webnovel

द ब्यूटीफुल वाइफ ऑफ़ द व्हिरलविन्ड मैरिज

धनवान, ताकतवर और सुंदर, गु जिंग्ज पूरे देश में सर्वोत्तम है। हर लड़का उसकी तरह बनना चाहता है और हर लड़की उसके साथ रहना चाहती है। वो पूरी तरह से संपन्न हैं... सिवाय इसके कि उसका एक छोटा सा रहस्य है, जो उसे किसी भी महिला के करीब जाने से रोकता है - आभासी नपुंसकता। फिर, एक सुबह वो अपने आपको एक अजनबी लड़की के साथ बिस्तर पर पाता है। उसके बाद, उसे इस लिन चे नाम की एक उज्जड़ और असभ्य लड़की से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लिन चे एक साधारण लड़की है, जिसका एकमात्र उद्देश्य एक सफल अभिनेत्री बनना है। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया, और उसे अपना भरण-पोषण खुद करने क लिए मजबूर किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एक योजना बनाती है । लेकिन उसकी योजना विफल हो जाती है, और उसे इस बेरूखे और बिना दिल के गु जिंग्ज से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, उसे अब उच्च समाज में अपनी जगह बनानी होगी, जहां ईर्ष्या करने वाली महिलाएं और षड़यंत्रकारी लोग उसके आसपास होंगे - सब उसके नए करियर को तबाह करना चाहते हैं। एक छत के नीचे दो अजनबी, शुरू में ही, वे तय करते हैं कि एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे, लेकिन जब भी लिन चे किसी भी तरह की परेशानी में होती है, गु जिंग्ज हमेशा वहां किसी भी तरह से पहुंच ही जाता है। धीरे-धीरे और अनजाने में, लिन चे को उसके बिना, अपने भविष्य की कल्पना करना मुश्किल लगने लगता है। क्या उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या क्या उनकी शादी सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट ही बनकर रह जाएगी?

Mu Yiyi · Integral
Sin suficientes valoraciones
136 Chs

मो हुइलिंग का आना....

Editor: Providentia Translations

पीछे मुड़ने से पहले लिन चे चलते चलते रुक गई। "हम एक-दूसरे से इतनी बार मिलते हैं। मिस लिन कहने की ज़रूरत नहीं है। यह काफी असहज लगता है।"

गु जिंग्ज ने सिर हिला कर कहा। "ठीक है, लिन चे।"

उसने उसकी ओर सार्थक दृष्टि से देखा। "आज जो हुआ वह भविष्य में फिर से नहीं होगा... वह वास्तव में यहाँ नहीं आती है। वह शायद इसलिए आई क्योंकि वह अपनी भावनाओं से पूरी तरह से उभर नहीं पायी है।"

"ओह, ठीक है। उसका गुस्सा होना जायज़ है। अगर उसकी जगह मैं होती, तो मैं भी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। मैं निश्चित रूप से अपने दुश्मन के बारे में पता करने के लिए आती, इसलिए मैं पूरी तरह से समझती हूँ। तुम बस उसके साथ अपने रिश्ते पर ध्यान दो।"

गु जिंग्ज ने अपनी भौहें उठाईं। उसने उसे घबराते हुए खुद को स्पष्ट करते हुए देखा, नज़रे नीचे करने से पहले उसने उसकी तरफ ध्यान से देखा।

अगले दिन।

लिन चे ने अपने ऑडिशन के लिए यू मिनमिन का कार्यक्रम स्थल तक पीछा किया।

यू मिनमिन ने उसे शान्ति से कहा, "यह टेलीविजन श्रृंखला एक उपन्यास पर आधारित एक पौराणिक नाटक है, इसलिए इसकी एक ख़ास पृष्ठभूमि है। पुरुष लीड गु जिंग्यू है और महिला लीड म्यू फीरन है। जिस भूमिका के लिए तुम कोशिश कर रही हो वह एक भूत शिकारी के रूप में सहायक भूमिका है। यह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में से एक है, इसलिए यह भूमिका पाना तुम्हारे लिए निश्चित रूप से अच्छा होगा।"

लिन चे ने समझने पर अपना सिर हिलाया। हालाँकि उसे लगा कि इस तरह की महत्वपूर्ण भूमिका आमतौर पर उसे नहीं दी जाएगी, लेकिन शायद ही कभी उसे ऐसी भूमिकाओं के लिए ऑडिशन देने का अवसर मिले। स्वाभाविक रूप से, वह ऑडिशन के लिए तत्पर थी।

उसने कहा, "मुझे यह मौका देने के लिए मैं कंपनी की आभारी हूं।"

यू मिनमिन ने उसकी ओर देखा और बोली, "ऐसा कहने की कोई आवश्यकता नहीं है| तुमने खुद इसके लिए कड़ी मेहनत की है। सच में, मुझे तुमसे ज़्यादा उम्मीदें नहीं थीं, लेकिन अब क्योंकि तुम यहाँ तक पहुँच गयी हो, मुझे आशा है की तुम अच्छा करोगी।"

लिन चे ने सिर हिलाया। "ठीक है, मैं कड़ी मेहनत करुँगी, सिस्टर यू।"

लिन चे को पहले से ही इस प्रकार के ऑडिशनस की आदत थी। उसने विशेष रूप से एक छोटी नीली ड्रेस पहन रखी थी और खुद को अच्छे से प्रेजेंट कर रही थी। ताजी और साफ-सुथरी सी वह कार्यक्रम स्थल पर इंतजार करने लगी।

"नेक्स्ट, लिन चे।"

निर्देशक और कर्मचारियों ने अंदर से नाम सुना और उसके पोर्टफोलियो को देखना शुरू कर दिया। एक अज्ञात अभिनेत्री के रूप में, वह निश्चित रूप से ताज़गी से परिपूर्ण थी। हालाँकि, ऐसी महत्वपूर्ण भूमिका आम तौर पर नई अभिनेत्रियों को नहीं दी जाती थी। ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे वह एक और अभिनेत्री थी, जिसे कुछ निवेशकों ने लाइनअप में निचोड़ लिया था।

निर्देशक ने नाउम्मीदी के साथ सोचते हुए लापरवाही से सिगरेट ली।

निर्देशक ने जब अपना सिर उठाया, तो उसने तुरंत एक लड़की को देखा जो ईमानदार और सच्ची दिखती थी। लिन ने अपना सर नीचे किया और सम्मान से झुकाया। जब उसने ऊपर देखा, तो उसके चेहरे पर हल्की सी लाली थी। उसकी आँखे झीलों की तरह थीं जो थोड़ी सी उखड़ी हुई थीं और जब रोशनी उसके सफेद चमकीले चेहरे पर पड़ती, तो उसकी फड़कती पलकें उसकी आँखों के नीचे फीकी परछाइयां छोड़ देती थीं। उसके होंठ चेरी ब्लॉसम की पंखुड़ियों की तरह थे। वे किसी के भी दिल मैं हलचल पैदा कर सकते थे।

इस उद्योग में जहाँ प्लास्टिक सर्जरी एक प्रथा बन गई थी, ऐसी युवा और सुंदर अभिनेत्री को देखना दुर्लभ था।

निर्देशक ने जल्दी से नीचे देखा और उसके पोर्टफोलियो को पड़ने लगा।

लिन चे, 23, महिला। वह एक सच्ची नौसिखिया अभिनेत्री थी। कुछ भूमिकाएँ जो उसने की थीं, उनमें नाम भी नहीं थे।

हालाँकि, उसकी उपस्थिति ऐसी थी की कोई भी उसे भुला नहीं सकता था।

पूरा कमरा शांत हो गया। वहाँ ज़रा भी आवाज़ नहीं थी। हर किसी का ध्यान मंच पर अलौकिक दिखने वाली उस लड़की पर था। नीले रंग में रंगी हुई उस लड़की को देखकर ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वे एक गहरी झील में गिर गए हैं जहाँ से निकल पाना मुश्किल है।

लिन ली भी एक ऑडिशन के लिए वहाँ आई थीं। जब उसने पर्दा खोला और सामने लिन चे को देखा, तो उसकी भौएँ सिकुड गईं। सबकी प्रतिक्रियाओं को देखते हुए, वह कुछ नहीं कर सकती थी लेकिन यह सच है कि लिन चे आज आकर्षक लग रही थी।

यह लड़की कब से इतनी अच्छी दिखने लगी?

लिन चे ने एक लंबी सांस ली और एक गद्यांश सुनाने लगी जिसे वह अपने हाथों में पकड़े हुए थी। जब वह पूरा हो गया, तो उसे संदेह था कि उसने अच्छा किया है। उसने सबको देखने के लिए चेहरा ऊपर किया, तो उसे और भी शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। उसने सोचा इस बार फिर उसने गड़बड़ कर दी। लेकिन फिर, उसे इससे कुछ भी उम्मीद नहीं थी। नाटक अकादमी से स्नातक करने के बाद कुछ वर्षों के दौरान, वह इन जैसे अनगिनत ऑडिशन के लिए गई थी। वह बहुत समय पहले असफल हो गई थी।

"निर्देशक, मैंने अपना प्रदर्शन पूरा कर लिया है।"

"ठीक है।" निर्देशक उसके पोर्टफोलियो को देख रहा था और उसने उसकी तरफ देखा भी नहीं।

लिन चे चुपचाप बाहर चली गयी।

इससे पहले की वह वहाँ से जाती अनअपेक्षित रूप से यू मिनमिन उसके पास चली गयी। वह ये बोलने से पहले हैरान भी थी और आश्चर्यचकित भी, जैसे की वह खुद विश्वास नहीं कर सकी, "लिन चे, तुम्हें भूत शिकारी, चेन यिहान की भूमिका के लिए चुना गया है। वापस जाओ और इसके लिए तैयारी करो। कंपनी तुम्हारे लिए एग्रीमेंट की व्यवस्था करेगी।"

लिन चे ने सोचा कि उसने गलत सुना था और लंबे समय तक जवाब नहीं दिया।

वह चुन ली गयी थी? यह बहुत चौंकाने वाली बात थी।

उसे शुरू में बहुत उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब उसे लगा जैसे उसने लॉटरी जीत ली है।

"थैंक यू सिस्टर मिनमिन। मैं निश्चित रूप से वापस जाऊंगी और अच्छी तैयारी करुँगी।"

यू मिनमिन ने मुस्कुराते हुए उसे फिर से सार्थक रूप से देखा। "ठीक है, वापस जाओ और तैयारी करो।"

उसने वास्तव में इस बार चुने जाने की उम्मीद नहीं की थी। यह एक महत्वपूर्ण भूमिका थी और इस भूमिका के लिए कई उम्मीदवार कोशिश कर रहे थे, जबकि वह सिर्फ एक नौसिखिया थी।

जब वह घर पहुंची तो लिन चे एक शानदार मूड में थी; हालाँकि, जिस क्षण उसने घर में कदम रखा, उसने तुरंत एक महिला को सोफे पर बैठा देखा, जिस पर आमतौर पर गु जिंग्ज़ बैठते हैं|

मो हुइलिंग वास्तव में यहाँ है।

लिन चे ने मन में सोचा। यद्यपि गु जिंग्ज और उसकी शादी नकली थी, फिर भी मो हाइलिंग से मुलाकात उसे अजीब महसूस हुई।

उसे उम्मीद थी कि भविष्य में मिलने के लिए वे लोग कोई और जगह चुनेंगे। यह बहुत अजीब था।

हालाँकि, क्योकि मो हुइलिंग वहाँ बैठी थी, वह फिर भी मुस्कुराई और उसका अभिवादन किया। "हाय, तुम यहाँ हो। मैं अंदर जाती हूँ। तुम लोग बातें करो।"

मो ह्युइलिंग उठ गयी और उसने गहरी सांस ली। उसने लिन चे को देखा और कहा, "तुम क्यों भाग रही हो और मुझसे बच रही हो? हमें कभी न कभी मिलना ही होगा।"

क्या?

लिन चे कुछ नहीं बोली। लेकिन, उसने मो हुइलिंग की आँखों में ठंडक देखी।

मो हुइलिंग ने लिन चे को देखा और कहा, "हालाँकि जिंग्ज ने कल मुझे बताया कि उन्हें इस शादी के लिए केवल उनके परिवार द्वारा मजबूर किया गया था, मुझे नहीं पता कि तुमने गु परिवार की स्वीकृति हासिल करने के लिए किस तरीके का इस्तेमाल किया था। हालाँकि, मैं अभी भी तुम्हें यह बताना चाहती हूं, मैं छोटी उम्र से ही जिंगज को जानती हूँ। हम बचपन से एक दूसरे से प्यार करते हैं। तुम्हारी छोटी-छोटी चालें हमें अलग नहीं कर पाएंगी। मुझे उम्मीद है की तुम अपनी जगह समझ गयी होगी। मुझे पता है कि जिंग्ज़ अच्छा है, उसके पास एक प्रतिष्ठा है| तुम्हारे लिए यह समझना सबसे अच्छा होगा कि वह तुम्हारी पहुँच से बाहर है!"

इसके बाद, लिन चे के मन में उसके बारे में जो अच्छे विचार थे वो तुरंत बदल गए।

अपने सामने उस सभ्य और शालीन महिला को देखकर, लिन चे ने व्यंग्यात्मक रूप से हंसते हुए कहा, "चूंकि मिस मो आपने पहले ही कहा था कि आप उस पर पूरी तरह से भरोसा करती हैं, तो मुझे यह बात बताने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप निश्चिंत हो सकती हैं। मिस मो, मैं उससे शादी नहीं करना चाहती थी। यह एक इत्तेफाक था। मैं आपके रिश्ते में हस्तक्षेप नहीं करुँगी। जैसा कि आपने कहा, आप एक दूसरे पर भरोसा करते हैं। कृपया उस पर भरोसा करती रहिये।"

लिन चे की गैर-जिम्मेदारी को देखते हुए, मो हुइलिंग का चेहरा गहरा गया। "हाँ, मुझे उस पर भरोसा है लेकिन मैं इस बात को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती कि वह बहुत ही अलग है। इतनी सारी महिलाएं उसमें रुचि रखती हैं। तुम पहली या आखिरी नहीं हो। मिस लिन, मैं तुम्हें सावधान रहने की चेतावनी दे रही हूँ। जिंग्ज़ केवल मुझे और मुझे ही पसंद करते हैं। वह किसी अन्य महिला पर आकर्षित नहीं हो सकते। अगर मुझे पता चलता है कि तुमने उनके साथ कुछ किया है, तो मैं तुम्हें नहीं छोड़ूंगी। "

लिन चे ने जोर से सांस ली।