webnovel

सुपर जीन

शानदार इंटरस्टेलर (तारों के बीच) युग में, मानव जाति ने आखिरकार टेलीपोर्ट तकनीक विकसित कर ली है, लेकिन जब टेलीपोर्ट करने की कोशिश की जाती है, तो वह ना तो भविष्य, ना अतीत ना कोई भी भूमि जो पुरुषों के लिए ज्ञात है, पर पहुँचते हैं ... इस रहस्यमय स्थान को गॉड्स सैंक्चुरी कहा जाता है, जहां कई अज्ञात जीव रहते थे। यहां, मानव सबसे शानदार युग बनाने के लिए और अपनी पीढ़ी को विकसित करने के लिए सबसे बड़ी छलांग लगाएगा। "पवित्र-रक्त जीव काले झींगुर को मार दिया गया। पवित्र-रक्त काले झींगुर जानवर की आत्मा प्राप्त हुई। 0 से 10 जीनो प्वाइंट को हासिल करने के लिए पवित्र-रक्त काले झींगुर का मांस खाएं।"

Twelve-Winged Dark Seraphim · Sci-fi
Peringkat tidak cukup
330 Chs

एक फ़रिश्ते से लड़ना

Penerjemah: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

क्रैक!

एक म्यूटेंट हथियार के रूप में, भाले को हीरे की तलवार से काट दिया गया था।

हैरान, हान सेन ने उन तीनों पर पूरी ताक़त से हमला किया।

तीनों हान सेन पर हमला करना चाहते थे, लेकिन इस बात से सभी हैरान थे कि जीव कितना शक्तिशाली था।

अचानक, हान सेन पहले से ही उनके सामने थे। जब वे हान सेन पर हमला करने के लिए तैयार थे, तो वो उनसे 15 फीट से भी कम दूरी पर रुका और पवित्र-खून जीव का सामना करने के लिए मुड़ा। अपने चॉपर को बुलाने के बाद, उन्होंने इसका इस्तेमाल पवित्र-खून जीव से बचाव के लिए किया।

चॉपर आमतौर पर देखा जाने वाला जानवर आत्मा हथियार था, इसलिए उन्हें इस बात की चिंता नहीं थी कि लोग इससे बता सकते हैं कि डॉलर कौन था।

क्रैक!

चॉपर को भी हीरे की तलवार से आधा काट दिया गया। हान सेन जमीन पर गिर गए और जीव की तलवार को चकमा दिया।

अब पवित्र-खून जीव का बाकी तीन से सामना हुआ। बिना किसी हिचकिचाहट के जीव ने थम्ब पर वार किया जो उसकी तलवार के सबसे करीब था।

थम्ब ने अपने दाँतों को पीस लिया और हीरे की तलवार को रोकने के लिए अपने पवित्र-खून शील्ड का इस्तेमाल किया।

डिंग!

इससे पहले कि वो खुद को हवा में रोक सकता, थम्ब को 50 फीट से ज्यादा पीछे लौटने को मजबूर कर दिया गया। गर्जना के साथ, उसने नौ फीट से बड़े विशालकाय भालू में आकार ले लिया। एक हाथ में उसकी ढाल और दूसरे हाथ में उसकी ब्रॉड तलवार के साथ, थम्ब पवित्र-खून जीव की ओर भागा। उन्होंने कहा, "डॉलर, अब अगर हम एक साथ काम करते हैं, तो हमारे पास इसे मारने का मौका होगा। अगर आप अभी भागते हैं, अगर हम कोई लाभ नहीं उठा पाए, तो हम आपका कुछ भी नहीं छोड़ेंगे।"

अभी जब हान सेन के साथ लड़ रहे थे, थम्ब वास्तव में उसे मृत नहीं चाहते थे। आखिरकार, उन्हें हान सेन के खिलाफ कोई वैर भाव नहीं था। दिव्य पुत्र ने जो पेशकश की, वो एक डिस्काउंट था और वो अपने जीवन को खतरे में डालने के लायक नहीं था।

"मैदान में आओ। हम हवा में इसका मुकाबला नहीं कर सकते।" हान सेन जमीन की ओर उड़कर आते हुए चिल्लाया।

दिव्य पुत्र और बाकी लोग भी जानते थे कि प्राणी की उड़ान की गति उनकी गति के मुकाबले बहुत तेज़ थी और इसलिए उन्होंने ज़मीन पर हान सेन का पीछा किया।

थंब सबसे पीछे आने वालों में से था। अपने पवित्र-खून आकार देने वाले जानवर की आत्मा और पवित्र-खून-ढाल का उपयोग करते हुए, उसने मुश्किल से जीव की तलवार को रोका।

वे चारों अब जमीन पर थे। उन सब ने अपने पंख हटा दिए और पवित्र-खून देवदूत जैसे प्राणी पर हमला करने के लिए अलग-अलग प्राणियों में आकार लिया।

हान सेन ने पवित्र-खून जीवों की ताकत देखी थी। वो जानता था कि अपनी ताकत से वो जीव को कभी नहीं मार सकता। तीनों के साथ मिलकर काम करना ही एकमात्र मौका था।

उन्हें जीव को मारने की कोशिश भी करनी पड़ी, जबकि वे अभी भी आकार लेने में सक्षम थे, क्योंकि फ़रिश्ते जैसा प्राणी भी बहुत मजबूत था।

थंब अब एक विशालकाय भालू था। अपनी ढाल का इस्तेमाल करते हुए, वो जीव से लड़ रहा था। पवित्र खून-कवच पर हीरे की तलवार से गहरे निशान छोड़े गए।

दिव्य पुत्र ने खुद को एक विशाल शेर में बदल लिया था। हुआंगफू पिंगकिंग ने आकार नहीं बदला, लेकिन जीव की गति की सीमा को सीमित करने के लिए दूर से तीर मार रही थी। ह्यूमनॉएड को आकार देने वाले जानवर की आत्मा के बिना, वह हथियार का इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं होगी। अगर वो आकार बदलने के लिए चुनती तो वो सबसे अच्छा होता।

हालाँकि वे चारों प्राणी पर हमला कर रहे थे, फिर भी उसे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

हान सेन को प्राणी को काटने का मौका मिला, लेकिन उनका म्यूटेंट खंजर इसके कवच को भी नहीं तोड़ पाया।

"लानत है, पवित्र-खून हथियार के बिना, मैं इस जीव को कभी नहीं मार सकता।" हान सेन ने उदास महसूस किया। अभी उन्हें जो कुछ भी चाहिए था वो एक पवित्र-खून हथियार था। ये शर्म की बात थी कि उसने तीन-ब्लेड वाला हार्पून नहीं खरीदा था, वरना वो अभी इतना असहाय नहीं होता।

"आगे बढ़ो। मेरा बदलाव बहुत लंबे वक्त तक नहीं चलेगा।" थम्ब ने कहा, क्योंकि वो जीव के वार को रोक रहा था।

जीव के लगभग सभी हमलों को थम्ब द्वारा नियंत्रित किया गया था। अगर उसकी ढाल पवित्र-खून नहीं होती, तो वो बार बार टूट जाती।

दिव्य पुत्र भी परेशान था। अगर उसने लुओ तियानयांग को अपनी पवित्र-खून वानर जानवर आत्मा नहीं दी होती, जो हान सेन द्वारा बर्बाद कर दिया गया था, तो वो बहुत बेहतर कर सकता था।

अब शेर जानवर आत्मा के साथ, वो आकार लेने के बाद हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर सकता था, इसलिए वो अपनी पूरी ताकत नहीं लगा सकता था।

तीनों आदमी आकार लेकर दो घंटे के आस-पास रह सकते थे। जैसे-जैसे समय बीता, वे जीव को बिल्कुल भी चोंट नहीं पहुँचा सकते थे।

"हम ऐसा नहीं कर सकते थे। कोई मुझे एक पवित्र-खून हथियार उधार दो।" हान सेन को पूछना पड़ा। एक पवित्र-खून हथियार के बिना, वो सिर्फ प्राणी का ध्यान हटा सकता था। कोई मौका नहीं था कि वो उसे किसी भी तरह का नुकसान पहुँचा सके और उनका आकार लेने का वक्त लगभग खत्म हो गया था।

लेकिन बाकी लोगों में से किसी ने भी जवाब नहीं दिया, हान सेन के लिए एक पवित्र-खून जानवर की आत्मा को स्थानांतरित करना एक बड़ा जोखिम था। कौन बता सकता था कि जिस पल उसे जानवर की आत्मा मिल गई, तो वो भाग जाए?

यहाँ तक ​​कि अगर वो नहीं भागता, तो कोई भी उसे प्राणी को मारते देखने के लिए तैयार नहीं था।

"चूंकि हम इसे हरा नहीं सकते थे, इसलिए हमें घर जाना चाहिए।" आकार लेने के समय को खत्म होते देख, हान सेन अनोखे टापू से वापस जाने के लिए मुड़ गया।

हान सेन के बिना, बाकी भी प्राणी को कभी नहीं हरा सकते थे। थम्ब की रक्षा के साथ, उन्होंने भी अनोखे टापू को छोड़ दिया।

अनोखे टापू का पवित्र-खून प्राणी टापू को नहीं छोड़ेगा। इसलिए उनके जाने के बाद, पवित्र-खून जीव उस पहाड़ पर, पेड़ पर वापस चला गया।

पवित्र-खून जीव को घेरने की योजना विफल हो गई थी। कुछ चर्चा के बाद, तीनों वापस शेल्टर में चले गए, क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं था कि हान सेन अकेले प्राणी को ढूँढेंगे। वो जीव कुछ ऐसा नहीं था जिसे कोई अकेला व्यक्ति मार सकता था।

"प्रभावशाली। इस जीव की जानवर आत्मा गज़ब की होनी चाहिए।" हान सेन अंधेरे के बाद अनोखे टापू पर वापस चला गया।

उसे इस जीव को मारने की ज़रूरत थी, वरना उसके कटाना और दो म्यूटेंट हथियार ज़रा-सी बात के लिए बर्बाद हो जाते।

असल में, उसके पास एक पवित्र-खून हथियार था, जो पवित्र-खून तितली बुमरेंग था। हालाँकि, ये एकबारगी हथियार था। अगर उसे ज़रुरत नहीं होती, तो हान सेन इसका इस्तेमाल नहीं करता।