webnovel

नेशनल स्कूल प्रिंस इस अ गर्ल

फ़ू जीऊ देखने से हाई स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी आम लड़के की तरह दिखता है। लेकिन वास्तव में, वो एक हैकर है, जिसे ज़ेड के नाम से जाना जाता है जो कि वैकल्पिक दुनिया से जुड़ी है। वो बेहद बदमाश तरीकों से सबको ध्वस्त करने के काबलियत रखती (रखती! जी हाँ, रखती) है। फ़ू जीऊ एक लड़की है। एक लड़का जो पुनर्जन्म के बाद एक लड़की के शरीर में पैदा हुआ लेकिन वो खुदको एक लड़के रूप में पेश करने के लिए मजबूर है, वो खेल की दुनिया पर राज करती है, न्याय के लिए लड़ती है, और अपने सहज आकर्षण के साथ आसपास की सभी लड़कियों पर जादू कर देती है। फिर भी, उसकी छेड़खानी करने की आदत के कारण अमीर और सर्वशक्तिमान किन और उसके क़रीबी लोगों को वो समलैंगिक (गे) प्रतीत होती है। जैसे जैसे समय बीतता है। सर्वशक्तिमान उसे अपना प्रेमी...(या फिर प्रेमिका??) के रूप में देखने लगता है। क्या वो भी उसके लिए समलैंगिक बन गया है? खुद समलैंगिक न होते हुए भी किसी को समलैंगिक बना देना... अपने आप से लगातार कशमकश में जूझते रहना... बहुत पेचीदा होते हुए भी बेशक यह सब बहुत रोमांचक भी है! फ़ू जीऊ ने कहा, “सर्वशक्तिमान किन, क्या तुम्हारी कोई प्रेमिका है?” किन मो ने अपना लैपटॉप नीचे रखा।“नहीं।” फ़ू जीऊ ने अपनी आवाज़ नीचे करके, लापरवाही से उसे छेड़ते हुए कहा, “अब है, मैं।” यह सुनते ही, किन मो उस पर रोबदार ढंग से झपटा। फ़ू जियू ने हैरान हो कर पूछा , “रुको, क्या कर रहे हो?” किन मो ने जवाब दिया, “प्रेमी होने का हक जता रहा हूँ”।

Zhan Qishao · General
Not enough ratings
62 Chs

जब ज़रूरत हो, उस पर नियंत्रण रखें, सर्वशक्तिमान किन!

Editor: Providentia Translations

उसी क्षण, कमरे में एकदम सन्नाटा पसर गया!

वेटर सभी को तिरछी नज़रों से देख रहे थे। उनकी आँखों में आघात अवर्णनीय था।

किसी ने खुद को सीईओ के बराबर रखने की हिम्मत की ...!

और उसने क्या कहा?

उसके शरीर के साथ भुगतान?

कृपया ऐसा कुछ भी ना हो जैसा कि वो सोच रहे हैं!!

लेकिन यंग मास्टर फू के रवैये को देखते हुए, उसने बेशक सीईओ से ये सब कहा था!

उनके लिए इस बात की उम्मीद करना कि वो ऐसा कुछ नहीं करेगा बहुत मुश्किल था।

ख़ास तौर पर उन कागज के जैसे -पतले गुलाबी होंठ जो सीईओ के कान से लगभग एक इंच की दूरी पर ही थे।

वो थोड़ा भी और करीब होते तो वो चुम्बन ही ले लेते?

सीईओ का व्यव्हार काफी शांत हो गया।

लेकिन उस यंग मास्टर ने इस पर ध्यान नहीं दिया, और उसकी आँखों के नीचे के आंसू के आकार के तिल ने एक खूबसूरत चमक ला दी। "क्या? आप नहीं चाहते कि मैं अपने शरीर से भुगतान करूँ? फिर आप मुझे आपको चूमने की अनुमति दे दो!"

फू जीऊ ने दिल से कहा और वह तुरंत ये काम करने वाली थी।

किन मो की आँखें अचानक ठंडी हो गईं। उसने अपना हाथ बाहर निकला और फू जीऊ की कलाई को पकड़कर उसे मेज पर टिका दिया। उसकी आँखों में इतनी बेसब्री थी कि साफ़ तौर पर लग रहा था कि अभी के अभी फू जीऊ का गला घोंट सकता है।

फिर, उसने ज़बरदस्ती फू जीऊ की स्कूल यूनिफार्म की जेब से उसका पर्स निकाला और तुरंत उसे एक वेटर के हाथों में फेंक दिया। उसकी कड़क आवाज एकदम बर्फ के पहाड़ जैसी लग रही थी। "सारे कार्ड्स स्वाइप कर दो!"

"जी सर"I

इस समय, वहाँ कोई वेटर नहीं था, जिसने किन मो के आदेशों की अवहेलना करने की हिम्मत की। कोई भी देख सकता है कि उनके सीईओ की छवि, जो हमेशा ठंडी और उदासीन रही थी, फू जीऊ के चुलबुलेपन के कारण वह बदल जाने वाली थी।

फू जीऊ अभी भी अपने पास कुछ पैसे रखना चाहती थी, इसलिए उसने किन मो के साथ बात करने की कोशिश की, "अगर आपको परेशानी न हो, तो क्या मै अपने रोज़ के खर्चों के लिए एक हज़ार युआन बचा लूँ?"

किन मो ने फू जीऊ की बिल्कुल नहीं सुनी। उसी एक झटके में उसने उसे पीछे से दबाया। उसे नीचे देखते हुए, खुद को उसकी कलाई न तोड़ने के लिए बड़ी मुश्किल से रोका।

किसने सोचा होगा कि यह आदमी तमीज सीख़ जायेगा?

वो वैसे ही रहा और उसको मुस्कुरा कर देखा।

बेहोश कर देने वाली, गर्म साँसें उसके अपने ही हाथों के पिछले हिस्से से टकराई।

पता नहीं क्यों, लेकिन किन मो को एक बार फिर लगा कि फू जीऊ उसकी बिल्लियों की तरह दिख रहा है। यहां तक ​​कि उसके बाल बहुत नरम लग रहे थे, जो बार-बार उसकी हथेली को छू रहे थे।

जिन लोगों को इसके बारे में नहीं पता था वो यह सोच रहे होंगे कि ये युवक चंचलता दिखा रहा था।

दरअसल, यह लड़का सिर्फ दिखावा कर रहा था।

यहाँ तक ​​कि अगर वो भविष्य में वो एक साथ गेमिंग भी करते हैं, तब भी उसे अपनी छेड़खानी की आदत को बदलना पड़ेगा।

जिसको देखता है, उसी के साथ छेड़खानी, कहाँ से सीखा उसने ये सब?

किन मो ने अपनी आँखें सिकोड़ लीं। उसने एक हाथ से अपनी सिगरेट को बुझाया और दूसरे हाथ से फू जीऊ को ताकत से दबाया। उसने अभी भी सूट जैकेट पहना हुआ था, और उसके माथे पर,काले बाल खुद बा खुद आ गए, जिससे वह बेहद मर्दाना लग रहा था। ये सिर्फ उसके हाव भाव ही नहीं बल्कि उसकी आँखों की चमक भी थीI

यह किन मो किसी को भी देखते ही, अपने वश में कर सकता था।

कोई हैरानी की बात नहीं है कीकि उसके फैंस उसे सर्वशक्तिमान किन बोलते हैं।

इतना आकर्षक, इतना शांत!

यह एक अफ़सोस की बात थी कि फू जीऊ, अभी भगवान की बनाई इस सुंदरता को सराहने के मूड में नहीं था। आखिरकार, उसके सभी कार्ड पूरी तरह से स्वाइप कर दिए गए थे, और एक हैकर के लिए, जिसने अभी थोड़े बहुत पैसे बचाये थे, यह एक बुरा सपना था।

"सीईओ किन।" वेटर वहाँ भागता हुआ आया जिसका चेहरा पसीने से भीगा हुआ था और वो अपने दोनों हाथों को ऊपर करके बोला - "बिल 26,580 का है, लेकिन लॉर्ड जीऊ के कार्ड में केवल 5000 युआन हैं। और वो हमने पहले ही स्वाइप कर लिए हैं I

किन मो ने वेटर की बातों को रूखेपन से स्वीकार किया।

फू जीऊ ने सोचा कि बस अब ये सब मामला यहीं खत्म हो जायेगा।

आखिरकार उसके कार्ड में अब बिलकुल भी पैसे नहीं बचे थे, तो अब उसे और क्या चाहिए था?

वो हैरान रह गयी जब उसने बैठने से पहले, बड़ी लापरवाही से उस आदमी को बोलते हुए सुना, "बाकी का बिल अपने लार्ड जीऊ के खाते में डाल दो, बाद के लिए।"