webnovel

नई सभ्यता की स्थापना

SPARKLE_FLY · Book&Literature
Not enough ratings
2 Chs

THE END OF EARTH

अध्याय- एक

of पृथ्वी का खत्म होना

"मेरा नाम ऑथर है। इस किताब में मैं टूअर्थ ग्रह तक की रोमांचक यात्रा का विवरण प्रस्तुत करूंगा। यात्रा शुरू होती 3मार्च, 2103 को, क्योंकि विश्व अंतरिक्ष और अनुसंधान संस्थान, न्यू यॉर्क " MNR57-21 को लांच कराने की सारी तैयारियां कर ली गई थी। दुनिया का पहला परमाणु ऊर्जा पर आधारित अंतरिक्ष यान अब अपने परीक्षण के लिए के लिए तैयार था। विश्व अंतरिक्ष और अनुसंधान संस्थान ने इस वायुयान पर तीस वर्ष से भी ज्यादा काम किया था। इस कार्यक्रम 5 से ज्यादा प्रमुख वैज्ञानिक रह चुके थे। इस समय इस कार्यक्रम को मिस्टर डक संभाल रहे थे। वह मोटे और छोटे थे। उन के सिर पर न के बराबर बाल थे। उन्होंने अंतरिक्ष से जुड़ी अनेक रहस्य खोज लिए थे। इस कार्यक्रम की सारी देख रेख उन्होंने की थी। अब उनके भाषण की बारी थी। उन्होंने अपना भाषण शुरू करते हुए कहा 'क्योंकि आज धरती का वातावरण धीरे-धीरे पतला होता जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सन् 2157 तक वायुमंडल में मौजूद 50 प्रति शत वायु अंतरिक्ष में चली जाएगी। ऐसा अनुमान कि इससे अचानक परिवर्तन होगा और जिसकी वजह से ज्वालामुखीय उद्भेदन होगा और इंसानी सभ्यता खत्म हो जाएगी। आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि जो समस्या 21वी सदी के आरम्भ में बहुत ज्यादा खतरनाक थी ,आज वह खतरा पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। इसमें सबसे बड़ा योगदान प्रमात्रा गणक(Quantum Computer) का रहा है जिसके सन्2053 में आने से मानव इतिहास का सुनहरा दौर शुरू हुआ हो गया। सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज ढूंढ लिया गया। परंतु विज्ञान में उन्नति के साथ -साथ बहुत सी खतरनाक घटना घट चुकी हैं , जिसकी वजह से यूरोप युद्ध जिसमें यूरोप की लगभग सारी जनसंख्या खत्म होने की कगार पर आ गई थी और मानव इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाई: Apophis से सन्2067 से जीती गई। पेट्रोलियम सन्2069 के आस पास खत्म हो गया, जिसके कारण एक नए ऊर्जा साधन की खोज की गई। किंतु आज एक ओर बड़ी समस्या है, क्योंकि Green house effect अब अपना खतरनाक रूप ले चुका है। जिससे पौधे और अन्य जीव मर रहे है। विश्व की जनसंख्या जो सन्2050 में 14 अरब थी , अब वह घटकर सिर्फ सन्2100 में 4 अरब पर आ गई है। यह कहा जा रहा है कि हमें जल्द ही धरती को छोड़कर जाना होगा। ' Tracey ने अपनी किताब को बंद कर अपनी दराज़ में रख में रख लिया ,जैसे ही उसके पिता ने उससे zap transporter की चाबी के बारे में पूछा। 'नहीं पता'Tracey ने कहा। Tracey एक 16 वर्ष का एक जवान Nacrom हैं।Nacrom टूअर्थ नामक गृह के वासी हैं, उनका रंग नीला और चेहरा बंदर की तरह हैं वे मनुष्य की तरह अपने सारे काम करते हैं। Tracey अपने ग्रह टूअर्थ के इतिहास में बहुत ज्यादा रुचि रखता हैं, इसलिए वह एक पुस्तक 'दी डेस्टिनी ' पढ़ रहा था। वह पुस्तक उसे कहीं पड़ी मिलीं थी। Tracey के पिता का नाम Mancro हैं। 'क्या मनुष्य ने हमें बनाया था ' Tracey ने अपने पिता से पूछा। उसके पिता ने सहमति से सिर हिलाया। ' लेकिन अब वह कहा है ?' Tracey ने अपने पिता से फिर पूछा। 'तुम्हें पुस्तकालय जाकर धार्मिक पुस्तकें पढ़नी चाहिए ' उसके पिता ने हंसते हुए कहा। इसके बाद फिर उसके पिता चाबी ढूंढने के लिए Tracey के कमरे से बाहर चला गया। Tracey सोच ही रहा था कि वह कल सुबह पुस्तकालय जाएगा, तभी उसे बाहर से अपने पिता की आई 'मुझे चाबी मिल गई। ' इसके बाद उसके पिता अपने zap transporter में बैठ अपनी शोध शाला में चला गया। Zap transporter एक ऐसा यंत्र है, जिसमें बैठ कर Nacrom एक जगह से दूसरी जगह आते जाते हैं। Tracey ने अपनी घड़ी में देखा तो सुबह होने में केवल 7 निकटो थे। टूअर्थ ग्रह पर घंटे को निकटो कहते है। इसके बाद Tracey अपने बिस्तर पर जाकर सो गया। अगले दिन Tracey सुबह जल्दी जाग गया और तैयार हो कर अपनी किताब पढ़ने के लिए पुस्तकालय चला गया। उसने अपनी किताब पढ़ने के लिए खोली ही थी ,कि तभी एक आवाज आई क्या पढ़ रहे हो। Tracey ने अपने पीछे देखा तो उसका दोस्त निक वहां पर खड़ा था। Tracey ने उसे अपने पास बैठने को कहा। निक उसके पास जाकर बैठ गया। निक ने उस किताब का नाम देखा 'दी डेस्टिनी ' तो वह रोमांचित हो गया । 'तुम्हें यह किताब कहा मिली' निक ने ईर्ष्या भाव से पूछा। 'मुझे यह पुस्तक कल तब मिली जब भूगोल के अध्यापक हमें स्कूल के पीछे वाले जंगल में पेड़ पौधों के बारे में कुछ दिखाने ले गए थे। मुझे एक पौधे के नीचे यह दबी मिली। यह एक अजीब सी पारदर्शी वस्तु के अंदर रखी थी। ' 'तब तो यह किताब बड़ी मजेदार होगी। ' निक ने कहा। 'ठीक है, तुम भी मेरे साथ यह पढ़ सकते हो। ' Tracey ने मैत्री भाव से कहा। उन दोनों ने किताब पढ़नी शुरू किया-" यह कहा जा रहा है कि हमें धरती को जल्द छोड़कर जाना होगा। इसी कारण से हमने यह महत्वपूर्ण अंतरिक्ष यान बनाया है। यह अंतरिक्ष यान कोई साधारण अंतरिक्ष यान नहीं है। यह यान परमाणु ऊर्जा के द्वारा अपना सारा कार्य करता है। यह अंतरिक्ष यान लगभग दस प्रकाश वर्ष दूर तक का सफर सिर्फ दस महीने में कर सकता है। अगर यह अंतरिक्ष यान अपने दिए गए परीक्षण में सफल रहा तो हम ऐसे ओर अंतरिक्ष यान बनाकर इंसान को ओर दूसरे ग्रह पर बसा सकते है। इस अंतरिक्ष यान के परीक्षण में पाँच महत्वपूर्ण वैज्ञानिक होंगे और दो पायलट होंगे जिन्होंने अब तक मिशन में उड़ान भरी है। ये सभी किसी दूसरे ग्रह पर जाकर , ये पता लगाएंगे की वहां पर मनुष्य जीवित रह सकते है। जिनका नाम कुछ इस प्रकार है-1. जैक , जो की एक बहुत प्रसिद्ध स्नायु विज्ञानी (Neurologist) हैं। 2. ऑथर , जो एक बहुत प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक और गणितज्ञ है। 3. हैरी , जो एक बहुत प्रसिद्ध रसायन शास्त्री है। 4.लुसी , जो एक बहुत प्रसिद्ध डाक्टर हैं। ये मनुष्य की हर बीमारियों का इलाज जानती है। 5. एनी , जो पेड़ पौधों के बारे में ज्ञान के साथ-साथ हर तरह की जमीन पर खेती करना जानती है। 6और7. ऐलन और पीटर, जिन्हें अंतरिक्ष यान चलाने का 40 साल का तजुरबा है। " इसी के साथ मिस्टर डक ने अपना भाषण खत्म किया और वे मंच से नीचे उतर गए। वे हम पाँचों के पास आए और उन्होंने कहा ' कल तुम सब को दुनिया बदलनी है, क्या तुम लोग तैयार हो 'हम सब ने एक साथ 'हाँ ' कहा। फिर वे वहां से चले गए। रात के दस बज चुके थे। मुझे नींद नहीं आ रही थी, क्योंकि मैं बेचैन था। मैं सोच रहा था कि कल क्या होगा। सोचते- सोचते पता नहीं मेरी कब आंख लग गई। सुबह के चार बजे मेरी आंख खुल गई, क्योंकि चारों तरफ से लोगों का शोर आ रहा था , वह सभी लोग चारों तरफ भाग रहे थे। लुसी मेरे पास आई, वह घबराई हुई थी और मुझसे कहा ' पृथ्वी पर अचानक ज्वालामुखीय उद्भेदन शुरू हो गया, हमें तुरंत WSRO के उच्च अधिकारी मिस्टर जैम ने बुलाया है। तुम जल्दी मेरे पीछे आओ। 'मेरे कुछ समझ में नहीं आ रहा था की क्या हो रहा। मैं लुसी से कुछ कहता उससे पहले ही वह वहां से चल दी। मैंने भी लुसी के पीछे चलना शुरू कर दिया। वहां पहले से ही हैरी , जैक ,एनी , ऐलन और पीटर उपस्थित थे। मिस्टर जैम का शरीर विशाल था, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वे पहले वायु सेना में थे। मेरे वहां पहुँचते ही उन्होंने तेज आवाज में कहना शुरू किया ' यहाँ से बारह वर्ष दूर एक टूअर्थ नामक ग्रह है, जो दिखने में बिलकुल हमारी पृथ्वी की तरह है। हम ज्वालामुखीय उद्भेदन से पहले लोगों को इस ग्रह पर ले जाने वाले थे, किंतु ज्वालामुखीय उद्भेदन अभी शुरू हो गया। WSRO ने ये फैसला किया है कि तुम सभी MNR(MNR 57-21) मैं बैठ कर उस ग्रह पर जाओ और नए जीवन की स्थापना करो। जल्दी करो यह जगह भी कुछ देर में खत्म होने वाली है। ' हम सभी उस यान की तरफ दौड़े और जल्दी से उस यान में बैठ गए। मैंने उस यान से बाहर झांका तो मैंने देखा कि हम जहाँ पहले खड़े थे , वहां अब लावा था। ऐलन और पीटर ने यान को शुरू कर दिया। हम सभी एक दो सेकंड में पृथ्वी के कक्ष से बाहर आ गए। मैं बहुत ज्यादा घबरा रहा था, मैंने जब अपने साथियों का चेहरा देखा तो उनकी घबराहट साफ दिखाई दे रही थी। मैं सोच में था कि पृथ्वी पर क्या हो रहा है और नई सभ्यता की स्थापना करने से क्या मतलब था , मिस्टर जैम का। कुछ भी हो मुझे ऐसा लग रहा था कि अब हमारे कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी थी। अब मेरे और मेरे साथियों के लिए टूअर्थ ग्रह पर जाना एक मकसद बन गया था, जहाँ पर अभी तक पहले कोई मनुष्य नहीं गया था। ' अब हमें बीना वक्त जाया किए उस ग्रह की ओर चलना चाहिए ' एनी ने तेज बोलते हुए कहा। 'हमें शायद पहले सारे यंत्रों की जाँच करनी चाहिए ' पीटर ने चिंतित होते हुए कहा। ऐलन ने भी पीटर की बात में हामी भरी और फिर वे दोनों सभी यंत्रों की जाँच करने लगे। सभी लोग पीटर और ऐलन को घुर रहे थे। वे दोनों यहां वहां घूम रहे थे और यंत्रों की जाँच कर रहे थे। थोड़ी देर बाद वे दोनों शांत हो गए। 'सभी यंत्र ठीक है और हमारे पास दश प्रकाश वर्ष तक जाने का ईंधन हैं ' पीटर और ऐलन ने एक साथ कहा। 'किंतु वह ग्रह बारह प्रकाश वर्ष दूर है ' मैंने चिंतित होते हुए कहा। मेरी बात खत्म होने पर सभी शांत हो गए। सभी अब बड़े परेशान लग रहे थे। जैसे की सभी को सांप सूंघ गया हो।

अध्याय- दो

मंगल ग्रह

'क्या हम मंगल ग्रह पर नहीं रह सकते, मैं वहां की मिट्टी पर खेती करना जानती हूँ' एनी ने कहा। 'क्या तुम्हें पूरा भरोसा है कि तुम वहां पर खेती कर सकती हो। ' ऐलन ने अपने बालो में हाथ मारते हुए कहा। 'हाँ, मुझे खुद पर पूरा भरोसा है कि मैं वहां खेती कर सकती हूँ। ' एनी ने दृढ़ता के साथ कहा। सब एनी की बात से सहमत हो गए। पीटर और ऐलन ने यान को शुरू कर दिया ,करीब एक दो सेकंड में हम मंगल ग्रह की सतह पर थे। हम सब ने वहां रहने के लिए कैंप लगाने शुरू कर दिए और एनी ने वहां की जमीन को खोदना शुरू कर दिया ताकि खोदी हुईं जगह पर आलू की खेती कर सके। क्योंकि आलू लगभग सभी तरह की जमीन पर उग सकता है। हमें यात्रा के दौरान दिए गए खाने में आलू भी शामिल थे। एनी ने उन्हीं आलुओं की सहायता से खेती शुरू की। आज हमने बहुत ज्यादा मेहनत की थी इसलिए हमने यात्रा के दौरान दिए जाने वाला खाना खाते ही नींद आ गईं। अगली सुबह बहुत शानदार थी , मंगल ग्रह की लाल सतह पर सूरज की लाल रोशनी गिरने से वह चमक रही थी। सभी उस शानदार नजारे का आनंद उठा रहे थे। इसके बाद फिर सब अपने – अपने काम जुट गए। एनी दिन भर आलुओं की देखभाल करती। हैरी वहां की मिट्टी की जाँच कर रहा था। उसकी सहायता के लिए पीटर उसके साथ रहता। एनी की सहायता के लिए ऐलन उसके साथ काम कर रहा था। लुसी और जैक वहां की जमीन में कीटाणु और जीवाणु की जाँच कर रहे थे इसके साथ ही वे शाम को हमारे शरीर की जाँच करते थे। मैं सभी के लिए खाना तैयार करता और हमारे पास क्या- क्या सामान बचा है, उसकी सूची तैयार करता। एक हफ्ता बीत गया था। सभी लोग आज एक साथ बैठे और उन्होंने बताना शुरू किया की उन्हें मंगल ग्रह के बारे क्या पता चला। सबसे पहले हैरी ने बोलना शुरू किया उसने दुखी भाव से कहा 'जब मैंने यहाँ की मिट्टी में जाँच की तो मुझे वह सभी महत्वपूर्ण तत्व मिले

जो की मिट्टी में होने चाहिए किंतु साथ ही मुझे यह पता चला की इस जमीन की रेडियोधर्मीता(Radioactivity) हमारी पृथ्वी की जमीन की रेडियोधर्मीता से दुगनी हैं जिससे हमारी जिंदगी पर सीधा असर पड़ता हैं। ' इसके बाद लुसी ने भी दुखी मन से कहना शुरू किया ' हमारे साथ भी कुछ ऐसी ही कहानी है , जब मैंने और जैक ने यहां की मिट्टी की जाँच की तो हमें पता चला की यहां बहुत ज्यादा मात्रा में कीटाणु उपस्थित है उनकी वजह से हमें विभिन्न बीमारी होनी शुरू हो गईं हैं। ' अब दुखी भरी बात कहने की मेरी बारी थी, मैंने कहना शुरू किया ' मैंने जो सूची बनाईं हैं, उससे यह पता चलता है की हमारी बैटरी अब बहुत कम चार्ज बची है शायद वह एक हफ्ते में खत्म हो जाएगी और उन्हें दोबारा चार्ज करने के लिए हमें अपना यान शुरू करना होगा।' एनी ने भी दुखी मन से कहना शुरू किया ' आलू तो उग गए किंतु उन्हें पानी की जरूरत होती है इसलिए हमारे पीने के पानी में कमी होती जा रही है। ' एनी के बोलने के बाद सब चुप हो गए। ऐलन ने कहा 'फिर हम यहां पर क्या कर रहे हैं हमें तुरंत यह जगह छोड़नी चाहिए। ' जैसे ही ऐलन ने बोलना बंद किया , वहां पर एक रेत का तूफान उनकी तरफ आने लगा। पीटर ने चिल्लाते हुए कहा ' हमें तुरंत यान में बैठना चाहिए। ' हम सभी ने यान की तरफ दौड़ना शुरू किया। सबसे पहले ऐलन और पीटर यान में बैठ गए फिर मैं और लुसी, उसके बाद हैरी और जैक , अंत मैं एनी। पीटर और ऐलन ने यान को शुरू कर दिया, हम पलक झपकते ही मंगल ग्रह के कक्ष से बाहर आ गए थे। हम सब ने राहत की सांस ली। मैंने जब ऐलन का चेहरा देखा तो वह बिलकुल लाल था। उसके कान भी लाल थे और फिर वह अचानक ही एनी पर बम की तरह फट पड़ा और कहने लगा ' आज हम सब मर जाते वह भी एनी की वजह से। एनी को हमें उस ग्रह पर नहीं ले जाना चाहिए था। उस ग्रह पर हमारा कीमती सामान रह गया ' एनी भी गुस्से से लाल हो गई और जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहने लगी ' मैं तुम्हें तुम्हारी मर्जी के खिलाफ नहीं ले के गई। तुम खुद अपनी मर्जी से हमारे साथ गए थे। ' उसकी बात काटते हुए हैरी ने कहा' लेकिन हमें यह नहीं पता था कि वहां पर हमारी जान को खतरा। अगर हमें पहले ही पता होता तो हम वहां पर कभी नहीं जाते। ' एनी ने भी चिल्लाते हुए कहा ' मुझे भी नही पता था। मैंने तो सिर्फ वहां पर खेती करने को कहा था , जो की मैंने वहां पर की। ' इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। हैरी और ऐलन शांत हो गए। लुसी ने कमरे की तरफ जाते हुए कहा ' तुम्हें ऐसा नही करने चाहिए था। ' लुसी के जाने के बाद सभी लोग वहां से अपने-अपने कमरे की तरफ चल दिए। मैं अपने कमरे में जाकर आज हुई दिन भर की घटना के बारे में सोचता रहा।

अध्याय- तीन

पृथ्वी पर वापसी

थोड़ी देर बाद मेरे कमरे के दरवाजे पर दस्तक हुई। जब मैंने दरवाजा खोला तो वहां पर ऐलन खड़ा था। वह दुखी दिख रहा था। उसने मुझसे दुखी भाव से कहा ' क्या तुम दस मिनट बाद मुझसे मिलने के लिए यान संचालन कमरे में आ सकते।' मैंने उसे धीरे से हाँ कह दी। ऐलन वहां से चला गया और मैं ये सोचने लगा अब क्या हो गया। दस मिनट बाद जब मैं गया तो मैंने देखा कि हैरी और ऐलन शांत होकर कुर्सी पर बैठे थे, उनके सामने पाँच कुर्सी थी। एक कुर्सी पर लुसी और एक जैक बैठा था, मैं भी उनके पास जाकर बैठ गया। थोड़ी देर के इंतजार के बाद पीटर और एनी भी वहां आ गए। 'मैं आप सभी से एक जरूरी बात करना चाहता हूँ ' ऐलन ने कहना शुरू किया ' सबसे पहले हैरी और मैं आप सभी से माफ़ी मांगते है, जो आज यहां हमारी वजह से हुआ। अब हम आगे क्या करें। ' पीटर ने कुर्सी पर से खड़े होते हुए कहना शुरू किया 'शायद हमें पृथ्वी पर वापस चलना चाहिए, क्या पता कोई ऐसा देश या जगह हो जहां अभी भी जीवन संभव हो, हमें जल्द ही धरती पर वापस जाना चाहिए ' 'ठीक है हैरी ने कहा ' जो धरती पर वापस चलना चाहता है वह अपने हाथ उठाएं' सभी ने अपने हाथ ऊपर उठा लिए।' ठीक है तो हम सभी धरती पर वापस चलते हैं ' ऐलन ने अपनी कुर्सी पर से खड़े होते हुए कहा।

अध्याय- चार

सैटलाइट

फिर हम धरती की तरफ रवाना हो गए। कुछ पल बाद हम पृथ्वी के कक्ष में पहुँच गए। अब हम पृथ्वी के चारों तरफ चक्कर लगा रहे थे। मैंने जब अपने यंत्रों से जाँच की तो हमें पता चला की कोई भी जगह सुरक्षित नही है, हर तरफ धुआं के काले बादल नजर आ रहे थे। ये हम सब की आखिरी आश थी, ये भी सफल नही रही। जब यह बात सब को पता चली तो चारों तरफ सन्नाटा छा गया। तभी यान में खतरे की आवाज़ आनी शुरू हो गई। ऐलन ने देखा तो पता चला कि हमारी तरफ एक सैटलाइट तेज गति से बढ़ रही थी। मैंने जब उस सैटलाइट को देखा तो मुझे उसके सौलर पैनल दिखे। उन्हें देखकर मेरे मन में एक विचार आया क्यों न हम इस सैटलाइट की बैटरी निकाल ले। ये बैटरी बार- बार चार्ज हो सकती हैं और ये बैटरी हमारे काम भी आ सकती। मैंने सब को इस बात के बारे में बताया। ' ये बात तो ठीक है लेकिन हमें बैटरी मिलेगी कैसे ? ' हैरी ने चिंतित होते हुए कहा। मैंने कुछ देर सोच के कहा ' हम एसटरो रस्सी का उपयोग कर सकते है। हम उस सैटलाइट को इस रस्सी से जोड़ देंगे और अपने साथ किसी दूसरी जगह पर ले जाएंगे। ' 'लेकिन ये काम करेगा कौन ? ' ऐलन ने उत्साहित होते हुए कहा। मैंने इस काम के लिए हाँ की। हमने एक योजना बनाई। हमने अपने यान को उस सैटलाइट की दिशा से हटा लिया। मैंने अपनी कमर को एसटरो रस्सी से बांध लिया और एक एसटरो रस्सी अपने हाथ में ले ली। मैं यान से बाहर निकल गया। जब सैटलाइट हमारे यान के पास से निकाली तो मैं उस पर कूद गया। मैं उस सैटलाइट के पीछे ही रह गया। मैंने ऐलन को अपने हाथ से इशारा करते हुए कहा की यान की रफ्तार तेज करें। वह जल्द ही इशारा समझ गया। उसने यान की रफ्तार सैटलाइट के बराबर कर दी, ताकि मैं आसानी से सैटलाइट को एसटरो रस्सी से जोड़ सकूं। जब मैं सैटलाइट के पास पहुँच गया तो मैंने उस सैटलाइट का सौलर पैनल पकड़ लिया। फिर मैं उस सैटलाइट में एसटरो रस्सी बांधने की जगह ढूंढने लगा। मैंने उस सैटलाइट के अनेक पुर्जे हटा दिए। आखिर कार मुझे एसटरो रस्सी सैटलाइट में जोड़ने की जगह मिल गई। मैंने उसे एसटरो रस्सी से जोड़ दिया। मैंने रस्सी खींच कर देखी कही यह खुल तो नही जाएंगी। वह बिलकुल ठीक जुड़ रही थी। मुझे यान में से देख रहे अपने साथियों की तरफ मुझे खींचने का इशारा किया। उन्होंने मुझ पर बंधी रस्सी की सहायता से मुझे यान में वापस खींच लिया।

अध्याय- पाँच

चाँद और टाइटन

यान में आते ही मेरी साँस में साँस आई। अब हमें सैटलाइट को एक सुरक्षित जगह पर ले जाना था। हैरी ने चाँद का सुझाव दिया। फिर हम सब चाँद कि तरफ रवाना हो गए। हमने तो चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग की पर सैटलाइट ने नही। सैटलाइट के पुर्जे – पुर्जे हवा में उड़ रहे थे। हम सभी ने सारे पुर्जे इकट्ठे किए और जरूरत का सामान हमने अपने पास रख लिया। अब हमारे पास बार- बार चार्ज होने वाली बैटरी थी। अब हमें फिर से किसी ऐसी जगह पर जाना था, जो हमारे लिए सुरक्षित हो। जैक ने शनि ग्रह के चाँद टाइटन का सुझाव दिया। फिर हम सभी टाइटन की तरफ रवाना हो गए। कुछ ही पलो में हम टाइटन पर पहुंच जाते किंतु हमें दो तीन सप्ताह का समय लग गया। क्योंकि यात्रा के दौरान हमें बृहस्पति ग्रह के पास से गुजरना पड़ा। बृहस्पति ग्रह का गुरुत्वाकर्षण बल बहुत ज्यादा था। हमारा बहुत ज्यादा ईंधन तो गुरुत्वाकर्षण बल के बहार आने में लग गया। और इसके बाद तो हमारे सामने और भी बड़ी मुश्किल आ गई। वह मुश्किल शनि ग्रह था। एक तो शनि ग्रह की गुरुत्वाकर्षण बल बहुत ज्यादा और ऊपर से एसटरो बैल्ट। हमने इन दोनों मुश्किलों से बचने के लिए शनि ग्रह के बहार से एक बड़ा चक्कर लगाना पड़ा। अंत में हम टाइटन के कक्ष में पहुँच गए। टाइटन पर हमारी सॉफ्ट लैंडिंग हुई। जब हमने यान के बहार देखा तो हमें हर जगह बर्फ ही बर्फ दिख रही थी। वहां पर बड़े-बड़े कुछ अजीबोगरीब जीव भी थे। उनका रंग सफेद था। उनके बाल लंबे और रंग सफेद था। वे कुछ हद तक शीत युग के बड़े जीवों जैसे दिख रहे थे। ऐलन और पीटर तो खुश होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। सभी लोग खुश थे। हैरी ने खुशी से मुझे कहा की क्या तुम्हें वहां पर कुछ दिख रहा है। मैंने घोर से देखा तो मुझे कुछ समुद्र जैसा दिखा। मैंने हैरी से कहा शायद वह समुद्र है। हैरी ने तत्काल सभी को बुलाया और सभी को समुद्र दिखाने लगा। अब हमारी खुशी का ठिकाना नहीं था। मैंने तत्काल यान का दरवाजा खोल दिया और बाहर खुशी के मारे नाचने लगा। सभी लोग मेरे साथ नीचे आ गए। अब हमें यहां की परिस्थितियों की जांच करनी थी। हम ने टाइटन पर कुछ दिन बिताए और हमने पाया कि समुंदर में पानी नहीं बल्कि ch3 तरल अवस्था में है। हमारी मेहनत फिर से खराब हो गई अब हमारे पास और कोई जगह नहीं बची थी, जहां हम जा सकते थे। 5वे दिन सभी खामोश थे। हैरी ने सभी से जोर से कहा कि –'अब हमें शायद टूअर्थ पर जाना चाहिए।' ऐलन ने कहा- 'लेकिन हमारे पास इतना इंधन नहीं है। हम वहां तक नहीं पहुंच पाएंगे।' पीटर ने कहा अब हमारे पास और कोई चारा भी नहीं है। एनी ने कहा- 'तो ठीक है तो अब हमें टूअर्थ पर जाना चाहिए' पीटर ने कहा- 'ठीक है जो जाना चाहता है वह अपना हाथ उठाएं सभी ने एक-एक कर अपना हाथ उठाया फिर हम सभी अंतरिक्ष यान में बैठ गए और टूअर्थ ग्रह की तरफ रवाना हो गए।

अध्याय-छः

ब्लैक होल

हमें यान में बैठे एक महीना हो गया था। जैसे-जैसे हम टूअर्थ की तरफ जा रहे थे, वैसे वैसे ग्रेविटी बढ़ती जा रही थी सभी वस्तुओं का वजन बढ़ता जा रहा था। मैंने नेविगेशन सिस्टम में देखा तो पाया कि हम हॉकिंग रेडिएशन में फस गए है। हम धीरे-धीरे ब्लैक होल की तरफ जा रहे थे। ऐलन और पीटर ने हमें बाहर निकालने के लिए बहुत ज्यादा मात्रा में ईंधन का उपयोग किया। अब हमारी बहुत ज्यादा ऊर्जा खत्म हो गई थी। हम खुश थे कि हम ब्लैक होल की चपेट से बाहर है। एलान और पीटर ने जांच की तो पता चला कि हमारे पास 5 प्रकाश वर्ष दूर तक सफर करने का इंधन था। और टूअर्थ ग्रह 7 प्रकाश वर्ष दूर था।

अध्याय-सात

वार्महॉल

अब हम बहुत चिंता में थे। क्योंकि हमारा टूअर्थ तक पहुंचना असंभव सा था। मैं गणितज्ञ था मैंने अपने सारे गणित को लगाया , फिर भी हम टूअर्थ से एक प्रकाश वर्ष दूर पहुंचते । ऐलन और पीटर ने नेविगेशन सिस्टम में पाया कि यहां से दो प्रकाश वर्ष दूर एक वार्महॉल है। हमने पाया कि उस वार्महॉल का मुहाना उस ग्रह के पास खुलता है। मैंने भौतिक विज्ञान में पढ़ा था की वार्महॉल स्पेस शॉर्टकट होते हैं। पर इन वार्म हॉल में आज तक कोई नहीं गया था। हमें पता था की वैसे भी हम इतने काम ईंधन से उस ग्रह तक नहीं पहुंच सकते थे। इसलिए हमने वार्महॉल मैं जाने का फैसला किया। जैसे ही हम उस वार्महॉल में गए तो सब कुछ रुक सा गया हमने अपने राकेट की सारी उर्जा लगा दी। हम करीब 3 महीने तक उस वार्महॉल में फंसे रहे। अंत में हमें उस वार्महॉल का मुहाना दिख गया। अब हम उस वार्महॉल से बाहर थे और हम खुश भी थे। क्योंकि हमारे पास 2 प्रकाश वर्ष ऊर्जा बची हुई थी और टूअर्थ ग्रह भी 2 प्रकाश वर्ष दूर था।

अध्याय 8

टूअर्थ पर जीवन

हम करीब 2 महीनों में टूअर्थ ग्रह पर पहुंच गए। हमने नेविगेशन सिस्टम से पाया कि यह ग्रह पृथ्वी की जुड़वा बहन जैसा था। टूअर्थ पर पानी हवा सब कुछ था। जैक ने वहां पर हमारे डीएनए और न्यूरॉन से वहां के जीवो को उपयोगी बनाया। वह हमारे जैसे तो नहीं दिखते थे। लेकिन जो काम हम कर सकते थे ,वह भी कर सकते थे। हमने वहां पर मानव सभ्यता जैसी ही सभ्यता की स्थापना की। मैं गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री था इसलिए मैंने उन्हें गणित और भौतिक ज्ञान दिया। मैंने उन्हें अंतरिक्ष और हमारे घर टूअर्थ रचना के बारे में बताया। एनी ने उन्हें खेती करना सिखाया। लूसी ने उन्हें जीवन, बीमारी और उनके इलाज के बारे में बताया। एलन और पीटर ने उन्हें मैकेनिकल इंजीनियरिंग सिखाई। हैरी ने उन्हें रसायन विज्ञान सिखाया। हम सभी में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जैक था। अगर जैक ना होता तो हम किसी को कुछ भी नहीं सिखा पाते मैं जल्दी में आया था इसलिए मैं अपनी डायरी भी साथ लेकर आ गया था मैंने अपने डायरी का नाम ' दी डेस्टिनी' रखा। मेरा और परेशानी का 36 का आंकड़ा था, क्योंकि अब परेशानी थी कि मैं इस डायरी को कहां सुरक्षित रखु इसका हल भी मैंने निकाल लिया अब हमारा मिशन पूरा हो गया था हमने एक नई मनुष्य सभ्यता जैसे ही सभ्यता की स्थापना कर दी थी हमने उस सभ्यता का नाम Nacrom सभ्यता रखा और इसी के साथ मेरी डेस्टिनी खत्म हो गई।" Tracey Nik से ' ये हमारे महान इंसान की डायरी है। जब Tracey और Nik Nacrom को महान इंसान के बारे में बताते है तो उनकी बातों पर कोई विश्वास नहीं करता। जब वे अपने ग्रह के अंत के बारे में बताते है तो लोग उन्हें मूर्ख कहते हैं। Tracey और Nik दोनों बड़े होकर अंतरिक्ष यात्री बने और वे दोनों पृथ्वी की खोज में निकल गए।