WEBNOVEL's writing platform-INKSTONE can realize your creative dream and connect you with readers all over the world with words. You can also visit https://inkstone.webnovel.com Create on the PC.
जब आप जागते हैं और अपने आप को उसी खेल के अंदर पाते हैं, जिसे आप पसंद करते हैं, तो आप क्या करेंगे? आप क्या करेंगे, जब आपको पता चलता है कि आप न केवल एनपीसी (गैर खिलाड़ी चरित्र) बन गए हैं - बल्कि खेल शुरू होने से पहले ही आपको भूतकाल में भेज दिया गया है! क्या होगा जब हमारे नायक की दो वास्तविकताएं आमने सामने आ जाती हैं? हान जिआओ अपने स्थानांतरगमन से पहले एक पेशेवर पावर लेवलर था। अपने पिछले जीवन के ज्ञान का उपयोग करते हुए, हान जिआओ खिलाड़ियों के आगमन की तैयारी करते हुए ब्रह्माण्ड को तेज़ी से पार करता है। यह निश्चित रूप से कोई साधारण स्थान-परिवर्तन या स्थानांतरगमन का उपन्यास नहीं है!
काम देव की कृपा
क्यूओ एनहाओ और लू जिनियन ने चुपके से तेरह साल तक एक-दूसरे की चाहत और इंतजार किया। अब जब उनके एक-साथ होने की संभावना दिख रही थी, भले ही परिस्थितियां स्थिर न हो, लेकिन वो अब अपने मन की इच्छाओं से इनकार नहीं कर सकते थे। झूठे विवाह में फंसने के बाद, क्यूओ एनहाओ ने बड़ी ही सावधानी से रूखे और शांत लू जिनियन की ओर बढ़ना शुरू किया, लेकिन सालों तक गहरी गलतफहमियों और करीबी मौकों को खोने के बाद, यह आखरी मौका इतनी आसानी से कैसे मिलेगा? नेशन हसबैंड एक कोरियन शब्द है, जो ऐसे व्यक्ति के इस्तेमाल किया जाता है, जो जनता की नजरों में अति उत्तम हो-एक आदर्श पति।
हुआशिया मेडिकल स्कूल की जीनियस, यूं लुओफेंग, की एक दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है और दुर्भाग्य से उसकी आत्मा लोंगशिया महाद्वीप में जनरल एस्टेट की सबसे बड़ी और बेकार लड़की से संलग्न हो जाती है। वह न केवल साहित्यि कला और मार्शल आर्ट में बुरी है, बल्कि वह एक बिना बुद्धि वाली, अभिमानी और स्वार्थी लड़की है। उसके लिए युवराज जैसा श्रेष्ठ मंगेतर पर्याप्त नहीं था और उसने उसने सबके सामने जाकर एक सुन्दर लड़के को छेड़ा, जिसके कारण युवराज ने उसके साथ अपनी सगाई तोड़ दी। यह बात वह लड़की बर्दाश्त नहीं कर पायी, इसलिए उसने फाँसी लगाकर अपने जीवन को समाप्त करना चाहा। जब उसने वापिस अपनी आँखें खोलीं, तब से वह पहले की तरह फालतू 'बड़ी मिस' नहीं थी। मेडिकल भगवान कोड के साथ समझौते के बाद, एक आध्यात्मिक पौधे को पाकर और चमत्कारी हाथ जो मृतकों को जीवित कर सकते हैं, ऐसा कौशल प्राप्त कर उसने दुनिया को चौंका दिया! जिसके कारण व्यापारी और प्रभावशाली परिवारों के धनी से लेकर सभी उसके पक्ष में खड़े हो उसकी प्रशंसा करने लगे। यहाँ तक की वह युवराज, जो पहले सगाई तोड़ चुका था, वापिस उसके दरवाज़े पर दस्तक दे रहा था। आख़िरकार, एक रहस्यमय आदमी इसे सहन नहीं कर सका और उसने घोषणा की, "जिन्होंने भी मेरी प्रिय के पास आने और परेशान करने की हिम्मत की, वे आएँगे मगर वापस नहीं जायेंगे!" हमारे साथ पार्टी करें: https://discord.gg/WpxD7AA
33 आसमानों के मानव सम्राट, लिन मिंग, और उनके प्रतिद्वंद्वी, पाताल के दानव राजा, अपने सबसे मजबूत विशेषज्ञों के साथ, एक अंतिम लड़ाई में उलझे हुए थे। अंत में, मानव सम्राट ने पाताल जगत को नष्ट कर दिया और पाताल के दानव राजा को मार डाला। तब तक, एक ईश्वरीय शिल्प कृति, रहस्यमय बैंगनी कार्ड, बहुत लंबे समय से अंतरिक्ष समय के भंवर में, लिन मिंग के एक प्रियजन के साथ, अनंत स्पेस-टाइम के बीच से सुरंग बना कर गायब हो गया। विशाल जंगल में, जहाँ मार्शल आर्ट अभी भी अपनी शैशव अवस्था में धीरे-धीरे पनप रही थी, कई बेजोड़ मास्टर्स ने मार्शल आर्ट की दुनिया में अपना रास्ता खोजने की कोशिश शुरू कर दी थी। आधुनिक पृथ्वी से यी यून नामक एक युवा वयस्क अनजाने में ऐसी दुनिया में पहुँच जाता है और अज्ञात मूल के बैंगनी कार्ड के साथ अपनी यात्रा शुरू करता है। यह एक शानदार, लेकिन अभी तक अज्ञात, सच्ची मार्शल दुनिया है! ट्रू मर्शिअल एक सामान्य युवा व्यक्ति और उसके कारनामों की अद्भुत कहानी है !!