webnovel

remember again

Geral
Concluído · 36.8K Modos de exibição
  • 13 Chs
    Conteúdo
  • Avaliações
  • N/A
    APOIO
Sinopse

Chapter 1अनुष्का का अपने कार्यस्थल पर पहुंचना

प्रेम बड़ा ही विचित्र शब्द है ना.... प्रत्येक व्यक्ति के ह्रदय में वास है इसका। यह प्रेम जीवन में उमंग की धारा को प्रवेश कराने में बड़ा सहायक सिद्ध होता है। इस शब्द पर अनेक ऐतिहासिक और तथ्यात्मक कहानियां लिखी गई हैं।उसी प्रकार यह कहानी भी अपने आप में नई ताजगी,कई रंग और आशाएं रखती है।

तो आइए देखते हैं कहानी हर्ष और अनुष्का कि..। ये कहानी अपने आप में एक नया रंग रखती है। लंबे वक्त के बाद जीवन में आने वाले रोमांचक मोड़ का खुशनुमा अंदाज रखती है। और अपने चरमोत्कर्ष से पहले शंका और शंका समाप्त होने के बाद की खुशी रखती है।

तो आइए जानते हैं हर्ष और अनुष्का की रोमांचक कहानी के बारे में...

(प्रथम दृश्य)

इशानी और अनुष्का दोनों टैक्सी में बैठ कर कहीं जा रहीं

हैं। अनुष्का लगातार बड़बड़ाती जा रही है और इशानी उसे लगातार समझाए जा रही है.....

इशानी- अनु तु क्यों hyper हो रही है। साफ-साफ कुछ बोलती नहीं...कब से बड़बड़ाये जा रही है। ऐसा भी कोई पहाड़ नहीं टूट पड़ा सब कुछ normal है मेरी मां।

अनुष्का-देख आज मैं ना अपने वर्क पैलेस पर पहली बार जा रही हूं। तुझे पता है इशु.. मैंने बचपन से एक painting artist बनने का सपना देखा है। और वह सपना जब आज पूरा होने जा रहा है तो मैं कैसे परेशान ना होंऊ....!

इशानी- अरे यार तो इसमें परेशान होने वाली क्या बात है ?तुझे तो खुश होना चाहिए कि मेरा सपना पूरा होने जा रहा है... पर ना.. तू पागल है।

और इस तरह पूरे रास्ते अनुष्का और इशानी आपस में बातें करते हुए आए और पहुंच गए उस जगह पर जहां अनुष्का को उसका कैरियर शुरू करने का मौका मिला था। ईशानी अनुष्का के लिए एक मदद करने वाली साथी के रूप में उसके साथ आई थी। दूसरे शब्दों में कहें तो इशानी अनुष्का की assistant थी। इस प्रोजेक्ट में ईशानी अनुष्का के अधीन काम करेगी.. यही तय हुआ था। हालांकि वे दोनों एक दूसरे को बहुत पहले से जानती थी। और उन में गहरी दोस्ती थी क्योंकि उन्होंने कॉलेज साथ किया था।

अब वे दोनों एक महल जैसी दिखने वाली बड़ी सी हवेली के सामने खड़ी थी। ईशानी ने देखा की इस हवेली को देखकर अनुष्का खो गई है। उसने अनुष्का को झटके से उसके सपने से बाहर निकाला.....

इशानी- अब चलो भी अंदर.....!

Você também pode gostar

नेशनल स्कूल प्रिंस इस अ गर्ल

फ़ू जीऊ देखने से हाई स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी आम लड़के की तरह दिखता है। लेकिन वास्तव में, वो एक हैकर है, जिसे ज़ेड के नाम से जाना जाता है जो कि वैकल्पिक दुनिया से जुड़ी है। वो बेहद बदमाश तरीकों से सबको ध्वस्त करने के काबलियत रखती (रखती! जी हाँ, रखती) है। फ़ू जीऊ एक लड़की है। एक लड़का जो पुनर्जन्म के बाद एक लड़की के शरीर में पैदा हुआ लेकिन वो खुदको एक लड़के रूप में पेश करने के लिए मजबूर है, वो खेल की दुनिया पर राज करती है, न्याय के लिए लड़ती है, और अपने सहज आकर्षण के साथ आसपास की सभी लड़कियों पर जादू कर देती है। फिर भी, उसकी छेड़खानी करने की आदत के कारण अमीर और सर्वशक्तिमान किन और उसके क़रीबी लोगों को वो समलैंगिक (गे) प्रतीत होती है। जैसे जैसे समय बीतता है। सर्वशक्तिमान उसे अपना प्रेमी...(या फिर प्रेमिका??) के रूप में देखने लगता है। क्या वो भी उसके लिए समलैंगिक बन गया है? खुद समलैंगिक न होते हुए भी किसी को समलैंगिक बना देना... अपने आप से लगातार कशमकश में जूझते रहना... बहुत पेचीदा होते हुए भी बेशक यह सब बहुत रोमांचक भी है! फ़ू जीऊ ने कहा, “सर्वशक्तिमान किन, क्या तुम्हारी कोई प्रेमिका है?” किन मो ने अपना लैपटॉप नीचे रखा।“नहीं।” फ़ू जीऊ ने अपनी आवाज़ नीचे करके, लापरवाही से उसे छेड़ते हुए कहा, “अब है, मैं।” यह सुनते ही, किन मो उस पर रोबदार ढंग से झपटा। फ़ू जियू ने हैरान हो कर पूछा , “रुको, क्या कर रहे हो?” किन मो ने जवाब दिया, “प्रेमी होने का हक जता रहा हूँ”।

Zhan Qishao · Geral
2.3
62 Chs

माय यूथ बिगेन विद हिम

सात साल पहले, उनके ब्रेकअप के बाद, वह बिना किसी को बताए अचानक गायब हो गया। अब, उसकी शादी की पूर्व संध्या पर वह फिर से वापस आ जाता है, और उसे खुद से शादी करने के लिए मजबूर करने का कोई उपाय नहीं छोड़ता... विवाह के प्रमाण पत्र के साथ, वह निर्दयतापूर्वक उसे अपनी तरफ बांध लेता है। वहाँ से, इस "सिंड्रेला"की एक व्यापारिक साम्राज्य के उत्तराधिकारी की पत्नी के रूप में यात्रा शुरू होती है ... श्रीमती हुओ - शांत, कैंची-सी जबान, और विचित्र बुद्धिमता। श्रीमान किन - पत्नी की खातिर करने वाला और उनकी बेटी का "दास"। इस मनोहर प्रेम कहानी पर हमारे साथ सम्मोहित होने के लिए आपका स्वागत है। अनुवादक का नोट: संभवतः मेरी पढ़ी गई सबसे अच्छी कहानियों में से एक है।मुझे आशा है कि आपको भी इसे पड़ने में आनद आएगा।

Baby Piggie · Geral
4.6
178 Chs

द मोस्ट लविंग मैरिज इन हिस्ट्री : मास्टर मू’स पॉम्पेरेड वाइफ

"श्रीमती, वक़्त आ गया है अपने कर्तव्यों को पूरा करने का !" म्यू यूकेन ने यह कहते हुए मदहोशी में शियाए को कमर से पकड़ कर अपनी बाहों में खींच लिया| - वो बारीकी से सोची-समझी हुई साज़िश थी, जब शियाए के मंगेतर ने घुटने टेकते हुए उसकी बहन से शादी की गुहार करी, शियाए का हक़ और इज़्ज़त किसी और को सौंप दी गई, वह इस बात के लिए भी तैयार थी की शी परिवार उसको भेड़ियो के आगे फेकने के लिए आतुर था| जैसे ही उसके परिवार ने उससे अपना मुँह मोड़ लिया, उसी समय शियाए को यूकेन मिला| म्यू यूकेन लो-प्रोफाइल, एकांत पसंदी और बहुत रईस था, जो सिटी ज़ेड पर शासन कर रहा और ग्लोरी वर्ल्ड कॉर्पोरेशन का नेतृत्व कर रहा था| "म्यू यूकेन, चलो शादी कर लेते हैं!" यूकेन ने शियाए की ओर देखा, और फिर अचानक खड़ा हो गया। "तुम कहाँ जा रहे हो?" शियाए ने पूछा। "चलो चलते हैं, कुछ समय बाद शादी का ब्यूरो बंद हो जाएगा।" यूकेन ने कहा।

Bei Chuan Yun Shang Jin · Geral
Classificações insuficientes
86 Chs

APOIO