webnovel

"इन्सेनली पैम्पर्ड वाइफ : डिवाइन डॉक्टर फिफ्थ यंग मिस "

वो एक सम्मानित जनरल के घर की पाँचवी यंग मिस थी, पर उसे बेकार कचरे से ज़्यादा कुछ नहीं समझा जाता था। स्वभाव से स्वच्छंद और इश्कबाज़, एक दिन वो जिस आदमी का पीछा कर रही थी, उसी के आदमियों द्वारा मार दी गई। वो एक प्रतिभावान लड़की थी जिस पर स्वर्ग के मालिक की असीम कृपा थी। लेकिन एक षडयंत्र के चलते उसकी मृत्यु हो गयी और उसके सारे वंशज भी मार दिए गए।उसने खून के बदले में खून की कसम खायी। जिस दिन उस प्रतिभावान लड़की ने अनजाने में उस बेकार लड़की के शरीर में प्रवेश किया और अपनी आँखें खोलीं, उस कचरे जैसी लड़की की किस्मत पूरी तरह से बदल गई!! क्या अमृत का संशोधन और हथियारों को पिघलाना इतना मुश्किल था? उसके लिए यह बाएं हाथ का खेल था। क्या जानवरों के संचालक दुर्लभ थे? उसने बड़ी आसानी से सम्राट जानवरों के संचालक का खिताब पा लिया! ज़बरदस्ती करवाई गई शादियाँ? क्या पुरुष इसलिए अभिमानी हो रहे थे क्योंकि वो अच्छे दिखते थे? वो अपना हाथ आगे बढ़ती है और बड़ी शातिरना ढंग से हसीन दिखने वाले पुरुषों को अपनी तरफ खींच लेती है। कुटिल नज़र, हल्की सी चमकती हुई हलचल, और वो आदमी अगले ही पल वहाँ से गायब हो जाता है। उसने पीछे मुड़ कर देखा, उसकी कुटिल मुस्कान बहुत कातिलाना है। “हमें अपनी बातचीत जारी रखनी चाहिए, क्यों न हमारा एक बच्चा हो”! प्रस्तुत है एक बेहद रोचक कहानी जो कि देहांतरण पर आधारित है और जिसके किरदार बहुत मज़ेदार हैं जो आपको गुदगुदा देंगे।

Shan Gumu · Fantasy
Not enough ratings
60 Chs

गोलियों का संशोधन, पहला क्रम

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

मो शा के मुद्दे को सुलझाने के बाद, सीमा यू यूए अच्छे मिजाज में थी।

"लिटिल स्पिरिट, मुझे याद है कि तुमने मुझे पहले बताया था कि तुम्हारे एक गुरु थे जो कीमियागर थे, है ना?" सीमा यू यूए ने लिटिल स्पिरिट को गले लगाया और पूछा।

"यह सही है, बहुत समय पहले, क्यों?" लिटिल स्पिरिट ने पूछा।

"मैं यह जानना चाहती हूँ कि गोलियों को कैसे संशोधित करते हैं, क्या तुम जानते हो कि गोली संशोधन की किताबें कहाँ हैं?" सीमा यू यूए ने पूछा।

"तुम गोलियों को संशोधित करना सीखना चाहती हो? तो क्या भविष्य में मेरे पास खाने के लिए कई गोलियां होंगी?" जिस क्षण लिटिल स्पिरिट ने सीमा यू यूए की बात सुनी, उसकी आँखें चमकने लगीं।

"क्या तुम सच में गोलियां खाना पसंद करते हो?" सीमा यू यूए ने पूछा।

"हाँ!" लिटिल स्पिरिट ने सिर हिलाते हुए कहा, "मैंने उन सभी गोलियों को पहले ही खा लिया है जो मेरे पिछले गुरु ने मेरे लिए छोड़ी थीं, इसीलिए आत्मिक मोती के अंदर कोई गोली नहीं हैं।"

एह-

सीमा यू यूए को इस बात का शक बहुत पहले से था। चूँकि यहाँ एक मालिक था जो कीमियागर हुआ करता था, यह अजीब था कि आत्मिक मोती में एक भी गोली नहीं थी! तो यही वो है जिसने वो सभी गोलियां खा लिन थीं!

"गुरु, मैं तुम्हें किताबों की तलाश करने के लिए ले चलता हूँ।" लिटिल स्पिरिट ने सीमा यू यूए को खींचते हुए कहा और वो गायब हो गए। पलक झपकते ही वो एक घर के अंदर दिखाई दिए।

"गुरु, यहाँ की सभी किताबों में गोली संशोधन के बारे में हैं, यह वह संग्रह है जो पिछले गुरु का है। मैंने उसे पहले यह भी कहते सुना था कि बहुत सी किताबें हैं जो प्राचीन काल की हैं! गोली संशोधन की कई विधियाँ ऐसी भी हैं जो विलुप्त हो चुकी हैं।" लिटिल स्पिरिट ने कहते हुए किताबों से भरे घर की ओर इशारा किया।

सीमा यू यूए ने कमरे के अंदर की किताबों को देखा। एक कमरे में उन किताबों का ढेर लगा हुआ था। दस हजार नहीं, वहाँ पर सैकड़ों और हजारों किताबें थीं।

"यह तो बहुत सारी किताबें हैं, क्या तुम जानते हो कि शुरुआत करने वाले लोगों के लिए कौन सी हैं?" सीमा यू यूए ने पूछा।

लिटिल स्पिरिट ने अपना सिर हिला दिया। उसने पहले कभी इन किताबों को नहीं पढ़ा था, उसे कैसे पता होगा।

''ओह, ठीक है!" लिटिल स्पिरिट ने कुछ सोचा और अचानक घर के अंदर गायब हो गया। जब वह फिर से प्रकट हुआ, तो उसने गोली की एक भट्ठी पकड़ी हुई थी।

"गुरु, यह गोली की भट्टी है जिसे पिछले गुरु ने पीछे छोड़ दिया है। इन पुस्तकों को पढ़ने के बाद, तुम इस गोली की भट्टी का उपयोग कर सकते हो। यदि तुमको किसी भी गोली की सामग्री की ज़रूरत हो, तो तुम्हें वह बाहर जमीन में हर जगह मिलेंगी। पिछले गुरु ने कई अलग-अलग प्रकार की सामग्रियों को इकट्ठा किया था और मैंने उन सभी को संरक्षित कर के रखा है।"

यह पहली बार था कि लिटिल स्पिरिट उसके प्रति इतना स्नेह दिखा रहा था। सीमा यू यूए के मुंह पर एक मुस्कान आ गई। यह व्यक्ति गोलियों से संबंधित किसी भी चीज़ से प्यार करता था।

किताबों की अलमारियों पर एक नज़र डालने के बाद, जो पूरे घर में भरी हुई थीं, उसने पहले उन किताबों की तलाश करने का फैसला किया, जो नौसिखियों के लिए थीं।

इसलिए उसने बाकी समय घर में रखी किताबों को देखने में बिताया, उन सभी सभी पुस्तकों को निकालते हुए जो नौसिखियों के लिए थी। उसके बाद, वह उन्हें मेज पर ले गई और उत्सुकता से पढ़ने लगी।

दरअसल, गोली संशोधन की विधि वास्तव में कठिन नहीं थी। उसे मूल रूप से ३ चरणों में विभाजित किया गया था, शुद्ध करना, मिलाना और बाँधना। हालांकि, यह ३ चरण हजारों और हजारों आत्मिक गुरुओं को चकरा देते थे।

शुद्धिकरण- यह गोली की सामग्रियों के सार को शुद्ध करके किया जाता था। ऐसा करने के लिए सावधानी और धैर्य की आवश्यकता होती थी।

मिलाना आसान लग रहा था। यह गोलियों के शुद्ध सारों को एक साथ मिलाकर किया जाता था। यह काम आसान लग सकता है, हालांकि, प्रत्येक गोली का अपना मिलाने का अनुक्रम था। इस बात पर विशेष ध्यान देना था कि किस समय कौन सी सामग्री मिलाई गई थी। ऐसा नहीं था कि आप सभी सामग्रियों को एक साथ डाल सकते थे।

इसके अलावा, यदि कोई इसमे माहिर ना हो पाया, तो यह मुमकिन था कि यह विस्फोट भी कर सकता था। गोली की सामग्री को बर्बाद करने के अलावा, यह कीमियागर के लिए भी खतरनाक था।

तीसरा चरण बांधना सबसे महत्वपूर्ण चरण था।

यदि पिछले दो चरण सफल हो जाते थे, लेकिन बांधने का चरण सफल नहीं होता था, तो अंतिम उत्पाद, ज़्यादा से ज्यादा, केवल एक दवा होगी। हालांकि दवा के अपने उपयोग थे, लेकिन एक गोली की तुलना में, अंतर सौ हजार गुना की तरह था।

इसके अलावा, बांधने के लिए तब तक इंतजार करने की आवश्यकता होती है जब सारे सार एक साथ मिल चुके हों तब अपनी आत्मिक ऊर्जा गोली की भट्टी में डालने से दवा एक गोली में बदल जाएगी। यह चरण वास्तव में एक व्यक्ति की मानसिक शक्ति का परीक्षा लेता था। अगर किसी ने इसे अच्छी तरह से नियंत्रित नहीं किया, तो पहले किए गए सभी प्रयास पूरी तरह से बर्बाद हो जाएँगे।

नतीजतन, हालाँकि गोली संशोधन आसान लग रहा था, बहुत ही कम लोग वास्तव में कीमियागर बन पाते थे।

और यह कहने की बात नहीं है कि गोली संशोधन के लिए दो बहुत महत्वपूर्ण तत्वों की आवश्यकता थी- गोली की भट्टी और आग।

गोली कि भट्ठी की व्याख्या करना आसान था, यह साफ था कि जितनी अच्छी गोली की भट्ठी होगी उतनी ही बेहतर सफलता की दर होगी।

आग के संबंध में, वह कई अलग-अलग प्रकार की थीं। फायरवुड फ्लैम, स्पिरिट बीस्ट लाइफ फ्लैम, डिविएंट फ्लैम, स्पिरिट फ्लैम।

पहले वाली आत्म व्याख्यात्मक थी। जब कोई गोलीयों शुद्धिकरण कर रहा हो और एक आत्मिक जानवर को सहायता करने के लिए कहा जाए तो यह दूसरी स्पिरिट बीस्ट लाइफ फ्लैम बनती थी। उनके अनुबंध के कारण, उनका गुरु बहुत जल्दी से आत्मिक जानवर को ज्वाला की तीव्रता को नियंत्रित करने का आदेश दे सकता था। यदि यह उसका खुद का आत्मिक जानवर था, तो गुरु खुद ही स्पिरिट बीस्ट लाइफ ज्वाला को नियंत्रित कर सकता था।

यह वह आग थी, जिसका अधिकांश कीमियागर उपयोग करते थे। हालांकि, इन लपटों का उपयोग करने के साथ समस्या यह थी कि उनकी गुणवत्ता बहुत ऊंचे दर्जे की नहीं थी। इसके अलावा, उन्हें काम करने के लिए अनुबंधित आत्मिक जानवरों की आवश्यकता होती थी।

तीसरी प्रकार की अग्नि थी डिविएंट फ्लैम। इस तरह की ज्वाला स्वर्ग और पृथ्वी के बीच उत्पन्न की जाती थी। इसका आध्यात्मिक स्वरूप था। यदि कोई इसे नियंत्रित कर सकता था, तो गोली संशोधन की सफलता तेजी से बढ़ जाती थी।

हालाँकि, इस प्रकार की डिविएंट फ्लैम को नियंत्रित करना वास्तव में कठिन था क्योंकि गोली की भट्टी में डालने से पहले डिविएंट फ्लैम को अपने शरीर में समाहित करना पड़ता था। यदि कोई सतर्क नहीं होता था और डिविएंट फ्लैम द्वारा निगल लिया जाता था, तो वह जलकर मर जाता था।

चौथे प्रकार की ज्वाला के बारे में, ज्यादा नहीं लिखा गया था। यह शायद इसलिए था क्योंकि इस तरह की ज्वाला बहुत रहस्यमई थी।

जब सीमा यू यूए ने गोलियों की संशोधन प्रक्रियाओं को पढ़ना समाप्त कर दिया, तो उसे महसूस हुआ कि इसके लिए वास्तव में दृढ़ सहनशक्ति की आवश्यकता थी। हालाँकि उसे इस वर्तमान जीवन में पैसे और पुरुषों की कमी थी, लेकिन जिस चीज की उसमे कमी नहीं थी वह था धैर्य।

और इसलिए उसने गोलियों के संशोधन के पहले चरण, शुद्धिकरण, का अभ्यास करना शुरू कर दिया, ।

उसने किताबों में लिखी विधियों का अत्यधिक सटीकता के साथ पालन किया, उसके बाद, वह उत्सुकता से कुछ गोली की सामग्री ढूँढने के लिए दवा के मैदान की ओर भाग कर गई। जब वह गोलियों वाले कमरे में आई, तो उसने गोली की भट्टी ली, जिसे लिटिल स्पिरिट ने उसके लिए पहले ढूंढा था और उसने अपने बंद दरवाजों के पीछे का प्रशिक्षण शुरू कर दिया।

दो दिनों के बाद, कुछ गोलियों की सामाग्री लेने के लिए बाहर आने के अलावा, सीमा यू यूए किमियागिरी कमरे के अंदर ही रही। कुछ समय की अवधि के लिए, लगातार टिकटिक की आवाज़ें कमरे से बिना रुके आती रहीं।

आत्मिक मोती के अंदर के आत्मिक जानवर सभी भाग कर गए और किमियागिरी रूम के बाहर इंतजार करने लगे।

"क्या गुरु किसी भी गोली का संशोधन करने में सक्षम होंगे?" या गुआंग ने गोली के कमरे की ओर देखते हुए पूछा।

"बेशक!" या गुआंग की पीठ पर इधर-उधर घूमने वाले लिटिल रोर ने या गुआंग के सवाल को सुनकर पुष्टि की।

"लिटिल यू यूए इतनी अकलमंद है, वह निश्चित रूप से उन्हें सफलतापूर्वक संशोधित करने में सक्षम होगी।" लिंग लॉन्ग का शरीर बीच हवा में तैर रहा था। उसने अपनी एक टांग को दूसरी के ऊपर घुमाया हुआ था और उसके दोनों हाथों उसके सिर के पीछे थे, जैसे कि वह एक बिस्तर के ऊपर सो रही हो।

"उसे निश्चित रूप से सफल होना होगा! तब मैं खाने के लिए कई कैंडी ड्रॉप्स पा सकता हूँ।" लिटिल स्पिरिट ने कहा।

"कैंडी ड्रॉप्स?"

"मैं गोलियों के बारे में बात कर रहा हूँ। मैं उन्हें कैंडी ड्रॉप्स कहता था।" लिटिल स्पिरिट ने कहा।

"बूम-" लिटिल स्पिरिट और बाकियों की बातचीत के बीच के ठहराव के दौरान, गोली के कमरे के अंदर से एक विस्फोट की आवाज आई। इस झटके ने उन्हें एक नज़र अंदर देखने के लिए भागने पर मजबूर कर दिया।

"यूए यूए, क्या तुम ठीक हो?" लिटिल रोर सबसे पहले अंदर पहुंचा। उसने सीमा यू यूए की छाया को धुएं से भरे कमरे के बीचों बीच मंद रोशनी में देखा।

"गुरु, क्या हुआ?" या गुआंग और बाकी सभी अंदर गए और जब उन्होंने दरवाजे के बचे खुचे चीथड़े देखे तो उन्होंने पूछा।

घर में भरा हुआ धुआं धीरे-धीरे छट गया और पीछे छोड़ गया गंदगी से भरा कमरा। विस्फोट के परिणामस्वरूप न केवल टेबल, बल्कि फर्श और यहां तक कि दीवारें भी गोली की सामग्रियों के अवशेषों से भर गई थीं।

सीमा यू यूए घर के बीच में खड़ी थी। जब यह विस्फोट हुआ था, तो वह अपने चेहरे को बचा पाने में कामयाब रही, लेकिन विस्फोट के कारण उसके बाल किसी अफ्रीकी के जैसे हो गए थे। उसके कपड़े भी फट गए थे।

"वावावा, मैं बहुत दुखी हूँ!" लिटिल स्पिरिट ने घर की हालत देखी और जोर से चिल्लाया।

"क्या हो गया, लिटिल स्पिरिट?" दूसरे समझ नहीं पा रहा थे कि लिटिल स्पिरिट को क्या हुआ था।

"बाकी लोग केवल बांधने की प्रक्रिया के दौरान एक विस्फोट का कारण बनते थे, लेकिन गुरु बस गोलियों को शुद्ध कर रही थी जब यह विस्फोट हो गया। यह दर्शाता है कि वह गोलियों का संशोधन नहीं कर सकती है। मेरे पास अब और खाने के लिए कैंडी ड्रॉप्स नहीं हैं, ' मैं बहुत उदास हूँ। " लिटिल स्पिरिट रो पड़ा।

लिटिल रोर और बाकी लोगों ने कोयला बनी सीमा यू यूए को देखा। क्या वह वास्तव में कीमियागर नहीं बन सकती थी?