webnovel

vampire Hunter Alex

Auteur: Bapi
Fantastique
Actuel · 17.2K Affichage
  • 3 Shc
    Contenu
  • audimat
  • N/A
    SOUTIEN
Synopsis

ये कहानी एक ऐसे लड़के, अलेक्स, के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छोटे से शहेर में साधारण जीवन जी रहा होता है। उसे अचानक एक ऐसी दुनिया के बारे में पता चलता है, जिसका अस्तित्व वह कभी सोच भी नहीं सकता था—एक ऐसी दुनिया जहां खून पीने वाले, एक ऐसी जाती रहते है जिन्हे वैम्पायर कहा जाता हैं। वैम्पायर जो बेहद ताकतवर और तेज़ होते है उनकी उम्र भी आम इंसानों से कई गुना ज़्यादा होती है, और अलेक्स जो एक आम लड़का है वो कैसे सामना करेगा इन vampire's का जानने के लिए सुनते रहे इस कहानी को

Chapter 1अजीब अवाज़े

अलेक्स अपने छोटे से गांव में एक नॉर्मल और शांत ज़िन्दगी जी रहा था। हर सुबह वह सूरज की पहली किरण के साथ उठकर खेतों में काम करता और शाम को दोस्तों के साथ मस्ती करता। गांब के लोग अपने शांत जीवन में पूरी तरह से मगन थे। वो अक्सर आपस में हंस-खेल कर और फसल की चिंता किए बिना वक्त बिताते।

हालांकि, हाल के कुछ दिनों से अलेक्स ने महसूस किया कि गांव के आसपास कुछ अजीब हो रहा था। रात के अंधेरे में अक्सर सर्द हवाएं चलने लगती और साथ ही अजीब आवाजें भी सुनाई देती। यह आवाजें इतनी अजीब थीं कि आर्यन की नींद भी टूटने लगा था। कभी-कभी तो रात के वक्त ऐसी आवाज़ सुनाई देती थीं जैसे कोई हंस रहा हो, जो उसे बहुत परेशान करने लगी थी।

एक रात, जब चाँद अपनी पूरी चमक के साथ आसमान में था, अलेक्स इधर उधर करबटे बदलते हुए नींद से जगा। उसने देखा कि उसकी खिड़की के बाहर अजीब सी हलचल हो रही थी। वह खिड़की से बाहर झांकने लगा अचनाक उसने देखा कि पेड़ों के बीच से एक रहस्यमय सी हलचल हो रही है। यह हलचल इतनी अजीब और खतरनाक थी कि आर्यन को समझ में नहीं आ रहा था कि यह क्या हो सकता है।

अलेक्स ने सोचा कि यह सिर्फ उसका मन का वहम हो सकता है, लेकिन फिर भी उसने अपना सिर बाहर झांकते हुए देखा। अचानक, उसे कुछ अजीब सी चमक और एक अनजान चीज़ दिखा। यह साया तेज़ी से गुम हो गया, लेकिन उसने अलेक्स को गहरी चिंता में डाल दिया।

अगले दिन सुबह, अलेक्स ने अपने दोस्त, पीटर और रॉकी को इस घटना के बारे में बताया। पीटर और रॉकी ने भी रात की अजीब आवाजों के बारे में सुना था, लेकिन वो इसे सिर्फ गाँव की पुरानी कहानियों का हिस्सा मानते थे।

"क्या तुमने भी रात को कुछ अजीब सुना था?" अलेक्स ने पूछा।

"हाँ," पीटर ने जवाब दिया, "लेकिन हम इसे नॉर्मल मान रहे थे। गांव में अक्सर ऐसी बातें होती रहती हैं।"

"मुझे लगता है कि हमें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए," रॉकी ने गंभीरता से कहा। "यह कुछ और भी हो सकता है।"

अलेक्स ने अपने दोस्तों की चिंता को सही ठहराया और एक प्लान बनाया। उसने सोचा कि उसे खुद पता करना होगा कि रात की अजीब आवाजें और हलचल किस चीज़ से संबंधित हो सकता हैं। उसने पीटर और रॉकी को साथ लिया और जंगल में एक रात गुजरने का फैसला लिया।

वह नहीं जानता था कि इस फैसले से उसकी ज़िन्दगी की दिशा पूरी तरह से बदलने वाली है।

चाँद की पूरी चमक आसमान में फैली हुई थी, और रात का अंधेरा जंगल के चारों ओर गहराता जा रहा था। अलेक्स टेंट के अंदर सो रहा था, पर उसे नींद नहीं आ रही थी, वो बिस्तार पर करवटे बदलते हुए बार-बार नींद से उठ रहा था। उसे एक अजीब और खौफनाक आवाज़ सुनाई दे रही थी, जो जंगल के अंदर से आ रही थी। यह आवाज़ किसी जानवर की नहीं लग रही थी, बल्कि एक रहस्यमय और अजीब आवाज़ थी, जो उसे डर का एहसास दिला रहा था।

अलेक्स धीरे से अपने बिस्तर से उठकर टेंट मे बने खिड़की की और बढ़ा। खिड़की से बाहर झांकते हुए, उसने देखा कि जंगल की ओर से धुंधली परछाइयाँ दिखाई दे रही थी और थोड़ा हलचल भी हो रहा था। उसकी धड़कन तेज़ हो गई। वह जानता था कि यह आवाज़ नॉर्मल नहीं थी।

अलेक्स ने अपने दोस्तों, पीटर और रॉकी, को जल्दी से जगाया। अरे यार उठो जल्दी "मुझे लगता है कि कुछ गड़बड़ हो रही है। चलो, जंगल में जाकर देखते हैं," उसने कहा, उसकी आवाज़ में परेशानी साफ झलक रहा था।

पीटर और रॉकी, जो पहले से ही अजीब आवाजों के बारे में सुन चुके थे, तुरंत तैयार हो गए। तीनों ने अपने बैग में ज़रूरी सामान डाला और चुपचाप बाहर निकल गए। रात का सन्नाटा और ठंडी हवा उनके शरीर पर लग रहे थे, जिससे उन्हें काफी ठंड भी लग रहा था, लेकिन उनका ध्यान पूरी तरह से जंगल की ओर था।

जंगल के अंदर उस जगह जहाँ से अवाज़े आ रही थी वहाँ घुसते ही उन्होंने अजीब आवाज़ की दिशा का पीछा करना शुरू कर दिया। आवाज़ और भी साफ होती जा रही थी, लेकिन ये अब भी उनके लिए एक रहस्य बना हुआ था। वो धीरे-धीरे पेड़ों के बीच से गुजरते हुए, हल्की रोशनी में चल रहे थे।

जंगल की गहराई में प्रवेश करते ही, वो एक खुली जगह पर पहुंचे, जहाँ चाँद की रोशनी से कुछ अस्पष्ट चीजें नजर आ रही थीं। अचानक, उस जगह पर एक अजीबोगरीब चीज़ का छाया नज़र आया। उसका शरीर लंबा और पतला था, और उसकी आंखें लाल चमक रही थीं। उसकी त्वचा पर अजीब तरह के निशान थे, जो उसे और भी डरावना बना रहे थे।

अलेक्स और उसके दोस्त बुरी तरह से डर गए, लेकिन अलेक्स ने हिम्मत दिखाते हुए कहा, "हमें इस चीज़ का सामना करना होगा। चलो, धीरे से देखते है कि यह क्या है।"

वो थोड़ा और करीब गए, और जैसे ही वे पास पहुंचे, उसने अचानक अपनी दिशा बदल दी और जंगल के गहरे हिस्सों में गायब हो गया। अलेक्स, पीटर, और रॉकी ने उसकी दिशा का पीछा किया, लेकिन प्राणी बहुत तेज़ था और उनकी पकड़ से बाहर हो गया।

जंगल में उनकी खोज का कोई नतीजा नहीं निकला। उस अनजान चीज़ के गायब होने के बाद, वो तीनो वापस अपने गांव की ओर लौटने लगे, लेकिन उनके मन में अजीब सी बेचैनी उभर चूका था। अलेक्स अंधेरे में चमकती हुईं लाल आंख के बारे मे सोच रहा था, और उसकी सोच में लगातार उस रहस्यमय चीज़ का चित्र उभर रहा था।

"हमें और साबधान रैहना होगा," अलेक्स ने कहा। "यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है। हमें पता लगाना होगा कि वो चीज़ आखिर है क्या। और क्यों हमारे गांव के अंदर हलचल कर रहा है।"

उस रात के बाद, अलेक्स और उसके दोस्तों ने तय किया कि वो इस रहस्यमय चीज़ और अजीब घटनाओं की तह तक जाएंगे, उन्हें सचाई के बारे मे पाता नहीं था की वो अनजान चीज़ कोई जानवर था या कुछ और, इसलिए भले ही यह कितना भी खतरनाक क्यों न हो, वो ये जान गए थे कि इस रहस्यमय अंधेरे के पीछे कुछ बड़ा और खतरनाक रहस्य छुपा हुआ था, और वो इसका सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। पर डर भी था,

अलेक्स, पीटर और रॉकी जंगल की ओर बढ़े, और जैसे-जैसे वो गहरे हिस्सों की तरफ बढ़ते गए, जंगल की खामोशी अजीब आवाज़ो से टूटती जा रही थीं। चाँद की हल्की रोशनी के बीच, अंधेरे में सब कुछ और भी डरावना लग रहा था। पेड़ों के बीच से आ रही सरसराहट और रात के ठंडे हवा के झोंके ने वातावरण के कारण जंगल को और भी रहस्यमय बना दिया था।

जंगल की गहराई में पहुंचते ही, उन तीनो ने मैहसूस किया कि अजीब आवाज़ें और भी तेज़ हो गई हैं। जैसे ही वो तीनो थोड़े दूर गए, आवाज़ें और भी अजीब और खौफनक हो गईं, जो आवाज़ पैहले बस गूंजने की लग रही थीं, अब ऐसे लगने लगा जैसे को दर्द से चीख रहा हो। अलेक्स के दिल की धड़कनें और तेज हो गईं, लेकिन उसने हिम्मत नहीं छोड़ी। पीटर और रॉकी भी उसके साथ थे, जो अपने डर को छुपाने की भरपूर कोशिश कर रहे थे।

अचानक, वो एक अंधेरी जगह पर पौहचे। जहाँ एक विशाल और घने पेड़ के नीचे एक अजीब छाया खड़ी थी। छाया का आकार असामान्य था और उसकी मौजूदगी में कुछ डरावना एहसास था। छाया ने धीरे-धीरे आकार लेना शुरू किया, और अब वह एक विशाल प्राणी की तरह दिख रहा था। उसकी आंखें चमक रही थीं, और उसकी हरकतें दर्शा रही थीं कि वह कोई साधारण प्राणी नहीं है।

अलेक्स और उसके दोस्त धीरे धीरे उस प्राणी की और बढ़ते रहे, तीनो डर के मारे काँप रहे थे फिर भी उस चीज़ के बारे मे पाता लगाने की उत्सुकता ने उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत दी, लेकिन अचानक छाया तेज़ी से उनकी ओर बढ़ने लगा। उसकी रफ्तर इतनी तेज थी कि वो समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है। पल भर मे वो छाया उनके पास आ गया जिससे वो और ज़्यादा डर गए, मौत के डर से वो अब बापस भागने के बारे सोच रहे थे पर सब कुछ इतना जल्दी हुआ की किसीको कुछ भी समझ नहीं आया।

अलेक्स "हमें पीछे हटना चाहिए!" पीटर ने चीखते हुए कहा, उसकी आवाज़ में डर साफ झलक रहा था।

"हम नहीं भाग सकते!" अलेक्स ने हिम्मत दिखाते हुए जवाब दिया। "हमें पता लगाना होगा कि यह क्या है।

Vous aimerez aussi

Indian Fire Cultivation

शौर्य नगर, जो अपनी वीर और ताकतवर योद्धाओं के लिए प्रसिद्ध था, ऊँचे पर्वतों, हरे-भरे घाटियों और एक रहस्यमयी ऊर्जा से भरी नदियों के बीच बसा हुआ था। इस गाँव में ध्रुव शौर्य, जो महान योद्धा आर्य शौर्य का बेटा था, सबसे अलग था। बुज़ुर्गो ने कहा था कि ध्रुव को "अग्नि शक्ति" प्राप्त होगी, जो उसे गाँव का सबसे ताकतवर योद्धा बनाएगी। ध्रुव ने बचपन से ही अद्भुत शक्तियाँ दिखाई थीं। वह आग को नियंत्रित कर सकता था, बिना जले उसकी लपटों से खेल सकता था। गाँव के लोग उसे श्रद्धा से देखते थे और मानते थे कि वही उनका भविष्य है। अपने पिता के निर्देशन में, ध्रुव ने अपनी शक्तियों को निखारने के लिए कठोर प्रशिक्षण लिया और यह सीखा कि शक्ति का सही उपयोग जिम्मेदारी के साथ कैसे किया जाता है। लेकिन ध्रुव का जीवन तब अंधकारमय हो गया जब गाँव में एक रहस्यमयी आदमी, रुद्र सेनापति, प्रकट हुआ। रुद्र ने अपने मीठे शब्दों और छिपे हुए इरादों से ध्रुव को यह विश्वास दिलाया कि वह उसकी अग्नि शक्ति को पूरी तरह जाग्रत कर सकता है। लेकिन यह एक छल था। गाँव से दूर, पहाड़ों के बीच एक अनुष्ठान के दौरान, रुद्र ने ध्रुव को धोखा दिया और उसकी अग्नि शक्ति को चुरा लिया, जिससे ध्रुव पूरी तरह से शक्तिहीन और कमजोर हो गया। ध्रुव, जो कभी गाँव का गर्व था, अब खुद को बिना किसी शक्ति के धरती पर गिरा हुआ महसूस कर रहा था। रुद्र, जो अब अंधेरे और बुरी शक्तियो का साथी था, ध्रुव की शक्ति चुराकर गायब हो गया। अब ध्रुव के सामने सबसे बड़ा सवाल था: वह अपने आप को फिर से कैसे खड़ा करेगा? शक्ति के बिना भी, ध्रुव जानता है कि यह उसकी सफर का अंत नहीं, बल्कि शुरुआत है। क्या ध्रुभ अपनी शक्तियो को बापस हासिल कर पायेगा और क्या ध्रुभ रूद्र से बदला लेकर उसे हरा पायेगा जानने के लिए बने रहे हमारे साथ और पढ़िए इस कहानी को। ____________________________________ Tags #Action #fantasy #hindi #cultivation #weaktostrong

Bapi · Fantastique
Pas assez d’évaluations
2 Chs

SOUTIEN