webnovel
avatar

यह एक परीक्षा Novels & Books - WebNovel

Novels191

Popular
  • altalt

    माय यूथ बिगेन विद हिम

    सात साल पहले, उनके ब्रेकअप के बाद, वह बिना किसी को बताए अचानक गायब हो गया। अब, उसकी शादी की पूर्व संध्या पर वह फिर से वापस आ जाता है, और उसे खुद से शादी करने के लिए मजबूर करने का कोई उपाय नहीं छोड़ता... विवाह के प्रमाण पत्र के साथ, वह निर्दयतापूर्वक उसे अपनी तरफ बांध लेता है। वहाँ से, इस "सिंड्रेला"की एक व्यापारिक साम्राज्य के उत्तराधिकारी की पत्नी के रूप में यात्रा शुरू होती है ... श्रीमती हुओ - शांत, कैंची-सी जबान, और विचित्र बुद्धिमता। श्रीमान किन - पत्नी की खातिर करने वाला और उनकी बेटी का "दास"। इस मनोहर प्रेम कहानी पर हमारे साथ सम्मोहित होने के लिए आपका स्वागत है। अनुवादक का नोट: संभवतः मेरी पढ़ी गई सबसे अच्छी कहानियों में से एक है।मुझे आशा है कि आपको भी इसे पड़ने में आनद आएगा।

    बेबी पिग्गी · General
    Not enough ratings
  • altalt

    वेलेरियन एम्पायर

    "लेकिन वह एक अच्छा आदमी है," उस लड़की के शब्द सुनकर उसकी आँखें तन गयीं। उसने चेतावनी दी, "और मैं, एक बुरा आदमी हो सकता हूं। जब तक तुम मेरी छत्र छाया में हो, मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी सारी बात मानोगी और वैसा ही करोगी जैसा मैं कहूंगा। किसी भी आदमी को तुम्हें चूमने की आज्ञा नहीं है , कैथरीन! मैं नहीं चाहता कि पहले की तरह तुम किन्हीं गलत हाथों में पड़ जाओ, इसलिए मेरी बात मानो।" "मैं तुम्हारी नहीं हूँ जो तुम्हारी हर बात सुनू," वह फफक कर रो पड़ी और उस शाम दूसरी बार उसने अपने चेहरे पर शर्मिंदगी को महसूस किया, "मेरा मतलब है कि आप ऐसा नहीं ... " "जिद्दी" उसने बड़बड़ाते हुए अपने हाथ से उसकी कमर को अपनी तरफ खींचा और धीरे से कहा, "क्या तुम मेरी बनना चाहती हो?" वर्ष 1834 एक भयानक समय जब छायांकित जीव शांतिपूर्ण मानव भूमि पर रहते थे। वह समय जब साम्राज्यों पर मानव की साजिश, विश्वासघात और घृणा का शासन था, लेकिन वे इस बात से अनजान थे कि वे सिर्फ कठपुतली थे। इसके पीछे वास्तव में जो कठपुतली चलाने वाले थे, वो छायांकित जीव थे, जिनके पास कुछ भी कुचलने की शक्ति थी। क्या होता है जब एक छोटी सी लड़की एक शुद्ध खून के लॉर्ड की आँखों में आ जाती है ? क्या वह राजनीतिक मामलों के बीच जीवित रह पाएगी? इसमें एक सुंदर लार्ड शामिल हैं और उस भूत को नहीं भूल सकते जिसने उसका घर तक पीछा किया था!!

    ash_knight17 · General
    Not enough ratings
  • altalt

    मिस्टर सीईओ , स्पॉइल मी १०० परसेंट !

    तलाक के कागज के एक टुकड़े ने शिया जिंगे को बेबस कर दिया था। हालांकि, एक कार दुर्घटना के बाद शिया जिंगे एक पेशेवर हैकर में बदल गई, जिसके पास इतना पैसा था, जिसे वो कभी पूरा खर्च भी नहीं कर सकती थी। "उन सभी के लिए जिन्होंने मेरा अनादर किया, मुझे परेशान किया और मुझपर हंसे, कृपा सभी लाइन में आए, मैं आप सबको दिखती हूं कि चेहरे पर थप्पड़ मारने का क्या मतलब है!" "रूको रूको रूको। वहां पर वह आदमी, मेरा पूर्व पति जिसके साथ मेरा कोई संबंध नहीं है, लाइन मत काटो।" "क्या, आप इन लोगों का सामना करने में मेरी मदद करना चाहते हैं?" "इतना ही नहीं, मैं सबसे पहले स्वयं को थप्पड़ मारूंगा!" अरबों डॉलर वाले सुंदर आदमी ने बिना रूके अपने चेहरे पर थप्पड़ मारने के लिए अपनी खुद की हथेली उठाई! ये एक लड़की की शक्ति की कहानी है, इस में धोखा नहीं है, गलतफहमी है। इस कहानी में अप्रत्याशित घटनाओं की उम्मीद करें, और इसे साधारण रोमांस न समझें।

    द कोर्टेसन 'स स्माइल · Urban
    Not enough ratings
  • altalt

    नेशनल स्कूल प्रिंस इस अ गर्ल

    फ़ू जीऊ देखने से हाई स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी आम लड़के की तरह दिखता है। लेकिन वास्तव में, वो एक हैकर है, जिसे ज़ेड के नाम से जाना जाता है जो कि वैकल्पिक दुनिया से जुड़ी है। वो बेहद बदमाश तरीकों से सबको ध्वस्त करने के काबलियत रखती (रखती! जी हाँ, रखती) है। फ़ू जीऊ एक लड़की है। एक लड़का जो पुनर्जन्म के बाद एक लड़की के शरीर में पैदा हुआ लेकिन वो खुदको एक लड़के रूप में पेश करने के लिए मजबूर है, वो खेल की दुनिया पर राज करती है, न्याय के लिए लड़ती है, और अपने सहज आकर्षण के साथ आसपास की सभी लड़कियों पर जादू कर देती है। फिर भी, उसकी छेड़खानी करने की आदत के कारण अमीर और सर्वशक्तिमान किन और उसके क़रीबी लोगों को वो समलैंगिक (गे) प्रतीत होती है। जैसे जैसे समय बीतता है। सर्वशक्तिमान उसे अपना प्रेमी...(या फिर प्रेमिका??) के रूप में देखने लगता है। क्या वो भी उसके लिए समलैंगिक बन गया है? खुद समलैंगिक न होते हुए भी किसी को समलैंगिक बना देना... अपने आप से लगातार कशमकश में जूझते रहना... बहुत पेचीदा होते हुए भी बेशक यह सब बहुत रोमांचक भी है! फ़ू जीऊ ने कहा, “सर्वशक्तिमान किन, क्या तुम्हारी कोई प्रेमिका है?” किन मो ने अपना लैपटॉप नीचे रखा।“नहीं।” फ़ू जीऊ ने अपनी आवाज़ नीचे करके, लापरवाही से उसे छेड़ते हुए कहा, “अब है, मैं।” यह सुनते ही, किन मो उस पर रोबदार ढंग से झपटा। फ़ू जियू ने हैरान हो कर पूछा , “रुको, क्या कर रहे हो?” किन मो ने जवाब दिया, “प्रेमी होने का हक जता रहा हूँ”।

    वररिंग यंग सेवन · General
    Not enough ratings
  • altalt

    प्राइसलेस् बेबी'स सुपर डैडी

    वह मनोरंजन का राजा है जो सब कुछ संभालता है। वर्षों से सिंगल (अविवाहित) है, और उसका किसी के साथ कोई चक्कर नहीं है। एक दिन, एक महिला और एक लड़की ने उसके जीवन को उलट-पलट कर दिया। छोटी सी, प्यारी लड़की ने उसे रोका, जाने नहीं दिया। "सुंदर अंकल, आप मुझे मेरे डैडी की तरह दिखते हैं, जिन्हें मैं कई सालों पहले खो चुकी हूं !" हुओ युनशेन उदास लग रहा था। "मैं? डैडी?" छोटी प्यारी लड़की ने गर्व से अपनी मम्मी को खींच के बुलाया, "मम्मी, मुझे आपके लिए लम्बे समय तक खिलाने पिलाने के लिए इंसान मिल गया है, सुंदर और भोला।" जू जियान उस मनोहर आदमी को देखकर मुस्कराई। पांच साल पहले की दुर्घटना को याद करते हुए युनशेन का चेहरा गुस्से से लाल हो गया। "तुमने मेरा डीएनए चोरी करने की हिम्मत कैसे की?" वह हंसी। "चोरी नहीं की, बस उधार लिया था!" आदमी ने उसे अपनी बाहों में लिया और खतरनाक स्वर में चेतावनी दी, "सुनो! जो मेरा है क्या मुझे ब्याज सहित वापस नहीं मिलना चाहिए ?" वह अपने पैर की उंगलियों पर खड़ी होकर बोली, "हां ज़रूर , दूसरे बच्चे के बारे में क्या ख्याल है?"

    बैन चेंग फैन शुए · Urban
    Not enough ratings
  • altalt

    द ब्यूटीफुल वाइफ ऑफ़ द व्हिरलविन्ड मैरिज

    धनवान, ताकतवर और सुंदर, गु जिंग्ज पूरे देश में सर्वोत्तम है। हर लड़का उसकी तरह बनना चाहता है और हर लड़की उसके साथ रहना चाहती है। वो पूरी तरह से संपन्न हैं... सिवाय इसके कि उसका एक छोटा सा रहस्य है, जो उसे किसी भी महिला के करीब जाने से रोकता है - आभासी नपुंसकता। फिर, एक सुबह वो अपने आपको एक अजनबी लड़की के साथ बिस्तर पर पाता है। उसके बाद, उसे इस लिन चे नाम की एक उज्जड़ और असभ्य लड़की से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लिन चे एक साधारण लड़की है, जिसका एकमात्र उद्देश्य एक सफल अभिनेत्री बनना है। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया, और उसे अपना भरण-पोषण खुद करने क लिए मजबूर किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एक योजना बनाती है । लेकिन उसकी योजना विफल हो जाती है, और उसे इस बेरूखे और बिना दिल के गु जिंग्ज से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, उसे अब उच्च समाज में अपनी जगह बनानी होगी, जहां ईर्ष्या करने वाली महिलाएं और षड़यंत्रकारी लोग उसके आसपास होंगे - सब उसके नए करियर को तबाह करना चाहते हैं। एक छत के नीचे दो अजनबी, शुरू में ही, वे तय करते हैं कि एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे, लेकिन जब भी लिन चे किसी भी तरह की परेशानी में होती है, गु जिंग्ज हमेशा वहां किसी भी तरह से पहुंच ही जाता है। धीरे-धीरे और अनजाने में, लिन चे को उसके बिना, अपने भविष्य की कल्पना करना मुश्किल लगने लगता है। क्या उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या क्या उनकी शादी सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट ही बनकर रह जाएगी?

    बाथ रोबे · General
    Not enough ratings
  • altalt

    ट्रायल मैरिज हस्बैंड : नीड टू वर्क हार्ड

    उनकी शादी से एक रात पहले, उसका मंगेतर अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया। निराशा हो कर, उसने सिविल अफेयर्स के ऑफिस के सामने खड़े आदमी को पकड़ लिया, "प्रेसिडेंट मो, आपकी दुल्हन नहीं आई है और मेरा दूल्हा भाग गया है ... मेरा सुझाव है कि हम शादी कर लें?" शादी से पहले, लड़की ने कहा, "अगर हम इक्कठे एक बिस्तर पर सोते हैं, तो भी हमारे बीच कुछ नहीं होगा!" शादी के बाद लड़के ने कहा, "अगर हम कोशिश नहीं करेंगे, तो हमें कैसे पता चलेगा?"

    पैशन हनी · Urban
    4.6
  • altalt

    ट्रू मार्शल वर्ल्ड

    33 आसमानों के मानव सम्राट, लिन मिंग, और उनके प्रतिद्वंद्वी, पाताल के दानव राजा, अपने सबसे मजबूत विशेषज्ञों के साथ, एक अंतिम लड़ाई में उलझे हुए थे। अंत में, मानव सम्राट ने पाताल जगत को नष्ट कर दिया और पाताल के दानव राजा को मार डाला। तब तक, एक ईश्वरीय शिल्प कृति, रहस्यमय बैंगनी कार्ड, बहुत लंबे समय से अंतरिक्ष समय के भंवर में, लिन मिंग के एक प्रियजन के साथ, अनंत स्पेस-टाइम के बीच से सुरंग बना कर गायब हो गया। विशाल जंगल में, जहाँ मार्शल आर्ट अभी भी अपनी शैशव अवस्था में धीरे-धीरे पनप रही थी, कई बेजोड़ मास्टर्स ने मार्शल आर्ट की दुनिया में अपना रास्ता खोजने की कोशिश शुरू कर दी थी। आधुनिक पृथ्वी से यी यून नामक एक युवा वयस्क अनजाने में ऐसी दुनिया में पहुँच जाता है और अज्ञात मूल के बैंगनी कार्ड के साथ अपनी यात्रा शुरू करता है। यह एक शानदार, लेकिन अभी तक अज्ञात, सच्ची मार्शल दुनिया है! ट्रू मर्शिअल एक सामान्य युवा व्यक्ति और उसके कारनामों की अद्भुत कहानी है !!

    कोकूनेड काऊ · Eastern
    Not enough ratings
  • altalt

    डूम्सडे वंडरलैंड

    लिन संजिउ आधुनिक समाज में एक सामान्य लड़की है। हर कोई उसके सुंदर, कोमल और अमीर प्रेमी की प्रशंसा करता है। हालांकि, लिन संजिउ इस "उत्तम" बॉयफ्रेंड से थोड़ा डरती है। उसे हमेशा लगता रहा कि उसका प्रेमी उसे ऐसे देखता है जैसे वह माँस का स्वादिष्ट टुकड़ा हो ... यह परिवर्तन उस रात हुआ। संजिउ का अपने प्रेमी के साथ झगड़ा हो गया और उसने आखिरकार अपने असली रंग दिखा ही दिया। दरसल, उसका प्रेमी एक सर्वनाशक दुनिया का प्राणी था। उसमें कुछ विशेष शक्तियां थीं और वो खुद को विकसित करने के लिए संजिउ को खाना चाहता था।लेकिन उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा जब वो खुद संजिउ के हाथों से मारा गया। हालाँकि संजिउ की परेशानियाँ उसके मृत प्रेमी के साथ समाप्त नहीं होती हैं। वास्तव में, वह जिस दुनिया में रहती है वह असामान्य बदलावों से गुजरना शुरू कर रही है। यह दुनिया अब एक चिलचिलाती गर्म नरक में बदल रही है ...

    एन हेल्लेर · Horror
    Not enough ratings
  • altalt

    यंग मास्टर मो, आर यू डन किसिंग?

    नया जन्म लेने के बाद वह अपने अत्यंत सुन्दर पति को नज़र भरकर देखती है और सोचती है कि क्या पिछले जन्म में उसका दिमाग बिलकुल ख़राब हो गया था - उसने खुद अपने पति से तलाक माँगा था, एक बार नहीं बार बार! उसकी पिछली ज़िंदगी में उसके रिश्तेदारों ने उसे धोखा दिया और उसकी दुखद मौत का कारण बने| दूसरी बार जीवन जीने के इस अवसर को मिलने के बाद वह अपने पति को बहुत प्यार देगी, हर तरह से| वह कसम कहती है की इस बार वह उन सब रिश्तेदारों से और खासकर उस औरत से बदला लेगी जिसने अपने मासूम चेहरे के पीछे उसके लिए जाल बुना था| वह अपनी ख़ुशी खुद हासिल करेगी| यह एक सुन्दर, प्यारी, लुभावनी सी प्रेम कथा है जिसमें एक बुद्धिमान महिला और आदर्श पुरुष नायक-नायिका के रूप में दर्शाए गए हैं|

    किंगकिंग हु लाफ्स · Urban
    Not enough ratings
  • altalt

    एक प्रतिभा का पुन: जन्म। निर्माता/विनाशक

    Ram_Bhagat_7306 · Fantasy
    Not enough ratings
  • altalt

    "इन्सेनली पैम्पर्ड वाइफ : डिवाइन डॉक्टर फिफ्थ यंग मिस "

    वो एक सम्मानित जनरल के घर की पाँचवी यंग मिस थी, पर उसे बेकार कचरे से ज़्यादा कुछ नहीं समझा जाता था। स्वभाव से स्वच्छंद और इश्कबाज़, एक दिन वो जिस आदमी का पीछा कर रही थी, उसी के आदमियों द्वारा मार दी गई। वो एक प्रतिभावान लड़की थी जिस पर स्वर्ग के मालिक की असीम कृपा थी। लेकिन एक षडयंत्र के चलते उसकी मृत्यु हो गयी और उसके सारे वंशज भी मार दिए गए।उसने खून के बदले में खून की कसम खायी। जिस दिन उस प्रतिभावान लड़की ने अनजाने में उस बेकार लड़की के शरीर में प्रवेश किया और अपनी आँखें खोलीं, उस कचरे जैसी लड़की की किस्मत पूरी तरह से बदल गई!! क्या अमृत का संशोधन और हथियारों को पिघलाना इतना मुश्किल था? उसके लिए यह बाएं हाथ का खेल था। क्या जानवरों के संचालक दुर्लभ थे? उसने बड़ी आसानी से सम्राट जानवरों के संचालक का खिताब पा लिया! ज़बरदस्ती करवाई गई शादियाँ? क्या पुरुष इसलिए अभिमानी हो रहे थे क्योंकि वो अच्छे दिखते थे? वो अपना हाथ आगे बढ़ती है और बड़ी शातिरना ढंग से हसीन दिखने वाले पुरुषों को अपनी तरफ खींच लेती है। कुटिल नज़र, हल्की सी चमकती हुई हलचल, और वो आदमी अगले ही पल वहाँ से गायब हो जाता है। उसने पीछे मुड़ कर देखा, उसकी कुटिल मुस्कान बहुत कातिलाना है। “हमें अपनी बातचीत जारी रखनी चाहिए, क्यों न हमारा एक बच्चा हो”! प्रस्तुत है एक बेहद रोचक कहानी जो कि देहांतरण पर आधारित है और जिसके किरदार बहुत मज़ेदार हैं जो आपको गुदगुदा देंगे।

    शान गामु · Fantasy
    Not enough ratings
  • altalt

    रीइन्कानेशॅन ऑफ़ द स्ट्रॉन्गेस्ट स्वोर्ड गॉड

    एक नई शुरुआत करते हुए, अपने नसीब को काबू में लाने के लिए, उसने फिर से, "जीवंत खेल प्रणाली"(लिविंग गेम) में कदम रखा। पर इस बार, उस पर किसी दूसरे का नियंत्रण नहीं होगा। 200 लेवल का तलवारबाज महारथी, वह इस बार और भी ऊंचाई को छूना चाहता है। दौलत कमाने के तरीके! कालकोठरी को जीतने के पैंतरे! और वो विस्मयकारी क्वेस्ट! हथियार गिरने की जगह! अनदेखी युद्ध तकनीक! यहां तक की, छुपे हुए बीटा टेस्टर्स भी उन राज़ को नहीं जानते थे, जोकि उसके दिल में दफन थे। बड़े पैमाने पर युद्ध , जीवन की उन्नति, भगवान के द्वार पर दस्तक, और तलवारों का सबसे उच्च कोटी का प्रदर्शन, एक दिग्गज की तलवार की भगवान बनने की शुरुआत।

    लकी ओल्ड कैट · Games
    Not enough ratings
  • altalt

    हेलो मिस्टर मेजर जनरल

    गु नियानजी को इस बात का बिलकुल अंदाज़ा नहीं था कि वो किस तरह इस अभिमानी पर बेहद आकर्षक मेजर जनरल को अपने प्यार में दीवाना बना सके। उसकी आँखें गहरी और गंभीर थीं.... “मुझे लुभाओ। अगर तुम यह करने की काबिलियत रखती हो तो, मैं तुम्हारा हूँ”। गु नियांजी: “!!!” चेतावनी: जो कहानी आप पढ़ने जा रहे हैं उसमें गैर-सहमती वाली हरकतों, मानसिक उत्पीड़न वाले रिश्तों और महिलाओं के उत्पीड़न जैसे विषयों के बारे में बात की गई है। पाठकों को सावधानी से पढ़ने की राय दी जाती है।

    हान वूजी · Urban
    Not enough ratings
  • altalt

    प्रोडिजियस्ली अमेजिंग वेअपनस्मिथ

    जब कचरे समान माना जाने वाला व्यक्ति अचानक बुद्धिमान माना जाने लगे तो इस एक शब्द में कहा जाएगा - भयंकर| इसी को दो शब्दों में कहा जाएगा - दो मुँहा| यदि तीन शब्दों में कहना हो तो - स्वर्ग का अवहेलक | वह शस्त्रीकरण की सबसे महत्वपूर्ण गुरु थी| एक वंश से गुज़रते हुए वह एक ऐसी युवती बन गई थी जिसे लोगों द्वारा जिल्लत और अपमान मिला| प्राचीन जानवर? कितना अपमानजनक था यह ...या तो वह एक आज्ञाकारी पालतू जानवर की तरह व्यवहार करे या फिर उसे क़त्ल कर दिया जाए| नवे स्तर की प्रतिभा...हजारों सालों में एकाध बार किसी में झलकने वाली दुर्लभ प्रतिभा...उसका जन्म देवी प्रतिभा के साथ हुआ था जो सारे बुद्धिमानों को मात देती थी| शस्त्रीकरण की सर्वोच्च गुरु और उसकी कोई कीमत नहीं? माफ़ कीजिए पर जो कटोरा वह अपनी बिल्लियों को खाना खिलाने के लिए इस्तेमाल किया करती थी वह भी ईश्वरीय श्रेणी का था| उसके पास ऐसी ऑंखें थीं जो हर चीज़ के आर-पार देख सकती थी, फिर भी बस एक चीज़ ऐसी थी जिसे वह आर-पार न देख सकती थी - उस को... अपनी कुटिल मुस्कान को उजागर करते हुए उस राजा ने अपना बेल्ट ढीला करते हुए कहा, "क्या? इसके आर-पार नहीं देख पा रही हो? डरो मर, जब तुम कमरे में वापस आओगी तो धीरे-धीरे सब देख पाओगी| मैं तुम्हें सिर से पाँव तक अच्छी तरह से देखने की अनुमति दूँगा| "

    शुई किंगकिंग · Fantasy
    Not enough ratings
  • altalt

    कल्टीवेशन चैट ग्रुप

    एक दिन, सांग शुहांग अचानक, कई सीनियर्स द्वारा संचालित, एक चैट ग्रुप में जुड़ जाता है। उसे इनकी बातों और विचारों से ऐसा प्रतीत होता है जैसे वे चूनी रोग से पीड़ित थे। (चुनी या चुनिब्यों जापानी बोलचाल की भाषा का शब्द है जो आमतौर पर शुरुआती किशोरावस्था का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जिसमें भव्यता का भ्रम होता है और बच्चे यह मानते हैं कि उनमें छिपा हुआ ज्ञान या रहस्य है)। उस ग्रुप के लोग एक-दूसरे को "साथी डैओस्ट" मानते हैं और सभी के अलग-अलग प्रकार के खिताब हैं जिन से वे एक दुसरे को सम्बोधित करते हैं : पालाक्ड मास्टर, केव लॉर्ड, ट्रू मोनार्क, इम्मोर्टल मास्टर आदि। यहाँ तक की उस समूह के संस्थापक का पालतू जानवर, जो घर से भाग गया था, उसे "राक्षस कुत्ता" कहा जाता है। इस ग्रुप के लोग सारा दिन गोली शोधन, प्राचीन खंडहरों की खोज, या जादूई तकनीकों और उन्हें हासिल करने तरीके और उनके बारे में अपने अनुभव एक दुसरे के साथ साझा किया करते थे। कुछ समय तक तो सांग, उस ग्रुप के सदस्यों के बीच होने वाले वार्तालाप को चुपचाप देखता रहा। उसने पाया कि यह सब कुछ जैसा दिखता था, असल में ऐसा था नहीं। फिर एक दिन उसने ग्रुप पर पढ़ा कि एक सुंदर लड़की, पहली बार, उसके ही शहर में आ रही थी, और शायद उसे मदद की जरूरत पड़ सकती थी। अब वह मूक दर्शक कैसे बना रह सकता था???

    लेजेंड ऑफ़ द पालादिन · Urban
    Not enough ratings
  • altalt

    ब्रिंगिंग द नेशंस हस्बैंड होम

    क्यूओ एनहाओ और लू जिनियन ने चुपके से तेरह साल तक एक-दूसरे की चाहत और इंतजार किया। अब जब उनके एक-साथ होने की संभावना दिख रही थी, भले ही परिस्थितियां स्थिर न हो, लेकिन वो अब अपने मन की इच्छाओं से इनकार नहीं कर सकते थे। झूठे विवाह में फंसने के बाद, क्यूओ एनहाओ ने बड़ी ही सावधानी से रूखे और शांत लू जिनियन की ओर बढ़ना शुरू किया, लेकिन सालों तक गहरी गलतफहमियों और करीबी मौकों को खोने के बाद, यह आखरी मौका इतनी आसानी से कैसे मिलेगा? नेशन हसबैंड एक कोरियन शब्द है, जो ऐसे व्यक्ति के इस्तेमाल किया जाता है, जो जनता की नजरों में अति उत्तम हो-एक आदर्श पति।

    ये फेइ ये · Urban
    Not enough ratings
  • altalt

    इट्स नॉट इजी टू बी अ मैन आफ्टर ट्रैवेलिंग टू द फ्यूचर

    एक अजीब ला-इलाज बीमारी से जूझते हुए मौत से हारने के बाद, लिंग लैन का 10000 साल बाद भविष्य में फिर से जन्म हुआ। यद्यपि उसकी इच्छा थी कि वह अपने नए स्वस्थ शरीर में एक शांतिपूर्ण और सामान्य जीवन जी सके, पर शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था ..... हालात कुछ ऐसे बने कि उसे एक लड़के के भेष में खुद को छुपाना पड़ा ताकि वह अपने मृत पिता के उच्च सैन्य लाभों को प्राप्त कर सके, लिंग लैन की वृद्धि की यात्रा चुनौतियों से भरी थी। इन सब मुश्किलों का सामना करते हुए, अपने सोलहवें जन्मदिन पर लिंग लैन के सामने इस पहेली से निकलने का सुनहरा मौका आया। पर इससे पहले कि वो शादी करने और अपनी खुद की गृहस्ती शुरू करने की आज़ादी को ढंग से संभाल पाती, उसकी किस्मत ने फिर से एक हैरतअंगेज मोड़ लिया और अगले ही पल उसे महासंघ के उच्च सैनिक लड़कों के स्कूल में डाल दिया गया। भाग्य के इन मोड़ो के सामने लिंग लैन की कोई मर्जी न चली और वो एक ऐसी राह पर चल पड़ी, जिस पर से वापस लौटना नामुमकिन था, एक बेपरवाह और अतुल्य प्रबलता की राह... जिस पर आगे क्या मिलने वाला है, खुद लिंग लैन को नहीं पता।

    मैडम रु · Sci-fi
    Not enough ratings
  • altalt

    जीनियस डॉक्टर : ब्लैक बेली मिस

    वह 24 वीं शताब्दी में एक अद्वितीय प्रतिभाशाली लड़की थी - उसे बस एक चांदी की सुई चाहिए थी और वह किसी को भी मौत के मुंह से खींच कर ला सकती थी | एक विस्फोट के बाद, वह एक अनजान दुनिया में आ गई जहाँ हर कोई उसे आदर से बुला रहा था| उस शरीर में जो लड़की पहले थी, वह कमजोर और अयोग्य थी, यहाँ तक कि उसके मंगेतर ने अपनी नई प्रेमिका के साथ आकर उसे धमकाया था ? अब जब यह उस शरीर में प्रवेश कर गयी, तो किसकी हिम्मत थी कि वह उसके आसपास ऐसी धृष्टता का व्यवहार करे? अपने हाथों में सुई के साथ वह दुनिया जीत सकती थी! वह जहाँ भी जाती ,चमत्कार उसके पीछे चलते! लेकिन एक दिन उसने एक उपद्रवी इंसान को बचाया| न जाने वह क्या सोच रही थी जब उसने उस आदमी को बचाया था? उस आदमी का चेहरा दमकता हुआ और सुन्दर था लेकिन उसकी हरकतें दुष्ट और निर्दयी थीं| वह आदमी हमेशा उसको हासिल करने के तरीके सोचता रहता| यह एक अत्यंत दिलचस्प कहानी है जिसमें थोड़ा जादू , थोड़ा रोमांस और एक छुपी रूस्तम लड़की मुख्य पात्र के रूप में है |

    नार्थ नाईट · Fantasy
    Not enough ratings
  • altalt

    रिबर्थ ऑफ़ द स्ट्रॉन्गेस्ट एम्प्रेस

    पिछले जन्म में, उसकी आत्मा को जड़ से निकाल फेंका गया था। धार्मिकता से भरे होने के बावजूद उसे अधर्मी समझा जाता रहा! अब जब वह अपनी जवानी में लौट आयी है, तो वह स्वर्ग की इच्छा के विरुद्ध जाकर अपना भाग्य खुद लिखने की करने की पूरी कोशिश करेगी। जिसने भी उसके पिछले जनम में उसका अपमान किया था, उसे अब सौ गुना अधिक भुगतना पड़ेगा! वह स्वतंत्र रूप से आने वाली पीढ़ी का चयन करती है और एक सर्वोच्च श्रेणी की आत्मा का निर्माण करती है! वह उन लोगों का नाश करती ही जो उच्च कुल में पैदा होकर भी नीच हरकत करते हैं और अपनी खोई हुई महिमा को फिर से हासिल करती है! वह दुनिया के किसी नियम से बंधी नहीं हुई है। इस बार वह अपने लिए सही रास्ता खुद बनाएगी! उस भगवान् को सभी का सम्मान मिलता है लेकिन उसका स्वभाव रुखा है और वह सबसे अलग रहना पसंद करता है। फिर भी, वह हर रात उसके पास बच्चे की मांग लेकर जाता है। "सुनो, क्या तुमने इस प्रस्ताव के बारे में सोचा है?" "क्या मैं इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर सकती हूँ?" "तुम यह चयन कर सकती हो की तुम्हे एक बच्चा चाहिए कि दो।" "आप मेरे ही पीछे क्यों पड़े हैं?" "क्योंकि तुमने मेरा दिल चुरा लिया है!"

    नार्थ नाईट · Fantasy
    Not enough ratings