webnovel

द ब्यूटीफुल वाइफ ऑफ़ द व्हिरलविन्ड मैरिज

धनवान, ताकतवर और सुंदर, गु जिंग्ज पूरे देश में सर्वोत्तम है। हर लड़का उसकी तरह बनना चाहता है और हर लड़की उसके साथ रहना चाहती है। वो पूरी तरह से संपन्न हैं... सिवाय इसके कि उसका एक छोटा सा रहस्य है, जो उसे किसी भी महिला के करीब जाने से रोकता है - आभासी नपुंसकता। फिर, एक सुबह वो अपने आपको एक अजनबी लड़की के साथ बिस्तर पर पाता है। उसके बाद, उसे इस लिन चे नाम की एक उज्जड़ और असभ्य लड़की से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लिन चे एक साधारण लड़की है, जिसका एकमात्र उद्देश्य एक सफल अभिनेत्री बनना है। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया, और उसे अपना भरण-पोषण खुद करने क लिए मजबूर किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एक योजना बनाती है । लेकिन उसकी योजना विफल हो जाती है, और उसे इस बेरूखे और बिना दिल के गु जिंग्ज से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, उसे अब उच्च समाज में अपनी जगह बनानी होगी, जहां ईर्ष्या करने वाली महिलाएं और षड़यंत्रकारी लोग उसके आसपास होंगे - सब उसके नए करियर को तबाह करना चाहते हैं। एक छत के नीचे दो अजनबी, शुरू में ही, वे तय करते हैं कि एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे, लेकिन जब भी लिन चे किसी भी तरह की परेशानी में होती है, गु जिंग्ज हमेशा वहां किसी भी तरह से पहुंच ही जाता है। धीरे-धीरे और अनजाने में, लिन चे को उसके बिना, अपने भविष्य की कल्पना करना मुश्किल लगने लगता है। क्या उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या क्या उनकी शादी सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट ही बनकर रह जाएगी?

Mu Yiyi · General
Not enough ratings
136 Chs

वो उसका एक भी आंसू सहन नहीं कर सकता था

Editor: Providentia Translations

गु जिंग्ज ने कहा, "यदि तुम गलती करती हो तो मैं तुम्हें दंड दूंगा।"

ये कहते ही उसने एक बार फिर उसे होंठो पर चूम लिया।

"तुम्हारी सजा एक किस होगी।"

चांदनी में, लिन चे का चेहरा सुर्ख लाल लग रहा था। उसने गु जिंग्ज को गुस्से में देखा, "कोई भी ऐसा नहीं करता है, गु जिंग्ज !"

उसके गुस्से को देखकर गु जिंग्ज को हंसी आ गई।

बदमाशी से हंसते हुए उसके गाल नरम होने लगे।

लिन चे को हैरानी हुई। वो उस तरह से मुस्कराते हुए खूबसूरत दिख रहा था।

एक व्यक्ति जो आमतौर पर अपने भाव कभी नहीं दिखाता था, वो अब अचानक इतना मुस्करा रहा था।

ये असाधारण रूप से अच्छा लग रहा था।

लिन चे हैरान थी। गु जिंग्ज ने उसके करीब आकर कहा, "लिन चे, तुम मुझे घूर क्यों रही हो?"

लिन चे ने एकदम से अपनी आंखे हटा ली, "कोई भी आपको घूर नहीं रहा है!"

"ये कैसे हो सकता है? मैं इसे बिल्कुल स्पष्ट देख सकता हूं। क्यों? क्या मैं इतना अच्छा दिखता हूं?" जैसे ही लिन चे ने अपने भाव छुपाने की कोशिश की, गु जिंग्ज उसके करीब चला गया। इससे पहले कि वो इसे महसूस कर पाती, गु जिंग्ज का शरीर पहले ही उसके पास आ गया था।

कार में जगह तंग थी। गु जिंग्ज का एक हाथ स्टेयरिंग व्हील पर था और दूसरा लिन चे की कार की सीट के पीछे था। उसकी छाती ठीक लिन चे के सामने थी।

गु जिंग्ज लिन चे के चेहरे को देखने के लिए उसके करीब गया और सोचने लगा कि उसके गाल कितने नाजुक हैं। पास से उसे उसके चेहरे पर एक भी दाग धब्बा नहीं दिखाई दे रहा था। वास्तव में, वो और भी बेहतर लग रही थी।

घर पर वो आमतौर पर मेकअप नहीं करती थी और न ही कुछ लगाती थी। उसके चेहरे की बेदाग त्वचा इतनी साफ थी कि वो उसे चूमने से अपने आपको रोक नहीं पा रहा था।

उसने उसे मजाक में कहा, "मुझे बताओ, क्या मैं अच्छा दिखता हूं?"

"तुम...गु जिंग्ज , तुम बहुत बेशर्म हो !"

"पति और पत्नी को एक- दूसरे से कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं है, है ना?" गु जिंग्ज ने अपना सिर नीचे किया और उसकी अभिव्यक्ति देखी।

लिन चे को तब अहसास हुआ कि वो उसके इतने करीब आ गया था कि वो बिल्कुल उसके सामने था।

उसकी छाती लगभग उसे छू रही थी। 

गु जिंग्ज ने फिर कहा, "क्या तुम ये स्वीकार करोगी कि तुम मुझे इसलिए घूर रहीं थीं क्योंकि मैं अच्छा दिखता हूं?"

लिन चे ने महसूस किया कि वो उसे इतना दबा रहा था कि वो आराम से सांस भी नहीं ले पा रही थी।

उसने हड़बड़ाहट में कहा, "हां, तुम अच्छे दिखते हो। तुम सबसे अच्छे दिखने वाले इंसान हो।"

लिन चे ने इतनी लापरवाही से बोला कि गु जिंग्ज संतुष्ट नहीं हुआ, वो उसकी तरफ देखते हुए बोला, "तुमने ये बिल्कुल दिल से नहीं कहा है।"

"ठीक है। तुम सबसे अच्छे दिखने वाले इंसान हो, गु जिंग्ज। आज तक मैंने तुम्हारे जैसा हैंडसम आदमी नहीं देखा है। तुम किसी भी अन्य आदमी से ज्यादा सुंदर हो!" लिन चे ने जल्दी से अपने सीने पर हाथ रखकर कहा।

गु जिंग्ज ने पूछा, "वास्तव में? फिर मुझे बताओ कि कौन ज्यादा अच्छा दिखता है, मैं या जिंग्यु?"

लिन चे ने कभी भी उसके जैसे खुदगर्ज आदमी नहीं देखा था, जो अपनी तुलना अपने भाई से कर रहा था।

"तुम ज्यादा अच्छे दिखते हो। क्या अब तुम संतुष्ट हो?"

लिन चे ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उसे गु जिंग्ज बेहतर दिखता था।

शायद ये इसलिए था, क्योंकि गु जिंग्यु के पास उतना आकर्षण नहीं था, जितना गु जिंग्ज के पास था, भले ही गु जिंग्यु भी काफी अच्छा दिखता था।

गु जिंग्ज के देखने का ढंग इतना गहरा और भावुक था कि ऐसा लगता था जैसे वो लोगों की आत्माओं में भी झांक सकता है...

गु जिंग्ज ने तसल्ली से सिर हिलाया और सोचा, "कम से कम आदमियों के मामले में तो उसका टेस्ट अच्छा है|"

उसने अपना सिर नीचे किया और लिन चे को गहराई से देखा। फिर उसने हिचकिचाते हुए पूछा, "तो फिर बताओ कि कौन बेहतर है, मैं या किन क्विंग?"

लिन चे का चेहरा तुरंत कठोर हो गया।

बुद्धिमान गु जिंग्ज स्वाभाविक रूप से जानता था कि इस बार उसका जवाब अलग होगा। उसने अपनी आंखे लिन चे कि आंखों में डालकर पूछा, "मुझे बताओ।"

लिन चे को पता था कि किन क्विंग उतना हैंडसम नहीं था जितना कि गु जिंग्ज थे। किन क्विंग अलग तरह का लड़का था। उसे देखकर, लोगों के मन में प्रिंस चार्मिंग वाली भावना आती थी। दूसरी ओर,गु जिंग्ज एक शूरवीर की तरह था। जिस वक्त आपको उसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तो वो चुपचाप से प्रकट हो जाता है। उसकी नजर में वो एक हीरो की तरह था।

हालांकि, उसके बारे में कुछ ऐसा भी था जो कभी भी किसी को बताया नहीं जा सकता था। क्योंकि उससे किसी के मन में भी उसके लिए उदासी की भावना आ जाती।

हैंडसम, सेक्सी, लेकिन सबसे अलग।

गु जिंग्ज ने उसने उसकी कलाई पकड़ी और उसे अपने ऊपर खींच लिया।

उसकी गहरी आंखों में देखते हुए, लिन चे के मुंह से अचानक एक आवाज निकल गई।

गु जिंग्ज ने उसे गले लगाते हुए उसके चेहरे को देखा। 

जैसे ही वो उसके ऊपर बैठी, वो इतनी शर्मिली लग रही थी। वो उसे खुद से दूर धकेल रही थी और इससे गु जिंग्ज के अंदर एक जलती हुई इच्छा उत्पन्न होने लगी थी। उसने अपना सिर नीचा किया, उसे गले लगाया और फिर जबरदस्ती अपने होंठो से उसके होंठ दबा दिए।

"म...म..." लिन चे के मुंह से आवाज निकली और उसने उसके कंधे को दूर धकेल दिया।

गु जिंग्ज ने उसे चारों ओर से अपनी बाहों में कसकर लपेट लिया।

"तुम...मम..."

गु जिंग्ज ने उसे छोड़ते ही कहा, "क्या तुम्हें नहीं लगता कि कार में करना कितना रोमांचक है?"

"..."लिन चे ने घबराहट में कहा, "मैं ये नहीं करना चाहती, गु जिंग्ज। मुझे जाने दो!"

उसके कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए और वो उसे अंदर से देख सकता था।

इस उथल पुथल में लिन चे ने चारों ओर देखा। और उसने कार के हॉर्न को दबा दिया, जिससे एक तेज कानों को छेदने वाली आवाज निकली।

गु जिंग्ज ने तुरंत उसकी कमर से अपनी पकड़ ढीली कर दी।

लिन चे फूट-फूट कर रोने लगी।

उसकी लाल आंखे देखकर गु जिंग्ज का दिल बैठ गया।

वो घबरा गया और उसे धीरे से नीचे उतार दिया। वो उसके अस्त-व्यस्त कपड़े ठीक करने लगा।

लिन चे ने महसूस किया कि वो उस समय एक राक्षस की तरह था। बहुत भयानक।

उसने अपना सिर घुमाया और गुस्से में उसे नजरअंदाज कर दिया। वो नीचे देखकर अपने कपड़ों को ठीक करने लगी और एक शब्द भी नहीं कहा।

गु जिंग्ज ने एक गहरी सांस ली और उसकी ओर देखा। उसकी नजरें नीचे अपने उत्तेजित क्षेत्र पर पड़ीं और वो मुस्कराया।

उसकी तरफ देखकर उसने बेबसी से अपनी भौंहे चढ़ा लीं। उसने कहा, "यदि तुम अभी भी किन क्विंग को पसंद करती हो तो तुम्हें उसे बता देना चाहिए। यदि आप किसी को ये नहीं बता सकते हैं कि आप उन्हें पसंद करते हैं, तो क्या फायदा।"

लिन चे चुपचाप गु जिंग्ज को देखती रही।

उसने कहा, "मैं उसे कभी नहीं बताऊंगी... अगर देखा जाए तो, वो मेरा अतीत था। मुझे वास्तव में अब वो पसंद नहीं है, ये सिर्फ इतना है कि जब आप पहले किसी को पसंद करते हैं, तो आप अभी भी कुछ हद तक उसकी परवाह करते हैं।"

गु जिंग्ज ने एक भौंह उठाई और लिन चे की ओर मुड़ गया।

लिन चे ने उसकी तरफ देखा और कहा, "क्या आप नहीं जानते कि मनुष्य का दिल मांस से बना है? सिर्फ इसलिए कि किसी इंसान को उसका प्यार नहीं मिलता और वो ये फैसला कर लेता है कि अब वो उससे प्यार करना छोड़ देगा तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो उस इंसान को पूरी तरह से भूल गया और उसे एक अजनबी की तरह समझने लगा।" 

गु जिंग्ज ने उसे देखा और अपना सिर हिला दिया।

उसका मूड काफी बेहतर हो गया।

वो ज्यादा देर तक कार चलाना नहीं सीख पाई। गु जिंग्ज ने उसे धीरे-धीरे सिखाने का वादा किया, लेकिन वो नहीं चाहती थी कि वो अब उसे कभी सिखाए। वो एक डरावना ट्रेनर था।

जब वे घर गए, लिन चे को कंपनी से एक फोन आया।

यू मिनमिन ने उसे फोन पर उत्साहित होकर बताया कि, "तुम्हें पांडा टीवी फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री के अवार्ड के लिए चुना गया है। तुम अपनी तैयारी कर लो ! हमें पुरस्कार समारोह में जल्दी जाना है।"

लिन चे बहुत खुश हो गई।