webnovel

ट्रू मार्शल वर्ल्ड

33 आसमानों के मानव सम्राट, लिन मिंग, और उनके प्रतिद्वंद्वी, पाताल के दानव राजा, अपने सबसे मजबूत विशेषज्ञों के साथ, एक अंतिम लड़ाई में उलझे हुए थे। अंत में, मानव सम्राट ने पाताल जगत को नष्ट कर दिया और पाताल के दानव राजा को मार डाला। तब तक, एक ईश्वरीय शिल्प कृति, रहस्यमय बैंगनी कार्ड, बहुत लंबे समय से अंतरिक्ष समय के भंवर में, लिन मिंग के एक प्रियजन के साथ, अनंत स्पेस-टाइम के बीच से सुरंग बना कर गायब हो गया। विशाल जंगल में, जहाँ मार्शल आर्ट अभी भी अपनी शैशव अवस्था में धीरे-धीरे पनप रही थी, कई बेजोड़ मास्टर्स ने मार्शल आर्ट की दुनिया में अपना रास्ता खोजने की कोशिश शुरू कर दी थी। आधुनिक पृथ्वी से यी यून नामक एक युवा वयस्क अनजाने में ऐसी दुनिया में पहुँच जाता है और अज्ञात मूल के बैंगनी कार्ड के साथ अपनी यात्रा शुरू करता है। यह एक शानदार, लेकिन अभी तक अज्ञात, सच्ची मार्शल दुनिया है! ट्रू मर्शिअल एक सामान्य युवा व्यक्ति और उसके कारनामों की अद्भुत कहानी है !!

Cocooned Cow · Timur
Peringkat tidak cukup
97 Chs

बेहेमोथ सेना

Editor: Providentia Translations

अंधेरी रात में, घाटी में आग की मशालों की एक लाईन दिखाई दी, जो एक भयावह आग वाले साँप की तरह चल रही थी।

यी यून ने देखा कि बड़े जानवरों कि सेना पहाड़ों के बीच से होती हुई चली जा रही थी और उन जावरों के ऊपर मशालें पकड़े हुए लोग बैठे थे।

"यह जिन लांग वी के जानवर है, यह जिन लांग वी की सेना है!"

एक नज़र में यी यून लगभग अस्सी बीहमोथ को देख सकता था; किसी को भी इस तरह की सेना की लड़ाई करने कि ताकत के बारे में विस्तार से बताने की जरुरत नहीं होगी!

उनमें से, सबसे आगे चलने वाले बेहेमोथ कि पीठ पर एक झंडा लहरा रहा था।

वह झंडा सुनहरे पीले रंग का था, और उस पर एक सुंदर अजगर (जिन लॉंग) बना हुआ था।

यह जिन लांग वी का झंडा था!

जब उन्होंने लिन जिंटांग और ओल्ड मैन सु से विदा ली थी, तो यी यून ने राज्य के चयन के बारे में उनसे पूछा था। वह यह भी जानता था कि जिन लॉंग वी ने जानबूझकर क्लाउड वाइल्डरनेस का एक बहुत विस्तृत नक्शा बनाया था।

और जाहिर है कि ओल्ड मैन सु ने यी यून को पिछले कुछ महीनों में हुई बैंगनी बादल की दो घटनाओं के बारे में कुछ नहीं बताया था। अगर वह ऐसा करता, तो यी यून के विचार शायद बेकाबू हो दौड़ने लगते।

"अंत में यहां आ पहुंचे हैं। इस सेना का जंगल में प्रवेश करने का उद्देश्य, राज्य के चयन के लिए ही होना चाहिए! मुझे लगता है कि अब समय आ गया है!"

क्लाउड वाइल्डनेस बहुत बड़ा और फैला हुआ था, और उसमें कई छोटी जनजातियाँ थीं। राज्य के चयन को व्यवस्थित करने के लिए, वे परीक्षा आयोजित करने के लिए हर जनजाति में नहीं जा सकते थे। इसलिए, वे सभी उम्मीदवारों को एक बड़ी जनजाति में इकट्ठा करके, एक समान मानक निर्धारित करके, सामूहिक रूप से सभी योद्धाओं का आंकलन करेंगे।

जिन लांग वी के लिए मंजिल ताओ आदिवासी कबीला था। उन्होंने ताओ आदिवासी कबीले की भूमि पर राज्य के चयन के लिए परीक्षा केंद्र के रूप में फैसला किया था। ताओ आदिवासी कबीले ने कई सौ किलोमीटर व्यास वाले क्षेत्र को नियंत्रित किया। सबसे बड़ी जनजातियों में सैकड़ों हजारों घर थे, जो लगभग दस लाख लोगों के बराबर थे।

क्लाउड वाइल्डरनेस में, जनसंख्या की जनगणना सक्षम पुरुषों की संख्या पर आधारित थी, क्योंकि यही संख्या सबसे अधिक सार्थक थी। समर्थ-पुरुष मुख्य श्रम शक्ति थे, और युद्ध के लिए योद्धा भी थे। एक जनजाति की वास्तविक ताकत को दर्शाने के लिए, बूढ़े और बीमार लोगों की गिनती को जोड़ना अर्थहीन होगा।

समर्थ पुरुष की पत्नी, माता-पिता और कुछ बच्चे थे। यंग यून और जियांग शियाओरो जैसे सक्षम पुरुषों के बिना वाले परिवारों को "घर" भी नहीं माना जाता था, इसलिए जब एक जनसंख्या की जनगणना की जाती थी, तो जियांग शियाओरो को इसमें शामिल नहीं किया जाता था।

एक बड़ी जनजाति के लिए, एक "घरेलू" लगभग छह से सात लोग थे, इसलिए सैकड़ों हजारों घरों की संख्या के साथ, यह लगभग दस लाख लोग होंगे।

क्लाउड वाइल्डरनेस में, एक जनजाति जिसमें दस लाख लोग थे, काफी अद्भुत थी।

...

बादल जंगल, ताओ आदिवासी कबीला-

ताओ आदिवासी कबीला बादल जंगल में एक हजार से अधिक सालों से जीवित था। जैसा कि उनके पास एक लंबा इतिहास था, वे एक मार्शल आर्ट की विरासत बनाने में सक्षम थे जिसे वे अपना कह सकते थे।

लियान आदिवासी कबीले जैसी छोटी जनजाति के लिए, उनके आसपास कोई बाड़ नहीं थी, लेकिन ताओ आदिवासी कबीले को मजबूत बाड़ ने घेर रखा था।

ये लकड़ी की बाड़ मोटे गोलाकार लठ्ठों से बनी होती थी। हर लढ्ढा दस मीटर से अधिक ऊंचा था। ये लठ्ठे विशाल जंगल में एक विशेष पेड़ से लिए गए थे। ये बेहद घने और ठोस होते थे और प्राकर्तिक तत्वों के कई सौ वर्षों की मार के बाद भी ये सड़ते नहीं थे।

ताओ आदिवासी कबीले के इतने समय तक जीवित रहने का मुख्य कारण जनजाति का वंडरलैंड-ताओ पर्वत था। उजाड़ जानवर वंडरलैंड्स में रहते थे, और केवल 'डिसोलेट लैंड्स' में रहते थे; इसलिए ताओ पर्वत के संरक्षण में, कुछ ही उजाड़ जानवर ताओ आदिवासी कबीले द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में दिखाई देते थे।

इसके अलावा, ताओ आदिवासी कबीले के पास पर्पल ब्लड के दायरे में पर्पल ब्लड वॉरियर्स या योद्धाओं की कोई कमी नहीं थी। इतना ही नहीं, ताओ आदिवासी कबीले के पास एक कीमती पूर्वज हथियार था, जिसके कारण, भले ही एक मजबूत उजाड़ जानवर, पूर्वजों के हथियार को एक माध्यम बना कर, कई पर्पल रक्त योद्धा एक सरणी बना सकते थे, जिससे उन्हें युद्ध करने की शक्ति मिलती थी।

इन कारणों की वजह से, ताओ आदिवासी कबीला कई वर्षों से जीवित था और उसकी ताकत में वृद्धि हुई थी।

लेकिन एक मजबूत और बड़ी जनजाति भी ताई आह डिवाइन किंगडम जैसी बड़ी इकाई की तुलना करने में सक्षम नहीं होगी। यह तुलना एक पहाड़ की तलहट्टी में एक कंकड़, या एक पेड़ की जड़ों के नीचे एक धूल के धब्बे के समान होती। यह ध्यान देने के लायक भी नहीं था।

ताओ आदिवासी कबीले को खबर मिल गयी थी कि दोपहर के समय, जिन लॉंग वी का आगमन होगा। ताओ आदिवासी कबीले के संरक्षक और बड़ी संख्या में आदिवासी बुजुर्ग उन्हें प्राप्त करने के लिए वहाँ थे।

दोपहर के समय, जिन लॉंग वी कि सेना, वहां पहुँच गयी थी।

जिन लॉंग वी के इस काफिले का नेता लाल कवच वाला व्यक्ति था। वह जिन लॉंग वी की लाल-शर्ट नेता का झांग टैन था।

"आज ताओ आदिवासी कबीला पूरे जीवन के लिए सम्मानित हुआ है, जब हज़ारों परिवारों वाले झांग ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है!" झांग टैन को देखते ही, ताओ आदिवासी कबीले के कुलपति बेहद सम्मानजनक तरीके अगवाई करने के लिए आगे आए।

जिन लॉन्ग वी में, रेड-शर्ट का नेता एक हजार लोगों का नेतृत्व करता था, इसलिए उन्हें आमतौर पर हजार घर के रूप में संबोधित किया जाता था। यहाँ हजार घर, हजार सक्षम पुरुषों के लिए इस्तेमाल होते हैं।

ताई आह डिवाइन किंगडम की सेनाओं में, जिन लॉंग वी के पास कोई महिला नहीं थी। महिलाओं की अपनी टुकड़ी होती थी।

सिर्फ एक हजार घर का कोई मतलब नहीं था, लेकिन जिन लॉंग वी के एक हजार घर की अलग ही बात थी। ताओ आदिवासी कबीले के लिए, इस तरह का व्यक्ति कोई ऐसा वैसा व्यक्ति नहीं था जिसे वे अपमानित कर सकते थे।

"ये हमारी जनजाति की नई पीढ़ी के लोग हैं। आओ, हज़ार परिवार का अभिवादन करो!" ताओ आदिवासी कबीले के कुलपति ने अपना हाथ लहराते हुए कहा। उनके पीछे तेरह से बीस साल की उम्र करीब सौ युवा योद्धा थे। उन्होंने एक स्वर में झांग का स्वागत किया।

ये लोग ताओ आदिवासी कबीले से कुलीन लोगों की अगली पीढ़ी थे, और वे राज्य के चयन में भाग ले रहे थे।

कुलपति ने सोचा था कि युवा योद्धाओं को झांग टैन को बधाई देने के लिए बुलाने पर, उनमें से, हो सकता है कि एक या दो, झांग टैन की नजर में आ जाएँ, जिससे उन्हें उसके द्वारा सिखाये जाने की अधिक संभावना होगी।

लेकिन दुर्भाग्य से, झांग टैन को कोई दिलचस्पी नहीं थी। वास्तव में, जिन लॉंग वी के अधिकारी बेहद उत्कृष्ट थे। राज्य की राजधानी से आने के कारण, उनके लिए क्लाउड जंगल से किसी योद्धा की सराहना करना दुर्लभ बात थी। ऐसा इसलिए नहीं था क्योंकि वे उन को नीचे समझते थे, बल्कि इसलिए क्योंकि उनके ख्याल से क्लाउड जंगल के योद्धा इस लायक नहीं थे।

झांग टैन के दृष्टिकोण से, जिन लॉंग वी के क्लाउड वाइल्डरनेस में आने का कारण क्लाउड वाइल्डनेस में दिखाई देने वाली घटना की जांच करना था। राज्य के चयन के लिए, यह सिर्फ सुविधा की बात थी, और क्लाउड वाइल्डरनेस में किसी भी विलक्षण व्यक्ति के पाए जाने कि दूर दूर तक कोई संभावना नहीं थी।

झांग टैन ने अपने सामने युवाओं के समूह पर एक सरसरी सी नज़र डाली और एक व्यापारिक रवैये के साथ कहा, "मेरी यात्रा का कारण आधिकारिक व्यवसाय है, इसलिए फिजूल खर्च करने की कोई आवश्यकता नहीं है! चलो शहर में प्रवेश करें!"

झांग टैन ने अपना हाथ लहराया और जिन लॉंग वी के योद्धा सीधे अंदर चले गए।

ताओ आदिवासी कबीले के युवा योद्धा मूल रूप से उम्मीद से भरे थे, और उन्होंने इसके लिए सावधानीपूर्वक तैयारी की थी; और जिन लॉंग वी के आने के दिन का इंतजार किया गया, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

इससे युवा योद्धा उदास थे।

"इस हजार घर झांग ने पूरी तरह से हमें नीचा दिखाया!"

"यह बहुत ज्यादती है। हमारा ताओ आदिवासी कबीला क्षेत्र में सबसे बड़ी जनजाति है। हालांकि हम जंगल में स्थित हैं और संसाधनों में थोड़े कमजोर हैं, लेकिन हम भी जंगल में बड़े होने के कारण लड़ाइयों का अनुभव रखते हैं और हमने भी खून देखा है। वे ग्रीनहाउस में पलने वाले फूल, कैसे, हमारे असली लड़ाई के अनुभव के आगे खड़े हो सकते हैं? "

"जल्द ही यह चयन होगा, और हम जिन लॉंग वी अधिकारियों को यह बता देंगे कि वे गलत थे। हम भले ही अच्छा न कर सकें, लेकिन हमारे ताओ आदिवासी कबीले का पहला युवा मास्टर एक टेम्पर्ड बॉडी को पूरा करके ड्रैगन पल्स के स्तर तक पहुँचने के लिए तैयार है।" इस योद्धा चयन में, वह निश्चित रूप से चमकेगा! "इन युवा योद्धाओं ने आपस में उद्दंड लहजे के साथ चर्चा की।

ताओ आदिवासी कबीले के पहले युवा मास्टर का नाम हू या था और वह पूरे कबीले में जाना जाता था। ऐसा इसलिए था क्योंकि वह टेम्पर्ड बॉडी की स्थिति तक पहुंचने के बेहद करीब था। विशाल जंगल में, टेम्पर्ड बॉडी अवस्था तक पहुँचना बेहद कठिन था।

झांग टैन, जिन लॉंग वी को सीधे उनके रहने के स्थान की ओर ले गया। थोड़े आराम के बाद, उसने अपना हुलिया बदला और बिना किसी अनुयायियों के, और बिना किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किये, रात के अंधेर में अकेला निकल पड़ा।