webnovel

मिस्टर सीईओ , स्पॉइल मी १०० परसेंट !

तलाक के कागज के एक टुकड़े ने शिया जिंगे को बेबस कर दिया था। हालांकि, एक कार दुर्घटना के बाद शिया जिंगे एक पेशेवर हैकर में बदल गई, जिसके पास इतना पैसा था, जिसे वो कभी पूरा खर्च भी नहीं कर सकती थी। "उन सभी के लिए जिन्होंने मेरा अनादर किया, मुझे परेशान किया और मुझपर हंसे, कृपा सभी लाइन में आए, मैं आप सबको दिखती हूं कि चेहरे पर थप्पड़ मारने का क्या मतलब है!" "रूको रूको रूको। वहां पर वह आदमी, मेरा पूर्व पति जिसके साथ मेरा कोई संबंध नहीं है, लाइन मत काटो।" "क्या, आप इन लोगों का सामना करने में मेरी मदद करना चाहते हैं?" "इतना ही नहीं, मैं सबसे पहले स्वयं को थप्पड़ मारूंगा!" अरबों डॉलर वाले सुंदर आदमी ने बिना रूके अपने चेहरे पर थप्पड़ मारने के लिए अपनी खुद की हथेली उठाई! ये एक लड़की की शक्ति की कहानी है, इस में धोखा नहीं है, गलतफहमी है। इस कहानी में अप्रत्याशित घटनाओं की उम्मीद करें, और इसे साधारण रोमांस न समझें।

Enchanting Smile · Urban
Not enough ratings
61 Chs

आप इसके लिए भुगतान कर रहे हैं

Editor: Providentia Translations

उसे कुछ करना ही नहीं पड़ेगा अगर जिंगे बस अपने ही दुखी कोने में जा के मर जाए। 

दूसरे शब्दों में, ये जिंगे की खुद की गलती है जिसने उसके गुस्से को आकर्षित किया था।

उसका शातिर चेहरा सामने आने के बाद, वू शुआंग ने कहा, "मां, आपको कैसे लगता है कि हमें जिंगे को कैसे नष्ट करना चाहिए? मैं चाहती हूं कि वो नीचे जमीन पर झुककर हमसे माफी मांगे वार्ना मेरे मन को चैन नहीं मिलेगा।"

वू रोंग ने बुरे उल्लास के साथ उत्तर दिया, "मैं कहती हूं कि हमारे पास उसके आत्म सम्मान को बर्बाद करने वाला कोई है!"

लेकिन उनके लिए, जिंगे पहले से ही एक अनिच्छुक चरित्र हीन है, इससे ज्यादा वो उसका क्या बिगाड़ सकता है? 

जब तक कि वे उसकी पवित्र महिला की गरिमा के बारे में बात कर रहे थे ...

वू शुआंग ने मुस्कराते हुए कहा, "मां, मैं समझती हूं। मुझे पता है कि आगे क्या करना है।"

मां और बेटी की जोड़ी ने एक- दूसरे से नजर मिलाई और उन दोनों के चेहरे पर एक जैसी शैतानी मुस्कराहट थी।

वू शुआंग की एक बात सही थी।

जिंगे के लिए रातोंरात शीर्ष पर पहुंचना असंभव था, धन और प्रतिष्ठा के संचय में समय लगता है।

इसके अलावा, जिंगे को फिर से ऊपर उठने के लिए वो पूरी तरह से अपनी शक्ति पर भरोसा नहीं कर सकती थी। 

वू रोंग के पास अभी भी उसकी विरासत थी, ये उसकी बेवकूफी होगी अगर वो उसके पिता ने जो संपत्ति छोड़ी है, उसका उपयोग न करें।

लेकिन इससे पहले कि वो वू रोंग कुछ करे, उसे खुद को फिर से तैयार करने के लिए कुछ पैसे की जरूरत थी।

संयोग से, जिंगे ने उस पैसे को हासिल करने का सही तरीका ढूंढ लिया था।

जैसा कि उसने अपने लैपटॉप की स्क्रीन पर देखा उसकी आंखों में एक आत्मविश्वास की चमक आ गई। 

चुइ मिंग, तुम्हारी जेब से पैसे निकल रहे हैं! ये कम से कम आप मेरे परिवार को चोट पहुंचाने के लिए कर सकते हैं!

जिंगे के पास चुइ मिंग की लगभग सब जानकारी थी, जिसमें उनकी कंपनियों की वर्तमान स्थितियां भी शामिल थीं।

चुइ मिंग, संयोग से, वेब व्यवसाय में भी था।

चुइ मिंग परिवार के नाम के तहत बहुत सारे व्यवसाय थे, लेकिन हाल के वर्षों के समय की प्रचलित रीति के कारण, इसका ध्यान ज्यादातर कंप्यूटर विकास में स्थानांतरित हो गया था।

चुइ मिंग चुइ कॉर्प नामक एक बड़ी वेब कंपनी के सीईओ थे। हालांकि, कंपनी की वृद्धि उसकी कमजोर क्षमता के कारण स्थिर हो गई थी। उनकी अधिकांश परियोजनाएं शी साम्राज्य के साथ संयुक्त प्रयास थे, जो कि बाजार के एक टुकड़े का दावा करने के लिए उन पर निर्भर थे।

शी एम्पायर देश की सबसे बड़ी कंपनी थी, ये अनिवार्य था कि कई छोटी कंपनियां अपनी परियोजनाओं को प्राप्त करने के लिए उन पर निर्भर होंगी।

चुइ मिंग की कंपनी का मुख्य उत्पाद एक सुरक्षा सॉफ्टवेयर था। इसे किंग कांग इंटरनेट सिक्युरिटी कहा जाता था। उन्होंने शी एम्पायर के साथ साझेदारी के अवसर की तलाश के लिए इसका उपयोग करने का इरादा किया।

चुइ मिंग ने इस विशेष परियोजना में काफी निवेश किया था। उन्होंने इस पर काम करने के लिए सबसे अच्छी टीम को काम पर रखा था।

बाजार में मुकाबला बेहद मजबूत है। जो कंपनी बढ़ती हुई तकनीक के साथ आगे नहीं चलती उन कंपनी को जल्द ही अलग कर दिया जाता है। 

अस्त- व्यस्तता इतनी बड़ी थी और व्यवसाय में हर कोई इसके लिए भूखा था।

शी साम्राज्य के साथ साझेदारी का मतलब होगा आय का एक सुनिश्चित प्रवाह।

दूसरे शब्दों में, चुइ मिंग को इस साझेदारी के अवसर को जब्त करना था!

उनकी टीम द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर बेहद सफल था। 

किंग कांग इंटरनेट सुरक्षा को कुछ वर्षों के लिए बाजार में पेश किया गया था और प्रतिक्रिया आश्चर्यजनक रूप से सकारात्मक था।

कई उपयोगकर्ताओं ने उसके सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करने के लिए चुना था।

बिक्री और समीक्षाओं के मामले में, ये अन्य प्रतिस्पर्धी कंपनियों से आगे था।

चुइ मिंग परिणाम से प्रसन्न थे, उन्हें यकीन था कि साझेदारी सौदा हो जाएगा। वो औपचारिक समझौता करने का इंतजार करने के लिए बैठा था। 

उनके सॉफ्टवेयर को शी एम्पायर के ऑपरेटिंग सिस्टम में ले जाने के बाद, सिस्टम का हर एक उपयोगकर्ता अपने आप से सुरक्षा सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहा होगा ...

ये उनकी कंपनी के लिए लाभ का एक बड़ा हिस्सा था। चुइ मिंग अपने सपनों में भी मुस्करा रहा था। उसकी खुशी छलक गई, उसकी अपनी पत्नी की त्यागशीलता के लिए। उसने उसे बहुत सारे गहने खरीद कर दिए और खुशी से उसे शिया जिंगे से बदला लेने में मदद करने के लिए तैयार हो गया।

चुइ मिंग ने साझेदारी पर हस्ताक्षर करने के बाद जिंगे को नष्ट करने की अपनी योजना को पूरा करने में मदद करने का वादा किया।

चुइ मिंग का पुलिस और गुप्त संघटन दोनों के साथ संबंध थे। किसी महिला को बर्बाद करने का आदेश देना उसके लिए छोटी से बात थी। 

उसकी पत्नी उसे ये याद दिलाने के लिए पर्याप्त थी कि जिंगे के पास उसे उतारने से पहले 'अपने जीवन का सबसे अच्छा समय' था।

वू शुआंग ने अपने दिन खुशी की धुंध में बिताए, ये जानते हुए कि शिया जिंगे के जीवन के दिन थोड़े रह गए थे। इसने उसे चुइ मिंग को अपनी क्षमताओं के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

इसने चुइ मिंग का मन खुश कर दिया लेकिन ज्यादा समय के लिए नहीं था क्योंकि उसने जल्द ही कुछ पता लगा लिया था कि वो अपने सुरक्षा सॉफ्टवेयर में गंभीर रूप से कुछ खराबी आ गई थी।