webnovel

चेन जियाओ को मारा

Translator: Providentia Translations Redakteur: Providentia Translations

"भम... ।"

इससे पहले की चेन जियाओ खत्म करती उसके चेहरे पर जोरदार थप्पड़ मारा गया। यह शाओ फेइफी के चेहरे पर पिछली बार पड़े थप्पड़ की तुलना में बहुत जोरदार था।

चेन जियाओ ने जो कहा था उससे गु निंग पूरी तरह चिढ़ गई थी।

चेन जियाओ ने न केवल गु निंग को बल्कि उसकी मां को भी अपमानित किया था, जो बिल्कुल असहनीय था।

अचानक से चेन जियाओ जैसे गूंगी हो गई थी और उसे पता नहीं था कि आगे क्या करना है।

ये उसकी कल्पना से परे था कि गु निंग में उसको मारने की हिम्मत है।

हर कोई हैरान था कि क्या हुआ था, लेकिन कोई भी असहमत नहीं था।

हालांकि, सब लोगों को जब गु निंग की पृष्ठभूमि का पता चला तो उनमें से कुछ ने गु निंग को नापसंद किया पर वे सभी मानते थे कि इस तरह से गु निंग को अपमानित करना असभ्य था।

हर कोई दूसरों के दर्द का मजाक नहीं उड़ाता है।

"गु निंग, तुमने मुझे मारने की हिम्मत कैसे की!" चेन जियाओ को आखिरकार अहसास हुआ कि उसके साथ क्या हुआ है। उसने गु निंग को मारने के लिए अपना हाथ उठाया।

हालांकि, उसने जैसे ही अपना हाथ उठाया गु निंग ने उसको कसकर पकड़ लिया था। तुरंत ही चेन जियाओ को दर्द हुआ लेकिन वह भागने में असमर्थ थी।

"गु निंग, मुझे जाने दो!" दर्द के कारण चेन जियाओ के चेहरे के भाव बदल गए।

गु निंग ने उसे जाने नहीं दिया। उसने खामोशी से चेन जियाओ को देखा। उसकी दृष्टि चेन जियाओ को अपनी गर्दन पर तलवार की तरह महसूस हुई। चेन जियाओ को गु निंग के चेहरे की भयानकता से खतरा महसूस हुआ।

चेन जियाओ अब गु निंग के डर से कांप रही थी।

गु निंग की शक्ति से हर कोई चकित था। निजी भोजनशाला में मृत्यु जैसा सन्नाटा था।

गु निंग ने अपना मुंह खोला, "चेन जियाओ, मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी तुमको चोट पहुंचाई है। तुम मेरे साथ ऐसा करना बंद क्यों नहीं कर देती ? क्या तुम वास्तव में सोचती हो कि मेरे सामने मेरी मां को अपमानित करने पर भी मैं तुम्हें जाने दूंगी ?"

फिर गु निंग ने चेन जियाओ को उसके हाथ से धक्का दिया। चेन जियाओ लड़खड़ा गई और लगभग गिर गई।

चेन जियाओ के साथ रहने वाली लड़की ने एक भी शब्द कहने की हिम्मत नहीं की।

चेन जियाओ खुद भी अभी तक सदमे में थी।

उसी समय गु जियाओजियाओ और उसके दोस्त दूसरी मंजिल पर दिखाई दिए। उन्होंने देखा कि पास में भीड़ लगी थी तो उन्हें भी उत्सुकता हुई।

वे भीड़ के पास गए फिर उन्हें पता चला कि गु निंग और चेन जियाओ भीड़ के केंद्र में थे।

गु जियाओजियाओ तुरंत बीच में गई। चेन जियाओ के गाल पर एक सूजा हुआ लाल हथेली का निशान था। गु जियाओजियाओ उसे देखकर पागल हो गई थी, "जियाओ, ये क्या हुआ है?"

चेन जियाओ को गु जियाओजियाओ की आवाज सुनकर होश वापस आया। हालाकि, वह अब भी गु निंग से डर रही थी, लेकिन वह गुस्से से भरी थी।

चेन जियाओ को पता नहीं था कि अब क्या कहना है उसने गु निंग को घूरकर देखा जो गु जियाओजियाओ के सवाल का जवाब था।

अब गु जियाओजियाओ जानती थी कि गु निंग ने चेन जियाओ को मारा था। उसके लिए ये विश्वास करना मुश्किल था कि गु निंग ऐसा कर सकती थी, वह तुरंत गु निंग के ऊपर चिल्लाई, "गु निंग, तुमने जियाओ को मारा कैसे ? क्या तुम पागल हो?"

"क्या? गु निंग ने चेन जियाओ को मारा? यह उपहास्यपद है।"

झांग यिमिंग नाम के एक लड़के ने जो कि किन झेंग के साथ था, अचानक जोर से कहा। वह विश्वास नहीं कर सकता था कि ये सत्य है।

असल में वे सभी जानते थे कि गु निंग किस तरह की लड़की थी। गु निंग हमेशा से कमजोर, शांत, आत्म-अभिमानी और कभी किसी के साथ बहस करने की हिम्मत नहीं करती थी। ये असंभव था कि गु निंग ने चेन जियाओ को मारा होगा।

"वास्तव में, मैं भी इसे नहीं मान सकता हूं," फू मिंग्लिआंग नामक एक अन्य लड़का भी सहमति देते हुए बोला।

जबकि किन झेंग को ये सच लगा था।

"हां, मैंने चेन जियाओ को मारा, तो क्या?" गु निंग ने सभी के सामने स्वीकार किया, फिर उसने गु जियाओजियाओ की ओर देखते हुए कहा, "तुम्हें इससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए।"

यं सुनकर जांग यिमिंग और फू मिंग्लिआंग दोनों चकित थे।

क्या? वास्तव में चेन जियाओ को मारा? यह कैसे संभव हुआ?

"तुम...." गु जियाओजियाओ नाराज हुई। वह गुस्से में थी कि गु निंग ने सार्वजनिक रूप से उससे बहस करने की हिम्मत की, "जियाओ मेरी दोस्त है इसलिए मुझे इससे मतलब है।"

"वाह !" गु निंग ने उपहास करते हुए कहा, "तो अब तुम क्या करोगी ?"

"तुम ने जो किया है उसके लिए तुमको भुगतना होगा। तुम या तो 10 बार अपना सिर जमीन पर पटको या फिर जियाओ 10 बार तुम्हारे चेहरे पर थप्पड़ मारेगी," गु जियाओजियाओ ने पूरी कठोरता के साथ कहा।

सबने अपनी सांस रोक रखी थी।

10 बार? गु जियाओजियाओ इतनी निर्दयी थी। यह चेन जियाओ ही थी, जिसने पहले गु निंग को अपमानित किया था।

अचानक, गु जियाओजियाओ के बारे में हर किसी की एक अलग राय थी।

किन झेंग और उसके दोस्तों को असंतोष हुआ। उन्होंने सोचा कि यह बहुत अधिक था। हालांकि, किन झेंग को अभी भी याद था कि गु निंग ने आज सुबह उसके साथ क्या किया था, इसलिए उसने गु जियाओजियाओ को नहीं रोका।

झांग यिमिंग और फू मिंग्लिआंग दोनों मस्ती करने आए थे, इसलिए उनमें किसी के लिए सहानुभूति नहीं थी। 

इसके अलावा, वे इस बात को लेकर भी उत्सुक थे कि चेन जियाओ को मारने के बाद गु निंग आगे क्या करेगी।

"ओह, गु निंग, फिर से तुम हो। कैसे हर कोई तुमको परेशान करना चाहता है ? तुम दया के काबिल हो।"

इससे पहले कि गु निंग एक शब्द कहती, एक बुलंद मादा आवाज बिना किसी दया के सुनाई दी।

गु निंग उसकी आवाज सुनकर जान गई थी कि यह लड़की कौन थी। ये चू पेइहन होना चाहिए।

वास्तव में वह चू पेइहान थी।

चू पेइहान एक गुंडे की तरह जेब में हाथ डालकर वहां आई।

सभी ने तुरंत जगह बनाई और उसे जाने दिया। वे उससे डरे हुए लग रहे थे।

चू पेइहान अपने स्कूल में एक बुरी लड़की के रूप में मशहूर थी। वह लड़ने में निपुण थी इसलिए किसी की भी उसे नाराज करने की हिम्मत नहीं होती थी।

यहां तक कि गु जियाओजियाओ और चेन जियाओ भी चू पेइहान से दूर रहते थे।

इस प्रकार चू पेइहान को देखते ही गु जियाओजियाओ और चेन जियाओ ने अपनी आवाज धीमी कर ली थी।

किन झेंग, झांग यिमिंग और फू मिंग्लिआंग चू पेइहान से डरते नहीं थे। हालांकि, वे जानते थे कि चू पेइहान एक शक्तिशाली परिवार से है और उसके खिलाफ सामान्य रूप से खड़े नहीं होंगे।

हालांकि, किन झेंग को आज सुबह चू पेइहान ने अपमानित किया था और वह उससे नफरत करता था पर वह उसके साथ नहीं लड़ना चाहता था।