webnovel

नेशनल स्कूल प्रिंस इस अ गर्ल

Allgemein
Laufend · 375.3K Ansichten
  • 62 Kaps
    Inhalt
  • Bewertungen
  • NO.200+
    UNTERSTÜTZEN
Zusammenfassung

फ़ू जीऊ देखने से हाई स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी आम लड़के की तरह दिखता है। लेकिन वास्तव में, वो एक हैकर है, जिसे ज़ेड के नाम से जाना जाता है जो कि वैकल्पिक दुनिया से जुड़ी है। वो बेहद बदमाश तरीकों से सबको ध्वस्त करने के काबलियत रखती (रखती! जी हाँ, रखती) है। फ़ू जीऊ एक लड़की है। एक लड़का जो पुनर्जन्म के बाद एक लड़की के शरीर में पैदा हुआ लेकिन वो खुदको एक लड़के रूप में पेश करने के लिए मजबूर है, वो खेल की दुनिया पर राज करती है, न्याय के लिए लड़ती है, और अपने सहज आकर्षण के साथ आसपास की सभी लड़कियों पर जादू कर देती है। फिर भी, उसकी छेड़खानी करने की आदत के कारण अमीर और सर्वशक्तिमान किन और उसके क़रीबी लोगों को वो समलैंगिक (गे) प्रतीत होती है। जैसे जैसे समय बीतता है। सर्वशक्तिमान उसे अपना प्रेमी...(या फिर प्रेमिका??) के रूप में देखने लगता है। क्या वो भी उसके लिए समलैंगिक बन गया है? खुद समलैंगिक न होते हुए भी किसी को समलैंगिक बना देना... अपने आप से लगातार कशमकश में जूझते रहना... बहुत पेचीदा होते हुए भी बेशक यह सब बहुत रोमांचक भी है! फ़ू जीऊ ने कहा, “सर्वशक्तिमान किन, क्या तुम्हारी कोई प्रेमिका है?” किन मो ने अपना लैपटॉप नीचे रखा।“नहीं।” फ़ू जीऊ ने अपनी आवाज़ नीचे करके, लापरवाही से उसे छेड़ते हुए कहा, “अब है, मैं।” यह सुनते ही, किन मो उस पर रोबदार ढंग से झपटा। फ़ू जियू ने हैरान हो कर पूछा , “रुको, क्या कर रहे हो?” किन मो ने जवाब दिया, “प्रेमी होने का हक जता रहा हूँ”।

Chapter 1हैकिंग की रानी हाई स्कूल की विद्यार्थी बनी

तुम कौन हो?

जैसे ही फु जिऊ ने ये कहा, उसके सामने खड़े व्यक्ति के शरीर में जैसे बिजली दौड़ गई हो और वो चिल्लाता हुआ दरवाज़े की तरफ भागा, "डॉक्टर, डॉक्टर! मेरे जवान मालिक, ऐसा लगता है कि उनका दिमाग ख़राब हो गया है!" 

जवान मालिक? तुम्हारा मतलब कि वो?

फु जिऊ को लगा जैसे कि कुछ गलत हुआ है और उसने गुस्से में भोहें चढ़ाईं|

कुछ उसके दिमाग में जाने की कोशिश कर रहा है!

उसने अपने दुखते हुए सर को हिलाया और हैरानी से खुद को एक पास पड़े पूरे शीशे में देखा|

वो एक जवान आदमी की तरह लग रही थी| जो कि लम्बा, पतला, करीब 17 साल का था, जिसकी ऑंखें कजरारी थीं| उसकी बदन चिकना और तराशा हुआ था लेकिन वो कोई मर्द नहीं थी।

उसकी त्वचा बेदाग थी। वो एक चीनी मिट्टी के बर्तन की तरह साफ़ थी!

वो बेतरतीब सा एक सफ़ेद बाल उसे बूढ़ा नहीं बना रहा था। बल्कि वो उसे और रौब दे रहा था जिसकी वजह से वो एक पूर्वी शाही डायन जैसी दिख रही थी। 

नौजवान के कान में एक काला छेद हुआ था जो जिसमें हल्की सी रौशनी निकल रही थी|

जंगली, अभिमानी, हसीन!

जिस किसी ने भी इस नौजवान का पहली बार देखा होगा यही सोचा होगा|

अगर फु जीऊ को खुद नहीं पता होता कि वो लड़की है, तो वो भी यही सोचती कि शीशे में दिखने वाला कोई लड़का है|

हालाँकि, उसे पता था चाहे कुछ भी हो जाये, वो खुद और यहाँ तक कि वो शरीर एक लड़की का ही है|

फु जीऊ ने खुद को शीशे में देखा और ऑंखें बंद कर ली| उसने कुछ सेकंड बाद अपनी ऑंखें खोलीं| उसकी आँखों में कुछ बहुत रहस्यमई था|

"नौजवान मालिक!" जो आदमी बाहर भाग कर गया था अंदर आ गया था और साथ में डॉक्टर को भी खींच कर ला रहा था| "जल्दी, मेरे नौजवान मालिक को देखो| देखो क्या इनका दिमाग सच में ख़राब हो गया है|"

डॉक्टर ने फु जीऊ की आँखों को चेक करने के लिए मेडिकल लाइट का इस्तेमाल किया|

फु जिउ अभी भी भावहीन होकर बैठी थी, और उसने विरोध नहीं किया।

वह अपने मस्तिष्क को भेजी जा रही नॉन-स्टॉप जानकारी प्राप्त कर रही थी।

भले ही इस शरीर का पारिवारिक नाम व पहला नाम बिलकुल उसके जैसा था परन्तु स्थिति बिलकुल ही अलग थी|

जाहिर है, वह एक लड़की थी, लेकिन उसकी मां ने उसे एक लड़के की तरह पाला था।

लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसकी मां ने उसे कैसे पाला, यह शरीर अभी भी पुरुष का था।

सभी लड़कियों को हाई स्कूल के दौरान प्यार हो जाता था|

और उसने, बहुत ज़ोर से झटका खाया था| उसे लड़किओं वाले सलीके के बारे में कुछ नहीं पता था| जब भी वह अच्छे लड़कों को देखती थी, वो जाती और और सीधा उन्हें घेर लेती|

इसलिए, उसे समलैंगिक समझ कर, लोगों ने उसे बहुत बुरी तरह मारपीट कर हॉस्पिटल भेज दिया|

जब से फु जीऊ को सब कुछ याद आया था, वो कुछ ठीक नहीं लग रही थी|

एक बार उसने पेंटागन के इकलौते कंप्यूटर को हैक कर लिया था|

बहुत ही सारे एफबीआयी एजेंट ने उसे पकड़ने के लिए सभी प्रकार के जाल और तरकीबों का इस्तेमाल किया था परन्तु वो उसे दस बड़े लोगों के साथ भी नहीं पकड़ पाए|

इस प्रकार मार खा कर, हॉस्पिटल जाना... थोड़ा सा अजीब था|

फु जीऊ बहुत जोर से हंसी, परन्तु उसकी आँखों में अभी भी खालीपन था, और उसकी गहरी काली आँखों में अभी भी शैतानी की छाप थी।

"नौजवान मालिक?" चेन ज़ियादोंग ने उसको असमंजस में देखा|

फु जीऊ ने उसकी तरफ बेमन से देखा| फिर उसने अपने हाथ से अपने सफ़ेद बाल को पीछे करके, उसको अपना दानव के जैसा चेहरा दिखाया|

"हाँ?"

उसकी आवाज़ भी दोषरहित थी; न वो बहुत धीमी थी, और न ही बहुत ऊँची| उस आवाज़ में लड़कों वाली कुछ बात थी- नरम और चुंबकीय।

उसने उन आम से हाव-भावों को भी अभिमानी और दबंग बना दिया था|

चेन ज़ियादोंग सदमे में था, उसे लग रहा था कि उसके नौजवान मालिक के साथ कुछ ठीक नहीं था।

वो इसे कैसे बताए? नौजवान मालिक बहुत बुरे व्यवहार का था, वो पैसा पानी की तरह बहाता था,और एक बिगड़े हुए रहीसजादे की तरह रहता था|

परन्तु आज, उसे अपने नौजवान मालिक में, "हसीन" शब्द दिख रहा था|

Das könnte Ihnen auch gefallen

वेलेरियन एम्पायर

"लेकिन वह एक अच्छा आदमी है," उस लड़की के शब्द सुनकर उसकी आँखें तन गयीं। उसने चेतावनी दी, "और मैं, एक बुरा आदमी हो सकता हूं। जब तक तुम मेरी छत्र छाया में हो, मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी सारी बात मानोगी और वैसा ही करोगी जैसा मैं कहूंगा। किसी भी आदमी को तुम्हें चूमने की आज्ञा नहीं है , कैथरीन! मैं नहीं चाहता कि पहले की तरह तुम किन्हीं गलत हाथों में पड़ जाओ, इसलिए मेरी बात मानो।" "मैं तुम्हारी नहीं हूँ जो तुम्हारी हर बात सुनू," वह फफक कर रो पड़ी और उस शाम दूसरी बार उसने अपने चेहरे पर शर्मिंदगी को महसूस किया, "मेरा मतलब है कि आप ऐसा नहीं ... " "जिद्दी" उसने बड़बड़ाते हुए अपने हाथ से उसकी कमर को अपनी तरफ खींचा और धीरे से कहा, "क्या तुम मेरी बनना चाहती हो?" वर्ष 1834 एक भयानक समय जब छायांकित जीव शांतिपूर्ण मानव भूमि पर रहते थे। वह समय जब साम्राज्यों पर मानव की साजिश, विश्वासघात और घृणा का शासन था, लेकिन वे इस बात से अनजान थे कि वे सिर्फ कठपुतली थे। इसके पीछे वास्तव में जो कठपुतली चलाने वाले थे, वो छायांकित जीव थे, जिनके पास कुछ भी कुचलने की शक्ति थी। क्या होता है जब एक छोटी सी लड़की एक शुद्ध खून के लॉर्ड की आँखों में आ जाती है ? क्या वह राजनीतिक मामलों के बीच जीवित रह पाएगी? इसमें एक सुंदर लार्ड शामिल हैं और उस भूत को नहीं भूल सकते जिसने उसका घर तक पीछा किया था!!

ash_knight17 · Allgemein
Zu wenig Bewertungen
121 Chs

माय यूथ बिगेन विद हिम

सात साल पहले, उनके ब्रेकअप के बाद, वह बिना किसी को बताए अचानक गायब हो गया। अब, उसकी शादी की पूर्व संध्या पर वह फिर से वापस आ जाता है, और उसे खुद से शादी करने के लिए मजबूर करने का कोई उपाय नहीं छोड़ता... विवाह के प्रमाण पत्र के साथ, वह निर्दयतापूर्वक उसे अपनी तरफ बांध लेता है। वहाँ से, इस "सिंड्रेला"की एक व्यापारिक साम्राज्य के उत्तराधिकारी की पत्नी के रूप में यात्रा शुरू होती है ... श्रीमती हुओ - शांत, कैंची-सी जबान, और विचित्र बुद्धिमता। श्रीमान किन - पत्नी की खातिर करने वाला और उनकी बेटी का "दास"। इस मनोहर प्रेम कहानी पर हमारे साथ सम्मोहित होने के लिए आपका स्वागत है। अनुवादक का नोट: संभवतः मेरी पढ़ी गई सबसे अच्छी कहानियों में से एक है।मुझे आशा है कि आपको भी इसे पड़ने में आनद आएगा।

Baby Piggie · Allgemein
Zu wenig Bewertungen
178 Chs

द मोस्ट लविंग मैरिज इन हिस्ट्री : मास्टर मू’स पॉम्पेरेड वाइफ

"श्रीमती, वक़्त आ गया है अपने कर्तव्यों को पूरा करने का !" म्यू यूकेन ने यह कहते हुए मदहोशी में शियाए को कमर से पकड़ कर अपनी बाहों में खींच लिया| - वो बारीकी से सोची-समझी हुई साज़िश थी, जब शियाए के मंगेतर ने घुटने टेकते हुए उसकी बहन से शादी की गुहार करी, शियाए का हक़ और इज़्ज़त किसी और को सौंप दी गई, वह इस बात के लिए भी तैयार थी की शी परिवार उसको भेड़ियो के आगे फेकने के लिए आतुर था| जैसे ही उसके परिवार ने उससे अपना मुँह मोड़ लिया, उसी समय शियाए को यूकेन मिला| म्यू यूकेन लो-प्रोफाइल, एकांत पसंदी और बहुत रईस था, जो सिटी ज़ेड पर शासन कर रहा और ग्लोरी वर्ल्ड कॉर्पोरेशन का नेतृत्व कर रहा था| "म्यू यूकेन, चलो शादी कर लेते हैं!" यूकेन ने शियाए की ओर देखा, और फिर अचानक खड़ा हो गया। "तुम कहाँ जा रहे हो?" शियाए ने पूछा। "चलो चलते हैं, कुछ समय बाद शादी का ब्यूरो बंद हो जाएगा।" यूकेन ने कहा।

Bei Chuan Yun Shang Jin · Allgemein
Zu wenig Bewertungen
86 Chs

द ब्यूटीफुल वाइफ ऑफ़ द व्हिरलविन्ड मैरिज

धनवान, ताकतवर और सुंदर, गु जिंग्ज पूरे देश में सर्वोत्तम है। हर लड़का उसकी तरह बनना चाहता है और हर लड़की उसके साथ रहना चाहती है। वो पूरी तरह से संपन्न हैं... सिवाय इसके कि उसका एक छोटा सा रहस्य है, जो उसे किसी भी महिला के करीब जाने से रोकता है - आभासी नपुंसकता। फिर, एक सुबह वो अपने आपको एक अजनबी लड़की के साथ बिस्तर पर पाता है। उसके बाद, उसे इस लिन चे नाम की एक उज्जड़ और असभ्य लड़की से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लिन चे एक साधारण लड़की है, जिसका एकमात्र उद्देश्य एक सफल अभिनेत्री बनना है। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया, और उसे अपना भरण-पोषण खुद करने क लिए मजबूर किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एक योजना बनाती है । लेकिन उसकी योजना विफल हो जाती है, और उसे इस बेरूखे और बिना दिल के गु जिंग्ज से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, उसे अब उच्च समाज में अपनी जगह बनानी होगी, जहां ईर्ष्या करने वाली महिलाएं और षड़यंत्रकारी लोग उसके आसपास होंगे - सब उसके नए करियर को तबाह करना चाहते हैं। एक छत के नीचे दो अजनबी, शुरू में ही, वे तय करते हैं कि एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे, लेकिन जब भी लिन चे किसी भी तरह की परेशानी में होती है, गु जिंग्ज हमेशा वहां किसी भी तरह से पहुंच ही जाता है। धीरे-धीरे और अनजाने में, लिन चे को उसके बिना, अपने भविष्य की कल्पना करना मुश्किल लगने लगता है। क्या उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या क्या उनकी शादी सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट ही बनकर रह जाएगी?

Mu Yiyi · Allgemein
Zu wenig Bewertungen
136 Chs
Inhaltsverzeichnis
Volumen 1