webnovel

सुपर जीन

शानदार इंटरस्टेलर (तारों के बीच) युग में, मानव जाति ने आखिरकार टेलीपोर्ट तकनीक विकसित कर ली है, लेकिन जब टेलीपोर्ट करने की कोशिश की जाती है, तो वह ना तो भविष्य, ना अतीत ना कोई भी भूमि जो पुरुषों के लिए ज्ञात है, पर पहुँचते हैं ... इस रहस्यमय स्थान को गॉड्स सैंक्चुरी कहा जाता है, जहां कई अज्ञात जीव रहते थे। यहां, मानव सबसे शानदार युग बनाने के लिए और अपनी पीढ़ी को विकसित करने के लिए सबसे बड़ी छलांग लगाएगा। "पवित्र-रक्त जीव काले झींगुर को मार दिया गया। पवित्र-रक्त काले झींगुर जानवर की आत्मा प्राप्त हुई। 0 से 10 जीनो प्वाइंट को हासिल करने के लिए पवित्र-रक्त काले झींगुर का मांस खाएं।"

Twelve-Winged Dark Seraphim · Sci-fi
Not enough ratings
330 Chs

एक जानवर के साथ सफर करना

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

सुनहरी शेर के पीठ पर बैठ, हान सेन थोड़ा उदास था। उसने सोचा कि उसके पास आखिरकार शेर को छोड़ने का मौका होगा पर ऐसा पता चला की वह भोला बन रहा था।

सुनहरी शेर बहुत बड़ा था और उसकी रफ़्तार जबर्दस्त थी। पंछियों के झुण्ड के झुण्ड शेर का हर जगह पीछा कर रहे थे, उसका खाने के एक संतुलित साधन की तरह उपयोग कर रहे थे। शेर के भोजन का बचा हुआ हिस्सा हमेशा इन पंछियों के पेट में जाता था।

हान सेन को यह बात परेशान कर रही थी कि सारे पंछी ही म्युटेंट प्राणी थे। उनके आकार और ताकत के चलते, इकट्ठे हज़ारों की संख्या में वे डरावने लग रहे थे।

उससे भी बुरा यह था कि उनमें से दो पंछी राजा ऐसे थे जिनके पंख का आकार 50 फुट के करीब था। हान सेन को यकीन था कि वे पवित्र खूनी प्राणी हैं। वे उस सिल्वर पंछी के जैसे थे जिसने उसे लगभग मार डाला था और यहाँ तो उनका जोड़ा था।

हान सेन नहीं जानता था कि क्या करना है। वह इस विशालकाय शेर पर फंसा हुआ था। पंछियों की हिम्मत नहीं थी कि शेर के करीब आयें, जबकि उसकी हिम्मत नहीं हुई शेर को छोड़ने की, जिससे वह असमंजस में पड़ गया।

आशा की किरण यह थी कि जब सुनहरी शेर खा रहा होगा, वह तीर के साथ लगी डोरी का इस्तेमाल कर कुछ मांस अपनी ओर घसीट सकता है जो की सारा म्युटेंट मांस था। कुछ दिनों के बाद उसके म्युटेंट पॉइंट्स थोड़े से बढ़ गए थे।

काफी दिनों बाद सुनहरी शेर जेड ड्रैगन पहाड़ियों के बहुत अंदर था। हालाँकि उसने सारे समय सफर नहीं किया पर वह जबरदस्त तरीके से तेज था। हान सेन को पक्का नहीं पता था कि वह कहाँ है।

उसके आस पास वही काले पहाड़ थे। भाग्य से सुनहरी शेर ने अपनी दिशा नहीं बदली, इसलिए हान सेन को पता था कि बाहर कैसे निकलना है।

खैर यहाँ आने के रास्ते में उसने कई डरावने प्राणियों को देखा जो की पहाड़ों में घूम रहे थे। सुनहरी शेर का अनुसरण कर वह अपने आप को सुरक्षित रख सकता था, क्योंकि कोई भी प्राणी शेर को नहीं हरा सकता था।

खैर जब उसने बाहर जाने के बारे में सोचा, हान सेन के पास कोई उपाय नहीं था।

"मुझे यकीनन ही विनम्र रहना चाहिए था।" हान सेन को बहुत पछतावा हुआ की उसका घमंड उसे जेड ड्रैगन पहाड़ियों में ले आया था। ऐसा हुआ की जितना उसने सोचा था गॉड की सैंक्चुअरी उससे भी ज्यादा खतरनाक निकली।

उसका मानना था कि उसकी काबिलयत को ध्यान में रखते हुए वह गॉड की पहली सैंक्चुअरी में जहाँ चाहे वहां जा सकता है। पर खैर जेड ड्रैगन पहाड़ियों में प्रवेश करने के बाद उसे पता चला की वह कितना गलत था।

हान सेन शेर पर एक महीने से भी ज्यादा से फंसा हुआ था और भागने का कोई भी मौका नहीं था। पंछी मिनियन्स की तरह थे जो सुनहरी शेर का हर जगह पीछा कर रहे थे।

सुनहरी शेर जेड ड्रैगन एक चौड़ी नदी का पीछा करते हुए पहाड़ियों से बाहर निकलकर एक समतल क्षेत्र में आ गया था। हान सेन सोच रहा था की यह कहाँ जा रहा है।

एक महीने से भी ज्यादा में, हान सेन ने अनगिनत खतरनाक प्राणियों को सुनहरी शेर के द्वारा टुकड़ों में कटता हुआ देखा। एक बार उसने डोरी वाली तीर का इस्तेमाल कर एक विशाल सांप से मांस का टुकड़ा पीछे खींचा और एक आवाज सुनी जिसने कहा कि एक पवित्र जीनो पॉइंट हासिल हुआ, जो उसके लिए हैरत वाली बात थी। ऐसा पता लगा कि सुनहरी प्राणी के कुछ शिकार पवित्र खूनी प्राणी थे।

पहाड़ियों और नदियों में सफर करने की बाद सुनहरी शेर समुद्र में आ गया, जो की शेर को नहीं रोक पाया।

हान सेन पूर्ण अवाक था। उसे नहीं पता था कि सुनहरी शेर कहाँ जा रहा है, पर एक बात पक्की थी, उसे नहीं पता था कि वापस कैसे जाना है। अगर उसे वापस जाने का रास्ता याद भी होता तभी वह सुरक्षित तौर पर वापस नहीं जा सकता था।

हान सेन ने समुद्र में कूदने के बारे में सोचा, पर समुद्र तल में विशालकाय आकार को तैरते देख उसने अपना विचार रद्द कर दिया।

एक बात कुछ अजीब थी। विशालकाय शेर हमेशा ढेर सारे प्राणियों को अपनी जान देने और उसका खाना बनने के लिए आकर्षित कर सकता था।

कुछ देर अवलोकन करने के बाद, हान सेन ने पाया की यह कोई संयोग नहीं था। प्राणी आत्महत्या नहीं करना चाहते थे पर पंछियों से आकर्षित हो जाते थे।

पंछी एक छोटे रोते हुए बच्चे के जैसे आवाज निकाल सकते थे। कुछ कारणवश जब प्राणी वे आवाज सुनते थे, वे पागलों की तरह उसकी ओर आकर्षित हो जाते थे और शेर के पंजे के नीचे आकर मारे जाते थे।

हान सेन को फिर समझ में आया की पंछियों का शेर का पीछे करने का कारण यह नहीं था की शेर उन्हें मार नहीं सकता था पर यह कि शेर चाहता था की वे वहां रहे।

शायद पंछी वैसे ही थे जैसा हान सेन ने सोचा था, सुनहरी शेर के मिनियन्स, शिकार को शेर के लिए आकर्षित करना और बचे हुए गोश्त का आनंद उठाना।

यहाँ तक की समुद्र के प्राणी भी पंछियों की आवाज से आकर्षित होने से नहीं बच पाते थे। वे अक्सर वहां आ जाया करते थे जब शेर को खाना होता था और आस पास का पानी लाल हो जाता था।

हालाँकि हान सेन को पता था की गॉड की सैंक्चुअरी लगभग असीमित थी, पर शेर की पीठ से उसने जो देखा उसे देख वह अभी सदमे में था। अब उसे समझ में आया की आखिर क्यों इंसान खुद से गॉड की पहली सैंक्चुअरी की पूरी खोज भी नहीं कर सके थे।

शेर का पीछा करते हान सेन को बचे हुए मांस से बहुत फायदा हुआ। इस वक़्त उसके पवित्र जीनो पॉइंट्स 61 तक पहुंच गए थे और म्युटेंट जीनो पॉइंट्स 87 तक।

हान सेन नहीं जनता था कि उसे खुश महसूस करना चाहिए या दुखी। इस रेट से, हालाँकि किन वापस जा कर उस पवित्र ख़ूनी प्राणी जिसे वह खिला रहा था उसे खा तो नहीं सकता था पर उसकी प्रगति धीमी नहीं थी।

जिस बात ने हान सेन को हताश किया वह यह थी कि हाल ही में झुण्ड के दो और पंछी पवित्र खूनी प्राणी में इवॉल्व हो गए थे। चार पवित्र खूनी पंछी जो की शेर का पीछा कर रहे थे उसके चलते हान सेन को लगा की उसके पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है ।

जब वह हार मानने वाला था, पंछी अचानक बिखर गए और गायब हो गए ।

हान सेन ने सोचा की वे वापस आएंगे ,पर उसने फिर कभी पंछियों को नहीं देखा।

एक दिन बाद हान सेन ने सुनहरी टापू सीमा पर आते देखा।

टापू पर एक सुनहरी पहाड़ था जो कि आसमान और समुद्रा को जोड़ रहा था। बादल पहाड़ के आधे हिस्से से थोड़ा ऊपर थे और चोटी बर्फ से ढकी हुई थी। पहाड़ के पैर पर लाल फूलों का सागर था। पूरा टापू उन्ही फूलों से भरा हुआ था, खुद पहाड़ को छोड़ कर। सुनहरी और लाल रंग ने साथ में बहुत विस्मयकारी लैंडस्केप सृजा हुआ था।

जब हान सेन अपनी हैरानी से बाहर आया सुनहरी शेर ने टापू पर कदम रख दिया था।