगे,और हम माँ-बेटी को डांट देंगे! तुमने आज अपने पिता के चेहरे के भाव नहीं देखे, वो सही में खतरनाक लग रहे थे।"

जब युन ना ने यह सब सुना,तो उसके चेहरे का रंग उड़ गया।"क्या पिताजी ने सच में उनकी तरफदारी की?!"

ली किन भी इस बारे में,नाराज थी। "हाँ उन्होंने ऐसा किया!"

युन ना ने अपनी मुट्ठी कसकर दबाई और एक ठंडी सांस ली।"यूयू एक बास्टर्ड है! उसके पिता उसे नहीं चाहते हैं, और हम यह भी नहीं जानते हैं कि,युन शीशी ने किस आदमी के साथ गड़बड़ की है,जिससे यह पैदा हो गया।"

"तुम उस लड़की जैसी मत बनना, शादी से पहले और वो भी इतनी कम उम्र में बच्चा पैदा करना,कितनी शर्म की बात है! अगर यह बात बाहर फैल गयी, तो हम किसी को मुँह दिखाने के काबिल नहीं रहेंगे!"

युन शीशी अपना सिर नीचे रखकर बर्तन धोती रही, लेकिन वो एक रोबोट की तरह कठोर हो गयी थी। मंद पीली रोशनी के नीचे, उसके चेहरे के भाव बहुत कठोर लग रहे थे। हालाँकि उनके बीच में एक दरवाजा था,लेकिन फिर भी उन दोनों के अप्रिय शब्द उसे साफ़ सुनाई दे रहे थे,और उसकी बर्दाश्त से बाहर थे!

लिविंग रूम से लगातार उसे उनके कोसने की आवाज़ें आ रही थीं। युन शीशी ने गुस्से में बरतनों को वहीँ छोड़ दिया,लेकिन जैसे ही वो मां-बेटी का सामना करने के लिए बाहर जाने लगी, तभी एक कोमल हाथ ने धीरे से उसकी बांह पकड़ ली।

युन शीशी ने हैरानी से अपना सिर नीचे किया और देखा कि यूयू उसके पास खड़ा था। वो मुस्कराते हुए उसकी ओर देख रहा था। उसकी समझदार आँखें कुछ कहने की कोशिश कर रही थीं।

"मम्मी,यूयू आपको बर्तन धोने में मदद करेगा ताकि हम जल्दी से घर वापिस जा सकें!" यह कहकर उसने अपने पैर ऊपर किये और अपने दो छोटे हाथों को सिंक में पहुंचाने के लिए संघर्ष किया। युन शीशी एक पल के लिए अचंभे में थी। उसने अपने होठों को दबाया,और एक बार फिर अपने क्रोध को नियंत्रित करने का फैसला किया।

उसका गुस्सा आज कई बार फूटा, लेकिन उसे हर बार अपने-आप को रोकना पड़ा।

वे दोनों उसे निशाना बना सकती थीं। युन शीशी सिर्फ सुन सकती थी और सहन कर सकती थी। आखिर,वो यह भी जानती थी कि उसपर युन परिवार के बहुत एहसान हैं। अगर उसके पिता नहीं होते तो उसे इतना अच्छा जीवन नहीं मिलता। उन्होंने उसे रहने के लिए एक घर दिया। लेकिन दुर्भाग्य से,इस घर के लोगों ने उसे स्वीकार नहीं किया।

भले ही वहाँ उसकी बार-बार बेज़्ज़ती होती थी, लेकिन फिर भी वो यह सब सहन कर सकती थी। आखिर,एक मनुष्य का हृदय मांस से बना होता है। यूयू ने उनके साथ कुछ गलत नहीं किया! वो सिर्फ एक मासूम बच्चा था। वो अभी भी बहुत छोटा था,और वो नहीं चाहती थी कि, उसे भी उन्हीं कठिनाइयों का सामना करना पड़े जो युन शीशी ने अपने बचपन में किया था! अगर यूयू नहीं होता,तो वो शायद मर ही जाती!

हालांकि,यूयू उसके पास था। एक माँ होने के नाते,वो यूयू से उसका प्यारा सा बचपन नहीं छीनना चाहती थी।

इसलिए,वो सिर्फ संकल्प कर सकती थी कि,फिर से युन परिवार में कदम नहीं रखेगी।

घर वापिस जाते समय,कार में, युन शीशी ने अपना चेहरा यूयू के कंधे पर रख दिया,जो उसकी गोद में बैठा था, और उसके छोटे से हाथों को कसकर पकड़ लिया।

क्षण भर के लिए उसे पछतावा हो रहा था। उसे यूयू को अपने पास नहीं रखना चाहिए था। अगर वो उस आदमी के पास रहता,तो उसके बेटे को एक पिता और माँ दोनों का प्यार मिलता, और उसे इतना अपमान भी नहीं सहना पड़ता। उस आदमी के साथ,यूयू एक खुशहाल जीवन जीता !

हालांकि,वो उससे दूर रहने के बारे में सोच भी नहीं सकती थी।

छह साल का रिश्ता। खून सही में पानी से अधिक गाढ़ा होता है। अब वो इस प्यारे और समझदार बच्चे को अपने से दूर नहीं जाने दे सकती थी।

"मम्मी..."यूयू अभी भी सीधा बैठा रहा,और युन शीशी को अपने छोटे से कंधे पर टिके रहने दिया।