webnovel

ये कहां से आ गयी?

編輯: Providentia Translations

यहां तक ​​कि यी जियाओ खुद कभी छोटे मालिक के मैंशन में नहीं गया था और अचानक छोटे मालिक एक लड़की को ले आए थे? उसे किसी कीमत पर विश्वास नहीं था।

जब वो अफवाहों के पीछे की सच्चाई की तलाश कर रहा था, तभी उसके छोटे मालिक एक महिला के साथ हवेली से निकले। यी जियाओ ने उन्हें देखा, उसका मुंह खुला रह गया। हे भगवान! क्या ये सच है?

छोटे मालिक वास्तव में एक लड़की के साथ हैं ... रूको...

ये लड़की इतनी परिचित क्यों दिखती है?

जू जियान?

क्या जू जियान है?

छोटे मालिक के साथ जो हुआ था, उसके कारण, यी जियाओ जू जियान और जू परिवार की पृष्ठभूमि से पूरी तरह से अवगत था।

जू जियान को पहचानने के लिए यी जियाओ को बस एक झलक पर्याप्त थी। वो आवक था। वो कहां से आई?

यहां तक ​​कि पूरे जेएस कारपोरेशन की शक्ति के साथ, छोटे मालिक उसे ढूंढ नहीं पाए।

पांच सालों तक!

ऐसा क्या हुआ होगा, कि वो खुद उनके पास आएगी?

क्या वो सचमुच चोर है...?

ये देखते हुए कि हुओ युनशेन और जू जियान कार की ओर चल रहे थे, यी जियाओ ने जल्दी से बाहर निकल कर उनका अभिवादन किया।

"छोटे मालिक।"

"यी जियाओ, कृपया मिस जू को घर भेजें।"

वो वास्तव में जू जियान है। भगवान का शुक्र है कि छोटे मालिक ने आखिरकार उसे पा लिया ...

"आपकी सेवा में," यी जियाओ ने कहा और जू जियान के लिए दरवाजा खोल दिया।

यी जियाओ छोटे मालिक पर नजर डाली। आखिरकार, उसके चेहरे का ठंडापन चला गया था। ये वसंत के पहले क्षणों की तरह था।

हा ... अंत में, एक नया अध्याय शुरू हो गया है।

जू जियान ने अनुरोध किया कि यी जियाओ उसे लानमेई तक ले जाए।

जू जियान के फेंग जियाओंचेंग के घर पहुंचने पर, जैसे ही उसने प्रवेश किया उसकी प्यारी छोटी लड़की से जल्दी उसके पैरों से लिपट गई।

"शी बेबी! आप कहां थीं? मैं बहुत चिंतित थी? क्या किसी बुरे आदमी ने आपको पकड़ लिया था? क्या किसी ने आपको धमकाया?"

अपने छोटे से सिर को थोड़ा उठाकर, यिंग बाओ ने जू जियान से खूब सवाल पूछे, स्पष्ट था, वो चिंतित थी।

जू जियान ने यिंग बाओ को उठाया और उसको प्यार से चूमा।

"नहीं। शी बेबी दुनिया में सबसे मजबूत है। कोई भी मुझे धमकाने की हिम्मत नहीं कर सकता।"

यिंग बाओ ने अपनी मां की गर्दन को कसकर गले लगा लिया। "फिर आप कल रात कहां थीं? आप इतनी देर से वापस क्यों आईं?"

"इर्र्र ..." जू जियान हकलाने लगी, वो ये समझाने में असमर्थ थी कि वो बाओ के पिता के साथ रह के आ रही थी। "मैं कल रात एक बहुत बड़े निर्देशक के साथ एक पटकथा पर चर्चा कर रही थी।"

जैसे ही जू जियान ने उस वाक्य को समाप्त किया, फेंग जियाओचेंग ने दूसरे कमरे से प्रवेश किया।

"कोई भी इन दिनों पूर्व तैयारी के बिना स्क्रिप्ट पर चर्चा नहीं करेगा, तुम जानती हो? बच्ची पूरी रात तुम्हारे बारे में चिंतित थी, और यहां तुम उससे झूठ बोल रही हो! तुम्हें एक बच्चे से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। पता है न?"

"मैं ... मैं उससे झूठ नहीं बोल रही हूं!"

जू जियान ने फेंग जियाओचेंग को देखा, और उसका साथ देने का इशारा किया।

मैं उसकी भलाई के लिए झूठ बोल रही हूं, ठीक है?

फेंग जियाओचेंग ने इस मूक संकेत को अनदेखा कर दिया, यिंग बाओ को उससे ले लिया।

"चेरी बेबी, ऑरेंज मासी आपको कुछ बताने वाली है। शी बेबी कल रात एक पटकथा पर चर्चा करने के लिए नहीं गई थी। वो वास्तव में बुरे लोगों से लड़ रही थी। एक असली सुपर हीरो की तरह!"

जू जियान आवक और अनिश्चित थी और फेंग जियाओचेंग को देख रही थी।

बहन, क्या तुम्हें यकीन है कि इस तरह झूठ बोलना अच्छा है? क्या तुमने मुझे नहीं सिखाया कि झूठ नहीं बोलना चाहिए... और अब तुम खुद कपोल कल्पनाएं बना रही हो...

क्यूट छोटी लड़की ने फैंग जियाओचेंग की बात पर भरोसा कर लिया। "फिर, क्या उसने उन्हें हरा दिया?"

"बेशक हरा दिया। सभी बुरे लोगों को शी बेबी ने बुरी तरह से पीटा।"

फैंग जियाओचेंग सीरियस थी।

ये सुनने के बाद, यिंग बाओ ने अपने नन्हे हाथों से ताली बजाते हुए मां को नए सम्मान के साथ देखा।

"अद्भुत! अद्भुत! शी बेबी इतनी मजबूत है! ओह, मैं बहुत खुश हूं!"

जू जियान की तारीफ करने के बाद, प्यारी छोटी लड़की ने उसे जोर से चूम लिया।

"..."

下一章