webnovel

लू कियुआन अपने साथ कुछ आदमियों को लाया था और वे अस्पताल के अंदर जल्दी से भागे...

編集者: Providentia Translations

"सही है,सही है।" ज़िया किंगवेई उसकी बात से सहमत हुई। "माँ जल्दी ही ठीक होने की कोशिश करेगी ताकि मैं यहाँ से जाकर तुम्हारे लिए कुछ अच्छा बना सकूँ।"

माँ के बिना एक बच्चा अधूरा है।

भले ही वो गरीब थी, फिर भी वो लू मान से भरपूर प्यार करती थी।

वो लू मान के लिए कुछ भी कर सकती थी।

हालांकि, उसका कमजोर शरीर लू मान के लिए कुछ करने में असमर्थ था, जिसके कारण लू मान को लू परिवार में रहना पड़ रहा था।

पैसे के बारे में सोचते हुए, ज़िया किंगवेई का दिल डूब गया। वो थोड़ी व्यथित हो गयी थी।

कम से कम, पैसों की खातिर उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी चाहिए थी।

चूंकि अस्पताल में रहना काफी महंगा था, और लू मान पहले से ही बहुत तनाव में थी।

"मान मान," ज़िया किंगवेई ने कहा,"एक बार मुझे छुट्टी मिल जाए, तो तुम अपने घर वापस आ सकती हो और मेरे साथ रह सकती हो।"

हैरानी से, लू मान ने उसकी तरफ देखा और उसकी आँखों से आँसू आने लगे और यहाँ तक कि उसका गला रूँध गया। उसने ईमानदारी से सिर हिलाकर जवाब दिया,"ठीक है।"

"यहाँ तक कि अगर आप नहीं बोलती, तब भी मैं आपके अस्पताल से घर आने के बाद,आपके साथ रहने की योजना बना रही थी। आप अकेली रहेंगी तो मुझे चिंता होगी।"

ज़िया किंगवेई मुस्कुरायी और सिर हिलाया। वास्तव में,इस बच्चे का उसपर बहुत ज्यादा क़र्ज़ बकाया था।

इसके अलावा,जब ज़िया किंगवेई ने लू कियुआन से तलाक लिया था,तब वो लू मान को अपने साथ नहीं लायी थी,क्योंकि उसे डर था कि लू मान उसके साथ रहकर परेशान होगी। उसने सोचा कि, यह सब लू मान की भलाई के खातिर था।

आखिरकार, तलाक होने के बाद, उसके पास कुछ भी नहीं था। उसे एक नौकरी और अपनी आय का स्रोत खोजना था।

वैसे भी,वो पिछले 10 सालों से एक गृहिणी के रूप में रही थी। वो इस आधुनिक ज़माने में समाज के बाकी लोगों के साथ कम्पटीशन करने और नौकरी खोजने में कैसे सक्षम होगी? वो सिर्फ घरेलू मामलों को संभालना जानती थी। इसलिए उसे लगा कि वो लू मान की परवरिश और देखभाल ठीक से नहीं कर पाएगी।

इसके अलावा,अगर लू मान उसके साथ रहती तो शायद उसे भी भूखा मरना पड़ता।

यदि नहीं, तो एक माँ अपने बच्चे से अलग होने के लिए और उसे सौतेली माँ के पास छोड़ने के लिए क्यों तैयार होती?

ज़िया किंगवेई याद करते हुए कहती है कि,चाहे लू कियुआन उसके लिए कितना भी बेरुखा हो गया था, तब भी वो लू मान के साथ कभी बुरा व्यवहार नहीं कर सकता था,क्यूंकि वो उसका खुद का खून था।

हालांकि,उसे अनुमान नहीं था कि,लू कियुआन एक कमीना निकलेगा। ज़िया क्विंगयांग की बेटी की खातिर, उसने लू मान को बहुत तंग किया था।

फिर भी, जब ज़िया किंगवेई,लू मान को वापस अपने साथ लाना चाहती थी, तो उसे दिल की गंभीर समस्या होने लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

हालांकि,अब इस बारे में सोचने पर,यह बेहतर होता कि,लू मान लू परिवार के साथ रहने के बजाय उसके साथ रहती।

वो जानती थी कि,लू मान परेशानी से नहीं डरती थी। लेकिन अगर लू मान उसके साथ रहती, तो कम से कम वो खुश रहती।

उसे लगा कि, वो गलत थी।

इसके अलावा,जब उसने देखा कि,उससे मिलकर लू मान कितनी खुश और प्रफुल्लित थी, ज़िया किंगवेई को अपने फैसले पर और भी अधिक अफसोस हुआ। उसने शुरू से ही लू मान को अपने साथ नहीं रहने देने के लिए दुःख व्यक्त किया।

जब,आंटी चाई ने अपना सूप पीना समाप्त कर दिया, तब लू मान उनके पति वू झीगुओ को भी सूप का एक कटोरा परोसना चाहती थी। हालांकि,वू झीगुओ ने जल्दी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा,"कोई बात नहीं,अगर मेरी मोटी चमड़ी वाली पत्नी ने आपसे कुछ सूप लेकर पी लिया, लेकिन मैं एक स्वस्थ इंसान हूँ, और मुझे किसी मरीज के हिस्से का सूप नहीं पीना चाहिए। आपको इसके बजाय जिओ ज़िया के लिए सूप छोड़ देना चाहिए।"

लू मान ने कहा,"आमतौर पर, मैं पूरे दिन यहाँ नहीं रह सकती। मैं आपकी और आंटी चाई की बहुत शुक्रगुज़ार हूँ कि, आप लोग मेरी माँ की इतने अच्छे से देखभाल करते हैं।

"दोनों एक ही अस्पताल के कमरे में एक साथ रहते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है," वू झिगुओ ने फट से कहा।

"किस्मत की बात है कि,ये दोनों अस्पताल में एक ही कमरे में रह रहे हैं। हम बहुत भाग्यशाली हैं। आप और आंटी चाई दोनों बहुत ही मिलनसार और मददगार हैं। अगर आपकी जगह कोई और होता, जो स्वार्थी होता, तो वे शायद मेरी माँ का ख्याल भी नहीं रखते,और मैं भी इस बारे में कुछ नहीं कर पाती।" लू मान ने सीधे वू झिगुओ के हाथों से साफ कटोरा लिया और उसमें सूप डाल दिया।" मैं वास्तव में नहीं जानती कि आप लोगों का शुक्रिया कैसे करूँ। मछली के सूप का यह छोटा सा कटोरा आपके एहसानों के आगे कुछ भी नहीं है।"

"हाँ यह सही है। भाई वू ,मैं शेखी नहीं बघार रही हूँ, लेकिन मेरी प्यारी बेटी के हाथ में बहुत स्वाद है। यहाँ तक कि रेस्तरां का हेड शेफ भी उसकी तुलना कर सकता है," ज़िया किंगवेई ने मुस्कुराते हुए कहा।

वू झीगुओ ने शर्माते हुए उनसे कटोरा लिया और कुछ सूप पिया। उन्होंने उसकी प्रशंसा की।"वाह, यह वास्तव में बहुत स्वादिष्ट है। मेरे घर में किसी ने भी इससे पहले इतना स्वादिष्ट सूप नहीं बनाया है।"

"तुम! तुम हमेशा मेरा अपमान करने के लिए कोई ना कोई रास्ता खोजते रहते हो," आंटी चाई ने नाखुश होकर कहा।

बाद में,लू मान कटोरा धोने के लिए चली गयी। वापस लौटने पर,उसने खुद के लिए एक कटोरा सूप निकाला और ज़िया किंगवेई के साथ मिलकर नाश्ता किया।

उसके बाद,वो बर्तन धोने के लिए कमरे से चली गयी। हालांकि,कमरे में वापस जाने के दौरान, वो खिड़की के पास से गुजरी और लू कियुआन को नीचे सीढ़ियों के पास देखा। वो अपने साथ कुछ आदमियों को भी लाया था और वे जल्दी-जल्दी अस्पताल के अंदर भागे।

(क्या लू कियुआन अस्पताल में ज़िया किंगवेई से मिलने आया था,या फिर वो लू मान को जबरदस्ती वहाँ से ले जाने आया था? इस बार क्या वो अपनी चाल में कामयाब होगा, या फिर लू मान अपनी समझदारी में?) 

次の章へ