webnovel

द ९९'थ डाइवोर्स

यह कहानी पुनर्जन्म से शुरू होती है। सु कियानसी अपने पिछले जीवन की त्रासदियों को इस जन्म में कैसे रोकती है। उसके पिछले जीवनकाल में, उनकी शादी को पाँच साल हुए थे। वह उसके लिए सब कुछ था, लेकिन उसे एक पुराने जूते की तरह फेंक दिया गया। उसके पुनर्जन्म के बाद, सु कियानसी ने उसे तलाक का अनुबंध पहले से ही दे दिया था- "एक वर्ष के बाद तलाक, अनुबंध की शर्तें इस प्रकार से थी: पति और पत्नी एक कमरा या बिस्तर को साझा नहीं करेंगे। अंतरंगता मना है?" उसके पति ने अपनी भौहें उठाई। कौन जानता था कि वह एक दिन नशे में धुत हो जाने के बाद, हेडबोर्ड पर झुक कर उसने अपनी गहरी आँखें उस पर टिका के कहेगा, "आपने अनुबंध को तोड़ दिया, श्रीमती ली।"

Wan Lili · Urban
Not enough ratings
300 Chs

एक रहस्य जो केवल वह जानती थी

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

हालांकि यह एक हॉटपॉट स्थान था, वस्तुओं का मूल्य उच्च था, और वातावरण बहुत अच्छा, शांत और आरामदायक था। ली सिचेंग ने चारों ओर देखा और अनिच्छा से इस स्थान पर भोजन करना स्वीकार किया। हालाँकि, सु कियानसी को बताया गया कि निजी कमरे सभी भरे हुए थे।

"तो चलो लॉबी में खाते हैं ..."

हालांकि, सु कियानसी तुरंत रुक गयी और ली सिचेंग को देखा। ली सिचेंग जैसा कोई इंसान शायद ही कभी लॉबी में बैठे देखा गया था ...

उसकी हिचकिचाहट को भांपते हुए, ली सिचेंग ने एक भौं को उठाया और पूछा, "तुम वास्तव में इस जगह को पसंद करती हो, है ना?"

सु कियानसी ने सिर हिलाया। वह लंबे समय से यहां नहीं आई थी, इसलिए वह वास्तव में यहाँ से जाना नहीं चाहती थी। ली सिचेंग की आंखों में छिपी अनिच्छा को देखते हुए, सु कियानसी ने तुरंत कहा, "हम एक अलग जगह पर जा सकते हैं ..."

"यह जगह ठीक है," ली सिचेंग में बात काटते हुए बोला। कृपया हमारे लिए एक शांत स्थान ढूंढें। "

सु कियानसी आश्चर्यचकित दिखी और उसने अपनी ऑंखें झपकाई। "ठीक है।" वेट्रेस उन्हें खिड़की के बगल में एक मेज पर ले गई। यह कोने में था, लेकिन एक शानदार दृश्य था। "मिस्टर ली, लॉबी में यह सबसे अच्छी टेबल है। सेवा के लिए कभी भी घंटी बजा दें।" दरअसल, ली सिचेंग जहाँ भी जाते थे तो उनको लोग हमेशा पहचान लेते थे।

उन्होंने जल्द ही ऑर्डर दे दिया और सु कियानसी चुलबुली लग रही थी।

"आपने जर्मन कब सीखा?"

अचानक पूछे जाने पर, सु कियानसी ने जवाब दिया, "गर्मियों में।"

"क्या तुमने गर्मियों में जुजित्सु नहीं सीखा था?"

सु कियानसी ने थोड़ा असहज महसूस किया और कहा कि वो पिछले साल गर्मी में था।

ली सिचेंग ने एक भौं को उठाया और पूछा, "एक भाषा सीखने में लंबा समय लगता है। इसके अलावा, अभ्यास के बिना यह संभावना नहीं है कि आप इतने धाराप्रवाह हों । तुम्हें यकीन है कि पिछली गर्मियों से तुम्हें सब कुछ याद है?"

इसके अलावा, ली सिचेंग को पता था कि सु कियानसी ने पिछले साल सु परिवार के साथ गर्मियां बितायी थीं।

"मेरे पास बस एक बढ़िया स्मरणशक्ति है।"

ली सिचेंग ने सिर हिलाया और पूछा, "पियानो के बारे में क्या कहेंगी?"

जहाँ तक वह जानता था, सु परिवार में कोई भी पियानो बजाना नहीं जानता था, इसलिए उनके यहाँ पियानो भी नहीं था। सु कियानसी ने जैसे बजाया था, यह देखते हुए, लगता था कि वह काफी विशेषज्ञ थी। उसके स्तर तक पहुँचने में एक या दो से अधिक गर्मियों का समय लगता है।

सु कियानसी का दिल धड़क गया और उसने टालमटोल करते हुए कहा, "मैं सिर्फ प्रतिभाशाली हूं, मुझे लगता है।"

ली सिचेंग ने अपने होठों को दबा के विचार करते हुए कहा।

सु कियानसी शायद ही उस से खोजी नज़रों से बच सके। उसने अपना गिलास नीचे रखा और कहा, "मैं वाशरूम जाऊँगी।" फिर वह खड़ी हुई और बेचैन हो कर वाशरूम में चली गई। हद है, वह उसे कैसे समझाए? उसे सच बताना चाहिए? वह जरूर सोचेगा कि वह पागल थी। हालाँकि,यह बात कभी भी सु कियानसी के दिमाग में नहीं आयी कि कभी उसे खुद को समझाने की ज़रूरत पड़ेगी। यह वास्तव में अजीब लग रहा था कि उसने अचानक सब कुछ सीखा था। जब सु कियानसी बाहर आयी, तो उसके पास कुछ जवाब तैयार थे।

वापस जाते समय, एक सुंदर लड़की ने टूटे हुए वाक्यों में सु कियानसी को कहा, "ह... ल्लो ... क्या आप कोरियाई बोलते हैं?"

सु कियानसी ने एक भौं को उठाया और कोरियाई में पूछा, "आपको क्या चाहिए?"

लड़की को साफ तौर पर राहत मिली और उसने बताया कि क्या हुआ था। यह पता चला कि लड़की रेस्टोरेंट में आई थी और अचानक उसकी माहवारी हुई थी। हालांकि, वह टैम्पोन नहीं लाई थी और मदद के लिए सु कियानसी से पूछा। सौभाग्य से, सु कियानसी के पास अभी भी कुछ थे। सु कियानसी से वो लेने के बाद, लड़की शुक्रिया करते हुए टॉयलेट में वापिस चली गई।

सु कियानसी मुस्कुरायी, पीछे की ओर घूम गयी, और हॉल के अंत में एक लम्बी आकृति को देखा। ली सिचेंग की आंखें गहरी थीं। वे स्थिर खड़े थे, और उसके चेहरे पर एक रहस्यमय भाव दिख रहा था।