webnovel

कोई तो होगा जिससे तुम्हे डर लगता हो

編輯: Providentia Translations

लियू आनन ने जो किया था वह बहुत गंभीर नहीं था, लेकिन गंभीर था। लोगों ने जो वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था, वह जल्द ही वायरल हो गया। इसका बस एक ही रास्ता था, सु कियानसी, जो पीड़ित थी उससे पुछा जाये कि उसे क्या कहना है। सु कियानसी जिसे तांग मेंगिंग जानती थी, ली सिचेंग के बचपन के दोस्त तांग मेंगिंग की चापलूसी करने की कोशिश करती रहती थी। हालांकि, पिछले दिन उससे निपटने के बाद, तांग मेंगिंग ने महसूस किया कि सु कियानसी थोड़ी अलग हो गयी थी। तांग मेंगिंग का मानना ​​था कि सु कियानसी कैफे में नहीं आएगी।

दरअसल, कैफे में बीस मिनट के इंतजार के बाद, तांग मेंगिंग ने अभी तक सु कियानसी को नहीं देखा था। उसने फिर से डायल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।तांग मेंगिंग पागल हो गयी, लेकिन फिर खुद को शांत किया और अपने संपर्कों की जांच की।

यदि तुम मुझसे नहीं डरती हो, तो कोई तो ऐसा व्यक्ति होगा जिससे तुम डरोगी ।

सु कियानसी ली सिचेंग के घर गई, नौकरों को उसके लिए एक और कमरा तैयार करने के लिए कहा और अपना सारा सामान मुख्य बेडरूम के सामने बने गेस्ट बेडरूम में ले गई। वह सब करने के बाद, एक घंटे से अधिक समय बीत चुका था। सु कियानसी ने फोन उठाया और पाया कि दो मिस्ड कॉल थे। एक ली परिवार के पुराने घर से था। उसने वापस डायल किया, और इसका जवाब श्रीमती ली ने दिया।

"मां।"

"मैंने सुना है कि तुम तांग मेंगिंग की चचेरी बहन पर मुकदमा करने जा रही हो?"

सु कियानसी चकित थी। "आप कैसे जानती हो?"

"ऐसा मत करो।" मिसेज ली की आवाज बहुत सख्त थी। "तांग परिवार कई सालों से हमारे अच्छे दोस्त है, जिसे मैं तुम्हें बर्बाद नहीं करने दे सकती। इसे तुरंत बंद करो।"

अनिच्छुक महसूस करते हुए, सु कियानसी को उसकी सास की कही गई बातों को मानना ​​पड़ा। "ठीक है।" फ़ोन रखते हुए, सु कियानसी ने अनिच्छा महसूस की। उसने एक वेबपेज खोला और पाया कि "लियू आनन ड्रामा" हॉट टॉपिक रैंकिंग में नीचे उतरा था। वायरल वीडियो और पोस्ट को हटा दिया गया था और ये लगातार घटता जा रहा था। इंटरनेट पर अनगिनत प्रभावित थे।

ऐसा लगता था कि तांग मेंगिंग ने पहले ही एक चाल चली थी। उसने पहले श्रीमती ली को इसके बारे में बताया, और फिर स्थिति को ऑनलाइन प्रबंधित किया। 

दोनों विधियों का उपयोग करते हुए, तांग लियू को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रही थी। बेशक, सु कियानसी लियू आनन को इसके लिए जेल नहीं भेज सकती थी। हालाँकि, उसे कुछ उधार जमा करने होंगे। सु कियानसी ने एक चैटिंग टूल पर क्लिक किया जो उसने कुछ समय से उपयोग नहीं किया था, अपने उच्च विद्यालय के दोस्तों के समूह चैट में प्रवेश किया, और जल्दी से एक नाम पाया।

लू यिहान।

जूनियर हाई स्कूल और हाई स्कूल में उसका सहपाठी, एक पुरुष मित्र जिसने कंप्यूटर को अपनी गर्लफ्रेंड माना। चूंकि वह सु परिवार द्वारा ले जाई गयी थी, इसलिए उन्होंने कभी एक-दूसरे से संपर्क नहीं किया। सु कियानसी ने याद किया कि अपने पिछले जीवनकाल में, लू यिहान ने अगले वर्षों में जल्दी ही गति प्राप्त कर ली और किंग्सटाउन में आईटी उद्योग के नेता बन गए। हालाँकि, वह एक क्रोधी पत्नी बन गई थी और उसके पीछे रह गई थी।

अगर उसे सही तरीके से याद है, तो यह क्षण उसके करियर का सबसे कठिन समय था। यह कॉलेज में उनका जूनियर वर्ष था। जब हर कोई इंटर्नशिप कर रहा था, लू यिहान ने पहले से ही अपने कुछ दोस्तों के साथ अपना व्यवसाय शुरू कर दिया था। यह समय था कि उन्हें पैसे की सबसे ज्यादा जरूरत थी। और सु कियानसी के पास पैसे के अलावा कुछ नहीं था। सु कियानसी ने उसके साथ एक चैट शुरू की और सीधे टाइप किया, " एक सौ हज़ार। मेरे लिए किसी के सभी रहस्यो को खोद निकालो ।"

जैसा कि कोई हो जिसने अपने कंप्यूटर से लगभग शादी कर ली है, लू यिहान ने तुरंत जवाब दिया, "आपके पास पैसा है?"

सु कियानसी ने टाइप किया, "आपका अकाउंट?"

लू यिहान ने अपने अकाउंट की जानकारी का एक स्क्रीनशॉट भेजा।

यदि कोई दोस्त जिसने आपसे लंबे समय तक बात नहीं की थी, वो अचानक आपको सौ हजार देने को कहे तो क्या होगा?

लू यिहान ने अपने पहने हुए फ्रैमेलेस ग्लास को ऊपर कर दिया, अपने खाते की जानकारी भेज दी, और एक गिलास पानी लेने चला गया।

डिंग!

एक टेक्स्ट प्राप्त करते हुए, लू यिहान कंप्यूटर पर वापस चला गया और अपना फोन अनलॉक करते हुए अपना पानी पिया। अचानक, मुंह में भरा पानी स्क्रीन पर छिड़क गया।

下一章