webnovel

सुपर जीन

शानदार इंटरस्टेलर (तारों के बीच) युग में, मानव जाति ने आखिरकार टेलीपोर्ट तकनीक विकसित कर ली है, लेकिन जब टेलीपोर्ट करने की कोशिश की जाती है, तो वह ना तो भविष्य, ना अतीत ना कोई भी भूमि जो पुरुषों के लिए ज्ञात है, पर पहुँचते हैं ... इस रहस्यमय स्थान को गॉड्स सैंक्चुरी कहा जाता है, जहां कई अज्ञात जीव रहते थे। यहां, मानव सबसे शानदार युग बनाने के लिए और अपनी पीढ़ी को विकसित करने के लिए सबसे बड़ी छलांग लगाएगा। "पवित्र-रक्त जीव काले झींगुर को मार दिया गया। पवित्र-रक्त काले झींगुर जानवर की आत्मा प्राप्त हुई। 0 से 10 जीनो प्वाइंट को हासिल करने के लिए पवित्र-रक्त काले झींगुर का मांस खाएं।"

Twelve-Winged Dark Seraphim · Sci-fi
Not enough ratings
330 Chs

एक चलता फिरता खजाना

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

अपने डॉर्म में वापस जाने के बाद, हान सेन ने अपने दूसरे हाथ में बैंगनी जीनो सॉल्यूशन की एक बोतल के साथ खेलते हुए, ई-ब्लास्ट के विवरणों की जाँच की, जो उसने अभी खरीदा था। 

"यह सी-क्लास मार्शल आर्ट के लिए स्पष्ट रूप से बेहतर है।" हान सेन हैरान था। सी-क्लास मार्शल आर्ट के लिए उन्हें बहुत कम उम्मीद थी, लेकिन ये स्पार्टिकल की तुलना में ज़्यादा जटिल था।

"शायद ये एक सी-क्लास है क्योंकि इसकी प्रेक्टिस करना बहुत मुश्किल है, और नतीजा बहुत अच्छा नहीं है।"

चूंकि ये मिलिट्री स्कूल में था और हान सेन ने वेंडिंग मशीन से मार्शल आर्ट्स खरीदा था, इसलिए उन्हें किसी भी बात का शक नहीं था।

सबसे ज़रूरी बात, ई-ब्लास्ट की जाँच करने के बाद, वो तुरंत सामग्री से आकर्षित हो गया। ये वैसा ही था जैसा वो चाहता था।

लेकिन इसकी जाँच करने के बाद, हान सेन ने तुरंत ई-ब्लास्ट का अभ्यास शुरू नहीं किया। न ही उसने जीनो सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया। उसने उन सभी को अपने लॉकर में बंद कर दिया।

हालांकि ई-ब्लास्ट में कोई समस्या नहीं थी, हान सेन ने महसूस किया कि मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति ने अजीब तरह से व्यवहार किया। एक तेज़ नज़र वाले व्यक्ति के रूप में, हान सेन ये भी बता सकते थे कि मध्यम उम्र के आदमी का उनके पास आना, और क्यू लिली को उसकी हाइपर जीनो आर्ट चुनने में मदद करना, सिर्फ एक बहाना था।

इसलिए, हान सेन ने तुरंत ई-ब्लास्ट सीखना शुरू नहीं किया।

हान सेन गलत नहीं थे। अधेड़ उम्र का व्यक्ति असल में सेंट हॉल से बाई यीशान थे। और हान सेन द्वारा खरीदा गया ई-ब्लास्ट, बाई द्वारा आविष्कार किया गया यिन यांग ब्लास्ट था।

बाई यीशान का मानना ​​था कि यिन यांग ब्लास्ट का अभ्यास करने के लिए हान सेन एकदम सही उम्मीदवार थे। उन्होंने आधिकारिक तरीके से कोशिश की थी और उन्हें हान सेन की सहमति नहीं मिली थी। कुछ दिनों में, सेंट हॉल यिन यांग ब्लास्ट पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित करेगा।

उस समय, यहाँ तक ​​कि बाई यीशान खुद भी यिन यांग ब्लास्ट को किसी और को नहीं सिखा सकते थे। प्रतिबंधित हाइपर जीनो आर्ट का इस्तेमाल करना अलायंस में एक गंभीर अपराध था, और सजा में मौत की सज़ा शामिल थी।

इसलिए, बाई यीशान को इन कुछ दिनों में हान सेन को ई-ब्लास्ट सिखाना होगा। जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाने से पहले हाइपर जीनो कला का अभ्यास किया गया था, उन्हें कानून से छूट दी जाएगी।

मूल रूप से, बाई यीशान इस तरीके का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे। हालांकि, उनके पास सेंट हॉल में खुद को साबित करने का वक्त नहीं था और उन्हें हान सेन को सिखाना पड़ा।

संयोग से, ब्लैकहॉक के राष्ट्रपति, बाई यीशान को अच्छी तरह से जानते थे। वे खुद एक विद्वान थे और मार्शल आर्ट्स के बारे में भावुक थे। यिन यांग ब्लास्ट की समीक्षा करने के बाद, उनका भी मन नहीं था कि इसे बंद कर दिया जाए। कुछ हिचकिचाहट के बाद, उन्होंने बाई यीशान की मदद करने का फैसला किया।

दोनों में से किसी ने भी नहीं सोचा था कि हान सेन ये कह पाएंगे कि वे इसका अभ्यास नहीं करेंगे।

अगले दो दिनों में, बाई यीशान ऑन-कैंपस कैमरों के माध्यम से हान सेन को ध्यान से देख रहे थे। उसका चेहरा काला पड़ गया, क्योंकि ज़ाहिर तौर पर हान सेन ने जीनो सॉल्यूशन या यिन यांग ब्लास्ट का इस्तेमाल नहीं किया था। वरना हान सेन की विशेषताओं में कुछ बदलाव होता। यिन यांग ब्लास्ट की खोज करने वाले के रूप में, बाई यीशान बहुत अच्छी तरह से जानते थे।

"क्या बात है? उसने यिन यांग ब्लास्ट का अभ्यास क्यों नहीं किया है?" बाई यीशान बेचैन हो गए।

उन्होंने हान सेन की ओर से एक वालंटियर के रूप में यिन यांग ब्लास्ट का अभ्यास करने की योग्यता के लिए आवेदन किया था। जैसे ही सेंट हॉल ने यिन यांग ब्लास्ट पर प्रतिबंध लगा देगा, वे हान सेन से यिन यांग ब्लास्ट की कॉपी इकट्ठा करेंगे और उन्हें एक गुप्त एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए कहेंगे।

अगर उस वक्त पर, हान सेन ने अभी भी जीनो सॉल्यूशन का उपयोग नहीं किया था, तो सॉल्यूशन भी जमा कर लिया जाएगा। इसलिए उसके बाद, भले ही उन्हें यिन यांग ब्लास्ट के पाठ याद हों, विशेष सॉल्यूशन के बिना, वो सफल नहीं हो पाएंगे।

जब बाई यीशान इसे लेकर नर्वस महसूस कर रहे थे, तो उन्होंने हान सेन को टेलीपोर्ट स्टेशन की ओर जाते हुए देखा, वो गॉड की सैंचुरी में जाना चाहता था।

बाई यीशान घबरा गए। 2 दिनों में सेंट हॉल में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। अगर हान सेन गॉड की सैंचुरी में चले गए, तो वे यिन यांग ब्लास्ट का अभ्यास करने के अपने आखिरी मौके को खो देंगे।

बाई यीशान को हान सेन को रोकने के लिए जाना पड़ा।

"हान सेन।" टेलीपोर्ट स्टेशन में जाने से पहले बाई यीशान ने हान सेन को रोक दिया।

"आप कौन हैं?" हान सेन ने बाई यीशान को पहचान लिया लेकिन ये नहीं जानते थे कि उनका नाम क्या था।

"मेरा उपनाम बाई है, और हम मार्शल आर्ट स्टोर पर एक-दूसरे से मिले हैं। मैंने आपसे ई-ब्लास्ट खरीदने की सिफारिश की थी। आपने अभ्यास क्यों नहीं शुरू किया?" बाई यीशान ने इस वक्त ज्यादा सोचा भी नहीं।

इस सवाल के साथ हान सेन और भी स्पष्ट थे कि बाई यीशान का कुछ एजेंडा था।

"प्रोफेसर बाई, मुझे खेद है कि मेरे पास सचमुच में वक्त नहीं है। मैं बाद में इसका अभ्यास करूँगा।" हान सेन ने लापरवाही से कहा।

"नहीं, आपको 2 दिनों के भीतर अभ्यास शुरू करना होगा।" बाई यीशान ने झट से कहा।

"और इसकी क्या वजह है?" हान सेन ने बाई यीशान को घूरते हुए पूछा।

बाई यीशान जानते थे कि यिन यांग ब्लास्ट का अभ्यास करवाने के लिए उसे धोखा देना संभव नहीं था। उन्होंने झिझकते हुए कहा, "हान सेन, चलो कहीं चलते हैं जहाँ हम बात कर सकते हैं, और मैं सब कुछ समझाता हूँ।"

"ठीक है।" हान सेन ने सिर हिलाया। वो भी ये पता लगाना चाहता था कि क्या चल रहा है।

बाई यीशान ने हान सेन को एक निजी कान्फ्रेंस कमरे की ओर इशारा किया और उन्हें सब कुछ बताया।

"मुझे खेद है, हान सेन। मुझे ऐसा करना पड़ा। आपने मेरे द्वारा देखे गए सभी लोगों में सबसे उचित उम्मीदवार हैं, और आपने सेंट हॉल में आने की मेरी पेशकश को मना कर दिया। मैं सिर्फ यिन यांग ब्लास्ट पर रोक लगते नहीं देखना चाहता था। बाई यीशान ने माफी माँगते हुए कहा।

बाई यीशान की बात सुनकर, हान सेन के मन में अचानक हज़ारों विचार आए, "ये सेंट हॉल में एक प्रमुख और एक विशेषज्ञ हैं। वो सालों से मार्शल आर्ट का अध्ययन कर रहे थे और एक चलता-फिरता खजाना है। अगर मैं उन्हें ब्लैकमेल करुँगा तो भगवान भी मुझे माफ नहीं करेगा।"

हान सेन ने बाई यीशान की आईडी की जाँच की और स्काइनेट पर उनकी खोज की। उनके जैसी हस्ती की लाखों तस्वीरें ऑनलाइन थीं।

हान सेन ने मुस्कुराते हुए बाई यीशान की ओर देखा। उसने सोचा, "मुझे दोष मत दीजिए। आप ही वो व्यक्ति हैं जिसने पहले गलत विचार रखा।"