webnovel

ए. आइ. चिप

Editor: Providentia Translations

"ये है?"

अपने मस्तिष्क में यांत्रिक ध्वनि सुनकर लेलिन की आंखे खुली की खुली रह गईं।

"क्या ये मेरे पिछले जीवन से मेरी पुरानी सहायक एआई चिप है? इसने कैसे मेरे साथ पुनर्जन्म लिया ? ये अवैज्ञानिक है!" 

लेलिन को विश्वास करना कठिन लगा। उसने अपने दिमाग में कहा, "एआई चिप ! मेरे दिमाग को स्कैन करो

और मेरी सहायक प्रणालियां स्थानों की खोज करो!"

एक मिनट से कम समय में, एआई चिप की यांत्रिक ध्वनि ने उत्तर दिया।

"अब मेरे पूरे शरीर को स्कैन करो, और मेरे शरीर के आंकड़े प्रदर्शित करो!"

एक और यांत्रिक ध्वनि सुनाई दी।

लेलिन की आंखों के सामने एक 3 डी होलोग्राम आया। इसने लेलिन के शरीर को प्रदर्शित किया और बाजू में आंकड़े प्रदर्शित किए।

"नहीं एआई चिप ? मैं जानता हूं कि एआई चिप एक भौतिक पदार्थ के समान है। इसने मेरी आत्मा का पुनर्जन्म तक पीछा कैसे किया ? लेलिन ने खुद में सोचा, ऐसा लगता है कि विस्फोट या मेरे पुनर्जन्म के दौरान, कुछ असामान्यता उत्पन्न हुई, और एआई चिप के फंक्शन मेरी आत्मा के साथ जुड़ गए… .. "

"अगर मैं अभी भी अपनी पिछली दुनिया में था, तो ये एक बहुत बड़ी खोज होगी ! ये केवल मेरी आत्मा के अस्तित्व की पुष्टि ही नहीं करता, बल्कि ये भी दिखाता है कि भौतिक पदार्थ और आत्मा संभवतः एक -दूसरे को बदल सकते हैं ! ये निश्चित रूप से कुछ ऐसा है कि नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज के बूढ़े खुशी से पागल हो जाएंगे। अफसोस की बात है, मैं उन्हें फिर कभी नहीं देख पाऊंगा!"

इस तरह की एआई चिप पिछली दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए आवश्यक थी। मानवाधिकारों और चेतन विचारशक्ति की समस्याओं के कारण, इस तकनीक की अपनी कोई बुद्धिमत्ता नहीं है। इसके केवल दो कार्य थे: जांच करना और जानकारी संग्रहित करना।

होस्ट की आज्ञाओं का पालन करने में उसकी विश्लेषण क्षमता का उपयोग किया जा सकता था। ये डेटा के नमूने एकत्र करती और संवेदनाओं के आधार पर निष्कर्ष पर पहुंचती थी।

इसकी भंडारण क्षमता और भी मामूली थी। वो केवल होस्ट की पांच इंद्रियों द्वारा अनुभव किया और रिकॉर्ड किया डेटा एकत्रित कर उसका उपयोग कर सकता थी। पिछली दुनिया की गणनाओं के आधार पर, इस तरह की एआई चिप का भंडारण क्षेत्र 10,000 से अधिक वर्षों की घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए पर्याप्त था।

"एआई चिप और आत्मा एक साथ क्यों मिले ? मैं इस प्रश्न पर बाद में विचार करूंगा, जब मेरे पास ऐसा करने की क्षमता और योग्यता होगी ! लेकिन इस एआई चिप के कारण, मेरे पास इस दुनिया में कुछ संसाधन तो हैं!"

लेलिन के चेहरे पर अचानक एक शानदार मुस्कान आ गई। वो जानता था कि इस मध्य युग में, भविष्य की तकनीक का क्रिस्टलीकरण होना निश्चित रूप से उसकी आने वाली यात्रा को असाधारण बना देगी!

"परंतु ! इस लेलिन का शरीर वास्तव में... " लेलिन अपने सामने के आंकड़े देखकर आवक हो गया था।

प्रदर्शित किए गए ये आंकड़े किसी वयस्क के शरीर विज्ञान के प्रत्येक पहलू को मानक मान कर आधारित किए गए थे। सैद्धांतिक रूप से, औसत वयस्क के प्रदर्शित आंकड़े 1 के आसपास होने चाहिए थे। हालांकि, ये लेलिन केवल 13-14 वर्ष का था, लेकिन उसके आंकड़े अभी भी कमजोर थे।

"हूं? ये सही नहीं है। ये संभव है कि इस दुनिया में लोगों के शरीर आमतौर पर कमजोर हों ! एआई चिप, मेरे आसपास के लोगों के शरीर को स्कैन करके उनके आंकड़े प्रदर्शित करो।"

लगभग एक पल में, आसपास के सभी लोगों के शरीर के 3D होलोग्राम लेलिन के सामने आंकड़ों के साथ प्रदर्शित हो गए।

"ठीक है फिर ! ऐसा लग रहा है कि इन लोगों के शरीर मेरी पिछली दुनिया के लोगों से ज्यादा मजबूत हैं। ये लेलिन तो एक लड़की से भी गया-गुजरा है ...मैं उसके लिए शर्मिंदा महसूस करने लगा हूं।

लेलिन ने अपने आसपास की जगह को स्कैन किया। सभी उसकी उम्र के आसपास के युवा थे। वहां एक बहुत ही नाजुक और कमजोर लड़की थी, जिसके आंकड़े लेलिन की तुलना में बेहतर थे, जिससे उसे बहुत निराशा हुई।

"ऐसा लग रहा है कि ये लेलिन एक बेकार जोंक की तरह है, एक अत्यधिक नई प्रजाति का ठरकी कचरा, जिसका खुद पर कोई नियंत्रण नही है।"

लगातार 3 बार लाल चेतावनी फ्लैश होने के कारण लेलिन सदमे की स्थिति में आ गया।

"3.0 के औसत आंकड़े!" इसके बाद लेलिन ने दोहरी जांच करने के लिए कि एआई चिप ने गलती तो नहीं की है, कई बार सूचनाओं को स्कैन किया, और उसकी बोलती बंद हो गई।

"विश्व चैंपियन के भी इस तरह के आंकड़े नहीं हैं। पिछले दुनिया में, ये व्यक्ति सुपरमैन के रूप में आसानी से तैयार हो सकता था!"

एक वैज्ञानिक होने के कारण, लेलिन अच्छी तरह से समझ गया कि 3.2 के आंकड़े वाले व्यक्ति का क्या अर्थ था। उस व्यक्ति की लड़ने की क्षमता, वायरल प्रतिरोध, और चोट ठीक होने की गति तीनों एक सामान्य व्यक्ति से कई गुना अधिक थी।

प्रदर्शित किए गए विभिन्न आंकड़े सामान्य व्यक्ति की तुलना में तीन गुना अधिक होना बस एक-साथ संख्याएं जोड़ने जितना सरल नहीं थी। ये किस तरह की अवधारणा थी?

इसका अर्थ यह था कि ये व्यक्ति दर्जनों लोगों को खाली हाथ हरा सकता था, और 100 लोगों द्वारा समूह पर हमला करने पर भी उनको पीछे छोड़ सकता है। उसकी पिछली दुनिया में, उसे वास्तव में सुपरमैन माना जाता!

"मुझे डर है कि इस प्रकार के आंकड़े वाला व्यक्ति केवल आनुवंशिक रूप से एक प्रयोगशाला में उनकी बायोकेमिस्ट्री को संशोधित करके बनाया जा सकता है ! ये दुनिया यकीनन सीधी-सादी नहीं है!"

लेलिन ने एक बार फिर उस व्यक्ति को देखते हुए, जिसके वो लाजवाब आकड़े थे, मन-ही-मन विचार किया।

ये एक काले कपड़े वाला व्यक्ति था, जिसपर भोजन देने का जिम्मा था। वो अधेड़ उम्र का दिखता था और उसके चेहरे पर एक बड़ी चोट का निशान था, जो उसके माथे से लेकर होंठ तक फैली थी। उसने उसके पूरे चेहरे को 2 हिस्से में विभाजित कर दिया था, और वो अत्यंत भयंकर दिख रहा था।

वो पतला लड़का इस व्यक्ति से पहले से ही पूरी तरह से भयभीत था।

"ये अकादमी का कर्मचारी है और हमें लेने के लिए आया है। ये कहा गया है कि वो मैगस नहीं है, फिर भी वो इतना भयावह है। तो असली मैगस कैसा होता होगा फिर?"

लेलिन के मन में मैगस के पेशे के प्रति एक उत्कट रुचि और जिज्ञासा पैदा हो गई थी। इतनी हद तक कि अब वो अकादमी में जाने और सब कुछ जांचने के लिए उत्सुक हो गया था।

कतार वास्तव में छोटी थी, और जल्द ही लेलिन की बारी आने वाली थी। काले कपड़े पहने उस जख्मी आदमी ने लेलिन को एक सफेद रोटी का टुकड़ा और थोड़ा जूस दिया, और बिना कुछ कहे अपने चेहरे पर अधीर अभिव्यक्ति के साथ लेलिन को दूर हटा दिया।

यदि वो अभी भी पुराना लेलिन होता, तो भले ही उसने इस आदमी को बाहर खींचने की हिम्मत न की होती क्योंकि ये उसका घर नहीं था, फिर भी उसकी अभिव्यक्ति अटपटी होती और वो शायद उस आदमी पर थोड़ा सा दबाव डालता।

लेकिन मौजूदा लेलिन स्वाभाविक रूप से कोई बेवकूफ नहीं था। अपनी यादों का अनुसरण करते हुए, उसने औपचारिक रूप से झुककर कहा, "धन्यवाद! श्रीमान!"

काले कपड़े पहना आदमी अभिव्यक्तिहीन बना रहा और लेलिन को जाते हुए देखता रहा।

"ऐ! मुझे नहीं लगता था कि लेलिन झुकने के बाद वास्तव में एक नोबल की तरह प्रतीत होगा!" लेलिन के पीछे के दो युवक एक-दूसरे से गुप्त रूप से कानाफूसी करने से स्वयं को रोक नहीं पाए।

"जल्दी करो और आगे बढ़ो!" वो जख्मी आदमी चिल्लाया, जिससे अचानक सभी के कान फट गए।

इस ध्वनि ने एक युवक को इतनी बुरी तरह से डरा दिया कि वो नीचे जमीन पर गिर गया।

लेलिन ने अपने पीछे की चर्चा को नजरअंदाज कर दिया और ठंडी निगाहों से अपने आस-पास का मुआयना किया। फिर वो कटुता से मुस्कराया, "बहुत खूब, मैं यहां पर एक बिन बुलाया मेहमान हूं।"

जब उसने जॉर्ज की ओर देखा, तो जॉर्ज ने भी तुरंत अपना सिर घुमा दिया। उसके हाथों ने उसकी पीठ के पीछे एक गुप्त इशारा किया।

"एह! ठीक! चूंकि तुमने मुझे दवा दी थी, इसलिए मैंने तुम्हें बेनकाब नहीं करूंगा।" फिर वो थोड़ी दूरी पर बिना परवाह किए जमीन पर कालीन बिछा हुआ है या नहीं, बैठ गया और दिल लगाकर खाने लगा।

"ये सादी रोटी पिछली दुनिया से उतनी अच्छी नहीं है! परंतु लेलिन की यादों के अनुसार, यही वो भोजन है, जो केवल समारोहों के दौरान मिलता है!" 

लेलिन सोचते-सोचते खा रहा था।

लेलिन की यादों के आधार पर, इस दुनिया की उत्पादन क्षमताएं बहुत कम थी। सफेद रोटी एक अभिजात भोजन था और सामान्य, मामूली रईस केवल प्रमुख छुट्टियों और समारोहों के दौरान ही इसका आनंद ले सकते थे।

ठेठ किसानों के लिए, जिनके पास केवल खाने के लिए सिर्फ सख्त, पोषण रहित काली रोटी थी, तो ये छप्पन भोग से कम नहीं थी।

जब उसे अपनी पुरानी यादों में उस काली सख्त रोटी की याद आई, तो लेलिन ने कहा, "ये अच्छी बात है कि मैं काफी भाग्यशाली हूं, भले ही मैं कोई रईस या मैगस होऊं, मैं अभी भी इस दुनिया के ऊपरी स्तर पर हूं, इसीलिए मुझे कोई तकलीफ नहीं होगी।"

लेलिन ने बड़ी चालाकी से रोटी और जूस को एक घूंट में निगल लिया। फिर उसने संतोष से अपना मुंह पोंछा और गाड़ी के पास लौट आया।

उसकी यादों में कैद अनुभव के आधार पर, रईस युवक तम्बू लगाते थे और आगे चलने से पहले शिविर में पूरी रात आराम करते थे। हालांकि, ये स्पष्ट था कोई भी लेलिन को अपने साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं करेगा। उसके पास खुद एक तम्बू नहीं था, इसलिए उसे ठंडी और मजबूत गाड़ी में ही सोना था!

"जब मैंने अभी-अभी देखा, तो कोई 50 नौसिखिए थे जिनमें, 25 काले कपड़े पहने हुए थे और 3 उच्चतम दर्जे की सफेद पोशाक !"

जब उसने उस दृश्य के बारे में सोचा, जो उसने दूर से देखा था, उसके शरीर के रोंगटे खड़े हो गए।

साथ ही एआई चिप की चेतावनी भी आई [एक अज्ञात विकिरण स्रोत! की खोज ], [अज्ञात बल क्षेत्र से हस्तक्षेप प्राप्त हुआ, स्कैन करना संभव नहीं!]

इसने लेलिन के दिल में एक निराशा जगा दी!

"ऐसा लगता है कि एआई चिप के साथ अभी भी इस दुनिया में बहुत कमजोर हूं ! परंतु ये इस कारण है कि मैं एक मैगस की ताकत प्राप्त करने की इच्छा रखता हूं।

लेलिन की आंखे आग की लपटों के बीच धधक रही थीं।

"अगर मैं पहले सोता हूं तो अच्छा है ! मुझे कल की यात्रा के लिए जल्द निकलना होगा !"

लेलिन ने अपनी नींद और अधिक आरामदायक बनाने के लिए अपनी जैकेट उतार दी और जमीन पर लेट गया।

"अब तक, जब से ये यात्रा शुरू हुई थी, तब से ये 3 महीने से अधिक का समय हो चुका है। हम 

कुछ दर्जन राज्यों से होकर गुजरे, फिर भी हम अभी तक अपने गंतव्य नहीं पहुंचे हैं। ये प्राचीन परिवहन स्थितियां वास्तव में… .. "

ऐसा सोचते हुए उसने आंखे बंद कर लीं और सो गया। अचानक से कुछ समय बाद, गाड़ी का दरवाजा कड़ाक की आवाज के साथ खुला।

लेलिन अचानक उठ बैठा। उसकी नाक फिर गुलाब की खुशबू से भर गई।

ये मीठी और सुगंधित थी, नाक के लिए बेहद खुशनुमा। इस खुशबू ने उसकी यादों को जगाकर रोम-रोम पल्लवित कर दिया।

"हे .. लेलिन ! क्या तुम ठीक हो?" किसी लड़की की कोमल मधुर आवाज उसके कानों में पड़ी।

"बेससीता? अंदर आओ न!" लेलिन ने अपना शरीर हिलाया।

गाड़ी में वो सुगंध अचानक और बढ़ गई, जब एक हसीना ने गाड़ी में प्रवेश किया।

उसकी त्वचा एकदम गोरी थी और उसने तंग लाल रंग के कपड़े पहने थे, जिससे उसका शरीर निखरकर उभर रहा था।

लेकिन लेलिन के लिए उस लड़की के सुनहरे बाल और क्रिमसन मोती जैसे आंखे भूल पाना और भी मुश्किल था। उसके सुंदर चेहरे के साथ, उसका आकर्षण भी मादक था। 

यही वो लड़की थी, जिसके कारण लेलिन की पिटाई हुई, और यहां तक ​​कि उसकी जान भी चली गई, बेससीता!

"क्या मैं पूछ सकता हूं कि क्या तुम मुझसे कुछ पूछना चाहती हो?" ये लड़की बहुत अच्छी तरह से विकसित हो चुकी थी, और लेलिन को बेहद मोहक लग रही थी, जो एक दूसरी दुनिया से आया था, और उसने कई अनेकों सुंदरियों का अनुभव लिया था, लेकिन यही लड़की फेंग मिंग को भा गई थी।

उसका रवैया बेहद ठंडा और उदासीन था।

ये स्पष्ट था कि इस बर्ताव ने उस लड़की को आवक कर दिया था। वो कहने वाली थी पर उसके मुंह से कुछ बोलते नहीं बना।

लंबे समय तक चुप्पी के बाद, उसने एक छोटी, कांच की बोतल निकाली और लेलिन के हाथों में रख दी, "ये ... ये चोटों के लिए एक दवा है। यदि तुम इसे अपने शरीर पर लगाते हो, तो तुम्हें अच्छा लगेगा ! मुझे… माफ कर दो!"

लड़की के झुकने पर उसके गोल बर्फ जैसे गोरे स्तन दिखाए, जिसके कारण लेनिन का दिल तेजी से धड़कने लगा।

Próximo capítulo