webnovel

द ब्यूटीफुल वाइफ ऑफ़ द व्हिरलविन्ड मैरिज

धनवान, ताकतवर और सुंदर, गु जिंग्ज पूरे देश में सर्वोत्तम है। हर लड़का उसकी तरह बनना चाहता है और हर लड़की उसके साथ रहना चाहती है। वो पूरी तरह से संपन्न हैं... सिवाय इसके कि उसका एक छोटा सा रहस्य है, जो उसे किसी भी महिला के करीब जाने से रोकता है - आभासी नपुंसकता। फिर, एक सुबह वो अपने आपको एक अजनबी लड़की के साथ बिस्तर पर पाता है। उसके बाद, उसे इस लिन चे नाम की एक उज्जड़ और असभ्य लड़की से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लिन चे एक साधारण लड़की है, जिसका एकमात्र उद्देश्य एक सफल अभिनेत्री बनना है। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया, और उसे अपना भरण-पोषण खुद करने क लिए मजबूर किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एक योजना बनाती है । लेकिन उसकी योजना विफल हो जाती है, और उसे इस बेरूखे और बिना दिल के गु जिंग्ज से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, उसे अब उच्च समाज में अपनी जगह बनानी होगी, जहां ईर्ष्या करने वाली महिलाएं और षड़यंत्रकारी लोग उसके आसपास होंगे - सब उसके नए करियर को तबाह करना चाहते हैं। एक छत के नीचे दो अजनबी, शुरू में ही, वे तय करते हैं कि एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे, लेकिन जब भी लिन चे किसी भी तरह की परेशानी में होती है, गु जिंग्ज हमेशा वहां किसी भी तरह से पहुंच ही जाता है। धीरे-धीरे और अनजाने में, लिन चे को उसके बिना, अपने भविष्य की कल्पना करना मुश्किल लगने लगता है। क्या उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या क्या उनकी शादी सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट ही बनकर रह जाएगी?

Mu Yiyi · General
Not enough ratings
136 Chs

मुझे एक बीमारी है जो सिर्फ तुम ठीक कर सकती हो

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

गु जिंग्ज हैरान था।

उसे ये पता था कि वो उस बिकनी में अपने फिगर के कारण बहुत अच्छी लगेगी।

वो एक जलपरी की तरह सुंदर लग रही थी। उसके बेदाग शरीर को देखकर किसी की भी आंखे चमक उठतीं।

हालांकि, उसी समय, बगल से पर्यटकों की आहें सुनाई देने लगीं।

"वाह, वो कौन है? उसका फिगर बहुत अच्छा है।"

"रहने दो, उसे देखने का कोई मतलब नहीं है, वो किसी और की है। बस थोड़ी देर और घूरने दो फिर हम उसे नहीं देख पाएंगे।"

गु जिंग्ज ने उन लोगों की तरफ देखा और भौंहे सिकोड़ लीं। वो लिन चे के पास चला गया।

लिन चे इसे वास्तव में पहनना नहीं चाहती थी, लेकिन समुद्र तट पर इतनी सुंदरियों को देखकर और गु जिंग्ज की नजरों के बारे में सोचते हुए, उसने ऐसा कुछ पहनने का फैसला किया जो गु जिंग्ज को पसंद था।

जिस पल वो बाहर निकली, उसने गु जिंग्ज को उसकी स्विमिंग कॉस्ट्यूम में देखा।

गु जिंग्ज की मजबूत मांसपेशियां सूरज के नीचे चमक रही थीं, वो स्वस्थ और सेक्सी दिख रहा था। उसका फिगर बहुत ही अच्छा था और जहां से भी वो निकलता, हर कोई अपना सिर घुमाकर उसे देखता था।

गु जिंग्ज लिन चे के पास गया, उसे पकड़ा और उसे विला की ओर वापस ले जाने लगा।

लिन चे ने हैरानी से पूछा, "तुम मुझे खींच क्यों रहे हो? मैं पानी में खेलना चाहती हूं।"

गु जिंग्ज ने उसकी ओर देखा। उसे उम्मीद नहीं थी कि उस स्विमसूट में वो इतनी आकर्षक दिखेगी। अगर उसे पता होता तो, वो उसे थोड़े ढंके हुए कपड़े पहनने के लिए कहता, जिससे उसके शरीर के वो हिस्से उजागर ना होते।

गु जिंग्ज अपने आपको रोक नहीं सका, और लिन चे को ऊपर से नीचे तक देखने लगा। उसका फिगर बहुत अच्छा था। खासकर उसकी छाती, इतनी गोल व सुंदर थी। सामान्य कपड़ों की तुलना में उस पतले से कपड़ों में उसके कर्व्स बेहतर दिखाई दे रहे थे।

गु जिंग्ज ने चारों ओर देखा और फिर कहा, "चलो चलें। मैं तुम्हें एक खास जगह ले चलता हूं।"

उसने लिन चे को कपड़े भी नहीं बदलने दिए, और उसे दूसरी तरफ ले गया। जल्द ही, वे एक ऐसे स्थान पर पहुंचे जहां कोई और नहीं था।

गु जिंग्ज ने चारों ओर देखा। ये जगह बेहद शांत है। संतुष्ट होकर उसने लिन चे का हाथ छोड़ दिया। लिन चे ने उससे पुछा, "हम यहां क्यों आ गए? मैंने आपकी मां को हाय भी नहीं कहा।"

गु जिंग्ज ने बाहर की ओर इशारा किया, "क्या ये अच्छी जगह नहीं है? दूसरी तरफ बहुत सारे लोग हैं। ये दृश्यों को बर्बाद कर देता है, है ना?"

लिन चे ने सोचा कि वो सही कह रहा है। वो खुशी से पानी में जाने लगी, "हे समुद्र, मैं तुम्हारे लिए आ रही हूं!" लिन चे को बनावटी रूप से दौड़ते हुए देखकर, गु जिंग्ज को हंसी आ गई।

लिन चे पानी में खड़ी थी, और ठंडी लहरें उसके पैरों को छू रही थीं। उसे बहुत सुकून मिल रहा था। धीरे-धीरे वो अंदर चली गई। उसने देखा कि पानी ज्यादा गहरा नहीं था, इसलिए वो थोड़ा और अंदर की तरफ चली गई।

गु जिंग्ज किनारे पर खड़ा उसे देख रहा था, वो एक बच्चे की तरह पानी में खेल रही थी। उसने सोचा कि ये लड़की कितने पुराने जमाने की है। लगता है वो कभी भी कहीं बाहर नहीं गई थी, और उसने बहुत कम दुनिया देखी थी।

वो समुद्र के तट पर एक बच्चे की तरह व्यवहार कर रही थी, जो बहुत कम में बहुत ज्यादा खुश हो जाता है।

तभी, एक तेज लहर लिन चे से टकराई और वो गलती से पानी में गिर गई।

उठने की कोशिश करते हुए लिन चे मदद के लिए चिल्लाई।

लिन चे पानी में गोते लगा रही थी। उसे क्या पता था कि समुद्री जल में तैरना आसान नहीं था। एक के बाद एक लहर उसके ऊपर से निकल रही थी, जिससे उसकी ताकत कम हो रही थी। वो थोड़ी चिंतित हो गई।

पीछे से गु जिंगज ने लिन चे की कमर को मजबूती से पकड़ लिया, लेकिन उसका हाथ गलती से उसकी छाती पर चला गया...

उसका हाथ अपनी छाती पर देखकर, लिन चे स्थिर हो गई और नीचे देखा। उसने अपना संतुलन खो दिया और लगभग फिर से गिर गई। इस बार, गु जिंग्ज ने इतनी तेजी से उसे खींचा कि उसके सीने पर ढका पतला कपड़ा गिर गया।

अंदर का कोमल मांस समुद्र के पानी से गीला हो गया, जिससे वो चमकने लगा। गु जिंग्ज ने ये अपनी हथेली में महसूस किया। उसके गले में खराश हो गई और उसके होंठ सिकुड़ गए। एक पल के लिए तो वो हिलना ही भूल गया।

लिन चे हैरानी में चिल्लाई और फिर उसने महसूस किया कि, कुछ कड़क चीज उसकी कमर में गड़ रही है।

जब गु जिंग्ज उसे पीछे से पकड़ रहा था, उनके बैठने की मुद्रा बेहद अजीब लग रही थी।

लिन चे इतनी सदमे में थी कि उसने हिलने की भी हिम्मत नहीं की।

"गु जिंग्ज , तुम..."

गु जिंग्ज ने अपने दांत पीस लिए और गरज कर बोला, "चुप रहो!"

लिन चे ने महसूस किया कि गु जिंग्ज उसे अपने सीने से लगाकर, वापस किनारे पर ले आया।

जैसे ही उसने लिन चे को छोड़ा, लिन चे ने जल्दी से अपना टॉप वापस पहन लिया। उसका शरीर पहले से ही गीला था।

उसने पीछे मुड़कर देखा कि गु जिंग्ज उसे गंभीरता से घूर रहा था। वो वहां खड़ा बहुत दुखी लग रहा था।

लिन चे की आंखे अनजाने में उसके खास हिस्से पर चली गईं।

गु जिंग्ज ने केवल स्विमिंग शॉर्ट्स पहने हुए थे, इसलिए वो बहुत स्पष्ट दिखाई दे रहा था।

लिन चे ने हैरानी से अपने मुंह पर हाथ रख लिया और कहा, " तुम्हारा वो..."

गु जिंग्ज ने उसकी ओर देखा और उसे घूरते हुए कहा, "ये सब तुम्हारी सारी गलती है।"

लिन चे ने जल्दी से पूछा, "अब हम क्या करें?"

गु जिंग्ज को शर्मिंदगी हो रही थी, और उसने लिन चे को बेतुके ढंग से देखा। उसका शरीर लिन चे को देखकर बेकाबू हो रहा था।

पागलपन के उस क्षण में, उसने पानी की तरफ देखा और समुद्र में कूद गया।

लिन चे हैरान थी, समुद्र में आराम से तैरते हुए, वो बहुत सुंदर लग रहा था। वो मछली की तरह खूबसूरत दिखाई दे रहा था। वो सोचने लगी कि, गु जिंग्ज उसकी तरह बेवकूफ थोड़ी है जो तैरना नहीं जानता होगा ? बेशक, वो अच्छी तरह से तैरना जानता था।

थोड़ी देर के बाद, गु जिंग्ज तैरते हुए थक गया और किनारे पर लौट आया।

उसका भीगा हुआ बदन बेहद सेक्सी लग रहा था।

उसने अपना चेहरा पोछा और लिन चे को देखा, जो अपने मुंह पर हाथ रखे हुए थी और उत्साहित दिख रही थी।

लिन चे ने गु जिंग्ज के पूरे शरीर को ऊपर से नीचे तक देखा, उसकी आंखों में गु जिंग्ज के लिए एक चाहत सी थी। एक लेंस की तरह जिससे आर-पार देखा जा सकता है, ऐसा लग रहा था जैसे वो उसके शरीर के हर एक हिस्से को देखना चाहती थी।

अरे नहीं…

गु जिंग्ज ने महसूस किया कि उसका शरीर, जो अभी बेहतर महसूस कर रहा था, फिर से उत्तेजित होना शुरू हो गया।

ये कम्बख्त.. लड़की ...

लिन चे ने गु जिंग्ज को उसकी तरफ घृणा की दृष्टि से देखते हुए देखा और अनजाने में पूछा, "क्या हुआ?"

गु जिंग्ज ने आह भरी और नाराजगी से पूछा, "किसने कहा कि तुम मुझे देख सकती हो?"

लिन चे हैरान हो गई,"क्या मैं तुम्हें देख भी नहीं सकती?..."

गु जिंग्ज ने उसकी तरफ फिर से देखा। फिर, उसने अपने शरीर से पानी झड़काया और जाने लगा।

जब वो चल रहा था, तो लिन चे ने महसूस किया कि उसके साथ कुछ अलग हो रहा था।

वो जगह…वो जगह…

लिन चे ने जल्दबाजी में कहा, "कहीं तुम बीमार तो नहीं हो ? वो जगह क्यों ..."

गु जिंग्ज ने उससे कहा, "हां, ये सही है। मैं बीमार हूं।"

"फिर हम क्या करें?"

गु जिंग्ज उसके पास आया, और कहा, "आओ मेरे साथ।"

लिन चे जल्दी से उसके पास भागी।

गु जिंग्ज ने उस मूर्ख लड़की के भोलेपन को देखा, और उसका मजाक उड़ाने से अपने आप को रोक नहीं पाया। 

गु जिंग्ज का शरीर असहनीय रूप से गर्म था, जैसे कि उसका सारा ध्यान उस एक खास हिस्से में इकट्ठा हो गया था, जिसके कारण उसका दम घुट रहा था।

"मैं बीमार हूं। मुझे एक ऐसी बीमारी है, जिसे सिर्फ तुम ही ठीक कर सकती हो।"

"क्या?" लिन चे उसके पास चली गई और गु जिंग्ज ने तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया।

लिन चे ने कहा, "तुम क्या करने की कोशिश कर रहे हो?"

गु जिंग्ज ने कहा, "प्लीज मेरी मदद करो नहीं तो....मैं आज तुम्हारी वजह से यहीं मर जाऊंगा।"

"क्या…"