webnovel

द ९९'थ डाइवोर्स

यह कहानी पुनर्जन्म से शुरू होती है। सु कियानसी अपने पिछले जीवन की त्रासदियों को इस जन्म में कैसे रोकती है। उसके पिछले जीवनकाल में, उनकी शादी को पाँच साल हुए थे। वह उसके लिए सब कुछ था, लेकिन उसे एक पुराने जूते की तरह फेंक दिया गया। उसके पुनर्जन्म के बाद, सु कियानसी ने उसे तलाक का अनुबंध पहले से ही दे दिया था- "एक वर्ष के बाद तलाक, अनुबंध की शर्तें इस प्रकार से थी: पति और पत्नी एक कमरा या बिस्तर को साझा नहीं करेंगे। अंतरंगता मना है?" उसके पति ने अपनी भौहें उठाई। कौन जानता था कि वह एक दिन नशे में धुत हो जाने के बाद, हेडबोर्ड पर झुक कर उसने अपनी गहरी आँखें उस पर टिका के कहेगा, "आपने अनुबंध को तोड़ दिया, श्रीमती ली।"

Wan Lili · Urban
Not enough ratings
300 Chs
avataravatar

इतनी भयभीत

Editor: Providentia Translations

अप्रत्याशित रूप से उस आदमी द्वारा खींचे जाने पर, सु कियानसी जोर से चिल्लाई और अपना संतुलन खो दिया। उसने कार की छत को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसका हाथ नीचे पकड़ा हुआ था। सु कियानसी लगभग ली सिचेंग के ऊपर गिर गयी। उसका चेहरा उसकी छाती में गिर गया, जबकि उसका हाथ कुछ गर्म जगह पे चला गया। अवचेतन रूप से, उसने उस चीज को पकड़ लिया, जो नरम लगा लेकिन फिर सख्त हो गया। हैरान, सु कियानसी को अचानक एहसास हुआ कि यह क्या है, उसने उसे छोड़ दिया, और जल्दी से देखा।

वह तुरंत उसकी गहरी आँखों से मिलीं जो छिपी हुई लपटों के साथ अविश्वसनीय रूप से शांत थीं। यह या तो क्रोध था या इच्छा। उनकी रहस्मयी आकृति को देख के सु कियानसी को आने वाले खतरे का अंदाज़ा लग गया था। यह आदमी डरावना है। सु कियानसी का दिल धड़कने लग गया। वह उठना चाहती थी, लेकिन उसकी कमर को मजबूत हाथों ने पकड़ रखा था। सु कियानसी का दिल कांप उठा।

अविश्वास से उसकी आँखें भर गईं। वह बिल्कुल वैसा ही दिख रहा था, जब वह उसे अपने पिछले जीवनकाल में यह समझाने की कोशिश कर रही थी कि उसने आग नहीं लगाई थी। हालांकि, उदासीनता के साथ, वहां क्रोध और इच्छा भी थे।

ली सिचेंग ने उसकी ठुड्डी पकड़ ली।

"कृपया ..." अचानक दर्द महसूस करते हुए, सु कियानसी ने कहा, उसकी आवाज़ कांप रही थी।

यह देखते हुए कि सु कियानसी कार में गिर गयी है, लू यिहान चौंका और तेजी से भाग आया। जैसे-जैसे वह निकट आता गया, उसने उसे बात करते सुना, जिससे वह डर गया। हालाँकि, इससे पहले कि लू यिहान उसकी आस्तीन को छू पाता, मेबैच का दरवाजा अचानक बंद हो गया और कार चली गयी।

"गधा! क्या यह आदमी किसी औरत को मारेगा? और ये खुद को आदमी कहता है! इतना घृणित!" लू यिहान ने शाप दिया, अपनी कार में बैठा और मेबैच का पीछा करने लगा।

गर्मियों का समय था, लेकिन सु कियानसी को ठंड का एहसास हुआ। उसकी ठुड्डी पकड़े हुए, ली सिचेंग उसके शरीर से हल्की कंपकपाहट महसूस कर सकता था। उसकी आँखें और भी गहरी हो गईं।

"तुम मुझसे डरती हो?"

उसके सवाल को सुनकर, सु कियानसी ने अपनी मुट्ठी बंद कर ली। डरती हूँ, जरूर। उसने अपने पिछले जीवनकाल में कई बार ली सिचेंग को इस तरह देखा था। वह पागल था। यह देखते हुए कि सु कियानसी चुप थी, ली सिचेंग ने उसकी ठुड्डी को और जोर से पकड़ा। सु कियानसी ने नाक सिकोड़ी और स्पष्ट रूप से उसके हाथ की गर्मी महसूस की।

"जब तुम मुझसे डरती हो, तुमने मुझे धोखा क्यों दिया?"

"मैंने नहीं!" सु कियानसी ने अपना सिर हिलाया, लेकिन उसकी ठुड्डी पर दर्द और भी तेज हो गया। "वह सिर्फ मेरा सहपाठी है।"

ली सिचेंग ने नीचे देखा और उसके स्तनों को उसकी छाती के साथ लगे देखा। साँस लेते हुए उसकी ड्रेस का क्लीवेज थोड़ा हिल रहा था। बस एक नज़र ने उसे पागल कर दिया।

"अपने सहपाठी के लिए एक लो-कट ड्रेस?"

सु कियानसी ने शर्मिंदा महसूस किया, उठने के लिए संघर्ष किया, लेकिन वह उसके द्वारा फिर से नीचे धकेल दी गयी। आमने सामने, छाती से छाती, वह स्पष्ट रूप से उसके अंग की उपस्थिति को महसूस कर सकती थी।