webnovel

The fall

एपिसोड के शुरुआत में हम देखते है, की एक लड़का बेड पर सो रहा होता है। तभी उसके फोन की रिंग बजती है। वो कॉल उसकी मां की होती है। तभी हमे पता चलता हैं की उस लड़के का नाम प्रशांत है, और वो कई सालो से गुजरात में पढ़ाई कर रहा है। आज उसकी मां उससे मिलने आ रही है। तब सुबह के पांच बज रहे होते है, और एक अलार्म बज जाता है। प्रशांत एक दम से उठ कर फ्रेश होने जाता है, और फिर एक्सरसाइज करता है। वो वही फाइट की प्रैक्टिस भी करता फिर अपनी कॉलेज की ड्रेस पहन कर त्यार हो जाता है।

जब वो कॉलेज में जा रहा होता है। तभी एपिसोड का नाम हमे दिखाया जाता है: The Fall

कॉलेज पहुंचकर उसे पता चलता है, की आज कॉलेज की छुट्टी कर दी गई है। तभी वो अपने दोस्त अर्पित और विशाल से मिलता है। जो लाइब्रेरी में बैठे हुए थे। प्रशान्त दोनो को आज स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए कहता है, क्योंकि आज उसकी मां उसे वही मिलने वाली है। दोनो जाने के लिए मान जाते है। जब तक 12 नही बजते, प्रशान्त अपने दोस्तो के साथ घूम रहा होता है। तभी उसके फोन में एक अलार्म बजता है। अर्पित अपनी कार लता है। जिससे वे तुरंत स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पहुंचते है। अर्पित एक औरत को देखता है, और कहता है, " वह औरत कितनी सुंदर है। तभी प्रशांत उसके टकले पे मारकर कहता है, "वो मेरी मॉम है, इडियट।" तभी प्रशान्त अपनी मां के पास जाता है, और उनके पैर छूटा है| उसके दोस्त भी ऐसा ही करने लगते है। अर्पित पूछता है, "तुम्हारे पापा नहीं आए? प्रशान्त!" तभी विशाल उसे अपने साथ ले जाता है।

प्रशांत कहता है, " काफी दिन हो गए आपसे मिले हुए। लेकिन पापा क्यों नही आए" उसकी मां कहती है, "तुम्हारे पापा यूपी में ही है। उन्हें कुछ काम था। इसीलिए नही आए। कोई बात नही हम ही आज गुजरात घूम लेंगे" प्रशांत कहता है, " आज आप सुंदर लग रही हो चलो फोटो खींचते है।"

तभी सब लोग मिलकर फोटोज खींचते है। तभी उसके दोस्त उसकी बहन को खिलाने लगते है। जो अभी 4 साल की थी। सब लोग वहा पर खूब एंजॉय कर रहे होते है। तभी प्रशांत की बहन उसे ice cream लेने के लिए भेजती है। प्रशांत के पीछे पीछे उसके दोस्त भी आने लगते है।

वो कहते है, " यार अभी हमे 5 हजार रुपए दे! तूने कहा था, की तू हमे एंजॉय करने के लिए पैसे देगा।"। प्रशांत कहता है, " तुमसे कामीने दोस्त मेने कभी नही देखे! लेकिन इतने पैसे का तुम हर महीने मुझे खा जाते हो, इसलिए पैसे को तो भूल जाओ।" प्रशांत ice cream लेने लगता हैं। तभी अर्पित कहता है, " यार मजाक मत कर…"

इसे पहले की वो अपनी बात पूरी कर पता एक बड़ी सी चीज आसमान में दिखाई देने लगी है। जिसने पूरे गुजरात को ढक लिया था। अब वो स्ट्यूट ऑफ यूनिटी के सर पर आ चुकी थी। सब लोग डर जाते है। वो एक स्पेसशिप थी। तभी उसमे से एक, एक किलोमीटर लंबा आदमी कूदता है। उसके कूदने से पूरा गुजरात हिल जाता है। ये झटका प्रशान्त की जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था। उसका पैर प्रशांत के कुछ मीटर आगे ही जमीन से टकराया । जिससे प्रशान्त बहुत दूर जाकर गिर जाता है। उसके पूरे कपड़े फट जाते है, और मुंह से खून आने लगता है। फिर भी वो खड़ा होता है। लेकिन वो जो भी देखता है। वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

वो आदमी तो आगे बढ़ गया था, लेकिन उसके पैरो के नीचे उसकी मां और बहन आ गई थी। ये देखकर उसके पैरो के नीचे से जमीन सी खिसक जाती है। अब उसके पैर कापने लगे थे। जेसे जेसे वो आगे बढ़ रहा था। हर जगह खून ही खून था। तभी वो एक आवाज सुनता है। जो उस जीव के पैर के बनाए गद्दे के उपर से आ रही थी। वो देखता है, की वो विशाल था। उसकी पूरी बॉडी क्रश्ड हो गई थी। सिर्फ सर ही बचा था। उसी के साइड में अर्पित पड़ा था। जिसका पैर क्रश्ड हो गया था। और वो बहुत ही घायल अवस्था में पड़ा था। अब प्रशांत बिल्कुल सुन पढ़ चुका था। उसकी आंख से सिर्फ एक ही आशू निकल रहा था।

प्रशांत विशाल के पास जाता है। विशाल बस यही बोल रहा था, की "वो जीना चाहता है, और प्रशांत उसे बचा ले"। लेकिन तभी उसकी आवाज बंद हो जाती है। प्रशांत अर्पित को उसी जगह ले जाता है जहा वो पहले गिरा था। प्रशांत एक दम से कही जाने लगता है। तभी अर्पित उसका हाथ पकड़ लेता है, और पूछता है, की "वो कहा जा रहा है?" प्रशांत उस जीव की स्पेसशॉप की तरफ उंगली करता है। अर्पित कहता है। ऐसा मत करो और जल्दी से निकल जाओ। तभी कुछ लोग एम्बुलेंस लेकर वहा पहुंचते है। उन्होंने कला hazmat सूट पहना हुआ था। वे प्रशांत से कहते है, हमे बचाव कार्य के लिए भेजा गया है। जल्दी हटिए और वे अर्पित को ले जाने लगते है। अर्पित कहता है, "प्रशांत चले जाओ यहां से" तभी वे उसे ले जाते है। प्रशांत अपने दोस्त की कार को देखता है। जो बिल्कुल क्रश्ड हो चुकी थी, लेकिन कार में प्रशांत का बैग अभी भी सही सलामत था।

प्रशांत देखता है, की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी उस शिप पर गिरी हुई थी। और वो सीधा रास्ता था स्पेस शिप में जाने का। बैग टांग कर प्रशांत स्टैच्यू के उपर चढ़ने को निकल जाता है। तभी हम देखते है, इंडिया के प्राइम मिनिस्टर को जो फोन पर पूछ रहे होते है, की " गुजरात में क्या चल रहा है? और एयर फोर्स क्या एक्शन ले रहा है?" तभी हम देखते है, की की एयर फोर्स उस आदमी पर हमला करने के लिए तयार हो रही है। बाकी सेनाएं भी त्यार हो रही है।

तभी कई प्लेन गुजरात की तरफ रवाना होते है। वो आदमी आधे गुजरात को तबाह करके समुंद्र को देख रहा था।

प्रशांत स्टेच्यू पर चढ़ने की कोशिश कर रहा होता है। तभी फाइटर प्लेन उसके सर के पीछे से निकल कर जाते है। और उस आदमी पर हमला करने लगते है। फाइनली वो शिप के अंदर पहुंच जाता है। तभी शिप कहती है, "वेलकम" वो हिंदी में बोल रही होती है।

प्रशांत पूरा हैरान हो रहा था, लेकिन वो शिप चुप होने का नाम ही नही ले रही थी। वो शिप खुद में ही एक सिटी से बड़ी थी, काफी बड़ी शायद पूरे गुजरात की बराबर।

वो शिप प्रशान्त को एक सूट पहने को देती है, ताकि वो आसानी से उसमे घूम सके। वो सूट उसके शरीर पर अपने आप चिपक जाता है। शिप कहती है, " तुम शायद हैरान हो रहे होंगे!" वो प्रशांत को सब बता रही होती है की, "वो कैसे भी जीव को देखर उसकी भासा में खुद बोलने लगती है।" प्रशांत कहता है, की "ये आदमी कोन है?" वो कहती है, की "ये इस ब्रह्मांड की सबसे पावरफुल रेस का प्राणी है। जिसका नाम मारूगा है।" वो मारुगा के बारे में ज्यादा नहीं बता सकती क्योंकि ये मारुगा का ऑर्डर है। तब प्रशांत पूछता है, की " में यूएसबी कहां लगा सकता हूं?" तब वो कहती है की "ये बहुत ज्यादा पूरानी टेक्नोलॉजी है, लेकिन यूएसबी का पोर्ट कुछ 200 मीटर की दूरी पर है।" वो सूट से शिप में ट्रैवल करके पोर्ट तक पहुंचता है। लेकिन वो यूएसबी पुट नही हुई बल्कि इल्क्ट्रिकसिटी यूएसबी में डायरेक्ट जा रही थी। जिससे यूएसबी हवा में उड़ रही थी।

तभी बाहर फाइटर्स प्लेन मारूगा से लड़ रहे थे। एक पायलट उसका साइज देख कर हैरान था। वो अपने कमांडिंग ऑफिसर और ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी रिपोर्ट करता है, की " ये कुछ अजीब सी चीज है। कोई एलियन है। जो करीब एक किलोमीटर लंबा है। और हमारी मिसाइल्स इस पर काम ही नही कर रही है।" तभी ट्रैफिक कंट्रोल में बैठे हुए लोग कहते है, "आखिर ये है क्या?" वही प्रशांत शिप के अन्दर शिप से पूछता है, की " क्या कोई चीज है? जो मरुगा को मार सकती है?" वो शिप कहती है, "हां! उस चीज का नाम Triton हैं। ये मरुगा द्वारा बनाया गया रोबोट है।" प्रशांत कहता है, "क्या, में उसे यूज कर सकता हु?" तब वो मना कर देती है, की "मरुगा के ऑर्डर के खिलाफ कोई नही जा सकता है। "

तभी वो शिप से कहता है, की "क्या, इस शिप कुछ ऐसा है? जिससे वो अर्थ की प्रोग्रामिग लैंग्वेज को इस शिप ने उसे कर सकता है?" तब वो शिप कहती है, की "इस शिप में एक प्रोग्राम है, लेकिन वो काफी पुराना है।" तब वो देखता है, की सच में ये काफी ओल्ड टेक थी। जो कई साल पहले जब मारुगा की शिप किसी प्लैनेट पर रिपेयर होने जाती तब एक प्लैनेट से दूसरे प्लैनेट की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बीच में एक गेट वे बनाती थी। जिसे प्रशांत यूज कर सकता थे। प्रशान्त शिप के स्ट्रक्चर को समझने लगता हैl और कुछ एल्गोरिथम बनाता है। तभी वो अपने बैग में से एक बॉक्स निकलता है। जिसमे 30 से भी जायदा पेनड्राइव थी। प्रशान्त एक पेनड्राइव को उस प्रोग्राम में इंसर्ट करता है। वह एक प्रोग्राम को बनाता है।

जिससे वह अर्थ की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का यूज उस शिप में कर पाए। जेसे पहले मारूगा के शिप रिपेयर करने वाले लोग करते थे। इसलिए वह उस प्रोग्राम के जरिए एक ऐसा प्रोग्राम बना देता है जिससे वह अर्थ की कुछ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को ट्रांसलेट कर सकता था। वह अपने बनाए मैलवेयर को उस प्रोग्राम के जरिए शिप की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में ट्रांसलेट करता है। जो शिप को कुछ सेकंड्स या मिनट्स के लिए डिसेबल करके किसी भी फीचर का एक्सेस दे सकते थे। लेकिन इसमें थोड़े ग्लिच्स थे और ये एक बार में ही उसे किए जा सकते थे। क्योंकि ये शिप एडवांस्ड थी और एक बार में ही इन मैलवेयर को रिमूव कर सकती थी।

तभी प्रशान्त शिप और सूट की हेल्प से ट्राइटन के पास पहुंच जाता है। और ट्राइटन के कनेक्शन से वो कंट्रोल रूम तक पहुंच जाता है। जहा ट्राइटन के प्रोग्राम को स्टोर करके रखा गया था। वह फिर वापस ट्राइटन के रूम में आता है, लेकिन तभी शिप की आवाज लड़खाने लगती है। वो बोलती हैं, ये हैकिंग मुझे 30 सेकंड भी नही रोक पाएगी। तब हमे पता चलता है, की प्रशांत ने शिप को उसके सिस्टम से ही हटा दिया था। तब प्रशांत हंसते हुए कहता है, मुझे पता है। और तभी वह एक बॉक्स निकलता है। जिसमे करीब 30 यूएसबी रखी हुई थी।

प्रशांत एक यूएसबी को इंस्टाल कर देता है। जिसे उसने शिप की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का यूज करके बनाया था। तभी शिप में से एक आवाज आती है, "Hi प्रशांत में केसे मदद कर सकती हुं?" प्रशांत अपनी Ai इंस्टाल करके ट्राइटन का एक्सेस ले लेता है। वो उस सूट को पहने हुए एक बहुत बड़ी जगह में अपने आप चला जाता है। जहा एक मरुगा जितना बड़ा रोबोट जो बिल्कुल maruga जैसा ही था। प्रशांत उसे देखता है, और उसके हार्ट में चला जाता है। जहां उसे ट्राइटन का पूरा कंट्रोल मिल जाता है।

तभी हम देखते है। बाहर सिर्फ दो ही प्लेन बचे है, और मारुगा एक प्लेन को भी खत्म करने के लिए अपना हाथ निकलता है लेकिन तभी ऊपर से प्रशांत Triton को लेकर मारुगा के उपर कूद जाता है। मारुगा जमीन पर गिर जाता है। वो प्लेन ये सब अपने Hq (headquarter) को बता रहे होते है। तभी मारुगा प्रशांत का पैर पकड़ कर जमीन पे गिरा देता है, और उसकी गर्दन पकड़ लेता है। ये सब थोड़ा क्वांटिटी में ही सही लेकिन प्रशान्त भी महसूस कर रहा था, पर तभी प्रशांत उसके हाथ पकड़ कर आगे फेक देता है। दो माह दानव एक जगह खड़े हुए स्पेस से भी दिख रहे होते है। दोनो में काफी लड़ाई होती है। पहले प्रशांत भरी पड़ रहा होता है, लेकिन बादमें मारुगा उसे कुत्ते की तरह मार रहा होता है। मरुगा उसे जमीन पर गिरा देता है। तभी मारुगा पर हमले होने लगते है। प्लेन में बैठा पायलट्स कहता है, "सबसे पहले इस बड़े वाले पे हमला करो दूसरा वाला कमजोर लग रहा है। उसे बादमें देख लेंगे।"

लेकिन उन दोनो पर इन हमलों का कुछ भी नही हो रहा था। प्लेन अब प्रशांत पर हमला करने लगते है, लेकिन प्रशांत हर बार प्लेन को छोड़ कर सिर्फ मारुगा से प्लेन को बचा रहा था। पाइलेट्स समझ चुके थे, की वो उनकी मदद कर रहा था। इसलिए अब हमले मारुगा पर होने लगे थे। प्रशांत मारुगा से अब पिट ही रहा था। प्रशांत के लिए मारुगा को मारना लगभग इंपोसिबल लग रहा था।

जेसे मारुगा उसे मारने जाता है, तभी एक प्लेन उसकी आंखो को शूट कर देता है। इसका मौका देखकर प्रशांत ट्राइटन से उसे कई बार पटक देता है। प्रशांत उसे काफी घायल कर देता है, और कई बार मारने के बाद जेसे ही मारुगा को होश आता है। वह उसकी गर्दन को उखाड़ देता हैं, और एक हाथ में उठा लेता है। उसमे से नीले रंग का ब्लड निकल रहा होता है। हेड को उसकी बॉडी से साइड रख कर वो उसी के साथ बैठ जाता है। Triton में से अब धुआँ निकल रहा होता है।

प्रशान्त Triton के अंदर से कहता है, "तुम यहां आए ही क्यों? सिर्फ तुम्हारी वजह से इस जगह से न जाने कितने मासुमो को खोया है। मेरे दोस्त मां सब। सिर्फ तुम्हारी वजह से।"

तब अचानक से वो बोलने लगता है, मुझे माफ करना लेकिन ये जरूरी था। तुम्हारे लिए नही तो किसी और के लिए।

प्रशांत कहता है, तुम्हे इसका कोई पछतावा नहीं है?

वह कहता है, "नही है! न ही तुम्हे होना चाहिए। मुझे मारने का। पछतावा वह कीमत है, जो हम आसान रास्ता अपनाने के लिए चुकाते हैं।"

प्रशांत कहता है, मुझे कोई तुम्हारा कोई पछतावा नहीं है।

मारुगा कहता है, "इस दुनिया में सब लोग सिर्फ अपने लिए ही काम करते है। तुमने मुझे इस लिए नही मारा क्योंकि ये जगह खत्म हुई बल्कि इसलिए मारा क्योंकि मेने तुम्हारी फैमिली को मारा l और इसीलिए पछतावा तुम्हे क्यों हो होगा? ये अच्छा है। की तुम्हे कोई पछतावा नहीं है। ये जीव को अंदर से तोड़ देता है। में तुम्हे माफ करता हु। मुझे मारने के लिए ये में डिजर्व करता था। अपनी लाइफ से। पूरी जिंदगी मेने इस अहसास को पाने में लगा दी। सुकर है को में गलत नही था।

प्रशान्त कहता है, "ये तुम क्या बोले जा रहे हो?"

मारुगा कहता है, "ये तुम्हे अभी समझ नही आयेगा। लेकिन अब में तुम्हे एक सलाह देना चाहते हु। में तुम्हे इस शिप का पासोर्ड दे रहा हु। ये सिर्फ शायद इस ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली शिप है l जो आजतक मेने देखी है। ये पूरी एक पावरफुल सिविलाइजेशन को टक्कर दे सकतीं है। इस पासवर्ड से तुम 90% चीजों को एक्सेस कर पाओगे। ये में तुम्हे इस लिए बता रहा हु, की अगर 24 घंटे तक तुम रोकुस नही पहुंचे तो तुम्हारी पृथ्वी पर मेरे लोग हमला कर देंगे। इसलिए जाओ जब इस शिप को पता है। तुम्हे वहा मेरे दोस्त रोकूस को ढूंढ कर ट्रैकर को इस शिप में से निकलवाना होगा।"

जेसे प्रशांत वहा से जाने लगता है। मरुगा उसे रोकता है और कहता है "मैं एक बार इस दुनिया के बारे में जिज्ञासा और आश्चर्य से भर गया था, लेकिन अब मैं अफसोस और दुख से भर गया हूं। यह एक रिमांइडर है, कि सबसे शक्तिशाली प्राणी भी अपने काम से मिलने वाले बुरे परिणामों के भार से इम्यून नहीं हैं"

तभी वो मर जाता है। प्रशान्त थोड़ी देर तक सोच में पढ़ जाता है, लेकिन फिर वो मारुगा की बात मानकर आगे बढ़ जाता है। और पृथ्वी से बाहर निकल जाता है। स्पेस में उसके आसू हवा में उड़ रहे होते है। तभी हम पृथ्वी पर देखते है। मारुगा डेड पड़ा है। तभी कुछ लोग काले कपड़े पहने हुए आते है और एक मशीन को ऑन कर देते है। जिससे कुछ फ्रीक्वेंसी निकलती है और एपिसोड खत्म हो जाता है।...…..

Next chapter