webnovel

नेशनल स्कूल प्रिंस इस अ गर्ल

फ़ू जीऊ देखने से हाई स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी आम लड़के की तरह दिखता है। लेकिन वास्तव में, वो एक हैकर है, जिसे ज़ेड के नाम से जाना जाता है जो कि वैकल्पिक दुनिया से जुड़ी है। वो बेहद बदमाश तरीकों से सबको ध्वस्त करने के काबलियत रखती (रखती! जी हाँ, रखती) है। फ़ू जीऊ एक लड़की है। एक लड़का जो पुनर्जन्म के बाद एक लड़की के शरीर में पैदा हुआ लेकिन वो खुदको एक लड़के रूप में पेश करने के लिए मजबूर है, वो खेल की दुनिया पर राज करती है, न्याय के लिए लड़ती है, और अपने सहज आकर्षण के साथ आसपास की सभी लड़कियों पर जादू कर देती है। फिर भी, उसकी छेड़खानी करने की आदत के कारण अमीर और सर्वशक्तिमान किन और उसके क़रीबी लोगों को वो समलैंगिक (गे) प्रतीत होती है। जैसे जैसे समय बीतता है। सर्वशक्तिमान उसे अपना प्रेमी...(या फिर प्रेमिका??) के रूप में देखने लगता है। क्या वो भी उसके लिए समलैंगिक बन गया है? खुद समलैंगिक न होते हुए भी किसी को समलैंगिक बना देना... अपने आप से लगातार कशमकश में जूझते रहना... बहुत पेचीदा होते हुए भी बेशक यह सब बहुत रोमांचक भी है! फ़ू जीऊ ने कहा, “सर्वशक्तिमान किन, क्या तुम्हारी कोई प्रेमिका है?” किन मो ने अपना लैपटॉप नीचे रखा।“नहीं।” फ़ू जीऊ ने अपनी आवाज़ नीचे करके, लापरवाही से उसे छेड़ते हुए कहा, “अब है, मैं।” यह सुनते ही, किन मो उस पर रोबदार ढंग से झपटा। फ़ू जियू ने हैरान हो कर पूछा , “रुको, क्या कर रहे हो?” किन मो ने जवाब दिया, “प्रेमी होने का हक जता रहा हूँ”।

Zhan Qishao · General
Not enough ratings
62 Chs

एक नयी फु जीऊ, मस्त, बेपरवाह

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

तीन दिन तक, फु जीऊ चेक-उप के लिए अस्पताल में रही| चौथे दिन, अस्पताल के गाउन में उस लड़की एक अच्छा लड़का बनना छोड़ दिया|

फु जीऊ में सामंजस्य बैठाने में शुरू से माहिर थी|

पर एक चीज़ थी जिस का उसे पता लगाना था|

उसको किसने धोखा दिया!

फु जीऊ ने अपनी ऑंखें सिकोड़ीं, और वार्ड का तापमान अचानक से बहुत गिर गया|

और वो फिर से मुसकुराई| जिस ढंग से वो हंसी, वो एक दम सटीक था|

वो ऐसा था मानो उस इंसान सारे भेस उढ़े हुये है|

वो एक हैकर थी| कोड: ज़ेड |

वो एक ही कंप्यूटर पर वो सब कर सकती जो आप उससे करवाना चाहते थे|

परन्तु उस जैसे किसी ने स्कूल के एक बच्चे के शरीर में पुनर्जन्म लिया था|

"नौजवान मालिक, मैंने आपका सारे कपड़े बाहर निकल दिए हैं| आपको ये वाले कपड़े चाहिए या वो? चेन क्सिओदोंग ने खिड़की के पास बैठे नौजवान को देखा, जैसे उसे कोई पुरस्कार चाहिए हो," दोनों ही गिवेंची की नयी कलेक्शन है|"

फु जीऊ ने एक हाथ के सहारे से बालकनी से छलांग लगायी| उसके मुँह में लॉलीपॉप थी, और उसके सिल्वर बाल कुछ बिखरे हुए थे| उसकी भोहें फिदा होने लायक थीं और उसके पतले होंठ थोड़े उठे हुये थे।अपने हाथ को बायीं जेब में डाल कर वो धीरे से चेन ज़ियादोंग की तरफ चल कर गयी|

उसका ये अनोखा रूप बिलकुल ही वो दानव वाले कार्टूनों जैसा था- बिलकुल बेपरवाह! 

चेन ज़ियादोंग बहुत ही मंत्रमुग्ध था| यह कहनी की बात नहीं कि सभी लड़कियां उसके नौजवान मालिक से प्यार कर बैठेंगी.. यहाँ तक की लड़के भी... नहीं, नहीं मैं ऐसा नहीं सोच सकता!

ऐसा सोचने से उसके नौजवान मालिक के बुरे व्यवहार और गुस्से को बढ़ावा देगा| उसके नौजवान मालिक को इस बार क्यों पीटा गया और अस्पताल भेजा गया था उसका कारण बिल्कुल साफ था|

अगर मालिक को पता चल गया कि नौजवान मालिक को दूसरे नौजवान मालिक क्यूइन से प्यार है तो वो पक्का उसकी टांगें तोड़ देंगे|

"सिर्फ यही दोनों?" कोई और विकल्प नहीं है क्या?" फु जीऊ ने अपने सामने बड़े ही चमकीले रंग देखे और गुस्से में बोली|

चेन ज़ियादोंग अपना मुँह गड़ा लिया और उन कपड़ों को अलग किया|" मैंने लड़कों के कलेक्शन में से आपके पसंदीदा कपड़े भी खरीदे हैं!"

लड़का? 

तुम्हे पक्का यकीन है न कि यह ताओबा के बेकार कपड़े नहीं है? असली मालिक की पसंद बड़ी ही विचित्र थी|

फुजीऊ ने अपने सामने फूलों के प्रिंट के कपड़े देखे और अपना हॉस्पिटल के गाउन के बटन खोल के धीमी आवाज़ में कहा," जाओ,मेरी यूनिफार्म लाओ|"

"हां? नौजवान मालिक, क्या आपको यूनिफार्म से नफरत नहीं है?" चेन ज़ियादोंग फु जीऊ के शब्दों से बड़ा अचंभित था|

फु जीऊ ने उसको देखा और केवल दो शब्द कहे "तुरंत जाओ!"

उसकी आवाज़ ही इतनी डरावनी थी कि बिना किसी सफाई के ही लोग घबरा जाते थे| क्या ये वही उसका बिगड़ा हुआ रईसज़ादा नौजवान मालिक है?

जिआन शहर के नंबर १ स्कूल का एक लम्बा इतिहास था, उसमें महान टीचर, और भी कई शक्तिशाली हस्तियां और आर्ट व विज्ञानं के ऊँचें विद्वान थे|

हालाँकि, कुछ ऐसे बच्चे भी थे जो कि आगे बढ़ ही नहीं पा रहे थे| फु जीऊ इसका सबसे अच्छा उदहारण थी|

बेहतरीन दूसरी पीढ़ी की तुलना में, दूसरे लोग उसे बहुत नापसंद करते थे, क्यूंकि वो दिखावे की जिंदगी जीती थी, महंगी गाड़ियों में स्कूल आती जिसे देखकर लगता था कि वो एक खदान की मालकिन है|

बेशक उसका परिवार खदान का व्यापार करता था, पर वो अपने पिता से सीखी हुई चीज़ें स्कूल में करती थी जो कि ठीक नहीं था। 

उसके पहनावे से लोग उसे कोई ख़ास समझने की बजाए एक बेवकूफ समझते थे चाहे उसे वो कितना ही बढ़िया लगता था|

ध्यान से सोचा जाए, तो फु जीऊ ने कभी भी कोई गलत काम नहीं किया था|

पर उसका होना एक मज़ाक था, उसे कौन पसंद करता?

पर आज, क्लास की हेड टीचर ने उस नौजवान सुन्दर आदमी को देखा और आश्चर्य में बोलीं,"फु जीऊ?"

"हाँ, ये मैं हूँ, मिस चेन| मैं अपनी बीमारी कि छुट्टी ख़ारिज करवाने आयी हूँ," फु जीऊ हलकी से मुस्करायी|

मिस चेन आश्चर्यचकित हो कर बोलीं, "हाँ, ठीक है मैं समझ गयी| अब अपनी क्लास मे वापस जाओ, और कोई झगड़ा नहीं करना| पढाई में अपना दिलोदिमाग लगाओ|

"ठीक है|"

मिस चेन उस आदमी की पीठ देखकर आश्चर्यचकित रह गयीं|

क्या कोई कुछ अस्पताल में रहने के बाद इतना बदल सकता है?

यह तो बेशक एक पूरा बदलाव था|