webnovel

द ९९'थ डाइवोर्स

यह कहानी पुनर्जन्म से शुरू होती है। सु कियानसी अपने पिछले जीवन की त्रासदियों को इस जन्म में कैसे रोकती है। उसके पिछले जीवनकाल में, उनकी शादी को पाँच साल हुए थे। वह उसके लिए सब कुछ था, लेकिन उसे एक पुराने जूते की तरह फेंक दिया गया। उसके पुनर्जन्म के बाद, सु कियानसी ने उसे तलाक का अनुबंध पहले से ही दे दिया था- "एक वर्ष के बाद तलाक, अनुबंध की शर्तें इस प्रकार से थी: पति और पत्नी एक कमरा या बिस्तर को साझा नहीं करेंगे। अंतरंगता मना है?" उसके पति ने अपनी भौहें उठाई। कौन जानता था कि वह एक दिन नशे में धुत हो जाने के बाद, हेडबोर्ड पर झुक कर उसने अपनी गहरी आँखें उस पर टिका के कहेगा, "आपने अनुबंध को तोड़ दिया, श्रीमती ली।"

Wan Lili · Urban
Not enough ratings
300 Chs
avataravatar

उसके जीवन का प्यार

Editor: Providentia Translations

सु कियानसी ने स्पष्ट रूप से सभी की निगाह में जलन महसूस की।

"हाँ तुम!"

"तुम्हें पता है कि पियानो कैसे बजाया जाता है?"

"मुझे यकीन है कि वह नहीं जानती है। दूसरा दौर, दूसरा दौर!"

हो हल्ला सुनकर, सु कियानसी ने आँख झपकायी और उसे अचानक बहुत खुशी महसूस हुई। "सच में?" सु कियानसी ने ली सिचेंग को देखा, उसका दिल जोरों से धड़क रहा था।

ली सिचेंग ने सिर हिलाया।

"हे भगवान!" सु कियानसी चिल्लाई, "कितनी भाग्यशाली!"

मेजबान ने मुस्कुराते हुए कहा, "यह सही है, भाग्यशाली लड़की। तुम्हें पता है कि पियानो कैसे बजाते है?"

"हाँ!"

बेशक। उसके सबसे कठिन समय में, यह सॉन्ग यिफान का संगीत था जिसने उसे आशा दी थी। उनका संगीत पहली बार में उदासी भरा लग रहा था, लेकिन फिर भी उन्होंने आशा व्यक्त की। सच तो ये था कि सॉन्ग यिफ़ान के कारण ही सु कियानसी ने पियानो सीखने का फैसला किया था। अपने इस आदर्श को देखना उसके लिए काफी भाग्यशाली था, और अब उसे उसके साथ बजाने का अवसर मिला। सु कियानसी का दिल लगभग उसके गले में था।

सु कियानसी को उत्साह से भरा हुआ देखकर, मेजबान को थोड़ा अजीब लगा। यह लड़की अन्य प्रशंसकों से अलग नहीं लग रही थी, और ऐसा लग रहा था कि वह सॉन्ग यिफान से पहली बार मिली थी। कैसे सॉन्ग यिफान ने मालिक से उसे चुनने के लिए कहा था? हालांकि जिज्ञासु, मेजबान पेशेवर बने रहे और सु कियानसी को हाथ लहरा कर कहा, "सामने आओ।"

सु कियानसी तुरंत खड़ी हो गयी और लगभग मंच पर कूद गई । इस समय, सु कियानसी ने महसूस किया कि उस पर हर किसी का ध्यान था, जिससे वह घबरा गई। हालाँकि, वह जल्द ही तनावमुक्त हो गई।

कोई बड़ी बात नहीं!

यह खुद बजाने जैसा है। उस विचार के साथ, सु कियानसी को बहुत बेहतर महसूस हुआ और सॉन्ग यिफान के पास चली गयी। उसने देखा कि सॉन्ग यिफान उसे घूर रहा था। जिस तरह से उसने उसे देखा वह ऐसा था जैसे वह उसे जीवन भर से जानता हो। शेंग क्सीमिंग का भी उसी तरह का लुक था जब वह उससे पहली बार मिले थे। हालाँकि, सॉन्ग यिफान भी स्पष्ट रूप से दुखी और भावुक था। सॉन्ग यिफान की भावनाओं को महसूस करते हुए, सु कियानसी ने शेंग क्सीमिंग पर अवचेतन रूप से नज़र डाली। सु कियानसी ने उन्हें देखा उससे हैरान हो कर, शेंग क्सीमिंग उसे देखकर मुस्कुराया और उसे थम्ब्स अप(उत्साहवर्धन के लिए अंगूठा दिखाना ) दिया।

"आपका नाम क्या है, मिस भाग्यशाली?"

"मेरा अंतिम नाम सु है।"

" ठीक है, सुश्री सु। क्या आप मिस्टर सॉन्ग यिफान को जानती हैं?"

"बेशक!" सु कियानसी ने जोर से बोला।

सॉन्ग यिफान ने सु कियानसी को हैरान हो कर देखा, धीरे से मुस्कुराते हुए, उसकी आँखें ... प्यार से भरीं थी। जब सु कियानसी ने आँख झपकाई और यह पता लगाने की कोशिश की, तो सॉन्ग यिफान की मुस्कान गायब हो गई थी। यह एक भ्रम होना चाहिए। आखिरकार, यह पहली बार था जब वह उससे मिली थी।

हालाँकि, किसी ने भी यह नहीं देखा था कि रेस्टोरेंट के कोने में टेबल पर, ली सिचेंग की आंखें तुरंत ठंडी हो गई थीं, जो सॉन्ग यिफान को एकटक देख रहीं थी।