webnovel

remember again

综合
已完結 · 36.8K 流覽
  • 13 章
    內容
  • 評分
  • N/A
    鼎力相助
摘要

Chapter 1अनुष्का का अपने कार्यस्थल पर पहुंचना

प्रेम बड़ा ही विचित्र शब्द है ना.... प्रत्येक व्यक्ति के ह्रदय में वास है इसका। यह प्रेम जीवन में उमंग की धारा को प्रवेश कराने में बड़ा सहायक सिद्ध होता है। इस शब्द पर अनेक ऐतिहासिक और तथ्यात्मक कहानियां लिखी गई हैं।उसी प्रकार यह कहानी भी अपने आप में नई ताजगी,कई रंग और आशाएं रखती है।

तो आइए देखते हैं कहानी हर्ष और अनुष्का कि..। ये कहानी अपने आप में एक नया रंग रखती है। लंबे वक्त के बाद जीवन में आने वाले रोमांचक मोड़ का खुशनुमा अंदाज रखती है। और अपने चरमोत्कर्ष से पहले शंका और शंका समाप्त होने के बाद की खुशी रखती है।

तो आइए जानते हैं हर्ष और अनुष्का की रोमांचक कहानी के बारे में...

(प्रथम दृश्य)

इशानी और अनुष्का दोनों टैक्सी में बैठ कर कहीं जा रहीं

हैं। अनुष्का लगातार बड़बड़ाती जा रही है और इशानी उसे लगातार समझाए जा रही है.....

इशानी- अनु तु क्यों hyper हो रही है। साफ-साफ कुछ बोलती नहीं...कब से बड़बड़ाये जा रही है। ऐसा भी कोई पहाड़ नहीं टूट पड़ा सब कुछ normal है मेरी मां।

अनुष्का-देख आज मैं ना अपने वर्क पैलेस पर पहली बार जा रही हूं। तुझे पता है इशु.. मैंने बचपन से एक painting artist बनने का सपना देखा है। और वह सपना जब आज पूरा होने जा रहा है तो मैं कैसे परेशान ना होंऊ....!

इशानी- अरे यार तो इसमें परेशान होने वाली क्या बात है ?तुझे तो खुश होना चाहिए कि मेरा सपना पूरा होने जा रहा है... पर ना.. तू पागल है।

और इस तरह पूरे रास्ते अनुष्का और इशानी आपस में बातें करते हुए आए और पहुंच गए उस जगह पर जहां अनुष्का को उसका कैरियर शुरू करने का मौका मिला था। ईशानी अनुष्का के लिए एक मदद करने वाली साथी के रूप में उसके साथ आई थी। दूसरे शब्दों में कहें तो इशानी अनुष्का की assistant थी। इस प्रोजेक्ट में ईशानी अनुष्का के अधीन काम करेगी.. यही तय हुआ था। हालांकि वे दोनों एक दूसरे को बहुत पहले से जानती थी। और उन में गहरी दोस्ती थी क्योंकि उन्होंने कॉलेज साथ किया था।

अब वे दोनों एक महल जैसी दिखने वाली बड़ी सी हवेली के सामने खड़ी थी। ईशानी ने देखा की इस हवेली को देखकर अनुष्का खो गई है। उसने अनुष्का को झटके से उसके सपने से बाहर निकाला.....

इशानी- अब चलो भी अंदर.....!

你也許也喜歡

द ब्यूटीफुल वाइफ ऑफ़ द व्हिरलविन्ड मैरिज

धनवान, ताकतवर और सुंदर, गु जिंग्ज पूरे देश में सर्वोत्तम है। हर लड़का उसकी तरह बनना चाहता है और हर लड़की उसके साथ रहना चाहती है। वो पूरी तरह से संपन्न हैं... सिवाय इसके कि उसका एक छोटा सा रहस्य है, जो उसे किसी भी महिला के करीब जाने से रोकता है - आभासी नपुंसकता। फिर, एक सुबह वो अपने आपको एक अजनबी लड़की के साथ बिस्तर पर पाता है। उसके बाद, उसे इस लिन चे नाम की एक उज्जड़ और असभ्य लड़की से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लिन चे एक साधारण लड़की है, जिसका एकमात्र उद्देश्य एक सफल अभिनेत्री बनना है। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया, और उसे अपना भरण-पोषण खुद करने क लिए मजबूर किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एक योजना बनाती है । लेकिन उसकी योजना विफल हो जाती है, और उसे इस बेरूखे और बिना दिल के गु जिंग्ज से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, उसे अब उच्च समाज में अपनी जगह बनानी होगी, जहां ईर्ष्या करने वाली महिलाएं और षड़यंत्रकारी लोग उसके आसपास होंगे - सब उसके नए करियर को तबाह करना चाहते हैं। एक छत के नीचे दो अजनबी, शुरू में ही, वे तय करते हैं कि एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे, लेकिन जब भी लिन चे किसी भी तरह की परेशानी में होती है, गु जिंग्ज हमेशा वहां किसी भी तरह से पहुंच ही जाता है। धीरे-धीरे और अनजाने में, लिन चे को उसके बिना, अपने भविष्य की कल्पना करना मुश्किल लगने लगता है। क्या उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या क्या उनकी शादी सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट ही बनकर रह जाएगी?

Mu Yiyi · 综合
4.7
136 Chs

鼎力相助