WEBNOVEL's writing platform-INKSTONE can realize your creative dream and connect you with readers all over the world with words. You can also visit https://inkstone.webnovel.com Create on the PC.
जब आप जागते हैं और अपने आप को उसी खेल के अंदर पाते हैं, जिसे आप पसंद करते हैं, तो आप क्या करेंगे? आप क्या करेंगे, जब आपको पता चलता है कि आप न केवल एनपीसी (गैर खिलाड़ी चरित्र) बन गए हैं - बल्कि खेल शुरू होने से पहले ही आपको भूतकाल में भेज दिया गया है! क्या होगा जब हमारे नायक की दो वास्तविकताएं आमने सामने आ जाती हैं? हान जिआओ अपने स्थानांतरगमन से पहले एक पेशेवर पावर लेवलर था। अपने पिछले जीवन के ज्ञान का उपयोग करते हुए, हान जिआओ खिलाड़ियों के आगमन की तैयारी करते हुए ब्रह्माण्ड को तेज़ी से पार करता है। यह निश्चित रूप से कोई साधारण स्थान-परिवर्तन या स्थानांतरगमन का उपन्यास नहीं है!
e erotic story with full of foreplay and lust
लिन संजिउ आधुनिक समाज में एक सामान्य लड़की है। हर कोई उसके सुंदर, कोमल और अमीर प्रेमी की प्रशंसा करता है। हालांकि, लिन संजिउ इस "उत्तम" बॉयफ्रेंड से थोड़ा डरती है। उसे हमेशा लगता रहा कि उसका प्रेमी उसे ऐसे देखता है जैसे वह माँस का स्वादिष्ट टुकड़ा हो ... यह परिवर्तन उस रात हुआ। संजिउ का अपने प्रेमी के साथ झगड़ा हो गया और उसने आखिरकार अपने असली रंग दिखा ही दिया। दरसल, उसका प्रेमी एक सर्वनाशक दुनिया का प्राणी था। उसमें कुछ विशेष शक्तियां थीं और वो खुद को विकसित करने के लिए संजिउ को खाना चाहता था।लेकिन उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा जब वो खुद संजिउ के हाथों से मारा गया। हालाँकि संजिउ की परेशानियाँ उसके मृत प्रेमी के साथ समाप्त नहीं होती हैं। वास्तव में, वह जिस दुनिया में रहती है वह असामान्य बदलावों से गुजरना शुरू कर रही है। यह दुनिया अब एक चिलचिलाती गर्म नरक में बदल रही है ...
काम देव की कृपा
उनकी शादी से एक रात पहले, उसका मंगेतर अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया। निराशा हो कर, उसने सिविल अफेयर्स के ऑफिस के सामने खड़े आदमी को पकड़ लिया, "प्रेसिडेंट मो, आपकी दुल्हन नहीं आई है और मेरा दूल्हा भाग गया है ... मेरा सुझाव है कि हम शादी कर लें?" शादी से पहले, लड़की ने कहा, "अगर हम इक्कठे एक बिस्तर पर सोते हैं, तो भी हमारे बीच कुछ नहीं होगा!" शादी के बाद लड़के ने कहा, "अगर हम कोशिश नहीं करेंगे, तो हमें कैसे पता चलेगा?"
दूसरी दुनिया में लांघने पर, जहांग वान ने खुद को एक सम्मानित शिक्षक के रूप में पाया। उसके पारगमन के साथ, उसके दिमाग में एक रहस्यमय पुस्तकालय दिखाई दिया। जब वह किसी चीज को देख लेता, भले ही वह एक इंसान हो या कोई वस्तु, उसकी कमजोरी पर एक किताब अपने आप ही उस लाइब्रेरी में आ जाती। इस प्रकार वह बहुत प्रभावशाली हो गया। “सम्राट झुओयांग, आप अंडरवियर पहनने से परहेज क्यों करते हैं? एक सम्राट होते हुए, क्या आप अपनी छवि पर थोड़ा और ध्यान नहीं दे सकते?" “परी लिंगलोंग, अगर आपको रात को नींद ना आए तो आप मुझे बुला सकती हैं। मैं लोरियाँ गाने में कुशल हूँ!" "और आप, दानव राजा कियानकुं! क्या आप लहसुन लेना कम कर सकते हैं? क्या आप मुझे इस बदबू से मारने की कोशिश कर रहे हैं?” यह शिक्षक और छात्र के संबंधों के बारे में, दुनिया के महानतम विशेषज्ञों को तैयार करने और उनके मार्गदर्शन के बारे में, एक अविश्वसनीय कहानी है।
धनवान, ताकतवर और सुंदर, गु जिंग्ज पूरे देश में सर्वोत्तम है। हर लड़का उसकी तरह बनना चाहता है और हर लड़की उसके साथ रहना चाहती है। वो पूरी तरह से संपन्न हैं... सिवाय इसके कि उसका एक छोटा सा रहस्य है, जो उसे किसी भी महिला के करीब जाने से रोकता है - आभासी नपुंसकता। फिर, एक सुबह वो अपने आपको एक अजनबी लड़की के साथ बिस्तर पर पाता है। उसके बाद, उसे इस लिन चे नाम की एक उज्जड़ और असभ्य लड़की से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लिन चे एक साधारण लड़की है, जिसका एकमात्र उद्देश्य एक सफल अभिनेत्री बनना है। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया, और उसे अपना भरण-पोषण खुद करने क लिए मजबूर किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एक योजना बनाती है । लेकिन उसकी योजना विफल हो जाती है, और उसे इस बेरूखे और बिना दिल के गु जिंग्ज से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, उसे अब उच्च समाज में अपनी जगह बनानी होगी, जहां ईर्ष्या करने वाली महिलाएं और षड़यंत्रकारी लोग उसके आसपास होंगे - सब उसके नए करियर को तबाह करना चाहते हैं। एक छत के नीचे दो अजनबी, शुरू में ही, वे तय करते हैं कि एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे, लेकिन जब भी लिन चे किसी भी तरह की परेशानी में होती है, गु जिंग्ज हमेशा वहां किसी भी तरह से पहुंच ही जाता है। धीरे-धीरे और अनजाने में, लिन चे को उसके बिना, अपने भविष्य की कल्पना करना मुश्किल लगने लगता है। क्या उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या क्या उनकी शादी सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट ही बनकर रह जाएगी?