webnovel

'होव वायलेट' पत्तियां

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

सर्द हवा चल रही थी और हड्डियों में घुसने वाली ठंड हवा में भर गयी थी।

एक छोटे से मैदान में, लेलिन अर्ध-नग्न अवस्था में, अपनी क्रॉस-ब्लेड तकनीकों का अभ्यास कर रहा था।

उसकी छाती पर मांसपेशियां अधिक उभर आयीं थीं। हालांकि बहुत ज्यादा उठी हुई नहीं थीं, लेकिन बहुत मजबूत थीं, जीवन शक्ति की भावना को दर्शाती हुईं थीं।

फॉरवर्ड! अपर कट! पियर्स! हर चाल परफेक्ट, पाठ्यपुस्तक की तरह की परफेक्शन।

जैसे ही लेलिन ने अपना प्रशिक्षण पूरा किया, एना- जो पास ही से उसी की ओर देख रही थी, जल्दी से आगे बढ़ी और उसे एक सफेद तौलिया सौंप दिया।

लेलिन ने अपना पसीना सुखाया और अपने आँकड़ों को अपने दृश्य क्षेत्र पर बुलाया।

"ए.आई. चिप, आज के प्रशिक्षण से क्या प्रगति है?"

"यह दिन आखिर आ गया है!" लेलिन ने कहा, "इन आंकड़ों को अधिकतम करने में सक्षम होना, पहले से ही अच्छी बात थी। अगर मैं और अधिक समय बिताता हूँ, तो भी मुझे कुछ अधिक हासिल नहीं होगा। अब से उसके नाइट प्रशिक्षण को रोक दिया जा सकता है। आखिर, मुझे भविष्य में अपने ब्लेड कौशल का अभ्यास करने की जरूरत है, ताकि उनमें जंग न लगे। ए.आई. चिप, के साथ, यह बिल्कुल भी चुनौती नहीं है।"

सुबह की नाइट ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद, लेलिन ने थोड़ा आराम किया, और तब तक इंतजार किया जब तक कि वह पूरी तरह से नार्मल नहीं हो गया और फिर वह अपने प्रयोगों में फिर से डूब गया।

लैब के भीतर, लेलिन ने एक बीकर में एक बैंगनी पत्ता रखा और उसमें हरे-काले, स्याही जैसे घोल का एक स्पैटुला मिलाया। फिर उसने बीकर के नीचे एक लौ जलाई।

चमकीली पीली आग ने लगातार बीकर के निचले हिस्से को गरम किया, और बीकर में बैंगनी बुलबुले उठने लगे।

"ए.आई. चिप! इसे रिकॉर्ड करें। टेस्ट 145, सब्स्टिट्यूशन की वस्तुएं: होव वायलेट लीव्स, निनोओ रूट।"

इस अवधि में, लेलिन ने पहले ही सौ से अधिक प्रयोग किए थे और ए.आई. चिप की सिमुलेशन सुविधा को दसियों हजार बार इस्तेमाल किया था।

"यही उपयुक्त अवसर है! मेरे पास एक बहुत मजबूत एहसास है कि यह इस बार सफल होगा।

जैसे ही वह अपने आप से बड़बड़ाया, लेलिन ने अस्थिर, हरे और बैंगनी रंग के मिश्रण को देखा।

जादू की जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों को सिंथसाइस करने के लिए, सामग्री के रूप में सामान्य मानव जड़ी बूटियों का उपयोग करना, सिर्फ एक कल्पना लग रहा था, और इसके अलावा अनगिनत बाधाएं भी थीं।

हालांकि इन प्रयोगों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री सोने के सिक्कों के साथ खरीदी जा सकती थी, लेकिन प्रयोग के कुछ पहलुओं को कैटालैस करने के लिए कुछ जादुई सामग्री की आवश्यकता थी।

ये सभी जादू की सामग्रियां थीं जिन्हें लेलिन ने मैगस मार्केट से हासिल किया था। वे सभी अब लगभग ख़त्म हो गयीं थीं।

बिना ए.आई. चिप के, जो उसके प्रयोगों के एक बड़े अनुपात को सिमुलेट करता था, लेलिन की खपत की दर उसकी वर्तमान दर से काफी अधिक हो जाती।

कुछ महत्वपूर्ण सामग्रियों को सिंथसाइस करने से लेलिन के संसाधन सूख जाते।

* क्रैश! *

बीकर में वायलेट पत्ता पूरी तरह से घुल गया था और हरे रंग का तरल ट्रांसलूसेंट हो गया था।

"यह है!" लेलिन की आँखें चौड़ी हो गयीं थीं। उसने एक कांच की छड़ उठायी और घडी की उल्टी दिशा में घूमाना शुरू कर दिया, और साथ ही में कांच की छड़ के माध्यम से आध्यात्मिक बल के एक धागे को बीकर की सामग्री में सावधानी से मिलाया।

जैसे-जैसे सेकंड मिनट में बदलते गए, लेलिन का चेहरा अधिक से अधिक गंभीर होता गया। उसके माथे पर पसीने की कुछ बूँदें भी बनने लगीं थीं। 

* डिंग लिंग लिंग! * बीकर से एक कुरकुरी आवाज़ आने लगी। हल्के हरे तरल के बीच में, कई काले कीड़े की तरह के डॉट्स दिखाई देने लगे और सभी दिशाओं में लगातार फैलना शुरू कर दिए।

लेलिन की अभिव्यक्ति में बदलाव नहीं हुआ और उसके हाथ प्रेत के समान तेज हो गए थे, क्योंकि उसने लाल रंग का मोती ले लिया जो पास ही में एक पेट्री डिश में पड़ा हुआ था, और उसे चल रहे रिएक्शन में मिला दिया।

* पि पा! * जैसे ही मोती अंदर गया था, बीकर में काले डॉट्स जल्दी से पीछे हट गए और हल्के हरे रंग का तरल, पूरी तरह से पारदर्शी हो गया।

यह संकेत लेलिन के कानों के लिए बेहद खुशी की बात थी।

"कई अनुमानों को ए.आई. चिप के दसियों हजार सिमुलेशन के साथ मिलाने के बाद आखिर मैं सफल हो गया हूँ!" लेलिन के होठों का एक कोना मुस्कुराने लगा और उसने अपनी मुट्ठी कस कर भींच ली।

उसी समय, लेलिन ने इस तथ्य के बारे में गहराई से अफसोस जताया कि भले ही वह पोशनिंग मास्टर था, लेकिन सूत्रों को संशोधित करना मुश्किल था।

उसके पास मूल सूत्र था, और ए.आई चिप उसके लिए सिमुलेशन चलाने के लिए। इससे समय और सामग्री की बहुत बचत हुई। फिर भी, उसने सूत्र को सफलतापूर्वक संशोधित करने के लिए इतना लंबा समय लिया। इसके बजाय, अगर यह उसका सीनियर मर्लिन होता, तो वह अवयवों की लागत वहन करने में भी सक्षम नहीं होता, और यह उस शक्तिशाली परिवार के लिए भी मुश्किल होता, जिसने पर्दे के पीछे से उसका समर्थन किया था।

दस हजार में एक से कम के मौके वाले जुए के लिए, कीमती सामग्री को बेकार करना, एक ठेठ मैगस के लिए मानना मुश्किल था।

इसके अलावा, प्रयोग की प्रक्रिया के दौरान, प्रत्येक विफलता एक गंभीर मनोवैज्ञानिक जलन देगी, जो दिन-रात एक पोशनिंग मास्टर के मानस को खायेगी। अगर कोई वास्तव में सूत्र को बदल सकता है, तो वह एक भाग्य का खेल होगा, यहां तक ​​कि पोशनिअरिंग ग्रैंडमास्टर्स के लिए भी जिनके पास प्रचुर अनुभव और कौशल थे।

हालांकि, एक बार सूत्र बदल जाने के बाद, यह भारी मुनाफे का कारण बनेगा, विशेषकर उस औषधि के लिए जो आध्यात्मिक बल बढ़ा सकता हो।

"ए.आई. चिप! अगर मैं मूल अवयवों को सब्स्टीट्यट कर देता, तो कितना प्रभाव बरकरार रहता? "

"इसका जवाब पक्ष में नहीं है, लेकिन मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है। सब्स्टीट्यट किये गए तत्व मुख्य रूप से सामान्य होते हैं यहां तक ​​कि इन्हे आम लोग भी प्राप्त कर सकते हैं। गुणवत्ता में जो भी कमी होगी, उसकी भरपाई उसकी मात्रा से की जा सकती है।"

लेलिन ने नए एज़ोर पोशन के पक्ष और विपक्ष के मुद्दों का विश्लेषण किया, "इसके आधार पर, कीमत 100,000 से अधिक मैजिक क्रिस्टल हो सकती है। अफ़सोस की बात है, यह सूत्र मेरे वर्तमान आंकड़ों के साथ हासिल किया गया था। अन्य लोगों के लिए, इसके प्रभाव की भविष्यवाणी करना बहुत कठिन होगा। इसके अलावा, प्रक्रियाएं बहुत जटिल हैं और ए.आई. चिप के बगैर कुछ स्टेप्स करना असंभव होगा। अन्य पोशनिंग मास्टर्स, इस औषधि को ब्रू करते वक्त, निश्चित रूप से कई बार असफल हो जायेंगे।"

वास्तव में, लेलिन को यह स्पष्ट था कि भले ही वह एक आधिकारिक मैगस बन जाए, लेकिन एक बार दूसरों को इस फॉर्मूले के बारे में पता चल गया, तो वह एक को पकड़ कर नहीं रख सकेगा। आखिरकार, इस नए आध्यात्मिक बल के सूत्र के लिए सामग्री को बड़ी मात्रा में खरीदा जा सकता है। यह विभिन्न अकादमियों और गुटों के निचले स्तरों के लिए एक बहुत बड़े परिवर्तन का कारण बन जायेगा। उनमें से कोई भी स्वेच्छा से इस तरह के अवसर को जाने नहीं देगा।

अपना मन बनाने के बाद, उसने अपनी स्मृति में सूत्र को पूरी तरह से जला कर छाप दिया। अब वह जो औषधि ब्रू करेगा, वह केवल व्यक्तिगत उपभोग के लिए होगा। लेलिन ने प्रयोगशाला के द्वार से आगे बढ़ने से पहले, अपने प्रयोगों के सभी लक्षणों को पूरी तरह से मिटा दिया था।

"यंग मास्टर।" एना, जो पास में एक कुर्सी पर बैठी ऊँघ रही थी, जल्दी से उठी।

"हाउसकीपर वेलकर दो घंटों से आपकी तलाश कर रहा है। दवा की दुकान पर कुछ संकट प्रतीत होता है!"

"ओह? रात के खाने के बाद उसे मेरे अध्ययन कक्ष में आने दो!" लेलिन ने अपने प्रयोगों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए गंदे, स्टेराइल कोट को उतार दिया और उसकी जगह अधिक आरामदायक मुलायम कपडे पेहेन लिए।

"वेलकर के अलावा, क्या कोई अन्य हाल की घटनाएं हैं?"

लेलिन पास के सोफ़े पर लेट गया। बगल में टेबल पर बैंगनी अंगूर जैसे फल और कुछ लाल जामुन थे, जिन्हें लेलिन आमतौर पर खाना पसंद करता था।

"नाइट फ्रेजर पहले आया था और कह रहा था कि आपके द्वारा शुरू किये गए इनाम मिशन में कुछ विकास हैं!"

हालाँकि लेलिन ने अकादमी के मिशन को उच्च प्राथमिकता नहीं दी, फिर भी कुछ सतही काम करना जरूरी था। उसने नाइट वुड्स की स्थिति को गहरायी से भांपने के लिए चरम नाइट सिटी के भाड़े के सैनिकों और साहसी लोगों को एक मिशन नोटिस जारी किया था, जिसका इनाम 1000 सोने के टुकड़े थे। ऐसा लगता है कि मिशन नोटिस फल दे रहा था।

रात के खाने के बाद, लेलिन अपने अध्ययन कक्ष में ओल्ड वेलकर और फ्रेजर से मिला।

फ्रेजर ने चमड़े का कवच पहना हुआ था और हमेशा की तरह मजबूत दिख रहा था। ओल्ड वेलकर काम के बोझ से झुका हुआ सा लग रहा था और उसका शरीर भी झुक गया था।

ओल्ड वेलकर लेलिन की ओर झुका, "आदरणीय युवा मास्टर, इस महीने दवा की दुकान से हमारी कमाई है ..."।

"इसके लिए कोई आवश्यकता नहीं है!" लेलिन उसके पीछे अध्ययन की मेज के खिलाफ झुक गया और अपने हाथों को लहराते हुए ओल्ड वेलकर के भाषण को बाधित किया, "सभी होवे वायलेट लीव्स, निन्युओ रूट्स और थ्री फ्लावर स्नेक फ्रूट्स खरीदने के लिए निर्देश पारित कर दें ..."।

"तो युवा मास्टर, उनमें से कितने हम खरीद रहे हैं?"

"सब!"

"ऑल?" ओल्ड वेलकर ने अपना सिर उठाया और विस्मय में लेलिन को देखा।

"ये सही है। मेरे द्वारा बताई गई तीनों सामग्रियां, इस सभी को बाजार से खरीद लें, और उन्हें विला में संग्रहित कर लें।" यह कहते हुए लेलिन बेपरवाह रहा।

"लेकिन ... मैं यंग मास्टर को याद दिला सकता हूं, कि दवा की दुकान का कारोबार ठीक नहीं चल रहा है, साथ ही साथ यंग मास्टर द्वारा समय-समय पर खरीदी जाने वाली जड़ी-बूटियों के साथ, हमारी बैलेंस बुक्स पहले से भी अनिश्चित स्थिति में हैं ..." अगर विला हर समय सोने के सिक्कों को नहीं देती, तो दुकान अब तक दिवालिया हो गयी होती - हालांकि, यह कुछ ऐसा था, जो ओल्ड वेलकर बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता था, इसलिए उसने इसे अपने पास ही रखा।

"मुझे इसका पता है, लेकिन आपको यह याद रखना चाहिए। अगर सोने के सिक्के पर्याप्त नहीं हैं, तो आप एना से ले सकते हैं। इस खरीद को बंद नहीं किया जाना चाहिए। ये मेरे स्थायी आदेश हैं।" लेलिन ने अपनी उंगलियाँ हिलाईं। हालाँकि वह लगभग 15 साल का था, लेकिन वह अपनी इच्छा जाहिर कर सकता था।

"अल ...ऑलराइट! मैं समझ गया।" ओल्ड वेलकर के माथे पर ठंडे पसीने की एक परत जम गई। वह तुरंत झुका और वहां से चला गया।

वह एना और तीन पुरुषों की तरह नहीं थे जिन्हें लेलिन की असली पहचान के बारे में पता था। यह केवल स्वाभाविक था कि जिस तरह से लेलिन ने वित्तीय मामलों को संभाला था, उस से वह थोड़ा आशंकित था।

लेलिन के लिए एक ही कारण था जिस लिये उसने एक घर की स्थापना की थी, वह था अपने स्वयं के उद्देश्यों को पूरा करना और सामग्री के संग्रह जैसे विविध कार्यों में उसकी मदद करना। इसके लिए कुछ सोने के सिक्कों का खोना कोई बड़ी बात नहीं थी।

कुछ भी हो और सब कुछ उसके मैगस बनने की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने वाला था। बाकी सब कुछ उपद्रव था।

"मैं एक मैगस के रास्ते पर चला हूं, और यह सिर्फ इस लिए कि मुझे स्वतंत्रता और चिंता मुक्त जीवन प्राप्त करना है। हालांकि, यह अफ़सोस की बात है कि मेरी वर्तमान ताकत में काफी कमी है"

लेलिन ने गहरी आह भरी। वह एक्सट्रीम नाईट सिटी के अंदर एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गया था, बड़े पैमाने पर एक विला और नौकर होने के कारण। हालांकि एक मैगी के लिए, ऐसी चीजें भ्रमपूर्ण साबुन के बुलबुले की तरह थीं जो एक कोमल सी थाप से पूरी तरह से गायब हो सकती थीं।

किन्ही दो आधिकारिक मैगी लोगों के बीच लड़ाई में कोलैटरल क्षति निश्चित रूप से वर्तमान लेलिन के लिए एक घातक स्थिति होगी।

जब जीवन या मृत्यु की पूरी तरह से गारंटी नहीं थी, तो क्षणभंगुर आराम की बात क्या थी?

"इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर एबिसल बोन फॉरेस्ट एकेडमी पूरी तरह से पराजित हो गई, तो ऋषि गोथम की हट शायद अकादमी के सभी शिक्षकों और छात्रों को भगोड़े के रूप में वर्गीकृत कर देगी। तब मुझे सब कुछ छोड़ कर भागना होगा। "

"इस अराजक युग में, केवल अपनी ताकत ही स्वतंत्रता सुनिश्चित कर सकती है।"