webnovel

द ब्यूटीफुल वाइफ ऑफ़ द व्हिरलविन्ड मैरिज

धनवान, ताकतवर और सुंदर, गु जिंग्ज पूरे देश में सर्वोत्तम है। हर लड़का उसकी तरह बनना चाहता है और हर लड़की उसके साथ रहना चाहती है। वो पूरी तरह से संपन्न हैं... सिवाय इसके कि उसका एक छोटा सा रहस्य है, जो उसे किसी भी महिला के करीब जाने से रोकता है - आभासी नपुंसकता। फिर, एक सुबह वो अपने आपको एक अजनबी लड़की के साथ बिस्तर पर पाता है। उसके बाद, उसे इस लिन चे नाम की एक उज्जड़ और असभ्य लड़की से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लिन चे एक साधारण लड़की है, जिसका एकमात्र उद्देश्य एक सफल अभिनेत्री बनना है। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया, और उसे अपना भरण-पोषण खुद करने क लिए मजबूर किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एक योजना बनाती है । लेकिन उसकी योजना विफल हो जाती है, और उसे इस बेरूखे और बिना दिल के गु जिंग्ज से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, उसे अब उच्च समाज में अपनी जगह बनानी होगी, जहां ईर्ष्या करने वाली महिलाएं और षड़यंत्रकारी लोग उसके आसपास होंगे - सब उसके नए करियर को तबाह करना चाहते हैं। एक छत के नीचे दो अजनबी, शुरू में ही, वे तय करते हैं कि एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे, लेकिन जब भी लिन चे किसी भी तरह की परेशानी में होती है, गु जिंग्ज हमेशा वहां किसी भी तरह से पहुंच ही जाता है। धीरे-धीरे और अनजाने में, लिन चे को उसके बिना, अपने भविष्य की कल्पना करना मुश्किल लगने लगता है। क्या उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या क्या उनकी शादी सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट ही बनकर रह जाएगी?

Mu Yiyi · Integral
Sin suficientes valoraciones
136 Chs

मैं जो करना चाहूंगा वो करूंगा

Traductor: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

लिन चे एक कोने में बैठी थी। वो गु जिंग्ज के शरीर की बढ़ती हुई गर्मी को महसूस कर सकती थी।

वो उसके ठीक पीछे खड़ा था और उसका शरीर लिन चे की पीठ पर झुका हुआ था।

वो उसके सिर से शैम्पू की खुशबू भी सूंघ सकता था। हालांकि, वो भी उसी शैम्पू और बॉडी वॉश का इस्तेमाल करती थी, जिसे वो करता था, लेकिन उसने महसूस किया कि उसके शरीर की खुशबू कुछ अलग थी। उस खुशबू में एक औरत की महक मिली हुई लग रही थी। उसे लगा जैसे वो खुशबू उसकी नाक के आसपास थी और उसके दिल में गहराई तक घुस रही थी।

वो जान बूझकर फिर से थोड़ा करीब आ गया। उसने अपना सिर नीचे कर लिया और उसकी नाक का कोना लगभग लिन चे के बालों को छू रहा था।

लिन चे बिल्कुल सीधी बैठी हुई थी। जैसे ही उसने गु जिंग्ज की सांसों को महसूस किया, उसने एक भी इंच हिलने की हिम्मत नहीं की।

गु परिवार में सभी नौकरानियों बहुत समझदार थीं। 

ये देखकर कि वे दोनों वहां थे, नौकरानी चुपचाप जल्दी से बाहर चली गई।

कमरे में केवल वो दोनों अकेले थे। ऊपर से, गु जिंग्ज ने उसकी गर्दन की सफेद और बेदाग त्वचा को देखा। उसे कुछ हद तक उसे छूने की इच्छा हो रही थी।

लिन चे समझ सकती थी कि एक गर्म हाथ धीरे-धीरे उसके करीब आ रहा था। उसने अपना सिर अचानक घुमाया और गु जिंग्ज को पीछे मुड़कर देखा। उसने उस पर नजर डाली और पूछा, "अरे, गु जिंग्ज, तुम क्या कर रहे हो?"

चुपचाप से उसे छूने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर, गु जिंग्ज को थोड़ी शर्मिंदगी महसूस हुई। लेकिन जब उसने लिन चे को उसे घूरते हुए देखा, तो उसने अपनी भौंहे उठाई और शांति से पूछा, "मैं क्या कर रहा हूं?"

लिन चे ने उसके हाथ की तरफ देखा, "मेरी पीठ पर जबरदस्ती छूना बंद करो।"

"लिन चे, हम एक शादीशुदा जोड़ा हैं। तुम इसे जबरदस्ती कैसे कह सकती हो?"

"बेशक ये जबरदस्ती ही है, बदमाश!"

गु जिंग्ज का चेहरा कड़क हो गया था। एक ही पल में, वो लिन चे के इतनी पास आकर बैठ गया कि वो आश्चर्यचकित हो गई।

उसने महसूस किया कि गु जिंग्ज ने सीधे उसके ऊपर हाथ फेरा और अचानक उसे उसके होंठो पर चूम लिया।

लिन चे को ऐसा महसूस हुआ जैसे एक पतंगा पानी में तैर रहा था, लेकिन उसे अभी भी जलती हुई गर्मी का अहसास हुआ।

लिन चे का चेहरे का रंग तुरंत लाल सेब जैसा हो गया।

गु जिंग्ज ने महसूस किया कि उसे लिन चे की नाज़ुकता बहुत पसंद थी। उसका चेहरा ऐसा लग रहा था जैसे वो उकसाने पर टूट जाएगा। उसकी त्वचा इतनी पतली थी की वो इतनी आसानी से लाल हो गई थी।

तुरंत, लिन चे थोड़ा पीछे हट गई और उसके चेहरे से थोड़ा दूर हो गई।

गु जिंग्ज ने कहा, "तुम मेरी पत्नी हो। अगर मैं चाहूं तो तुम्हें किस करूंगा, समझ गईं तुम?"

"दफा हो जाओ, बदमाश!" लिन चे ने उसके मुंह को ढंक दिया और चिल्लाई।

गु जिंग्ज के चेहरे पर दुष्टता झलकने लगी। उसकी नजरे लिन चे की खूबसूरत गर्दन को देखते हुए नीचे की ओर चली गई। "अगर मैं एक बदमाश हूं, तो मैं यहां नहीं रूकूंगा। क्या तुम सच में चाहती हो कि मैं तुम्हारे साथ बदमाशों जैसा व्यवहार करूं?"

"तुममम… "

गु जिंग्ज मुस्कराया और सीधे उसके होंठो को चूम लिया।

लिन चे ने एक धीमी सांस ली। उसने महसूस किया कि गु जिंग्ज की जीभ का कोना उसके मुंह से सारी सांस खींच रहा है।

भले ही ये गु जिंग्ज के लिए ठीक नहीं था कि वो अपनी बीमारी के कारण महिलाओं के निकट आए , लेकिन उसने सहजता से अपना हाथ उसकी छाती पर घुमाया और उसे पकड़ लिया।

वो धीरे से उसे हिला रहा था।

उसकी सासें धीरे-धीरे तेज होने लगी थीं।

उसका शरीर वास्तव में बहुत नरम था। वो उसकी छाती पर ऐसे हाथ घुमाए जा रहा था, मानो उससे गूदा निकाल देगा।

लिन चे ने महसूस किया कि वो और अधिक बल लगा रहा है। उसे दर्द का एक मीठा सा अहसास हो रहा था। इससे उसके शरीर में झुनझुनी फैल रही थी।

वो धीरे से कराहने लगी। उसका शरीर ढीला पड़ रहा था।

उसका शरीर लगभग उसके आलिंगन में आराम से था। उसके हाथ अनजाने में गु जिंग्ज के कंधों पर टिक गए। हालांकि, उसने महसूस किया कि गु जिंग्ज अपने हाथ उसकी पीठ के चारों तरफ फेर रहा था।

गु जिंग्ज ने महसूस किया कि उसका शरीर तेजी से गरम हो रहा था। उसे अपने शरीर से निकलने वाली वासना को सहन करना बेहद कठिन था।

वो वास्तव में बाकी सब कुछ भूलकर उसे खा जाना चाहता था।

लेकिन उसी पल, किसी ने बाहर से दरवाजा खटखटाया।

गु जिंग्ज का चेहरा एकदम लाल हो रहा था और उसने काफी कठिनाई के बाद उस लड़की को अपने आलिंगन से छोड़ा। उसने दरवाजे की तरफ देखते हुए गुस्से से पूछा, "क्या हुआ?"

"सर, फर्स्ट यंग मास्टर आए हैं।"

गु जिंगमिंग आए थे?

गु जिंग्ज उसे एक पल के लिए भी छोड़ना नहीं चाहता था। जैसे ही उसने लिन चे के पूर्ण रूप से लाल चेहरे को देखा वो अपने आप को रोक नहीं सका और सीधे खड़े होने से पहले फिर से उसके होंठो को एक बार चूम लिया।

उसने उस पर एक और नजर नहीं डाली ताकि वो उसे देखकर फिर से अपना नियंत्रण ना खो दे।

लिन चे अभी भी अचंभे में थी। उसने होश संभाला और देखा कि गु जिंग्ज ने दरवाजा खोला और चला गया। उसका चेहरा गहरे लाल रंग का हो रहा था और शर्म से भरा हुआ था।

उसने खुद को एक बार चुटकी काटी। क्या वो सपना देख रही थी? ये गु जिंग्ज ... वास्तव में उसके साथ क्या कर रहा था?

गु जिंग्ज धीरे-धीरे सीढि़यों से नीचे उतरे। नीचे आते ही उन्होंने देखा कि गु जिंगमिंग बैठे थे। बाहर, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के बॉडी गार्ड्स आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वे किसी ऑफिशियल काम से वहां आए थे।

"बिग ब्रदर, क्या कुछ जरूरी काम था?"

गु जिंगमिंग ने गु जिंग्ज को नीचे उतरते हुए देखा।" क्यों? क्या मैंने तुम्हें डिस्टर्ब कर दिया?"

गु जिंग्ज की भौंहे चढ़ गईं। "बिल्कुल, मैं बिग ब्रदर की तरह कुंवारा नहीं हूं। मैं अब एक शादीशुदा इंसान हूं। बेशक, मैं किसी को भी बिना इतलाह किए अपने घर में प्रवेश नहीं करने देता। अगली बार, क्या आप आने से पहले मुझे कम से कम एक फोन कर सकते हैं?"

गु जिंगमिंग गु जिंग्ज को देखकर मुस्कराए और अपना सिर हिला दिया। "ठीक है, मैं समझता हूं। एक पल के लिए मैं भूल गया था कि तुम शादीशुदा हो। और इस वक्त तुम अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहे थे, अगली बार, मैं इस बात का ध्यान रखूंगा।"

गु जिंग्ज गु जिंगमिंग के साथ बैठ गया।

तभी गु जिंगमिंग ने गु जिंग्ज के सामने टैबलेट कंप्यूटर को रख दिया। "किसी ने मुझे ये भेजा है..."

गु जिंग्ज ने अपना सिर नीचा किया और उसे देखा ...

उसमें गु जिंगमिंग एक महिला के साथ बिस्तर पर था।

ऐसा लग रहा था कि ये शायद गुप्त रूप से लिया गया था। हालांकि, उन दोनों को पूरी तरह से नग्न नहीं माना जा सकता था, लेकिन उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

फिर भी उन्होंने जो अनुभव किया था वो स्पष्ट था।

गु जिंग्ज ने तुरंत अपनी आंखे ऊपर उठाई।" वहा क्या हुआ था?"

गु जिंगमिंग ने गहरी सांस ली। "मुझे शक है कि उसके पास इससे भी खराब गुप्त तस्वीरें हो सकती हैं क्योंकि उस दिन,...."

गु जिंगमिंग ने नीचे देखा और अपनी भौंह की मालिश की।

गु जिंग्ज को तुरंत समझ आ गया। उस दिन और भी भड़काऊ दृश्य उत्पन्न हुए होंगे।

"क्या राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के बॉडी गार्ड्स में से कोई गुप्तचर है? यदि नहीं तो कोई भी इस तरह की तस्वीरें कैसे ले सकता है?"

"जांच पहले से ही चल रही है। फिलहाल मुख्य चिंता ये है कि इस स्थिति को कैसे सुधारें।"

"ये महिला कौन है?" गु जिंग्ज ने प्रसन्नता से पूछा। "मुझे उम्मीद नहीं थी कि बिग ब्रदर का भी निजी जीवन होगा।"

गु जिंगमिंग ने अपना सिर उठाया और उसे ठंडे भावों से देखा। "ये यू मिनमिन है।"

"..."

गु जिंग्ज की नजरें नीचे की ओर झुक गई।

जब उन दोनों की ऑफिशियल मामलों पर चर्चा खत्म हुई, तो गु जिंग्ज उन्हें बाहर तक छोड़ने के लिए आया।

"मैं इस मामले की जांच अपने बंदो से करवाऊंगा।" गु जिंगमिंग इस मामले की छानबीन के लिए अपनी शक्तियों का प्रयोग नहीं कर सकते थे, क्योंकि ये केवल उनकी स्थिति को और भी खराब कर देता। इसलिए, उन्हें इस काम के लिए गु जिंग्ज की आवश्यकता थी।

गु जिंगमिंग ने सिर हिलाया।

गु जिंग्ज ने कहा, "अगर संभव हो तो बिग ब्रदर आप उससे शादी क्यों नहीं कर लेते? फिर कोई भी इस बारे में कुछ नहीं कह सकता कि श्रीमान राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ क्या करते हैं।"

गु जिंगमिंग ने उसकी ओर देखा। "बिल्कुल नहीं।"

गु जिंग्ज ने मुस्कराते हुए कहा, "क्यों? उसके पेशे के कारण? एक मैनेजर की प्रतिष्ठा पर दाग होंगे? या फिर उसके परिवारिक मामलों के कारण?"

गु जिंगमिंग ने कहा, "मैंने पहले ही उसके परिवार के बारे में पता करवाया है। उसका परिवार काफी सामान्य है, लेकिन उसके परिवार के मामले बहुत जटिल हैं। उसका एक छोटा भाई है जो अपनी स्कूल की फीस भरने के लिए पूरी तरह से उसकी कमाई पर निर्भर है। खैर इसमें कोई समस्या नहीं है। सबसे बड़ी समस्या उसके पिता हैं, जो जुआ खेलना पसंद करते हैं। "

गु जिंग्ज उनकी तरफ चुपचाप देखता रहा। "ऐसा लगता है कि हमें अभी भी इस मामले पर और विचार करना है। लेकिन ये स्पष्ट है कि वो निश्चित रूप से एक नागरिक है। पिछली बार मैंने आपको जो सुझाव दिया वो वास्तव में अभी भी प्रभावशाली होगा। ये सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे मानेंगे या नहीं।"

"क्या?"

"एक नागरिक से शादी कर लीजिए। इस बार चुनाव में आपके वोटों की संख्या बढ़ाने के लिए ये बहुत फायदेमंद है।"

गु जिंगमिंग ने उसकी तरफ सार्थक रूप से देखा। 

बिना कोई जवाब दिए वो बाहर चले गए।